AAP got a big success before Barnala assembly by-election | बरनाला उपचुनाव से पहले AAP को बड़ी कामयाबी: म्युनिसिपल कमेटी के प्रधान AAP में शामिल, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी रहे मौजूद – Punjab News

बरनाला के नेता आप आम आदमी पार्टी जॉइन करते हुए।

बरनाला में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी AAP को बड़ी मजबूती मिली है। सीनियर कांग्रेस नेता व बरनाला म्युनिसिपल कमेटी प्रधान गुरजीत सिंह रामनवासिया ने आज आप में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी जॉइन करवाई है। इस मौ

.

आम आदमी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई जानकारी।

आम आदमी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई जानकारी।

पहले गुरमीत हेयर से बरनाला के विधायक

बरनाला विधानसभा पर पहले गुमरीत सिंह मीत हेयर विधायक थे। उन्होंने वहां से लगातार दो बार जीत हासिल की थी। मौजूदा पंजाब की की सरकार में वह मंत्री थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से उन्हें संगरूर से उम्मीदवार बनाया गया । उन्होंने एक लाख 72 हजार 560 मत से चुनाव जीता है। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। हालांकि तीन अन्य सीट भी इस दौरान खाली हुई है। लुधियाना से कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सांसद बने हैं। वह पहले गिद्दड़बाहा के विधायक थे। इसी डेराबाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बने है। जबकि चब्बेवाल विधानसभा के विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर के सांसद बने है। ऐसे में इन सीटों पर भी चुनाव होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *