प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक छिंदवाड़ा के प्रशासनिक टुकड़े होने के बाद इसके जंगलों की सीमा भी फिर से तय की जाएगी। पाढुर्ना के जिला बनने के बाद अब वन विभाग भी यहां अपने वन मंडलों की सीमा का फिर से पुनर्निधारण करने जा रहा है। छिंदवाड़ा में तीन वन म
.
अब वन विभाग इनके नाम और सीमाएं दोनों का निर्धारण नए सिरे से करने जा रहा है। दक्षिण वन मंडल को खत्म कर अब पाढुर्ना वन मंडल का गठन किया जाएगा, जिसमें सौंसर का वन क्षेत्र भी शामिल होगा। शेष हिस्से को छिंदवाड़ा और पश्चिम छिंदवाड़ा मंडल के बीच बांटा जाएगा। पाढुर्ना वन मंडल के गठन के बाद इसका नया मुख्यालय पाढुर्ना जिला मुख्यालय पर बनाया जाएगा।
इसके लिए नवीन भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव जल्द ही केबिनेट में लाया जाएगा। पाढुर्ना नया जिला बनने के बाद छिंदवाड़ा के पश्चिमी हिस्से को तोड़कर जुन्नारदेव को नया जिला बनाने का भी प्रस्ताव है। पश्चिम छिंदवाड़ा मंडल का का एरिया संभावित जुन्नारदेव जिले को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा।