- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (15 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

15 जनवरी, बुधवार को मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह राशि वालों को सफलता मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों के करियर में बड़े बदलाव की संभावना है। धनु और मकर राशि के लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। वहीं, आज मेष राशि के लोग जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (टेम्परेंस) |
संयम से आगे बढ़ेंगे। भावनात्मक अस्थिरता को संतुलित करने का प्रयास करेंगे। कार्य और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बैठाना जरूरी होगा। किसी समस्या का समाधान धीरे-धीरे मिलने की संभावना है। निर्णय कठिन लग रहे हैं, तो समय लें। दूसरों के विचारों को समझें और अपने तरीके में लचीलापन लाएं। धैर्य से लिए फैसले लंबे समय तक फायदा देंगे। अपनी ऊर्जा को बिखरने से बचाएं। इसे सही दिशा में लगाएं।
करियर: करियर में काम का दबाव महसूस हो सकता है। किसी प्रोजेक्ट में देरी होने से तनाव हो सकता है। साथ काम करने वालों की मदद करें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। समय को ठीक से मैनेज करें। प्रेम: प्रेम में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपके और साथी के बीच बातचीत की कमी परेशानी का कारण बन सकती है। अविवाहित लोगों को अपनी पसंद के व्यक्ति से बातचीत करने का मौका मिल सकता है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी से बात करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में अनियमित दिनचर्या से परेशानी हो सकती है। पेट की समस्या या अपच महसूस हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अत्यधिक काम करने से थकावट महसूस हो सकती है। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 5
वृषभ (सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
सावधान रहने का दिन है। आपके आसपास कुछ छुपी हुई साजिश या गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी योजना में धोखे की आशंका है, इसलिए हर कदम सावधानी से उठाएं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। दूसरों पर पूरी तरह भरोसा न करें। जोखिम भरे फैसलों से बचें। छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें। ये बड़ी समस्या बन सकती हैं। यह समय समझदारी और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने का है। अपनी ऊर्जा को गैर जरूरी विवादों में न लगाएं।
करियर: करियर में किसी सहकर्मी से प्रतिस्पर्धा हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट में विवाद हो सकता है। अपनी मेहनत का सही रिकॉर्ड रखें। किसी से निजी जानकारी साझा करने से बचें। नई जिम्मेदारी स्वीकार करने से पहले सभी पहलुओं को समझें। प्रेम: पारदर्शिता की कमी से समस्या हो कर सकती है। साथी से खुलकर बात करें। गलतफहमियों को दूर करें। तीसरे व्यक्ति के दखल रिश्ते में तनाव हो सकता है। अविवाहित लोग किसी पर भी तुरंत भरोसा न करें। रिश्ते में भरोसे को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में थकावट और तनाव महसूस हो सकता है। नींद पूरी न होने से शरीर पर असर पड़ेगा। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। खुद को हाइड्रेट रखें। सही आहार लें। आंखों या सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम करें। ध्यान और योग से राहत मिलेगी। लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 5
मिथुन (द एम्परर) |
आज का दिन अनुशासन और आत्मविश्वास का है। आप जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालने में सक्षम होंगे। किसी बड़े फैसले में आपकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा हो सकती है। अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें और कामकाज व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का अवसर मिलेगा। यह समय अपनी शक्ति और स्थिरता का उपयोग करने का है। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दे। अपने विचारों में मजबूती बनाए रखें, लेकिन अहंकार से बचें।
करियर: करियर में आपको नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। अधिकारियों से समर्थन प्राप्त होगा। आपके निर्णयों से टीम को दिशा मिलेगी। नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जा सकती है। प्रेम: प्रेम जीवन में स्थिरता और सामंजस्य आएगा। साथी से आपसी समझ बढ़ेगी। आपके फैसले रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। अविवाहितों को किसी स्थिर और गंभीर संबंध की शुरुआत का संकेत मिल सकता है। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में शारीरिक और मानसिक मजबूती रहेगी। हड्डियों या जोड़ों से संबंधित समस्याओं पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम और सही पोषण को दिनचर्या में शामिल करें। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। खुद को संतुलित और ऊर्जावान रखें। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 1
कर्क (किंग ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन तर्क और स्पष्टता का है। आप अपने निर्णयों में निष्पक्ष और व्यावहारिक रहेंगे। किसी भी स्थिति में भावनाओं से ज्यादा बुद्धिमत्ता से काम लें। आपकी नेतृत्व क्षमता और समझदारी दूसरों को प्रभावित करेगी। कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने का समय है। किसी चुनौती का सामना आत्मविश्वास और रणनीति से करेंगे। अपनी योजनाओं को स्पष्ट दिशा देने का समय है। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें, लेकिन अपने निर्णयों पर भरोसा रखें।
करियर: करियर में रणनीति और योजना पर ध्यान दें। बड़ा निर्णय लेने का समय आ सकता है। सहकर्मियों के साथ संवाद में स्पष्टता बनाए रखें। नई जिम्मेदारियां आपके अनुभव और कौशल को प्रदर्शित करेंगी। किसी प्रोजेक्ट में लीडरशिप का मौका मिल सकता है। प्रेम: व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। साथी से किसी मुद्दे पर खुलकर चर्चा करें। रिश्ते में पारदर्शिता और ईमानदारी रखें। अविवाहितों को किसी रिश्ते को समझने और परखने का समय मिल सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। अत्यधिक सोचने से सिरदर्द या अनिद्रा हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए ध्यान और योग की मदद लें। फिटनेस रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 5
सिंह (थ्री ऑफ कप्स) |
आज का दिन उत्सव और खुशियों से भरा रहेगा। आप दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे। कोई खास खबर आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगी। सामूहिक कामों में सफलता मिलने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मुलाकात आपकी भावनाओं को ताजा कर सकती है। किसी पार्टी का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस समय सामाजिक मेलजोल और खुशियों का महत्व समझें। नई शुरुआत का जश्न मनाने का सही समय है।
करियर: करियर में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। साथियों के साथ काम करने में आनंद आएगा। किसी प्रोजेक्ट में आपकी तारीफ होगी। ऑफिस में सामूहिक प्रयासों से काम पूरा होगा। पुराने संपर्क आपको नए अवसर दिला सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए खास समय बिताएं। अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध बनाने का समय शुभ है। किसी करीबी के साथ पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सकारात्मकता और ऊर्जा रहेगी। नियमित दिनचर्या से आप सेहतमंद महसूस करेंगे। खुद को सक्रिय और हाइड्रेट रखें। तनाव कम करने के लिए मस्ती और आराम का सहारा लें। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3
कन्या (ऐस ऑफ वैंड्स) |
आज का दिन नई शुरुआत और प्रेरणा का है। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए प्रोजेक्ट या विचार पर काम शुरू करने का सही समय है। आप अपनी रचनात्मकता और उत्साह से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कोई अप्रत्याशित अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। आत्मविश्वास और दृढ़ता से काम लें। सफलता मिलेगी। इस समय आप जो भी प्रयास करेंगे, उसका फल सकारात्मक मिलेगा। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और नई योजनाओं को आकार दें।
करियर: करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिल सकता है। आपकी मेहनत और रचनात्मकता से अधिकारी प्रभावित होंगे। खुद को साबित करने के लिए यह समय अनुकूल है। ऑफिस में अपनी योजना को अधिकारियों के सामने अच्छे से रखें। प्रेम: प्रेम जीवन में ताजगी और रोमांच आएगा। साथी के साथ समय बिताने से संबंध और मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता शुरू करने का मौका मिल सकता है। दिल की बात साझा करने का सही समय है। रिश्ते में ईमानदारी और गर्मजोशी बनाए रखें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। हल्का व्यायाम और ध्यान आपके लिए फायदेमंद होगा। दिनचर्या में बदलाव से आप पर सकारात्मक असर पड़ेगा। सही आहार लें और पर्याप्त नींद पर ध्यान दें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 9
आज का दिन बदलाव और नए अवसरों का है। जीवन में पुरानी चीजों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। नई शुरुआत कर सकते हैं। यह बदलाव पहली नजर में कठिन लग सकता है, लेकिन लाभकारी साबित होगा। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। नई संभावनाओं के लिए तैयार रहें। जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें और अनावश्यक बोझ से खुद को मुक्त करें।
करियर: करियर में बड़े बदलाव की संभावना है। पुरानी नौकरी छोड़कर नया विकल्प चुन सकते हैं। आपके काम करने के तरीके में सुधार होगा। साथ काम करने वालों के साथ नए समीकरण बन सकते हैं। अतीत की असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ें। प्रेम: प्रेम जीवन में नए अनुभव मिल सकते हैं। पुराने रिश्ते का अंत नई शुरुआत का संकेत हो सकता है। साथी के साथ अधिक समझदारी से पेश आएं। अविवाहितों को बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है। किसी भी निर्णय को धैर्यपूर्वक लें। स्वास्थ्य: जीवनशैली में बदलाव की जरूरत है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाने का समय है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान की कोशिश करें। जीवनशैली में सुधार करने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 8
वृश्चिक (जजमेंट) |
आत्मविश्लेषण और निर्णय लेने का दिन है। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश करेंगे। यह समय खुद को नई दिशा देने का है। किसी पुराने मुद्दे का समाधान मिल सकता है। अपनी क्षमताओं और सीमाओं को समझकर बेहतर योजना बनाएं। जीवन में संतुलन और स्पष्टता लाने की कोशिश करें। दूसरों की आलोचना को सकारात्मक रूप से लें। खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। यह आत्मनिर्भरता और जागरूकता का दिन है।
करियर: करियर में आपके फैसलों का असर साफ दिखेगा। पिछले प्रोजेक्ट के परिणाम आपको नई योजनाएं बनाने में मदद करेंगे। साथ काम करने वालों से बेहतर तालमेल बनाएं। आपका अनुभव नई उपलब्धियों के द्वार खोलेगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने का मौका भी मिलेगा। प्रेम: पुरानी गलतफहमियां सुलझ सकती हैं। अपने साथी से ईमानदारी और खुलापन अपनाएं। रिश्ते में नए सिरे से शुरुआत का समय है। अविवाहितों को अपने फैसलों पर विचार करने का मौका मिलेगा। भावनाओं को व्यक्त करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में नई ऊर्जा महसूस होगी। पुराने उपचार असर दिखाएंगे। नियमित रूप से योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। खानपान में सुधार करें। शरीर को आराम दें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के संपर्क में समय बिताएं। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 3
धनु (द स्टार) |
आज आशा और प्रेरणा का दिन है। आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। नए लक्ष्य निर्धारित करने और आगे बढ़ने का सही समय है। अपने सपनों पर भरोसा रखें। उन्हें साकार करने की दिशा में कोशिश करें। इस समय आप अपनी आंतरिक शांति और संतुलन पा सकते हैं। आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।
करियर: करियर में सफलता आपके करीब है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने से संतुष्टि मिलेगी। आपके आइडिया दूसरों को प्रभावित करेंगे। नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। अपने कौशल का बेहतर उपयोग करें और लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएं। प्रेम: नई उम्मीदें जागेंगी। साथी से खुलकर भावनाएं व्यक्त करें। रिश्ते में ताजगी और गहराई महसूस होगी। अविवाहितों को सही जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिल सकती है। आपसी समझ और सामंजस्य से रिश्ते मजबूत बनाएंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। आप सुकून महसूस करेंगे। सही दिनचर्या और सकारात्मक सोच से ऊर्जा बढ़ेगी। त्वचा या बालों से जुड़ी समस्याओं का हल मिल सकता है। मेडिटेशन से शांति बढ़ेगी। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 7
मकर (क्वीन ऑफ वैंड्स) |
आत्मविश्वास और आकर्षण भरा रहेगा। आप अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे। अपने कौशल और रचनात्मकता से नए रास्ते खोलने का समय है। आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोग प्रेरित होंगे। अपने उद्देश्यों पर ध्यान दें। काम पूरी लगन से करें। अपनी इच्छाओं और सपनों को साकार करने का समय है। खुद पर भरोसा रखें और दूसरों के साथ सहयोग करके सफलता प्राप्त करें।
करियर: करियर में नेतृत्व का अवसर मिलेगा। टीम को दिशा देने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आपकी मेहनत और रचनात्मकता से प्रोजेक्ट सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण अवसर के लिए तैयार रहें। दूसरों को प्रेरित करें और अपने प्रयासों से उत्कृष्टता दिखाएं। प्रेम: प्रेम जीवन में ऊर्जा और रोमांच रहेगा। साथी से साझा किए पल रिश्ते में ताजगी लाएंगे। आपसी समझ और समर्थन से संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों के लिए समय किसी खास व्यक्ति से मिलने का हो सकता है। दिल से बात करें और संबंधों में गहराई लाएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। खुद को सक्रिय रखने के लिए व्यायाम करें। खेल में भाग लें। संतुलित आहार और आराम से आपका शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। लकी रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 6
कुम्भ (फोर ऑफ वैंड्स) |
आज का दिन खुशियों और समृद्धि से भरा रहेगा। सफलता या उपलब्धि का जश्न मनाने का मौका मिलेगा। करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर या कार्यस्थल पर सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपकी कोशिशों का फल मिलने की संभावना है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। यह समय आपके सपनों को हकीकत में बदलने का है। सभी क्षेत्रों में संतुलन रखने के लिए शुभ दिन है।
करियर: करियर में आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आपकी मेहनत और संघर्ष रंग लाएंगे। किसी प्रोजेक्ट या काम में सफलता मिलेगी। आत्मसंतुष्टि का एहसास होगा। सहकर्मियों का सहयोग महत्वपूर्ण होगा। साथ मिलकर बड़े लक्ष्य प्राप्त होंगे। प्रेम: लव लाइफ में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। साथी से रिश्ते में गहरे भावनात्मक संबंध बने रहेंगे। दोनों के बीच विश्वास और समर्थन मजबूत होगा। अविवाहित लोगों के लिए यह समय किसी खास रिश्ते की शुरुआत का है। अपने दिल की बात साझा करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में शारीरिक और मानसिक संतुलन रहेगा। सकारात्मक सोच और स्वस्थ आदतें आपको ऊर्जावान रखेंगी। तनाव कम करने के लिए आराम और ध्यान करें। आहार पर ध्यान दें और अच्छे से नींद लें। फिट रहने के लिए हल्का व्यायाम करें। लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 4
मीन (सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स) |
आज का दिन मानसिक शांति और आगे बढ़ने का है। किसी कठिन परिस्थिति से निकलकर आप नए रास्ते की ओर बढ़ेंगे। यह समय आत्मनिर्भर बनने और अपने फैसलों पर भरोसा रखने का है। बदलाव और विकास की दिशा में कदम उठाने का समय है। पिछले तनाव और कठिनाइयों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें। आपके लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
करियर: करियर में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिनसे आप फायदा उठा सकते हैं। किसी कठिन काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। मानसिक स्थिति को मजबूत रखें। नए कामों के लिए तैयार रहें। प्रेम: लव लाइफ में शांति और सामंजस्य रहेगा। किसी रिश्ते में सुधार की संभावना है। आपसी समझ और समर्थन से संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों को नए रिश्ते की शुरुआत का समय मिल सकता है। दिल से सोचें और सही निर्णय लें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा। शांति महसूस करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार से आपका शरीर ताजगी महसूस करेगा। नींद पूरी करें। लकी रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 6