Absconding accused arrested in Arms Act case | आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: मोतिहारी में ससुराल से पकड़ा गया मुखिया, भागने की कोशिश में घायल – Motihari (East Champaran) News


मोतिहारी पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे मुखिया रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें छतौनी थाना क्षेत्र के बरई टोला स्थित उनके ससुराल से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में मुखिया के पैर में मोच आ गई।

.

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया पंचायत के मुखिया का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस दौरान उन्होंने मारपीट की और हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाई। इस मामले में लखौरा थाने में कांड संख्या 30/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मुखिया का है आपराधिक रिकॉर्ड

लखौरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मुखिया अपने ससुराल में छिपा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायल होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मुखिया का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। उनके खिलाफ हत्या और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके पुराने मामलों की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *