- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (9 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

9 अप्रैल, बुधवार को वृष राशि वालों का पैसों से जुड़ा रुका काम पूरा होने की संभावना है। मिथुन राशि वालों की पैसों को लेकर अचानक नई योजना बन सकती है। कन्या राशि वालों का प्रमोशन या प्रोफाइल में बदलाव होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में अचानक स्थिति बदल सकती है। धनु राशि वालों की नई नौकरी की शुरुआत हो सकती है। कुंभ राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – द मैजिशियन |
आज आपकी चतुराई और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से कई उलझे काम सहज बन सकते हैं। परिवार में किसी युवा सदस्य की तरक्की खुशी लाएगी। घर में अचानक किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जो हलचल बढ़ा सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आपको घरेलू जिम्मेदारियों का प्रबंधन बखूबी करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, फिजूल खर्चा बढ़ सकता है। व्यापार में नए ग्राहक मिलने की संभावना है। गृहिणियां रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगी।
करियर: टेक्नोलॉजी या मीडिया से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए दिन अवसरों से भरा रहेगा। मीटिंग्स में अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। नई स्किल्स सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। फ्रीलांसर को विदेशी क्लाइंट से ऑफर आ सकता है। साक्षात्कार की तैयारी कर रहे युवाओं को सकारात्मक संकेत मिलेगा। प्रेम: सिंगल्स को कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है, जो मन को उत्साहित करेगा। पहले से जुड़े रिश्ते में समझदारी और भावनाएं और गहरी होंगी। प्रेम में ईगो को दरकिनार करें। किसी खास के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई दे सकता है, धैर्य रखें। अविवाहितों को विवाह संबंधित में प्रगति हो सकती हैं। स्वास्थ्य: लैपटॉप या मोबाइल का अधिक उपयोग आंखों पर असर डालेगा। योग अभ्यास से राहत मिलेगी। कुछ लोग स्किन एलर्जी जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। पर्याप्त पानी पिएं और नींद को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग: मिंट ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ – टैम्परेंस |
आज का दिन संतुलन और संयम के साथ बितेगा। घर में शांति बनी रहेगी और परिजनों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। बीते दिनों की गतिविधियों में प्रगति देखने को मिलेगी। कोई पुराना पारिवारिक विवाद हल हो सकता है। पैसों से जुड़ा रुका हुआ काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से बातचीत नए अवसर ला सकती है। व्यापारी वर्ग को धीमी गति से ही सही, पर लाभ मिलने के संकेत हैं। गृहिणियों को घरेलू कार्यों में नयापन महसूस होगा। दोस्त की सलाह से बड़ी मदद मिल सकती है।
करियर: शिक्षा और प्रशासन से जुड़े जातकों को आज अपने अनुभवों से लाभ मिलेगा। टीमवर्क में तालमेल बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी पुराने सहकर्मी से काम के नए सुझाव पा सकते हैं। कुछ लोगों को ट्रांसफर या नई लोकेशन से जुड़ी सूचना मिल सकती है। नई जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को धैर्य रखना होगा। प्रेम: रिश्ते में परिपक्वता आएगी, बातों से हल्के विवाद भी सुलझ सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई बातचीत शुरू हो सकती है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए। एकतरफा प्यार करने वालों को थोड़ा और प्रयास करना होगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी को मिटाने के लिए सामंजस्य बनाना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य: थायराइड या हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। पैरों में सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है। मानसिक रूप से कुछ चिंता या उलझन रह सकती है, ध्यान से राहत मिलेगी। नियमित दिनचर्या अपनाएं। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन – द एम्परर |
आज घर में अनुशासन और व्यवस्था का माहौल रहेगा। आपकी किसी उलझन को दूर हो सकती है। बच्चे अपने व्यवहार से प्रसन्नता देंगे। पैसों को लेकर अचानक कोई नई योजना बन सकती है। घरेलू मामलों में कोई निर्णायक बात सामने आ सकती है। व्यापारी वर्ग को सरकारी नियमों से जुड़ी कोई राहत मिल सकती है। गृहिणियां अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करेंगी। किसी नजदीकी से अचानक मुलाकात नई प्रेरणा दे सकती है।
करियर: सरकारी विभागों या प्रशासनिक पदों पर कार्यरत लोगों को आज वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष मान्यता मिल सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े लोग दिन भर व्यस्त रहेंगे। टीम लीडर के लिए कुछ नए सुझाव लाभदायक साबित होंगे। अपने कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखें, परिणाम जल्द ही दिखाई देंगे। प्रेम: आज रिश्तों में भावनाओं की बजाय तार्किक सोच ज़्यादा प्रभाव डालेगी। प्रेमी अपने पार्टनर से स्पष्ट संवाद की अपेक्षा कर सकते हैं। अविवाहितों को कोई मित्र आज विशेष महत्व देने लगेगा। प्यार में आत्म-संयम जरूरी होगा, वरना बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य: कोई पुरानी तकलीफ दोबारा उभर सकती है। ज़्यादा देर एक ही स्थिति में बैठने से थकावट महसूस होगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को आज विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। योग या स्ट्रेचिंग लाभकारी रहेगा। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क – थ्री ऑफ़ वॉन्ड्स |
आज का दिन नई उम्मीदों से भरा रहेगा। परिवार में कोई योजना आगे बढ़ सकती है। बच्चों के करियर से जुड़ी खबर खुशी देगी। बुजुर्गों की जरूरतों पर ध्यान दें। घरेलू खर्चों में थोड़ी वृद्धि होगी पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यापारी वर्ग को दूर स्थान से लाभ के संकेत मिल सकते हैं। गृहिणियों को सामाजिक आयोजनों में सम्मान मिल सकता है। किसी पुराने रिश्तेदार से फोन पर संवाद हो सकता है। आर्थिक मामलो पर आशावान बने रहेंगे।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को दूर स्थान की नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों या एक्सपोर्ट सेक्टर में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण ईमेल या सूचना मिल सकती है। स्टार्टअप करने वालों के लिए योजना आगे बढ़ सकती है। किसी सहयोगी से आई सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी और खुलेपन की ज़रूरत महसूस होगी। लव पार्टनर से बातचीत करते समय अपेक्षाएं सीमित रखें। पुराने झगड़े खुद-ब-खुद हल हो सकते हैं। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत के लिए दिन शुभ नहीं है। पार्टनर से थोड़ा भावनात्मक स्पेस देना फायदेमंद रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहने वालों के लिए संवाद में गर्मजोशी रहेगी। स्वास्थ्य: यात्रा या लम्बी ड्राइव के कारण थकावट महसूस होगी। ध्यान और गहरी सांसों का अभ्यास तनाव को कम करेगा। इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर रह सकता है, ताजे फलों का सेवन करें। त्वचा से जुड़ी छोटी समस्या उभर सकती है। भाग्यशाली रंग: येलो, भाग्यशाली अंक: 3
सिंह – वन ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन स्पष्ट निर्णय और नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। परिवार के किसी सदस्य के लिए अहम फैसला लेना पड़ सकता है। पुराने रिश्तेदार से संपत्ति संबंधित चर्चा हो सकती है। कारोबारी वर्ग के लिए किसी नई डील की शुरुआत संभव है। गृहिणियों को घरेलू विवादों में संतुलन बनाए रखना होगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से निर्णय लें। मन स्थिर रहेगा और मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी।
करियर: जो लोग लॉ, आईटी या एनालिटिक्स सेक्टर में हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। सहकर्मियों के बीच आपकी स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। अधिकारी से मिली सलाह पर अमल करने से परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को दस्तावेजों से संबंधित कार्यों में प्रगति मिलेगी। आज किसी सीनियर से गहन चर्चा भी संभव है। प्रेम: प्रेम संबंधों में जो बातें मन में थीं, उन्हें आज खुलकर साझा करें। पार्टनर की तरफ से कोई अहम निर्णय आ सकता है। विवाहित जीवन में नई समझदारी और गहराई आने की संभावना है। हाल ही में शुरू हुए रिश्ते में असमंजस दूर होगा। जिनका ब्रेकअप हुआ है, उन्हें मानसिक स्पष्टता मिलेगी। एकतरफा प्रेम से बाहर निकलने का साहस मिलेगा। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से राहत के लिए ग्रीन टी या हर्बल उपचार मददगार रहेंगे। ध्यान करने से चित्त शांत रहेगा। रक्तचाप के मरीजों को सावधानी रखनी चाहिए। नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 2
कन्या – नाइट ऑफ़ वांड्स |
आज का दिन आपके लिए नई मानसिक स्पष्टता और विचारों की धार लेकर आया है। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपकी उलझन सुलझा सकती है। कोई खुशी की खबर मिलेगी। व्यापार में नई रणनीति पर अमल करने से लाभ संभव है। गृहस्थ जीवन में संतुलन बना रहेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार की बातों से असहजता हो सकती है। धन से जुड़ा कोई लंबित मामला सुलझ सकता है। मन में आत्मविश्वास और विवेक बना रहेगा।
करियर: कंटेंट राइटिंग, रिसर्च, लीगल या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। प्रमोशन या प्रोफाइल में बदलाव की संभावना है। इंटरव्यू देने वाले को मनचाही कंपनी से कॉल आ सकती है। वर्क प्लेस पर अपनी राय स्पष्टता से रखने से आपकी छवि निखरेगी। प्रेम: पार्टनर से कोई जरूरी बातचीत आज टालनी नहीं चाहिए। लंबे समय से मन में छुपी बातों को साझा करने का उचित अवसर है। एकतरफा प्यार कर रहे लोगों को सच्चाई का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी संवाद से तनाव कम होगा। सिंगल जातकों के लिए कोई नई पहचान गहरी बातचीत की ओर बढ़ सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक बोझ से राहत के लिए डिजिटल डिटॉक्स फायदेमंद रहेगा। हाइड्रेशन पर ध्यान देना जरूरी है। ध्यान, योग और सुबह की सैर मानसिक स्पष्टता में सहायक रहेंगे। भोजन में संतुलन रखें। अनावश्यक सोच से खुद को बचाएं। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 5
तुला – द टावर |
आज आपके भीतर उत्साह और ऊर्जा का तेज प्रवाह रहेगा। कोई पुरानी योजना तेजी से आगे बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। कोई रचनात्मक उपलब्धि प्रसन्नता देगी। व्यापार में जोखिम उठाने की प्रवृत्ति लाभदायक साबित हो सकती है। घर का वातावरण जीवंत रहेगा, पर किसी सदस्य के व्यवहार से हल्का असंतुलन संभव है। आर्थिक पक्ष में अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
करियर: किसी नए आइडिया पर तेजी से काम शुरू हो सकता है। जो लोग स्टार्टअप में हैं, उन्हें कोई निवेशक या अच्छा कोलाबरेशन मिल सकता है। ऑफिस में लीडरशिप की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। यदि आप फ्रीलांसर हैं तो आज नए क्लाइंट्स से जुड़ सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में जोश और ताजगी महसूस होगी। साथी के साथ मिलकर कुछ एडवेंचरस करने की योजना बन सकती है। जो लोग हाल ही में किसी से जुड़े हैं, वे भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत भावनात्मक कनेक्शन दोबारा जगा सकती है। स्वास्थ्य: आज अत्यधिक शारीरिक गतिविधि के कारण थकान या मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो सकती है। स्पोर्ट्स या दौड़ जैसे कार्यों में सावधानी रखें। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन ध्यान का अभ्यास संतुलन बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 4
वृश्चिक – ऑफ स्वॉर्ड्स |
अचानक आए बदलावों से भरा दिन हो सकता है। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अप्रत्याशित खबर चौंका सकती है। घर में किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस या तनाव हो सकता है। कोई चिंता असहज बना सकती है। व्यापारियों को नुकसान या कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। किसी योजना का रुक जाना मनोबल को प्रभावित कर सकता है। समझदारी से काम लें, जल्दबाजी या प्रतिक्रिया स्थिति और बिगाड़ सकती है। धैर्य ही आपकी ढाल है।
करियर: कार्यक्षेत्र में अचानक स्थिति बदल सकती है। जैसे टीम में बदलाव या प्रोजेक्ट का स्थगित होना। सहकर्मी की किसी गलती का असर आप पर पड़ सकता है। सरकारी या तकनीकी विभाग में कार्यरत लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रेम: रिश्ते में कोई अनसुलझा मुद्दा अचानक उभर सकता है। कुछ बातें मन को चोट पहुंचा सकती हैं। विवाहेतर रिश्ते या गलतफहमी संबंध बिगाड़ सकते हैं। जिनका ब्रेकअप हाल ही में हुआ है, उन्हें आज भावनात्मक झटका या यादों से गुजरना पड़ सकता है। संयम और संवाद से रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव सिरदर्द में बदल सकता है। आज अचानक ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई समस्या उभर सकती है। नकारात्मक सोच मन को थका सकती है। ध्यान, संगीत या टहलना राहत देगा। पुरानी चोट भी आज फिर से दर्द दे सकती है। भाग्यशाली रंग: इंडिगो, भाग्यशाली अंक: 6
धनु – ऐस ऑफ कप्स |
आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आएगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बड़ों से मिल रही दुआएं आपके रास्ते खोलेंगी। कोई सुखद समाचार दे सकते हैं। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा और रिश्तेदारों से सौहार्दपूर्ण संबंध बनेंगे। घर में कोई नया सदस्य या मेहमान आ सकता है। व्यापार में सकारात्मक शुरुआत या किसी नए संपर्क से लाभ संभव है। दिन में भावनाओं की गहराई रहेगी, पर ये भावनाएं आपको ऊर्जा भी देंगी। दिल की बात सुनें।
करियर: नई नौकरी की शुरुआत हो सकती हैं। क्रिएटिव फील्ड जैसे डिजाइनिंग, राइटिंग, म्यूजिक या काउंसलिंग में विशेष प्रगति मिल सकती है। उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। ऑफिस में आपका आइडिया या प्रेज़ेंटेशन प्रशंसा पा सकता है। काम में भावनात्मक जुड़ाव आज रंग लाएगा। नई पार्टनरशिप के लिए दिन उपयुक्त है। प्रेम: प्रेम में उम्मीद की किरण दिखेगी। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। अविवाहितों को आज कोई खास मिल सकता है जिससे भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। पुराने संबंधों में सुलह की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आत्मीयता और समझ बढ़ेगी। किसी रोमांटिक प्रस्ताव या प्रेम पत्र का आदान-प्रदान भी हो सकता है। स्वास्थ्य: मन प्रसन्न रहेगा जिससे थकान या तनाव में कमी आएगी। पानी की कमी या डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। योग और साँस संबंधित अभ्यास लाभदायक रहेंगे। भावनाओं का संतुलन मानसिक स्थिरता बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग: हनी येलो, भाग्यशाली अंक: 2
मकर – थ्री ऑफ कप्स |
आज का दिन मिलन, संवाद और खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी उत्सव या आयोजन की रूपरेखा बनेगी। मित्रों या परिवार के साथ कोई यादगार पल साझा हो सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने संबंध से मुलाकात संभव है। घरेलू महिलाएं आज रचनात्मक कामों में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता लाभ देगी। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई खुशखबरी वाला संदेश आएगा। दिन सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेगा।
करियर: टीमवर्क से जुड़ी परियोजनाओं में आपकी भूमिका अहम रहेगी। मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, फैशन या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम कर रहे लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल बेहतर होगा। कोई पुराना क्लाइंट फिर से संपर्क कर सकता है। कार्यस्थल में कोई सेलिब्रेशन भी संभव है। प्रेम: सिंगल लोगों को दोस्ती प्यार में बदलती दिख सकती है। पार्टनर के साथ आउटिंग या छोटी यात्रा के संकेत हैं। रिश्ते में भावनाओं की मिठास और समझदारी देखने को मिलेगी। विवाहितों को जीवनसाथी से खास समय बिताने का अवसर मिलेगा। मन में चल रही उलझनों का हल साथ में निकल सकता है। स्वास्थ्य: शरीर में चुस्ती रहेगी, पर अधिक मीठा या तला भूना खाना खाने से बचें। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन संबंधी परेशानी हो सकती है। योग, नृत्य या हल्का व्यायाम करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मानसिक रूप से हल्कापन और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। भाग्यशाली रंग: गहरा जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ – किंग ऑफ वांड्स |
आज का दिन नेतृत्व, योजना और आत्मबल से भरा रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह को सम्मान मिलेगा। किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। व्यापारी वर्ग को किसी बड़े सौदे पर काम करने का मौका मिल सकता है। बच्चों को आपकी प्रेरणा से कुछ नया सीखने का उत्साह मिलेगा। घर की महिलाएं कोई नई जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। दिन निर्णायक रहेगा।
करियर: प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर मिल सकता है। सरकारी, प्रशासनिक या तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने निर्णयों से असर छोड़ेंगे। स्टार्टअप या स्वयं का व्यवसाय करने वालों के लिए दिन रणनीति तय करने हेतु उत्तम है। अधिकारी से निजी बातचीत फायदेमंद साबित हो सकती है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम: रिश्ते में भावनाओं से अधिक स्थिरता और वचनबद्धता की जरूरत रहेगी। जो लोग किसी रिश्ते को लेकर संशय में हैं, वे आज स्पष्टता प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह कार्य में सहायक हो सकती है। प्रेमी युगलों को भावनात्मक समर्थन मिलेगा, जिससे भरोसा गहराएगा। स्वास्थ्य: पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। लंबे समय तक खड़े रहने से बचें। ओवरवर्क से मानसिक थकावट हो सकती है। पर्याप्त आराम और पोषण युक्त भोजन जरूरी रहेगा। ध्यान और गहरी सांसों से मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7
मीन – फाइव ऑफ वांड्स |
आज का दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन जागरूकता से संभाला जा सकता है। परिवार में किसी बात पर असहमति हो सकती है, खासकर पीढ़ियों में सोच का अंतर दिखेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अवसर भी छिपे रहेंगे। घरेलू महिलाओं को समय प्रबंधन कठिन लग सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिल को सुकून देगी। सामाजिक बातचीत में संयम जरूरी होगा। ध्यान रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। धैर्य और सोच से राह निकलेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधानी रखें। टीम में विचारों की टकराहट हो सकती है, लेकिन उसका हल संवाद से निकलेगा। मार्केटिंग, मीडिया या क्लाइंट-संबंधित कार्यों में तनाव रहेगा। इंटरव्यू या प्रतियोगिता में बेहतर तैयारी जरूरी है। नया एग्रीमेंट टालना ठीक रहेगा। प्रेम: पार्टनर से मतभेद की संभावना है, विशेषकर छोटी बातों को लेकर। पूर्व प्रेमी से अप्रत्याशित संपर्क हो सकता है, जिससे पुराने भाव जाग सकते हैं। विवाहित लोगों को संचार में स्पष्टता रखनी होगी। भरोसे की कसौटी पर रिश्ता खरा उतर सकता है। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में जकड़न या शरीर में ऐंठन की समस्या हो सकती है। अत्यधिक सोच मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है। ताजगी के लिए खुली हवा में टहलें। स्पोर्ट्स या योग से मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। भारी भोजन से दूरी रखें। भाग्यशाली रंग: व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 1