Action against illegal paddy transportation in Balrampur | बलरामपुर में अवैध धान परिवहन के खिलाफ एक्शन: राजस्व विभाग ने पकड़ा ट्रक, 1295 बोरी धान जब्त, किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए किसानों से धान की खरीदी की प्रक्रिया 14 नवम्बर से शुरू हो गई। तहसीलदार डौरा-कोचली और नायब तहसीलदार बलरामपुर ने ग्राम कपिलदेवपुर में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए एक ट्रक और मुर्गी फॉर्म में भंडारि

.

जानकारी के मुताबिक ग्राम कपिलदेवपुर में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 3927 में 590 बोरी धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे नायब तहसीलदार रवि भोजवानी ने मौके पर पकड़ा। इसी प्रकार 301 बोरी धान रामधारी गुप्ता के मुर्गी फॉर्म में अनलोड किया गया था, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

अवैध धान का परिवहन करते हुए ट्रक को पकड़ा।

अवैध धान का परिवहन करते हुए ट्रक को पकड़ा।

इसके साथ ही नंदलाल गुप्ता के मुर्गी फॉर्म में भी 330 बोरी अवैध धान और कपिलदेवपुर में पिकअप वाहन से 74 बोरी धान का परिवहन किया जा रहा था, जिसे राजस्व टीम ने जब्त किया। कुल धान लगभग 1295 बोरी धान जब्त कर चलगली थाना में सुपुर्द किया गया।

किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है। जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।

मुर्गी फॉर्म में भंडारित धान को जब्त किया गया।

मुर्गी फॉर्म में भंडारित धान को जब्त किया गया।

किसान पंजीयन की निर्धारित सीमा तक जिले में 50660 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 3980 हजार नए किसान शामिल हैं। जिले में स्थापित 49 धान खरीदी केन्द्रों के जरिए निर्धारित अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वे अपना धान बेच पाएंगे और शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर धान खरीदी नहीं होगी।

धान खरीदी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा

इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों सहित संग्रहण केन्द्रों और राइस मिलों में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट का तौल में इस्तेमाल होगा। धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *