After Himachal CM Sukhvinder Sukhu | Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri reached Delhi meeting Rajni Patil Shimla | हिमाचल CM के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश दिल्ली पहुंचे: पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल से मिले; जल्द हो सकता है नई कार्यकारिणी का ऐलान – Shimla News

हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलते हुए।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात। सूत्रों की माने तो इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चा हुई है।

.

बीती शाम को सीएम सुक्खू सुक्खू ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने खेमे के नेताओं की संगठन में ताजपोशी का मसला हाईकमान के समक्ष उठाया।

मुख्यमंत्री आज दिल्ली से शिमला लौट रहे हैं। इस बीच मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन में अपने समर्थकों की तैनाती की मांग की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान जल्द नए संगठन का ऐलान कर सकता है। दोनों नेताओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा की गई है।

दिल्ली में बीती शाम को मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते हुए सीएम सुक्खू।

दिल्ली में बीती शाम को मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते हुए सीएम सुक्खू।

प्रतिभा को हटाना चाह रहा एक धड़ा कांग्रेस का एक धड़ा मौजूदा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बदलना चाह रहा है, जबकि हॉली लॉज खेमा प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू करना चाह रहा है। अब अध्यक्ष बदला जाए या प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू किया जाए, यह फैसला हाईकमान को करना है।

SC कार्ड खेलना चाह रहा हाईकमान सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान SC कार्ड खेलना चाह रहा है। इस कोटे से अध्यक्ष की रेस में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार के नाम शामिल है। ओपन कोटे से ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर के अलावा मंत्री अनिरुद्ध सिंह, संजय अवस्थी का नाम भी चर्चा में रहा है।

8 माह से संगठन नहीं वहीं हिमाचल में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भी 8 माह से अधिक समय से नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को सभी कार्यकारिणी भंग कर रखी है। गुटबाजी की वजह से हाईकमान नया संगठन खड़ा नहीं कर पा रहा। इससे धरातल पर पार्टी की एक्टिविटी ठप पड़ी है। कांग्रेस वर्कर इससे मायूस है।

सीएम सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने जल्द संगठन बनाने का आग्रह किया है, क्योंकि हिमाचल में मंत्री तक कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड तक बोल चुके हैं। प्रतिभा सिंह भी कई बार जल्दी संगठन बनाने का आग्रह कर चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *