Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (30 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | बुधवार का टैरोकार्ड राशिफल: मीन राशि वालों को करियर में उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, कर्क राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (30 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

30 जुलाई, बुधवार को वृष राशि वालों को करियर बढ़ाने के मौके मिलेंगे। कर्क राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। कन्या राशि वालों के घर में अचानक बड़ा बदलाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों के करियर में लंबे समय से चला आ रहा कंफ्यूजन दूर होगा। मीन राशि वालों को करियर में उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेष राशि वालों के करियर में समय पर काम न हो पाने से तनाव रहेगा।

मेष – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज दिन भर अनचाही चिंताओं से मानसिक दबाव बना रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत या भविष्य को लेकर चिंता सताएगी। बड़े-बुजुर्गों से बातचीत में गंभीर विषय सामने आ सकते हैं, लेकिन उनका समाधान निकालना कठिन लग सकता है। बच्चों के व्यवहार या पढ़ाई से संबंधित तनाव मन को बेचैन कर सकता है। परिवार के माहौल में भावनात्मक दूरी और बातचीत की कमी हो सकती है। कोई पुरानी गलती या कड़वी बात मन को परेशान कर सकती है, जिससे अकेलापन और आत्मचिंतन का भाव बढ़ेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं।

करियर – ऑफिस में कोई काम समय पर न हो पाने का दबाव या वरिष्ठों की नाराजगी मानसिक तनाव दे सकती है। किसी गलतफहमी के कारण सहकर्मियों से दूरी बन सकती है। नई नौकरी या इंटरव्यू को लेकर डर की भावना होगी। रचनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अपने फैसलों पर भरोसा करना मुश्किल होगा। सलाह है कि बीते फैसलों का बोझ न लेकर आगे की तैयारी करें। लव – पार्टनर से खुलकर बात न होना रिश्ते में अविश्वास को जन्म दे सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी बातचीत की कमी मानसिक दूरी का कारण बन सकती है। पुराना रिश्ता या टूटा हुआ विश्वास बार-बार याद आ सकता है। सिंगल को भावनात्मक खालीपन या अकेलेपन का अहसास हो सकता है। भावनाओं को दबाने की बजाय समझने की कोशिश करें। हेल्थ – डिप्रेशन, एंग्जाइटी या ओसीडी जैसे मानसिक मुद्दों की आशंका है। पाचन प्रणाली और हार्मोनल संतुलन भी प्रभावित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा सोचने से हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सा सलाह, योग या ध्यान से राहत मिल सकती है। अकेले न रहें, अपनों से बात करें। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 4

वृष – टू ऑफ वांड्स

घर में योजनाओं और भविष्य से जुड़ी चर्चाएं ज्यादा होंगी। कोई नया कदम उठाने से पहले परिवार के फैसले का इंतजार करना पड़ सकता है। बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर विदेश या दूसरे शहर जाने की संभावनाएं चर्चा में आ सकती हैं। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, लेकिन फैसले में सावधानी जरूरी रहेगी। घर में किसी यात्रा या जगह बदलने की योजना बन सकती है। दो विकल्पों में उलझन रहेगी, लेकिन भावनात्मक रूप से आप संतुलन बनाए रखेंगे। किसी अवसर को लेकर परिवार के भीतर मतभेद भी उभर सकते हैं।

करियर – विदेश से संबंधित काम, क्लाइंट्स या कंपनियों से जुड़ी बात बन सकती है। मौजूदा नौकरी में ठहराव महसूस हो सकता है, जिससे नया विकल्प तलाशने का विचार पनपेगा। व्यापारियों के लिए विस्तार की योजना बन सकती है, खासकर ऑनलाइन या अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में। फैसला लेते समय जल्दबाजी से बचें। लव – रिश्तों में स्थिरता के साथ-साथ आगे की दिशा पर विचार होगा। कोई फैसला, जैसे साथ रहने या दूरी बनाने का, टल सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बातचीत संभव है। शादीशुदा लोगों के बीच यात्रा या घर बदलने जैसे विषयों पर विचार हो सकता है। सिंगल दो संभावित विकल्पों के बीच फैसला नहीं ले पाएंगे। दूर के संबंधों में मजबूती बनी रहेगी, लेकिन भावनात्मक स्पष्टता जरूरी होगी। हेल्थ – छोटी यात्राओं या बहुत ज्यादा सोचने के कारण मानसिक थकान हो सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं संभव हैं। फैसला न ले पाने की स्थिति से तनाव उत्पन्न हो सकता है। योग, ध्यान या हल्की कसरत से मानसिक संतुलन बनाए रखें। शुभ रंग: बैज, शुभ अंक: 3

मिथुन – द मैजिशियन

परिवार में किसी सदस्य की प्रतिभा या उपलब्धि से गर्व और उत्साह का माहौल रहेगा। आप खुद भी घरेलू मामलों में चतुराई से कोई जटिल स्थिति सुलझा सकते हैं। बच्चों से जुड़ा कोई फैसला जैसे कोर्स चयन या स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से बातचीत में आपकी समझदारी की तारीफ होगी। किसी घरेलू समारोह या आयोजन में आपकी भूमिका मुख्य रह सकती है। बहन-भाइयों के साथ विचारों का तालमेल बना रहेगा। फैसले आप पर निर्भर होंगे, और सबका भरोसा भी मिलेगा।

करियर – अपनी बातचीत, बुद्धिमत्ता और कौशल के बल पर आप किसी बड़ी डील या प्रेजेंटेशन में सफल रह सकते हैं। नई नौकरी, फ्रीलांसिंग या पार्टटाइम अवसर सामने आ सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया, लेखन, डिजिटल या एडवरटाइजिंग क्षेत्र के लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। इंटरव्यू या प्रमोशन में आत्मविश्वास के साथ पेश आने से सफलता मिलेगी। लव – प्रेम संबंधों में बातचीत और आकर्षण का जादू चलेगा। आपकी बातों और व्यवहार से पार्टनर प्रभावित होंगे। कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति से जो पहले से आपकी जिंदगी में हो। शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम और रोमांस फिर से जीवंत होगा। आपसी बातचीत मजबूत होगी और भविष्य की योजनाएं भी बन सकती हैं। सिंगल को आत्मविश्वास के साथ अपने दिल की बात कहने का सही समय है। हेल्थ – योग, मेडिटेशन या किसी मानसिक अभ्यास की शुरुआत करने का अच्छा समय है। आप अपने खानपान और जीवनशैली पर पूरा नियंत्रण रखेंगे। आत्म-संयम और सकारात्मक सोच से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। खुद पर विश्वास रखें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। शुभ रंग: पीच, शुभ अंक: 5

कर्क – सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

घर के लंबे समय से रुके हुए कामों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। संपत्ति, निवेश या खेती-बाड़ी से जुड़े मामलों में परिवार के भीतर विचार-विमर्श हो सकता है। बच्चों से जुड़ा कोई प्रयास अब परिणाम देने की स्थिति में आ सकता है। बड़े-बुजुर्गों की देखभाल के लिए आपको समय निकालना पड़ सकता है। धैर्य से किया गया प्रयास अब संतोषजनक स्थिति में पहुंचेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की या सफलता का सुखद अंत हो सकता है। घर का माहौल शांत लेकिन इंतजार वाला रहेगा।

करियर – जिस योजना या प्रयास पर आप पिछले कुछ समय से मेहनत कर रहे थे, उसके परिणाम मिलने में थोड़ा और समय लग सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। प्रमोशन या इंक्रीमेंट का विषय भी प्रक्रिया में है। बैंकिंग, रिसर्च, या इन्वेस्टमेंट से जुड़ी नौकरियों में स्थिर प्रगति के संकेत हैं। लव – रिश्तों में स्थिरता की भावना रहेगी, लेकिन उत्साह कम रह सकता है। आप या आपका साथी किसी फैसले को लेकर सोच-विचार की स्थिति में होंगे। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में ठहराव या परिणाम का इंतजार हो सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच भविष्य को लेकर धैर्यपूर्ण बातचीत होगी। सिंगल के लिए यह समय आत्म-मूल्यांकन का है, पिछले अनुभवों से सीखने का अवसर है। हेल्थ – बीमारियों में सुधार होगा लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। बहुत ज्यादा काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। खान-पान संतुलित रखने की जरूरत है। योग, ध्यान और आयुर्वेदिक उपचार सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 1

सिंह – फाइव ऑफ कप्स

परिवार में किसी पुराने विषय को लेकर पछतावा या निराशा का माहौल रह सकता है। कोई झगड़ा या गलतफहमी हाल ही में हुई हो सकती है, जिससे भावनात्मक दूरी बनी हुई है। बच्चों से जुड़ी उम्मीदें पूरी न होने पर निराशा हो सकती है, लेकिन बातचीत से सुधार संभव है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य या मन की चिंता रह सकती है। किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र की याद या मुलाकात भावुक बना सकती है। पारिवारिक संतुलन बनाए रखने के लिए भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी होगा।

करियर – कोई असफलता या मौका चूकने का पछतावा रह सकता है। कोई डील या इंटरव्यू उम्मीद के अनुसार न जा पाने से आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग की कमी या नेतृत्व की आलोचना से मन दुखी रह सकता है। यह समय सीखने और आत्ममंथन का है, बजाय खुद को दोष देने के। जो लोग क्रिएटिव या भावनात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें अपनी भावनाओं को काम में बदलने का प्रयास करना चाहिए। लव – प्रेम संबंधों में पछतावे और भावनात्मक दूरी की स्थिति हो सकती है। कोई पुरानी बात या व्यवहार संबंधों में खटास ला सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत न होने या भावनात्मक असंतुलन के कारण मन उदास रह सकता है। सिंगल किसी पुराने रिश्ते या अधूरी भावना से उबर नहीं पाए हैं। आज यह जरूरी है कि आप वर्तमान में लौटें और जो आपके पास है, उसे सराहें। बातचीत और माफ करने की भावना रिश्तों को सुधार सकती है। हेल्थ – भावनात्मक पीड़ा या अवसाद से जुड़ी स्थिति उभर सकती है। मेडिटेशन, बात करने और मन हल्का करने के तरीकों को अपनाएं। हार्ट, ब्लड प्रेशर या नींद की समस्या से जुड़ी दिक्कतों पर ध्यान देना जरूरी है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच को अपनाएं। शुभ रंग: नेवी ब्लू, शुभ अंक: 7

कन्या – द टावर

परिवार में अचानक कोई बड़ा बदलाव या खुलासा हो सकता है जो सभी को प्रभावित करेगा। घर में किसी सदस्य के फैसले या व्यवहार से असहज स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी योजना रुक सकती है या पढ़ाई को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की तबीयत में गिरावट या किसी संपत्ति विवाद के कारण तनाव संभव है। पारिवारिक ढांचे में अस्थिरता की स्थिति बन सकती है, लेकिन यह बदलाव किसी गहरे सुधार की शुरुआत भी हो सकता है।

करियर – जिस स्थिति को आप स्थिर मान रहे थे, उसमें झटका लग सकता है। कार्यस्थल पर राजनीति या किसी सहयोगी द्वारा विश्वासघात भी हो सकता है। काम-धंधे में कोई बड़ा नुकसान या क्लाइंट का छूटना संभव है। यह समय आपको पुराने ढांचे को तोड़कर नया रास्ता अपनाने का संकेत देता है। धैर्य और तुरंत फैसला लेने की क्षमता से आप नुकसान को कम कर सकते हैं। लव – रिश्तों में अचानक मनमुटाव, ब्रेकअप या कोई गहरी सच्चाई सामने आ सकती है। पार्टनर से जुड़ा कोई झटका या विश्वासघात की स्थिति बनने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में असुरक्षा और कठोर बातचीत का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल किसी पुराने रिश्ते के खत्म होने से उबर नहीं पाए हैं। आज का दिन रिश्तों में आत्म-विश्लेषण, सच्चाई को स्वीकारने और नए तरीके से सोचने का है। यदि दर्द सहन किया जाए, तो यह आपको बेहतर रिश्ते की ओर ले जा सकता है। हेल्थ – हृदय, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या तंत्रिका से जुड़ी समस्या तेज हो सकती है। इन्फेक्शन से सावधानी रखें। किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और चिकित्सा पर तुरंत ध्यान दें। योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक संतुलन बनाए रखें। शुभ रंग: ग्रीन, शुभ अंक: 5

तुला – नाइट ऑफ पेंटाकल्स

परिवार में स्थिरता और जिम्मेदारी का माहौल रहेगा। आप घर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। बच्चों की शिक्षा या भविष्य से जुड़ी बातों में गंभीरता दिखाई जाएगी। बड़े-बुजुर्गों के लिए कोई जरूरी सुविधा या देखभाल की योजना बनाई जा सकती है। पारिवारिक बजट या निवेश को लेकर चर्चा हो सकती है। घर की जरूरतों को प्राथमिकता देना आज आपकी मुख्य भूमिका हो सकती है। कोई छोटी पारिवारिक यात्रा या जरूरी खरीदारी भी संभव है।

करियर – यह समय तेजी से आगे बढ़ने का नहीं, बल्कि स्थिरता से मजबूत नींव रखने का है। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा होने की ओर बढ़ेगा। ट्रांसफर या प्रमोशन भले ही देर हो, लेकिन प्रगति की दिशा स्पष्ट है। जिन्होंने हाल ही में नई नौकरी शुरू की है, उन्हें अपने कौशल और धैर्य से भरोसा कायम करना होगा। काम-धंधे में छोटी-छोटी योजनाओं से भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में स्थिरता और वफादारी की भावना मजबूत रहेगी। पार्टनर के प्रति जिम्मेदारी और समय देने का भाव रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच भविष्य को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। हालांकि रोमांच कम हो सकता है, लेकिन भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिंगल को नया संबंध मिलने की संभावना कम है, लेकिन वे अपने आत्म-सुधार पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हेल्थ – थकान या धीमे मेटाबॉलिज्म से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। पीठ, घुटनों या मांसपेशियों से जुड़ी असुविधा की संभावना है। ध्यान, योग और फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मानसिक रूप से आप स्थिर और शांत रहेंगे। शुभ रंग: ब्लैक, शुभ अंक: 8

वृश्चिक – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

परिवार में किसी सच्चाई का खुलासा हो सकता है जिससे माहौल गंभीर या स्पष्ट हो जाएगा। आप कोई अहम पारिवारिक फैसला लेने की स्थिति में होंगे। बच्चों की पढ़ाई, करियर या अनुशासन से जुड़ा मुद्दा सामने आ सकता है। बड़े-बुजुर्गों से विचार-विमर्श के बाद कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। किसी पुराने पारिवारिक विवाद को स्पष्ट बातचीत से सुलझाने की संभावना है। आपके विचार घर में प्रभाव छोड़ सकते हैं, लेकिन बातचीत का तरीका संतुलित रखें।

करियर – आप किसी लंबे समय से चले आ रहे भ्रम या उलझन को दूर कर सकते हैं। नई नौकरी, प्रमोशन या किसी नई भूमिका से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या कानूनी प्रक्रिया से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता की झलक मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी बात प्रभावी रूप से सुनी जाएगी। लव – प्रेम संबंधों में गंभीर बातचीत संभव है। आप किसी उलझे हुए रिश्ते को साफ शब्दों में समझाना या खत्म करना चाह सकते हैं। सिंगल किसी स्पष्ट और ईमानदार व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच कोई पूर्वाग्रह या गलतफहमी खुलकर सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में सुधार या अंत संभव है। भावनाएं पीछे होंगी, तर्क और सच्चाई आगे रहेंगी। रिश्तों में फैसला लेने का समय है, टालने से नुकसान हो सकता है। हेल्थ – नसों से जुड़ी समस्या हल्की चिंता दे सकती है। आपकी फैसला लेने की क्षमता उच्च स्तर पर होगी, जिससे आप सेहत से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं। सर्जरी, दांतों की चिकित्सा या आंखों से संबंधित प्रक्रिया के लिए समय अच्छा है। मेडिटेशन और मानसिक शांति के उपाय कारगर साबित होंगे। शुभ रंग: मस्टर्ड येलो, शुभ अंक: 3

धनु – टू ऑफ कप्स

परिवार में मेल-जोल और आपसी समझ बढ़ेगी। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है। बच्चों या जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई रिश्ता या साझेदारी पारिवारिक रूप से स्वीकार हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पारिवारिक कार्यक्रम या छोटे स्तर की खुशी का माहौल बन सकता है। घर में किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव को लेकर चर्चा संभव है। भावनाओं के खुले आदान-प्रदान से संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर – कोई सहयोगी या वरिष्ठ आपके पक्ष में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। इंटरव्यू, मीटिंग या क्लाइंट प्रेजेंटेशन में बातचीत की कुशलता से सफलता मिल सकती है। नई नौकरी में किसी व्यक्ति से सहयोग मिलना मुख्य रहेगा। तालमेल से कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता, सुलह और संतुलन का समय है। किसी टूटे रिश्ते में फिर से संपर्क हो सकता है। सिंगल को प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना ज्यादा है। शादीशुदा लोगों के बीच गहराई और तालमेल बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से भावनाओं का आदान-प्रदान रिश्ते को नई दिशा देगा। यह समय रिश्तों में वादे, समझ और सच्ची भावना को दिखाने का है। हेल्थ – जो लोग रिकवरी की प्रक्रिया में हैं, उनके लिए यह समय सहयोग और देखभाल से भरा रहेगा। योग, गहरी नींद और रिलैक्सेशन तकनीक मददगार साबित होंगी। संतुलित आहार और भरपूर पानी पीना जरूरी है। संबंधों की सकारात्मकता स्वास्थ्य को बेहतर करेगी। शुभ रंग: रोज़ पिंक, शुभ अंक: 6

मकर – फोर ऑफ वांड्स

परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल बन सकता है। किसी रिश्तेदार के आने या छोटे पारिवारिक आयोजन की योजना संभव है। बच्चों से जुड़ी कोई सफलता या उपलब्धि पूरे घर को खुशी दे सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर के नवीनीकरण या सजावट से जुड़ा कोई काम शुरू हो सकता है। लंबे समय से रुकी कोई पारिवारिक योजना पूरी हो सकती है। आपसी समझ और सामूहिक खुशी का दिन रहेगा।

करियर – कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की तारीफ होगी। किसी लंबे प्रोजेक्ट की सफलता या टीम के साथ कोई काम पूरा होने का जश्न संभव है। प्रमोशन या पद में स्थिरता मिल सकती है। जो लोग फ्रीलांस, इवेंट मैनेजमेंट या कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में हैं, उन्हें कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में सामूहिक उपलब्धि या सम्मान संभव है। संतुलन बनाए रखने से आगे की राह भी आसान होगी। लव – प्रेम जीवन में स्थिरता और उत्सव जैसे पल आ सकते हैं। सिंगल के लिए किसी नए रिश्ते की शुरुआत के अच्छे योग हैं, जो परिवार की मंजूरी भी प्राप्त कर सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच तालमेल और घरेलू खुशी देखने को मिलेगी। संबंधों में कोई बड़ा कदम जैसे सगाई, शादी या साथ रहने की योजना संभव है। हेल्थ – मानसिक रूप से प्रसन्नता और भावनात्मक संतुलन आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा। पाचन संबंधी सुधार और अच्छी नींद का अनुभव रहेगा। कोई योग या फिटनेस रूटीन आज से शुरू करने के लिए उत्तम समय है। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 2

कुंभ – क्वीन ऑफ कप्स

परिवार में भावनात्मक जुड़ाव और समझ का वातावरण रहेगा। किसी महिला सदस्य से खास सहयोग या मार्गदर्शन मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी भावनात्मक चिंता का समाधान संभव है। घर में शांति और संवेदनशीलता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों की देखभाल या किसी परिजन की सेहत को लेकर भावनात्मक भागीदारी रहेगी। किसी पुराने रिश्ते की याद या भावनात्मक चर्चा हो सकती है। परिवार में दया और तालमेल की ऊर्जा बनी रहेगी।

करियर – संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ काम करना आज आपकी विशेषता होगी। काउंसलिंग, हेल्थकेयर, नर्सिंग, टीचिंग या सेवा से जुड़े क्षेत्रों में खास सफलता मिलेगी। किसी महिला वरिष्ठ या सहयोगी का सहयोग मिलेगा। अपनी रचनात्मकता और समझ से आप टीम में संतुलन बनाएंगे। कार्यस्थल पर भावनात्मक बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान होगा। लव – प्रेम संबंधों में भावनाओं की गहराई महसूस होगी। आपका कोमल स्वभाव रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। सिंगल को कोई संवेदनशील और समझदार साथी मिल सकता है। पुराने प्रेम संबंध की कोई याद या फिर से संपर्क संभव है। शादीशुदा लोगों के बीच सहानुभूति और भावनात्मक गहराई में वृद्धि होगी। आज रिश्तों में भावना को व्यक्त करना शुभ रहेगा। संबंधों में विश्वास और आत्मीयता बनी रहेगी। हेल्थ – बहुत ज्यादा संवेदनशीलता के कारण मूड स्विंग या भावनात्मक थकान हो सकती है। ध्यान, प्राणायाम और संगीत थेरेपी से लाभ मिलेगा। शरीर में पानी की कमी या स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भरपूर पानी पिएं और आराम पर ध्यान दें। खुद के प्रति प्यार और देखभाल जरूरी होगी। शुभ रंग: व्हाइट, शुभ अंक: 6

मीन – द एम्परर

घर में अनुशासन और नियमों का माहौल रहेगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की बातों का खास प्रभाव दिखेगा। परिवारजनों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई ठोस कदम संभव है। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। पैतृक संपत्ति या जिम्मेदारियों से जुड़ा मुद्दा सामने आ सकता है। घर के माहौल में स्थिरता रहेगी, लेकिन थोड़ी सख्ती और अधिकार की भावना भी देखी जा सकती है।

करियर – अपने फैसलों से टीम को दिशा दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र, प्रशासन, सेना, इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट में काम कर रहे लोगों को उच्च पद या नया दायित्व मिल सकता है। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या डील पक्की हो सकती है। जो लोग परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर की तारीफ या सपोर्ट भी मिल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में नियंत्रण की प्रवृत्ति या अधिकार जताने की भावना हावी हो सकती है। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं जो स्थिर, समझदार और सामाजिक रूप से मजबूत हो। शादीशुदा लोगों के संबंधों में स्थिरता रहेगी, पर बातचीत में नरमी जरूरी है। कुछ रिश्तों में भावनात्मक दूरी या फैसला लेने वाले रुख से असहजता आ सकती है। प्रेम में स्थिरता के साथ भावनाओं को सम्मान देना जरूरी रहेगा। हेल्थ – हड्डियों, जोड़ों या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा काम या बहुत ज्यादा नियंत्रण की प्रवृत्ति मानसिक थकान ला सकती है। डॉक्टर की सलाह और नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा। खान-पान में संतुलन और नींद का ध्यान रखें। शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 9

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *