- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (9 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार, 9 जुलाई को मेष राशि के लोग आत्मचिंतन की स्थिति में रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई निर्णय बुजुर्गों की सलाह के बाद ले पाएंगे। तुला राशि के लोगों को एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। मकर राशि के लोग परिवार से जुड़ी कोई गलतफहमी सुलझा लेंगे। टैरो कार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – हैंग्ड मैन |
ठहराव, इंतजार और आत्मचिंतन की स्थिति रहेगी। परिवार के किसी निर्णय में देरी संभव है, जिससे वातावरण थोड़े तनाव और असमर्थता से भर रह सकता है। बच्चों से जुड़ी योजनाएं रुकी रह सकती हैं, वहीं बुजुर्गों के स्वास्थ्य या निर्णय को लेकर भी असमंजस रह सकता है। आर्थिक रूप से किसी कार्य में रुकावट या अटकाव महसूस हो सकता है। व्यापार में कोई डील या प्रस्ताव अटक सकता है। पारिवारिक संवाद में संयम, त्याग और समय देने की जरूरत है।
करियर
कोई निर्णय लेने से पहले रुकना और सोच-विचार करना होगा। किसी प्रस्ताव या पदोन्नति को लेकर अनिश्चितता बनी रह सकती है। स्थानांतरण या नई नौकरी की प्रक्रिया धीमी गति से आगे बढ़ेगी। सहकर्मियों या वरिष्ठों से जुड़ा कोई कार्य एकतरफा करना पड़ सकता है। ये समय रणनीति बदलने से ज्यादा दृष्टिकोण बदलने का है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में उलझन, दूरी और भावों का दबाव रहेगा। आप या आपका साथी एक-दूसरे को समझने के प्रयास में लगे होंगे, लेकिन स्पष्टता की कमी के कारण संबंध में रुकावट आ सकती है। विवाहित लोगों को किसी मुद्दे पर त्याग की भावना रखनी होगी। सिंगल व्यक्ति को प्रेम में कोई संकेत मिलेगा, लेकिन उसे समझने में समय लग सकता है।
स्वास्थ्य
पुराने रोगों से जुड़ा कोई इलाज लंबा खिंच सकता है। शरीर में जकड़न, गर्दन या रीढ़ की हड्डी में तनाव हो सकता है। ध्यान और रक्त संचार सुधारने वाले योगासन राहत देंगे। अत्यधिक सोच से बचकर आत्मिक संतुलन बनाए रखें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 3
वृषभ – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स |
दिन विश्राम, आत्मनिरीक्षण और मानसिक थकावट से उबरने का है। परिवार में किसी बात को लेकर आपको चुप रहना पड़ सकता है। आप व्यर्थ चर्चा से दूर रहना चाहेंगे। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है और बच्चों की गतिविधियों से थोड़ा तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में कोई निर्णय टालना बेहतर रहेगा। आज सोचने और योजना बनाने का समय है। व्यापार में काम की गति धीमी हो सकती है, लेकिन ये ठहराव भविष्य के लिए जरूरी तैयारी का अवसर देगा। पारिवारिक वातावरण शांति और एकांत से भरा हो सकता है।
करियर
कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। ये समय रणनीति पर काम करने और मानसिक ऊर्जा इकट्ठा करने का है। यदि हाल ही में ऑफिस में संघर्ष या दबाव रहा है तो अब कुछ राहत महसूस होगी। जो लोग करियर ब्रेक पर हैं या परिवर्तन की सोच रहे हैं, उन्हें आज आत्मनिरीक्षण कर सही दिशा पर विचार करना चाहिए। कार्यस्थल पर ज्यादा अपेक्षा न रखें।
प्रेम
प्रेम संबंधों में थोड़ा अंतराल या भावनात्मक दूरी देखने को मिल सकती है। आप या आपका साथी मानसिक थकावट के कारण संवाद में कम रुचि लेंगे। विवाहित लोगों को एक-दूसरे को स्पेस देना जरूरी होगा। सिंगल व्यक्ति किसी पुराने रिश्ते से उबरने की प्रक्रिया में हो सकते हैं, आज प्रेम से अधिक आत्म-संवेदना की जरूरत है।
स्वास्थ्य
आप थकान, सिरदर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं से गुजर सकते हैं। अत्यधिक सोच, अनिद्रा या माइग्रेन जैसी स्थितियां हो सकती हैं। आज अधिक काम करने की बजाय खुद को समय दें, ध्यान करें और पर्याप्त नींद लें, शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे लौटेगी।
लकी रंग –ग्रे
लकी नंबर – 4
मिथुन – ऐस ऑफ वांड्स |
दिन नई शुरुआत, रचनात्मक ऊर्जा और प्रेरणा से भरा रहेगा। परिवार में कोई नया विचार या कार्य शुभारंभ हो सकता है, जैसे घर में नवीनीकरण, यात्रा की योजना या किसी सदस्य का नया प्रयास। बच्चों से जुड़ी किसी प्रतियोगिता या नई रुचि की शुरुआत होगी। बुजुर्ग आपकी योजनाओं से प्रेरित हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से निवेश, नया काम या योजना पर कार्य आरंभ करना लाभकारी रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी या क्रिएटिव प्रोजेक्ट की शुरुआत से उत्साह बढ़ेगा।
करियर
कोई नई भूमिका, प्रोजेक्ट या प्रस्ताव आपको नई दिशा देगा। यदि आप जॉब चेंज करना या स्टार्टअप की सोच रहे हैं तो यह शुभ समय है। आप अपनी काबिलियत से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे और किसी नेतृत्व या रचनात्मक कार्य का अवसर मिल सकता है। जो लोग मार्केटिंग, आर्ट, टेक्नोलॉजी या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए ये दिन विशेष प्रेरणा और सफलता लाएगा।
प्रेम
प्रेम संबंधों में नया उत्साह, पहल और सजीवता आएगी। आप या आपका साथी कोई नया कदम उठा सकते हैं, जिससे रिश्ते में नयापन और ऊर्जा लौटेगी। विवाहित लोगों को साथ में कोई रचनात्मक योजना बनानी चाहिए, जैसे यात्रा या प्रोजेक्ट। सिंगल व्यक्ति को अचानक आकर्षण का अनुभव हो सकता है, जो रिश्ते की शुरुआत कर सकता है। आज प्यार में आत्मविश्वास और खुलापन रहेगा।
स्वास्थ्य
नई एक्सरसाइज, डाइट प्लान या स्वास्थ्य रूटीन शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। सिर, आंखों या मांसपेशियों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन शुरुआती प्रयासों से राहत संभव है। आज प्रकृति, सूर्य प्रकाश और हल्की कसरत आपको अंदर से ऊर्जावान बनाएगी।
लकी रंग – ब्राइट ऑरेंज
लकी नंबर – 1
कर्क – नाइन ऑफ कप्स |
आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति, संतोष और आत्मसंतुलन से भरा रहेगा। परिवार में खुशी और मनचाही स्थिति प्राप्त होने का योग है। बच्चों से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जैसे परीक्षा में सफलता या कोई प्रतियोगिता में जीत। बुजुर्गों से आशीर्वाद और भावनात्मक जुड़ाव मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से कोई मनचाहा लाभ, उपहार या रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लंबे समय से प्रतीक्षित सौदा या क्लाइंट आज संतोषजनक रूप ले सकता है।
करियर
लंबे प्रयास के सफल परिणाम का आनंद उठा सकते हैं। पदोन्नति, वेतनवृद्धि या किसी प्रोजेक्ट की सफलता की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग अपनी पसंद के क्षेत्र में काम शुरू करना चाहते थे, उनके लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
प्रेम
प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक संतोष, रोमांटिक जुड़ाव और इच्छित स्थिति प्राप्त हो सकती है। आप और आपका साथी एक-दूसरे के साथ गहरे भावनात्मक स्तर पर जुड़ेंगे। विवाहित लोगों को किसी पुराने सपने को साथ मिलकर पूरा करने का अवसर मिल सकता है। सिंगल लोगों को आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो भावनात्मक रूप से स्थिर और सच्चा हो।
स्वास्थ्य
शरीर और मन दोनों में संतोष और ऊर्जा महसूस होगी। पेट से संबंधित कोई पुरानी परेशानी सामान्य हो सकती है। खानपान का संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा। आज ध्यान और संगीत से अतिरिक्त मानसिक शांति मिलेगी।
लकी रंग –रेड
लकी नंबर – 9
सिंह – फाइव ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आर्थिक चिंता, अकेलेपन और असुरक्षा की भावना से जुड़ा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या या आर्थिक परेशानी मन को प्रभावित कर सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। आर्थिक रूप से खर्च अधिक और आय सीमित महसूस हो सकती है। कर्ज, उधारी या रुकावट वाली स्थिति संभव है। व्यापार में नुकसान, ग्राहक की कमी या पैसों की तंगी महसूस हो सकती है।
करियर
कोई पद, प्रस्ताव या काम छिन सकता है, जिससे आत्मविश्वास डगमगा सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी या किसी गलती के लिए आलोचना झेलनी पड़ सकती है। जो लोग नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, उन्हें निराशा या अस्वीकृति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और आत्मबल ही आज सबसे बड़ा सहारा है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में दूरी, भावनात्मक अलगाव या साथ की कमी महसूस हो सकती है। आप या आपका साथी किसी निजी संकट से जूझ सकता है, जिससे संवाद कम हो सकता है। विवाहित लोगों को साथ रहकर भी अकेलापन महसूस हो सकता है। सिंगल लोगों को आत्म-संदेह या अस्वीकार का भय रह सकता है। रिश्तों में सहानुभूति और साथ की भावना आज जरूरी है।
स्वास्थ्य
आपकी इम्यूनिटी कम हो सकती है, विशेषकर अगर खानपान या आराम की अनदेखी हुई हो। विटामिन की कमी, हड्डियों, त्वचा या सर्दी-जुकाम से संबंधित समस्या हो सकती है। चिकित्सकीय सलाह और आत्म-संवेदना जरूरी है।
लकी रंग – लाइट ब्लू
लकी नंबर – 2
कन्या – ऐस ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई आर्थिक शुरुआत, स्थायित्व और व्यावहारिक लाभ का है। परिवार में संपत्ति, जमीन या नए निवेश से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर आर्थिक योजना बन सकती है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कोई वित्तीय निर्णय सफल रहेगा। व्यापार में नया प्रस्ताव, सौदा या ग्राहक मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत नींव रखने और भविष्य की दिशा तय करने के लिए अनुकूल है। घर का माहौल उत्साहित, स्थिर और समृद्धि की आशा से भरा रहेगा।
करियर
नई शुरुआत, अवसर या ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं या कोई नई नौकरी का विचार कर रहे हैं, तो सफलता का योग है। वर्तमान जॉब में नई जिम्मेदारी या आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप या पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए लाभकारी दिन है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में स्थायित्व, भरोसा और भविष्य की योजनाओं की शुरुआत होगी। आप या आपका साथी रिश्ते को एक स्थिर मोड़ देने की पहल कर सकते हैं, जैसे सगाई, विवाह या साथ रहने का विचार। विवाहित लोगों के बीच आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य की चर्चा होगी। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो व्यावहारिक, स्थिर और जीवनसाथी के योग्य हो।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, विशेष रूप से यदि हाल ही में कोई डाइट या हेल्थ रूटीन शुरू किया गया है। आज शरीर में ऊर्जा, स्थिरता और ताजगी महसूस होगी। रक्तचाप, हड्डियों या त्वचा से जुड़ी परेशानी में सुधार संभव है।
लकी रंग – ऑलिव ग्रीन
लकी नंबर – 5
तुला – टेन ऑफ वांड्स |
आज का दिन जिम्मेदारियों, मानसिक और शारीरिक बोझ से भरा हो सकता है। परिवार में हर काम आप पर ही निर्भर हो सकता है, जिससे थकावट महसूस होगी। बच्चों की पढ़ाई, गतिविधियां या जिम्मेदारियां आपके समय और ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। बुजुर्गों की देखभाल या सलाह भी दबाव बना सकती है। आर्थिक मामलों में आप पर कई दायित्व एक साथ आ सकते हैं। उधारी, किस्त या योजनाओं की पूर्ति का तनाव रह सकता है। व्यापार में अधिक कार्यभार, टीम की कमी या अकेले काम संभालने की वजह से थकावट होगी।
करियर
कई प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं। सहयोगियों से अपेक्षित मदद नहीं मिलेगी, जिससे मानसिक थकान बढ़ सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत को नोटिस तो किया जाएगा, लेकिन राहत नहीं मिलेगी। अकेले हर पहलू को संभालने में चुनौती आ सकती है। आज काम को बांटने और प्राथमिकता तय करने की आवश्यकता है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में आपसी संतुलन की कमी हो सकती है। आप या आपका साथी भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस कर सकता है, जिससे संवाद कम हो सकता है। विवाहित लोगों को घरेलू जिम्मेदारियां प्रभावित कर सकती हैं। सिंगल लोगों को कोई रिश्ता बोझिल या एकतरफा महसूस हो सकता है। आज रिश्तों में लचीलापन और विश्राम जरूरी होगा।
स्वास्थ्य
मांसपेशियों में खिंचाव, थकावट या माइग्रेन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। मानसिक तनाव और नींद की कमी से शरीर जवाब दे सकता है। आज आपको शरीर को आराम देना, योग करना और नियमित कार्य का पुनर्निर्धारण करना जरूरी है।
लकी रंग – ब्रिक रेड
लकी नंबर – 6
वृश्चिक – टू ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन निर्णय की उलझन, द्वंद्व और मानसिक असमंजस से जुड़ा रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो पक्षों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है। बुजुर्गों के विचार भी आपको भ्रमित कर सकते है। आर्थिक दृष्टि से निवेश या खर्च से जुड़ा कोई निर्णय सोच-विचार के बिना लेना हानिकारक हो सकता है। व्यापार में साझेदार या क्लाइंट से जुड़ा कोई निर्णय लंबित रह सकता है। पारिवारिक माहौल शांत, लेकिन भीतर से दबावयुक्त रह सकता है। विवेक से काम लेना होगा।
करियर
आप मानसिक रूप से दुविधा में पड़ सकते हैं। दो अवसर, दो जॉब ऑफर या दो दिशा के बीच चयन करना कठिन होगा। सहकर्मी या वरिष्ठों की बातों से उलझन और बढ़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट या भूमिका को स्वीकार करने या नकारने को लेकर अंतर्द्वंद्व रहेगा। आज तार्किक विश्लेषण और धैर्य से निर्णय लें।
प्रेम
प्रेम संबंधों में दो भावनाओं या दो लोगों के बीच झूलने जैसी स्थिति बन सकती है। आप या आपका साथी संबंध में कोई निर्णय टाल सकते हैं, जिससे असमंजस बना रहेगा। विवाहित लोगों को किसी बात को लेकर तटस्थता बनाए रखनी पड़ सकती है। सिंगल लोगों के लिए ये समय किसी संभावित रिश्ते पर स्पष्टता लाने का है।
स्वास्थ्य
आंखों में तनाव या उच्च रक्तचाप की शिकायत हो सकती है। आज मानसिक विश्राम, मेडिटेशन और निर्णय से पहले पर्याप्त सोच आवश्यक है। हृदय और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी स्वास्थ्य जांच लाभकारी होगी।
लकी रंग –पर्पल
लकी नंबर – 7
धनु – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स |
परिवार में कोई अटकी बात या उलझन स्पष्ट हो सकती है, किसी विवाद का तर्कपूर्ण समाधान निकल सकता है। बच्चों के भविष्य या शिक्षा से जुड़ा कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। बुजुर्गों से विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन संवाद से स्पष्टता आएगी। आर्थिक रूप से आप किसी दस्तावेज़, समझौते या योजना में पारदर्शिता लाने में सफल रहेंगे। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होगा।
करियर
किसी भ्रम या जटिलता से निकलकर साहसिक निर्णय लेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट, अनुबंध या रोल मिलने की संभावना है, जिसमें आपको नेतृत्व का अवसर मिलेगा। परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, खासकर जहां तर्कशक्ति और संवाद की भूमिका हो। जो लोग लॉ, मीडिया, रिसर्च या प्रशासन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद और पारदर्शिता आवश्यक होगी। आप या आपका साथी किसी बात को लेकर खुलकर चर्चा कर सकते हैं, जिससे संबंध में गहराई आएगी। विवाहित लोगों को पुराने मतभेद सुलझाने का अवसर मिलेगा। सिंगल व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो स्पष्ट विचार और बुद्धिमत्ता से प्रभावित करेगा। आज भावनाओं से ज़्यादा संवाद असरदार रहेगा।
स्वास्थ्य
मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता बनी रहेगी। योग, ध्यान और जल सेवन पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। पुरानी असमंजस या मानसिक उलझन से बाहर निकलने का दिन है, तनाव दूर होगा और मन हल्का महसूस करेगा।
लकी रंग – चारकोल
लकी नंबर – 4
मकर – जस्टिस |
परिवार में कोई पुराना विवाद या गलतफहमी सुलझ सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई निर्णय जैसे स्कूल चयन या परीक्षा परिणाम तर्क के आधार पर लिया जाएगा। बुजुर्ग किसी पारिवारिक मुद्दे में सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं। आर्थिक मामलों में पुराने उधार या कानूनी कागजात का समाधान संभव है। व्यापार में दस्तावेज, अनुबंध या कर संबंधी मामले सामने आ सकते हैं, हर कदम प्रमाण और सटीकता के साथ उठाएं। पारिवारिक वातावरण में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना रहेगी।
करियर
न्याय और उत्तरदायित्व की भावना प्रमुख होगी। यदि आप कानूनी, प्रशासनिक, लेखा या नियम आधारित क्षेत्र में हैं तो आज सफलता और प्रशंसा संभव है। ऑफिस में आपकी निष्पक्षता और निर्णय क्षमता को सराहा जाएगा। प्रमोशन, अनुशासनात्मक निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। नई जॉब से पहले कानूनी दस्तावेजों की जांच जरूरी है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में पारदर्शिता, संतुलन और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी। यदि संबंध में कोई भ्रम या गलतफहमी है तो आज सच्चाई सामने आ सकती है। विवाहित लोगों को किसी निर्णय में एक-दूसरे की भावनाओं के साथ न्याय करना होगा। सिंगल व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं जो न्यायप्रिय, सच्चा और स्पष्ट विचारों वाला है। भावनाओं में ईमानदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी।
स्वास्थ्य
अनियमित जीवनशैली से स्वास्थ्य असंतुलित हो सकता है, इसलिए दिनचर्या और आहार में अनुशासन जरूरी है। योग, नियमित दवा और जल सेवन से शरीर में संतुलन बना रहेगा। मानसिक रूप से निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी।
लकी रंग –मेरीगोल्ड
लकी नंबर – 3
कुंभ – फाइव ऑफ कप्स |
परिवार में किसी पुराने विवाद या घटना की याद आपको भावुक कर सकती है। आप किसी व्यक्ति के व्यवहार या निर्णय को लेकर दुखी रह सकते हैं। बच्चों की किसी बात पर निराशा की स्थिति हो सकती है। बुजुर्गों से भावनात्मक बातचीत हो सकती है, लेकिन कोई अनकही बात निराश कर सकती है। आर्थिक रूप से कोई पुराना नुकसान या निर्णय का पछतावा रह सकता है। व्यापार में किसी अधूरी डील या अवसर छूटने का खेद रह सकता है।
करियर
किसी पुराने अवसर के छूटने, असफलता या अपेक्षा पूरी न होने का असर रहेगा। आप खुद पर या परिस्थिति पर निराश महसूस कर सकते हैं। किसी सहकर्मी से मनमुटाव या प्रोजेक्ट में पिछड़ने की भावना आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि अब भी कुछ अवसर शेष हैं, सही नजरिया अपनाना होगा।
प्रेम
प्रेम संबंधों में अतीत की कोई बात, पूर्व प्रेमी या गलतफहमी का प्रभाव रह सकता है। आप या आपका साथी किसी पुराने अनुभव से बाहर नहीं निकल पाएगा। विवाहित लोगों को संबंध में भावनात्मक दूरी या उपेक्षा का अनुभव हो सकता है। सिंगल व्यक्ति के लिए पुराने रिश्ते का पछतावा नए संबंध में बाधा बन सकता है। आज संबंधों में क्षमा और आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य
हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी और दिल से जुड़ी चिंता हो सकती है। अतीत से जुड़ी पीड़ा को छोड़ना ही सबसे बड़ा उपचार होगा। ध्यान, संगीत और किसी विश्वासपात्र से संवाद मानसिक राहत देगा।
लकी रंग – व्हाइट
लकी नंबर – 6
मीन – द हाइरोफैंट |
आज का दिन परंपरा, आध्यात्मिकता और मार्गदर्शन से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। बुजुर्गों की राय का विशेष महत्व रहेगा। उनकी बातों में समाधान मिलेगा। बच्चों की शिक्षा, संस्कार या अनुशासन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। आर्थिक रूप से निवेश से पहले किसी वरिष्ठ या विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। व्यापार में पारंपरिक तरीके, अनुशासन और नैतिक मूल्य सफलता देंगे।
करियर
वरिष्ठों के मार्गदर्शन, संस्था के नियमों और पारंपरिक तरीकों का पालन करना लाभकारी रहेगा। आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जो सामाजिक या संस्थागत रूप से सही हो। शिक्षा, अध्यापन, प्रशासन या धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। आज शॉर्टकट से बचना और सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक होगा।
प्रेम
प्रेम संबंधों में स्थायित्व, नैतिकता और परिवार की स्वीकृति को प्राथमिकता दी जाएगी। विवाहित लोगों के बीच परंपरा और रिश्ते के मूल्यों को लेकर संवाद होगा। जो लोग विवाह का विचार कर रहे हैं, उनके लिए परिवार की रजामंदी जरूरी होगी। सिंगल लोगों को कोई ऐसा साथी मिल सकता है जो पारिवारिक और परंपरावादी विचार रखता हो। आज रिश्तों में गंभीरता और सम्मान रहेगा।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, विशेषकर यदि आप नियमित जीवनशैली और परंपरागत चिकित्सा पद्धति (जैसे आयुर्वेद, योग) का पालन कर रहे हों। घुटनों, रीढ़ और नसों से जुड़ी तकलीफ में सुधार संभव है। नियमबद्ध दिनचर्या और संयम से शरीर और मन दोनों लाभान्वित होंगे।
लकी रंग – क्रीम
लकी नंबर – 5