मोतिहारी में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी की प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। उसने 4 मई की सुबह बेटी को डांटा, बात बढ़ी तो पिटाई भी की। पिटाई के दौरान बेटी की मौत हो गई। पिता बेटी की लाश को रात तक घर में छिपाए रखा।
.
इसके बाद देर रात वो बाइक से बेटी की लाश को घर से 4 KM दूर मक्के की खेत में दफन कर लौट आया। बेटी की मौत का राज 20 जून तक छिपा रहा, लेकिन बेटी के लिए सिलवाए गए एक फ्रॉक के टैग ने सारा राज खोल कर रख दिया।
ये पूरा मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना इलाके के नायका टोला गांव की है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए। कैसे पुलिस लड़की की मौत के मामले पिता तक पहुंची और अरेस्ट किया।
आरोपी पिता का नाम मनोज सिंह है। बेटी की मौत के बाद वो सामान्य जीवन जी रहा था। तभी 20 जून को मक्के की खेत में एक किसान को एक जगह से तेज बदबू आती है। शव होने के शक पर पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस गढ्ढ़े से गली हुई लाश निकालती है।

लड़की की लाश को इसी गड्ढे में छिपाया गया था।

लाश की पहचान के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई थी।
पुलिस के सामने लाश की पहचान चुनौती बनी थी। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया जाता है। टीम खेत से कुछ दूर रिहायशी इलाके के पास जाकर रुक जाती थी। तभी पुलिस को लाश से सटी हुई फ्रॉक से एक दर्जी का टैग मिलता है।
पुलिस दर्जी के पास पहुंचती है। टैग दिखाकर उससे जानकारी लेती है। दर्जी बताता है कि मनोज सिंह ने अपनी बेटी के लिए मुझसे ही 2 फ्रॉक सिलवाई थी।
पिता ने कबूला जुर्म
पुलिस मनोज सिंह के घर पहुंचती है। उससे उसकी बेटी के बारे में पूछती है। पहले तो मनोज बातों को टालता है, लेकिन जैसे ही पुलिस सख्त होती है, वो पूरी कहानी बताता है।
आरोपी मनोज के मुताबिक लव अफेयर को लेकर उसने बेटी को डांटा और पीटा था। उसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। फंसने के डर से मैंने लाश को दफना दिया था। बेटी इंटर में पढ़ती थी।

———————
ये खबर भी पढ़ें
प्रेमी के साथ भागी बेटी की पिता ने की हत्या:दिल्ली से पकड़कर घर लाया, मारने के बाद शव को बाथरूम में छिपाया

समस्तीपुर के मोहिनउद्दीन नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। तांडा गांव में प्रेमी संग भागी बेटी की पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बाथरूम में छिपा दिया। मामला तब सामने आया, जब लड़की की मां ने अपने जीजा यानी लड़की के मौसा को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने बाथरूम से शव बरामद करने के साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़िए