- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (29 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

29 जनवरी, बुधवार को वृष राशि वालों के करियर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। तुला राशि वालों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
मकर राशि वालों के कार्यक्षैत्र में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। मीन राशि वालों को आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है। कन्या राशि के लोग नौकरी और बिजनेस के फैसले जल्दबाजी में न लें।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (जजमेंट) |
सभी समस्याओं का हल तेजी से होगा। आतंरिक शक्ति और साहस के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। असंतुलन से बचें। विवादों में घिरे रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ेगा। भय की स्थिति से बाहर आएंगे। पार्टी या उत्सव में शामिल होंगे। भक्ति भाव बढ़ेगा। आज का दिन आत्मनिरीक्षण और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। अपने जीवन के पिछले अनुभवों का मूल्यांकन करेंगे। समझ पाएंगे कि आगे कैसे बढ़ना है।
करियर: कामकाज में पुरानी योजनाओं का आकलन करना होगा। नई योजनाओं को अपनाने से पहले सुनिश्चित करें कि आप पूरी तरह तैयार हैं। पिछली कोशिशों से मिले अनुभव को उपयोग में लाकर सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सहकर्मियों या वरिष्ठ लोगों से सलाह लेने से बेहतर निर्णय हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में स्पष्टता और गहराई आएगी। रिश्ते में सुधार के लिए आत्म विश्लेषण करेंगे। पुरानी गलतफहमी सुलझाने का सही समय है। सिंगल लोग अतीत को पीछे छोड़ते हुए नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में पुरानी आदतों पर विचार करेंगे। पुरानी समस्या है, तो उसे नजरअंदाज न करें। सेहत के प्रति जागरूक रहें। नियमित व्यायाम और सही आहार पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 3
वृषभ (नाइन ऑफ पेंटाकल्स) |
मानसिक और शारीरिक फुर्ती रहेगी। व्यापारियों के लिए शुभ दिन है। चुनौतियां आएंगी। शाम तक सबकुछ ठीक भी हो जाएगा। निराशा आनंद में बदल जाएगी। मित्रों से सहयोग की आशा कर रहे हैं तो निराशा हाथ लगेगी। स्त्री की मदद मिल सकती है। शांत भाव से रहें। शाम तक सब ठीक हो जाएगा। कोई बात खुश कर सकती है।
करियर: कामकाजी जीवन में मेहनत का फल मिलेगा। बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और खुशी महसूस होगी। किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संतुलित और प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में ऊर्जा और स्थिरता का अनुभव करेंगे। खुद की देखभाल पर ध्यान दें। पोषण से भरपूर आहार और ध्यान आपके शरीर और मन दोनों को संतुलित रखेगा। त्वचा और बालों की देखभाल का भी ध्यान रखें। लकी रंग: पिच, लकी नंबर: 4
मिथुन (नाइन ऑफ पेंटाकल्स) |
दुविधा रहेगी। रिस्क लेना ही पड़ेगा। मानसिक अधीरता बढ़ेगी। इस पर नियंत्रण करना आवश्यक है। कोई भी शुरुआत अच्छी होगी और कष्टकारी स्थितियों का अंत होगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नए एग्रीमेंट होंगे। मित्रों से मुलाकात खुशियों को बढ़ा देगी। असहाय की मदद करेंगे। आत्मनिर्भरता और वित्तीय संतोष का दिन है।
करियर: करियर में आपकी कोशिश रंग लाएगी। अपने कौशल और रणनीति के दम पर सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपकी प्रगति से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर विचार करें। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और आनंद महसूस होगा। किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संबंधों को गहराई दें। सिंगल लोग अपने आत्मविश्वास से किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में थोड़ा आराम और पोषण शामिल करें। ध्यान और प्रकृति के साथ समय बिताने से ऊर्जा बढ़ेगी। लकी रंग: गहरा हरा, लकी नंबर: 3
कर्क (किंग ऑफ वैंड्स) |
दिल के बजाय दिमाग का इस्तेमाल करें। सफलता के नए पायदान पर पहुंचेंगे। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। सामजिक प्रतिष्ठा, यश और कीर्ति बढ़ेगी। वित्तीय समस्या समाप्त होगी। भौतिक साधनो पर धन खर्च करेंगे। विशेष कार्य पूरा होगा। धैर्य, लगन और कर्मठता से अच्छे फल मिलेंगे। परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज का दिन विकल्पों और कल्पनाओं से भरा हुआ है। आपके सामने कई रास्ते हो सकते हैं।
करियर: आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर और चुनौतियां दोनों नजर आ सकती हैं। किसी प्रोजेक्ट या योजना को शुरू करने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान से जांच लें। भ्रम या जल्दबाजी से बचें और ठोस निर्णय लेने के लिए खुद को समय दें। प्रेम: रिश्तों में आपकी भावनाएं उलझ सकती हैं। साथी के साथ खुलकर बात करें। अपनी उम्मीदों को स्पष्ट रूप से साझा करें। सिंगल लोग नए व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। स्वास्थ्य: आज आपको अपनी आदतों और जीवनशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक थकान या बेचैनी हो सकती है। हाइड्रेशन, नियमित नींद और शांति देने वाली गतिविधियां जैसे ध्यान या योग आपको संतुलन में रखने में मदद करेंगी। लकी रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 7
सिंह (नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज कुछ नया बदलाव आएगा। बहुत सोच-समझकर बोलें। संदेह और ईर्ष्या के भाव मन में आएंगे। पुराने विवाद में समझौता कर सकते हैं। धन हानि की आशंका है। अकेले काम न करें। सभी के साथ मिलकर काम करेंगे तो अच्छी सफलता मिलेगी। अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ेंगी। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से शक्तिशाली साबित होंगे।
करियर: कामकाज में आपको किसी प्रोजेक्ट या डेडलाइन को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी प्राथमिकताएं तय करें। किसी भी बाधा को व्यवस्थित तरीके से हल करें। सहकर्मियों से सहयोग मांगें और खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। प्रेम: रिश्तों में असमंजस या गलतफहमी से चिंता हो सकती है। साथी से खुलकर बात करें। अपनी भावनाएं साझा करें। सिंगल लोग पुराने अनुभवों के कारण नई शुरुआत करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: नींद की कमी या मानसिक थकावट आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आराम करने के लिए समय निकालें। व्यायाम और प्राणायाम से तनाव कम होगा। लकी रंग: गहरा ग्रे, लकी नंबर: 8
कन्या (सेवन ऑफ कप्स) |
किसी की गलती को भूलकर उसे क्षमा करें। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको किसी प्रकार की क्षति नहीं होगी। वैवाहिक काम में व्यस्तता रहेगी। प्रेम में निराशा हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्थितियां बिगड़ सकती हैं। हानि हो सकती है। आज शेयर बाजार में निवेश न करें।
करियर: कामकाज में कई विकल्प और अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके फायदे और नुकसान को स्पष्ट रूप से समझें। सतर्क रहकर कार्य करना आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा। प्रेम: रिश्तों में आपकी उम्मीदें बढ़ सकती हैं। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें, लेकिन अधिक कल्पनाशील होने से बचें। सिंगल लोग नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में अपनी आदतों पर ध्यान दें। अतिरिक्त तनाव या चिंता आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। हाइड्रेशन बनाए रखें। शरीर को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त आराम और पौष्टिक आहार लें। लकी रंग: पेल येलो, लकी नंबर: 2
तुला (द डेविल) |
काम की आपाधापी को कम कर आराम करें। समस्या से राहत मिलेगी। सामाजिक कामों में शामिल होंगे। थोड़ी सी आर्थिक तंगी रहेगी। परिस्थितियां उत्तम ही रहेंगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। नए मकान में प्रवेश कर सकते है। सारी अभिलाषाएं पूरी होंगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा।
करियर: आपके कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव या आइडिया सामने आ सकते हैं। इन पर काम करने से पहले उनकी उपयोगिता जांच लें। जल्दबाजी या भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभकारी होगा। प्रेम: रिश्तों में आपके सामने उम्मीदों और वास्तविकता का टकराव हो सकता है। साथी के साथ पारदर्शिता रखें। भविष्य की योजनाओं को यथार्थवादी तरीके से साझा करें। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अधिक तनाव आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। मेडिटेशन और सकारात्मक सोच को अपनाकर खुद को स्थिर रखें। पर्याप्त आराम और हल्का व्यायाम आपको ताजगी देगा। लकी रंग: मून व्हाइट, लकी नंबर: 2
वृश्चिक (टेम्परेंस) |
सभी प्रकार की वित्तीय समस्याएं समाप्त होंगी। कुछ रुकावटें फिर भी आ सकती हैं। अपनी स्थिति से निपटने के लिए आपको किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लेना चाहिए। कुछ मसले दोबारा परेशान कर सकते हैं। टेंशन से दूर रहने की कोशिश करें। पुरानी बातों को सोचकर परेशान होंगे। स्वागत योग्य अवसर आपकी प्रतीक्षा में है निराशा से बचें जो खोया है उससे अधिक प्राप्त होगा।
करियर: कार्यस्थल पर आपको अपनी योजनाओं में संतुलन की जरूरत है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अपने काम को व्यवस्थित रूप से पूरा करें। सहयोगियों के साथ तालमेल रखें। किसी प्रोजेक्ट में धैर्य से काम लें। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ बनाने का दिन है। साथी के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनकी भावनाओं को समझता हो। धैर्य और प्यार से अपने रिश्ते मजबूत बनाएं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने की आवश्यकता है। आज आपको हाइड्रेशन और पौष्टिक आहार पर ध्यान देना चाहिए। योग या ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संयमित जीवनशैली से ऊर्जा और शांति दोनों अनुभव करेंगे। लकी रंग: हल्का गुलाबी, लकी नंबर: 8
धनु (टू ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आपका भरोसा टूटेगा। किसी के बारे में भी बुरा न सोचें। न किसी को इमोशनली हर्ट करें। वाणी में मधुरता लाएं। कष्ट से छुटकारा मिलेगा। सारे काम आसानी से पूरे होंगे। खुद को अंडर एस्टीमेट न करें। तार्किक बुद्धि का उपयोग करें। मन अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से विशेष कार्य स्थगित करना पड़ेगा।।
करियर: कामकाज में ऐसे प्रोजेक्ट या प्रस्ताव पर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें दोनों विकल्प आकर्षक दिख सकते हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस करें। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित होगा। प्रेम: रिश्तों में असमंजस रहेगा। साथी के साथ खुले दिल से बात करें। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सिंगल लोग नए रिश्ते को लेकर अनिश्चित महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। शांत रहने के लिए गहरी सांस लेने की कोशिश करें। सिरदर्द या आंखों की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित करें। पर्याप्त नींद लें। आरामदायक गतिविधियों में शामिल हों। लकी रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 2
मकर (नाइट ऑफ वांड्स) |
घर में उत्सव या विवाह का माहौल बन सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके साथी ही आपके लिए बाधा बन सकते हैं। आप पर नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत करने का है। पैसे की स्थिति मजबूत रहेगी। ऊर्जा और जुनून बढ़ेगा। अपने लक्ष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। तेजी से कार्य करेंगे। योजनाओं में लचीलापन रखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई योजना या अवसर मिलेगा। आप इसे उत्साह के साथ अपनाएंगे, लेकिन कदम सोच-समझकर उठाएं। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से प्रगति सुनिश्चित होगी। प्रेम: रिश्तों में रोमांच होगा। अपने साथी के साथ रोमांचक योजनाएं बनाएं। जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनके जीवन में उत्साह लाएगा। स्वास्थ्य: आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन इसे सही तरीके से उपयोग करें। अत्यधिक काम या थकावट से बचें। शारीरिक व्यायाम और संतुलित आहार आपको ताजगी देगा। बाहरी गतिविधियों में भाग लेकर खुद को सक्रिय और प्रसन्न महसूस करेंगे। लकी रंग: गहरा लाल, लकी नंबर: 7
कुंभ (द लवर्स) |
किसी बड़े समारोह का आयोजन करने के लिए जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन थकान पूर्ण रहेगा। नए प्रपोजल के लिए समय उत्तम है। परिणय संबंध हो सकता है। नए खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक उलझनें हो सकती हैं। आग से दूर रहें। आज का दिन रिश्तों और संबंधों के लिए विशेष हो सकता है। अपने प्रियजनों से जुड़े फैसले गंभीरता से लेंगे।
करियर: कामकाजी जीवन में टीमवर्क और साझेदारी का महत्व महसूस होगा। सहकर्मियों या साझेदारों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंच सकते हैं। सामूहिक प्रयास और अच्छे संवाद से सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में गहरी समझ और विश्वास की आवश्यकता होगी। साथी से दिल की बात साझा करें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोग पुराने रिश्ते को लेकर दोबारा सोच सकते हैं या किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को संतुलित रखने की आवश्यकता है। जीवन में शांति के लिए योग अपनाएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए आरामदायक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 5
मीन (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। पुराने संबंधियों से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। घर बनाने का काम भी आरंभ होगा।
करियर: काम में ऐसे व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो आपके प्रोजेक्ट को पूरा करेगा। साझेदारी के लिए अच्छा समय है। मेहनत और मदद करें। प्रेम: रिश्तों में पारदर्शिता और समर्पण की आवश्यकता होगी। साथी से मिलने वाली मदद या समर्थन आपको नई दिशा दिखा सकता है। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो भावनात्मक रूप से आपके करीब हो। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको अपने आहार और दिनचर्या में संतुलन रखना होगा। समय पर भोजन करें। पर्याप्त पानी पिएं। हल्का व्यायाम करें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 5