नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर अडाणी ग्रुप से जुड़ी रही। अडाणी ग्रुप ने साफ किया है कि चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और सीनियर एग्जीक्यूटिव विनीत जैन पर अमेरिका में रिश्वत से जुड़े कोई आरोप नहीं हैं। वहीं, सोने के भाव में 27 नवंबर को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 485 रुपए बढ़कर 76,175 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 75,690 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. आज सोने के दाम में तेजी : सोना 485 रुपए बढ़कर 76,175 रुपए पर पहुंचा, चांदी 88,430 रुपए प्रति किलो बिक रही

सोने के भाव में 27 नवंबर को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 485 रुपए बढ़कर 76,175 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 75,690 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. अडाणी ग्रुप ने रिश्वत के आरोपों को खारिज किया : कहा- मीडिया में आईं खबरें गलत, 24 अक्टूबर को अमेरिका में दर्ज हुआ था मामला

अडाणी ग्रुप ने साफ किया है कि चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और सीनियर एग्जीक्यूटिव विनीत जैन पर अमेरिका में रिश्वत से जुड़े कोई आरोप नहीं हैं। अडाणी ग्रुप के मुताबिक, गौतम अडाणी, सागर अडाणी और विनीत जैन के खिलाफ US फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट (FCPA) के तहत रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कई मीडिया हाउस में चल रही खबरें ‘गलत’ हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. IPL में पंत सबसे महंगे, पर पूरी रकम नहीं मिलेगी : विदेशी प्लेयर्स को देना होगा दोगुना टैक्स, जानिए किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा

सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन चले IPL के मेगा ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. होंडा के 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई और QC1 रिवील : फुल चार्ज पर 102km चलेगी, 80kmph टॉप स्पीड; ओला S1 से मुकाबला

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 27 नवंबर को भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई और QC1 को पेश किया। ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हैं। कंपनी ने फिलहाल, दोनों गाड़ियों की कीमत की घोषणा नहीं की है। दोनों मॉडल की बुकिंग 1 जनवरी 2025 से और डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। दोनों EV ओला S1 रेंज को टक्कर देंगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. सेंसेक्स 230 अंक चढ़कर 80,234 पर बंद : निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी रही, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 11% चढ़ा

सेंसेक्स बुधवार (27 नवंबर) को 230 अंक चढ़कर 80,234 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 80 अंकों की तेजी रही। ये 24,274 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

