abohar Janmashtami police flag march | अबोहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च: जन्माष्टमी पर्व को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, मंदिरों के बाहर तैनात रहेगा जवान – Abohar News

अबोहर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस के जवान।

सोमवार को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के सभी मंदिरों व घर-घर में तैयारियां जोरों पर चल रही है। हर कोई महिला पुरुष भगवान कृष्ण के इस जन्म उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाने का प्रयास कर रहा है।

.

वहीं पुलिस प्रशासन भी इस पर्व पर धर्मस्थलों व लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से चौकस हो गया। इसी के चलते आज सभी थानों की पुलिस ने डीएसपी अरुण मुंडन के नेतृत्व में शहर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अबोहर में गश्त करते पुलिस के जवान।

अबोहर में गश्त करते पुलिस के जवान।

जिला पुलिस प्रमुख वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निदेर्शों पर डीएसपी अरुण मुंडन के नेतृत्व में थाना नं. 1 से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस थाना नं. 1 पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान डीएसपी मुंडन ने कहा कि शहर के सभी मंदिरों व अन्य धर्म स्थलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसे लेकर सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन मंदिरों व धर्म स्थलों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं वहां पर पुलिस बल मौजूद रहेगा, जबकि पुलिस की कई अन्य टुकडिय़ां पूरे शहर में गश्त करते हुए लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *