आप नेता देवेन्द्र गौतम (फाइल फोटो)
सोनीपत में आम आदमी पार्टी नेता पर जाति सूचक शब्द कहे जाने के आरोप लगे हैं और जिसके चलते आम आदमी पार्टी नेता देवेंद्र गौतम के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार प
.
वेस्ट राम नगर निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नेता देवेंद्र गौतम ने कहासुनी के दौरान उसे जातिसूचक शब्द कहे। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और रविवार को हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। शिकायतकर्ता ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद देवेन्द्र गौतम ने खुद भी वीडियो शेयर किया था।

पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद देवेन्द्र गौतम ने खुद भी वीडियो शेयर किया था।
सिटी थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शिकायत मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया। थाना प्रभारी राजू ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर देवेंद्र गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शिकायत को उचित पाते हुए आरोपी देवेंद्र गौतम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

देवेन्द्र गौतम के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है
पुलिस कर रही आगे की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी जानने का प्रयास करेगी कि घटना के पीछे वास्तव में क्या कारण रहे और क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इस विवाद में शामिल था।
