- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (25 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/25/04-wednesday2_1735068920.gif)
25 दिसंबर, बुधवार वृष राशि के लोग नए प्रोजेक्ट में अच्छा काम करेंगे। मिथुन राशि के लोगों को महत्वपूर्ण काम में अचानक सफलता मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों से तारीफ भी मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों के कामकाज की तारीफ होगी। कुंभ राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा। वहीं, सिंह राशि वालों के करियर में रुकावट आने की आशंका है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – (कार्ड: सेवन ऑफ वैंड्स) |
दृढ़ता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक अच्छे मौके मिल सकते हैं। एक से अधिक विकल्प मिलेंगे। अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आप दृढ़ रहते हैं तो सफलता मिलेगी। दूसरों से प्रतिस्पर्धा और विरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास और साहस से आप चुनौती पार करेंगे। एकाग्रता से आगे बढ़ें।
करियर: करियर में आप प्रतिकूल स्थितियों का सामना कर सकते हैं। कोशिश करेंगे तो इन समस्या को पार कर सकते हैं। आपकी आलोचना भी हो सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम: रिश्ते बनाए रखने के लिए अपने साथी के साथ बेहतर कम्युनिकेशन की जरूरत होगी। आप अपनी भावनाओं को सही तरह से व्यक्त करते हैं, तो रिश्ता मजबूत हो सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने और मानसिक शांति की ओर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा। नियमित व्यायाम और ध्यान से आपको आराम मिलेगा। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ – (कार्ड: एस ऑफ कप्स) |
दिन की शुरुआत खुशियों से होगी। अपनी भावनाओं को प्रकट नहीं करें। परिवार का प्यार मिलेगा। अपने दिल की सुनें। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव करने में मदद मिलेगी। कुछ संभावनाओं के साथ आपका व्यक्तिगत विकास होगा। नई कार्यशैली को समझ सकते हैं। इमोशनल ब्लैकमेल न हो।
करियर: करियर में अच्छा दिन रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट में अपनी काबिलियत दिखा देंगे। नई दिशा और ऊंचाई छू सकते हैं। आपको अपने काम में खुशी और संतोष मिलेगा। प्रेम: आपके प्रेम जीवन में बहुत रोमांस होगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दिन और खास हो सकता है। आपकी समझ और प्यार बढ़ेगा। आप अकेले हैं, तो नए प्रेम की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक शांति और शारीरिक ताजगी महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने से तनाव को दूर रखेंगे। समय आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और ताजगी का है। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
मिथुन – (कार्ड: एट ऑफ़ वांड्स) |
आज का दिन तेज गति से आगे बढ़ने का है। आपके लिए तुरंत बदलाव होंगे। प्रगति मिलेगी। आपका उत्साह चरम पर होगा, आपके सभी काम बिना रुकावट पूरे होंगे। रिस्क लें। हर दिशा में सफलता की संभावना बढ़ेगी। विशेष रूप से, जिन योजनाओं पर आप लंबे समय से काम कर रहे हैं। हर पहलू में आपको तरक्की और बदलाव मिलेगा। यात्रा होंगी। नए काम की शुरुआत भी संभव है। धन अर्जित करेंगे।
करियर: करियर में तेजी से प्रगति होगी। महत्वपूर्ण काम में अचानक सफलता प्राप्त हो सकती है। आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो गति आएगी। नए अवसरों की संभावना भी बन सकती है। प्रेम: प्रेम जीवन में अचानक परिवर्तन हो सकता है। आपके रिश्ते में सकारात्मक बदलाव होंगे। किसी पुराने मुद्दे पर आज हल मिल सकता है। आपके रिश्ते में गति और समझ बढ़ेगी। यह समय आपके लिए भावनात्मक वृद्धि का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आज आपको ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान पाएंगे। इस समय, आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके और भी फिट हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क – (कार्ड: फोर ऑफ कप) |
आज का दिन आपके लिए आत्म विश्लेषण का है। आप किसी न किसी रूप में असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं। आप जिन चीजों को अभी तक पा चुके हैं, वे अब आपकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं। यह समय है कि आप अपनी इच्छाएं और आवश्यकताओं को पहचानें। किसी नए अवसर का स्वागत करें, लेकिन पहले खुद से यह सवाल करें कि आपकी क्या वास्तविक चाहत है। अपने भीतर की आवाज सुने और उस दिशा में कदम बढ़ाएं जो आपको सचमुच खुश रखें।
करियर: करियर में आपको लग सकता है कि आप फंस चुके हैं। पुराने कामों में कोई नई प्रेरणा नहीं मिल पाएगी। आपका मन कहीं और है। करियर में बदलाव के बारे में सोचें। नए विचारों को अपनाने से स्थिति बेहतर हो सकती है। प्रेम: प्रेम संबंधों में संतोष की कमी महसूस हो सकती है। आप अविवाहित हैं, तो समय खुद को समझने का है। अपनी भावनाओं को समझने और स्पष्ट करने के लिए थोड़ा समय लें। आप रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ इस बारे में खुलकर बात करें कि दोनों के बीच क्या कमी हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान दें। आप थका हुआ या असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं, तो थोड़ी देर के लिए आराम करें। खुद को रीचार्ज करें। योग, प्राणायाम या प्रकृति के बीच समय बिताना फायदेमंद हो सकता है। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 4
सिंह – (कार्ड: डेविल) |
आज का दिन आपके लिए चेतावनी का संकेत हो सकता है, क्योंकि कार्ड नकारात्मक ऊर्जा, बुरी आदतों और अत्यधिक आत्म-नियंत्रण की कमी की ओर संकेत कर रहा है। नकारात्मक सोच और आदतों से बाहर निकलें। इस कार्ड का संदेश है कि आप किसी प्रकार के बंधन में फंसे हो सकते हैं। चाहे वह आपके मन, शारीरिक आदतों या किसी रिश्ते की वजह से हो। समय है खुद को मुक्त करने का और अपने जीवन में अधिक मजबूत फैसले लेने का।
करियर: करियर में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। खासकर जब आप अपने फैसलों में स्पष्टता की कमी महसूस करते हैं। यह समय अपने कामकाजी जीवन में किसी तरह के नशे या नकारात्मक आदतों से बचने का है। अपनी परिस्थितियों को बदलने के लिए नई सोच अपनाएं और अपनी सीमाओं को पहचानें। प्रेम: प्रेम संबंधों में आप किसी रूप में मानसिक या भावनात्मक बंधन महसूस कर सकते हैं। यह समय है कि आप अपने रिश्ते में अधिक पारदर्शिता लाएं। आप किसी रिश्ते में फंसे हुए हैं, तो इस पर विचार करें कि क्या यह आपके लिए सही है या नहीं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय उन बुरी आदतों को पहचानने का है जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। अत्यधिक चिंता, तनाव या शारीरिक थकावट से बचें। आप महसूस करते हैं कि आप मानसिक या शारीरिक रूप से बुरी आदतों में घिरे हुए हैं, तो उन पर नियंत्रण पाना आवश्यक है। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 6
कन्या – (कार्ड: द मून) |
आपके लिए रहस्यमय दिन हो सकता है। आपका मन ज्यादा चंचल हो सकता है। आज का कार्ड भ्रम, अस्पष्टता और अंतर्मुखी ऊर्जा की तरफ संकेत दे रहा है। आपको अंदरुनी विचारों और भावनाओं को समझने की जरूरत है। अपने सपनों, इच्छाओं और अंदरूनी डर को पहचानें। द मून का कार्ड संकेत देता है कि आप किसी भ्रम में हैं। आपको अपने भीतर की गहराई में उतरकर अपने वास्तविक उद्देश्य को जानने की आवश्यकता है। इस समय, भ्रम और अनिश्चितता से दूर रहकर अपना मार्गदर्शन प्राप्त करें।
करियर: करियर में स्थिति थोड़ी अनिश्चित हो सकती है। यह समय अपनी भावनाओं और विचारों को स्पष्ट रूप से समझने का है। आप अपने कामों को लेकर उलझन में हो सकते हैं। आप अपने भीतर की आवाज पर ध्यान देंगे, तो सही रास्ता दिखेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में अस्पष्टता हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें। किसी भी भ्रम या असमंजस को साफ करें। रिश्ते में ईमानदारी और पारदर्शिता रखें, ताकि गलतफहमियों से बच सकें। स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपकी भावनाओं और मानसिक स्थिति का शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, इसलिए ध्यान और आराम से मानसिक स्थिति को संतुलित करें। तनाव और चिंता से बचने के लिए योग या ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 7
तुला – (क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स) |
नए और सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। मानसिक स्थिति में स्थिरता रहेगी। आप अपने फैसलों में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। कुछ पुराने मुद्दों का समाधान भी होगा। आपको राहत और सुकून मिलेगा। अपने भविष्य की दिशा को लेकर नई योजनाओं पर विचार करने का समय मिलेगा। इस सप्ताह खुद को थोड़ा समय दें। आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से देख सकेंगे। सही दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण को पहचान मिलेगी। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। आपके कामों में सुधार होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो आपको आगे बढ़ने का मौका देंगी। आपको अपने कामों में मेहनत और संतुलन रखने की जरूरत है। प्रेम: प्रेम जीवन में तालमेल और समझदारी बढ़ेगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो उसमें नई ताजगी महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए भी नए और रोमांटिक संबंधों की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको अधिक ध्यान और योग की जरूरत होगी। तनाव से बचने के लिए आराम करें। अच्छा खाना खाएं। शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 5
वृश्चिक – (नाइट ऑफ पेंटाकल्स) |
अपने कामों में ज्यादा ध्यान और मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपके पास जो भी काम है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण से करें। धीमे-धीमे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। यह समय स्थिरता और धैर्य रखने का है। जिससे आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी काम को अधूरा छोड़ने से बचें। पूर्ण समर्पण के साथ उसे पूरा करें। आपके दृढ़ निश्चय और कार्यक्षमता के कारण सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिशें देखी जाएंगी। उनकी तारीफ भी होगी। अपने काम पर अधिक ध्यान दें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो आपके लिए फायदेमंद होगी। यह बदलाव आपको करियर में महत्वपूर्ण उन्नति दिलाने में मदद करेगा। अपने कामों में निरंतरता दिखाएं। प्रेम: किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच नजदीकी बढ़ेंगी। आपके रिश्ते में नई शुरुआत या गहरी समझ बन सकती है। आप अकेले हैं, तो आपके नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। जो स्थिर और मजबूत होंगे। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें। स्वास्थ्य: आपकी सेहत में सकारात्मक सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आराम करें। आपकी सेहत स्थिर रहेगी। संतुलित आहार लें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4
धनु – (पेज ऑफ स्वॉर्ड्स) |
जिज्ञासु और उत्साहित महसूस करेंगे। नई स्कीम या विचार आपके मन में आएगा। ये समय अपनी क्षमताओं और विचारों को खुलकर जताने का है। नई दिशा में कदम बढ़ाने का विचार करें। सोच-समझ कर ही फैसले लें। आपके आस-पास कुछ बदलाव हो सकते हैं। जो आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन पर काबू पा सकते हैं। किसी बात पर चुप रहकर ज्यादा सुनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
करियर: नई रणनीति अपनाने का दिन है। जो आपके काम को गति देंगे। आपके लिए नई जानकारी या नए मौके आ सकते हैं। जो आपकी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। जल्दबाजी से बचें। प्रेम: यह समय कुछ चैलेंज का हो सकता है। किसी रिश्ते में आप दोनों के बीच संवाद की कमी हो सकती है। इसे हल करने के लिए ईमानदारी और समझदारी की जरूरत होगी। आप सिंगल हैं, तो नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन स्थिति को समझने के लिए थोड़ा समय लें। स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को आराम दें। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें। सही आहार और पूरा आराम आपको संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 3
मकर (फोर ऑफ वैंड्स) |
आपके लिए खुशियों और सफलता का समय है। आपको कोशिशों का पूरा फल मिल सकता है। इससे आपको संतोष और उत्साह मिलेगा। यह समय आपके लिए उपलब्धि का जश्न मनाने का हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। जो आपके जीवन में स्थिरता और संतुलन लाएंगे। यह सप्ताह आपको मानसिक शांति और आंतरिक संतोष का अनुभव कराएगा। आप अपनी कोशिशों को सही दिशा में देखेंगे। महसूस करेंगे कि आपने जो मेहनत की है, वो सफल हो रही है।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता और शांति का माहौल बनेगा। आपको अच्छी पहचान मिल सकती है। आपकी कोशिशों का सही समय पर फल मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। टीम वर्क और सहयोग से बड़े परिणाम मिलेंगे। प्रेम: प्रेम जीवन में खुशी और संतुष्टि रहेगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो संबंध मजबूत होगा। दोनों के बीच समझ बढ़ेगी। शादी या साझेदारी के लिए समय शुभ हो सकता है। आप सिंगल हैं, तो किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: आपकी सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से शांति और ऊर्जा मिलेगी। आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा समय है। आराम और संतुलन बनाए रखें। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 6
कुंभ (टेन ऑफ स्वोर्ड्स) |
आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और समृद्धि से भरा रहेगा। आपकी सोच और विचारों को नई दिशा मिलेगी। आपके द्वारा बनाई योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगी। इस समय आपकी आंतरिक ऊर्जा प्रबल रहेगी। जिससे आप अपने कामों में अधिक आत्मविश्वास और सकारात्मकता से आगे बढ़ेंगे। आपके विचारों में नई गहराई और स्पष्टता दिखेगी। जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगी। परिवार के साथ बिताए पल आपके दिल को शांति और खुशी देंगे। आपको जीवन के महत्वपूर्ण संबंधों में नई समझ मिलेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कामों में स्थिरता आएगी। आप अपने लक्ष्य हासिल करने के करीब होंगे। प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम जीवन में सामंजस्य और खुशी मिलेगी। किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच समझ और विश्वास बढ़ेगा। आपके रिश्ते में प्यार और तालमेल का माहौल रहेगा। आप सिंगल हैं, तो किसी खास इंसान से मिल सकते हैं। जिससे आपकी भावनाएं जुड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में स्थिरता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आराम और संतुलन बनाए रखें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सेहतमंद रह सकें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
मीन – (क्वीन ऑफ कप्स) |
संवेदनशीलता और समझदारी से आप अपने आस-पास के लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बना सकते हैं। यह समय खुद की देखभाल और अपनी भावनाओं को समझने का है। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा कर सकते हैं, जो आपको सही मार्गदर्शन देगा। अपने आप को भावनात्मक रूप से शांत रखने के लिए समय निकालें। किसी करीबी रिश्ते में गहरी बातचीत और समझ की जरूरत हो सकती है। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप खुद को और दूसरों को समझने की कोशिश करेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपके संवेदनशील और समझदार नजरिये की तारीफ होगी। सहयोगियों और टीम के साथ अच्छे रिश्ते बनाएंगे। नई योजना में सफलता मिल सकती है। अपने फैसलों में संतुलन रखने की आवश्यकता होगी। अपने मन की सुनें। प्रेम: यह समय गहरी भावनाओं और समझ का है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच भावनात्मक रूप से मजबूत बंधन बनेगा। आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी। जिससे रिश्ता और गहरा होगा। आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो भावनात्मक रूप से संतुलित होगा। स्वास्थ्य: आपकी सेहत पर भावनात्मक संतुलन का असर दिखेगा। मानसिक शांति के लिए खुद को आराम दें। तनाव से दूर रहें। योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से शांति मिलेगी। शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। आप मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 2