Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (12 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | बुधवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष और धनु राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा होगा, मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (12 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 नवंबर, बुधवार को मेष और धनु राशि वालों को पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। मिथुन राशि वालों के काम में बदलाव की इच्छा प्रबल होगी और नए मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए प्रोजेक्ट में अचानक तेजी आएगी।

मेष – सिक्स ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन दान, सहयोग और संतुलन का है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। परिवार में अपनापन और संवेदना का वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से मानसिक शांति मिलेगी। धन से जुड़ा कोई लंबित मामला सुलझ सकता है। रिश्तों में आपसी विश्वास और समझ बढ़ेगी। यह दिन सिखाएगा कि देने से हमेशा कुछ अच्छा लौटकर आता है। भावनात्मक और आर्थिक दोनों स्तरों पर सामंजस्य महसूस होगा।

करियर – कार्यस्थल पर समर्थन का दिन रहेगा। सहकर्मी आपकी ईमानदारी और कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। फाइनेंस, शिक्षा, या समाज सेवा से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। नेतृत्व गुण उभरेंगे और सम्मान प्राप्त होगा। लव – प्रेम जीवन में उदारता और सच्ची भावना का दौर रहेगा। आप अपने साथी के लिए कोई छोटा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी, और संवाद में गर्मजोशी लौटेगी। अविवाहित लोग किसी सच्चे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। हेल्थ – आज शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अनियमित खानपान से बचना आवश्यक है। ध्यान और सैर से मानसिक शांति मिलेगी। प्राकृतिक उपचार लाभकारी साबित होंगे। वर्कलोड को सीमित करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

वृष – किंग ऑफ वाण्ड्स

आज का दिन आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व से भरपूर रहेगा। आप किसी बड़ी योजना का आरंभ कर सकते हैं और परिवार में आपकी राय को अहमियत दी जाएगी। घर में वरिष्ठ सदस्यों का स्नेह मिलेगा। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। वित्तीय मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। दिन में आत्मबल इतना प्रबल रहेगा कि आप दूसरों को प्रेरित करेंगे।

करियर – ऑफिस में आज आपका संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता चर्चा का विषय बनेगा। बॉस आपके निर्णयों पर भरोसा करेंगे, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा। युवा लोग किसी सेमिनार में भाग लेकर खुद को निखारेंगे। टीमवर्क में शानदार सफलता मिलेगी। लव – प्रेम संबंधों में दृढ़ता और सम्मान का भाव रहेगा। अपने साथी को नई दिशा देने वाले फैसले ले सकते हैं। रिलेशनशिप में भरोसा और परिपक्वता बढ़ेगी। जो अकेले हैं, वे किसी आकर्षक और प्रेरणादायक व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। हेल्थ – ओवरवर्क से बचें। आहार सूची में प्रोटीन और हरी सब्जियां शामिल करें। सिरदर्द या रक्तचाप से जुड़ी छोटी असुविधा हो सकती है, इसलिए आराम लें। सुबह की सैर से ताजगी मिलेगी। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – किंग ऑफ स्वोर्ड्स

आज आत्मचिंतन और निर्णय का दिन है। आप किसी पुराने भावनात्मक बंधन या उलझन से मुक्त होने का विचार करेंगे। परिवार में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, पर यह आत्मिक शांति के लिए आवश्यक कदम होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से दूरी आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। दिन आपको आंतरिक रूप से मजबूत बनाएगा। गृहणियां अपने कार्य में एक नई दिशा ढूंढ सकती हैं। संध्या के समय ध्यान सुकून देगा।

करियर – काम में बदलाव की चाह आपके भीतर प्रबल होगी। आप एक ही जगह ठहराव महसूस कर सकते हैं और नई दिशा तलाशने का विचार करेंगे। ऑफिस में कुछ निर्णय भावनात्मक नहीं बल्कि व्यावहारिक दृष्टि से लेने होंगे। सहकर्मियों से दूरी बनाकर खुद पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। नए अवसरों की खोज में लग जाएँ। लव – प्रेम संबंधों में असमंजस या दूरी महसूस हो सकती है। किसी पुराने झगड़े को स्पष्ट करने का समय है। जो लोग रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें आज आत्मविश्वास मिलेगा। आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने का दिन है। हेल्थ – पाचन संबंधी असुविधा रह सकती है। पानी अधिक पिएँ और मानसिक बोझ कम करें। ध्यान या प्राणायाम से राहत मिलेगी। ज्यादा कॉफी या जंक फूड से बचें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कर्क – एट ऑफ कप्स

आज का दिन उत्सव और अपनत्व का है। परिवार या मित्रों के साथ किसी खुशी के पल में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घर का माहौल गर्मजोशी से भरा रहेगा, और पुरानी नाराजगी मिट सकती हैं। गृहणियाँ किसी विशेष पकवान या आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहेंगी। बच्चों की सफलता से आनंद बढ़ेगा। पुराने मित्रों से बातचीत मन को सुकून देगी। साझा खुशियों का दिन है, जहाँ हर मुस्कान रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

करियर – ऑफिस में टीमवर्क का लाभ मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल से काम आगे बढ़ेगा। किसी प्रोजेक्ट की सफलता पर जश्न मनाने का मौका मिल सकता है। सहयोग और साझा प्रयास आज सफलता की कुंजी हैं। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं, उन्हें प्रशंसा या नई पहचान मिल सकती है। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। लव – प्रेम जीवन में मधुरता और स्नेह का माहौल होगा। कपल्स एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और पुराने मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को किसी मित्र के माध्यम से नया कनेक्शन मिल सकता है। रिश्तों में खुलापन गहराई देगा। हेल्थ – शारीरिक रूप से ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। मन की स्थिरता के लिए दोस्तों के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा। मीठी चीजों से बचें ताकि पेट हल्का रहे। संगीत और हँसी आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 6

सिंह – थ्री ऑफ कप्स

आज आप तेज निर्णयों और दृढ़ता से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के लोग आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास से प्रभावित रहेंगे। बुजुर्गों की सलाह सुनना लाभदायक होगा। गृहणियाँ घरेलू मामलों में नयापन लाने की कोशिश करेंगी। कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां आपको त्वरित निर्णय लेने पर मजबूर कर सकती हैं। आज का दिन आपको आगे बढ़ने और अपनी बात दृढ़ता से रखने का अवसर देगा।

करियर – काम में तेजी और उत्साह का दौर रहेगा। ऑफिस में अपनी बात स्पष्टता से कहेंगे। नए प्रोजेक्ट्स पर तुरंत काम शुरू करने का मन बनेगा। जल्दबाजी से बचना जरूरी है, क्योंकि गलती की संभावना रह सकती है। आत्मविश्वास और साहस से आगे बढ़ने का दिन है। लव – प्रेम जीवन में स्पष्टता की जरूरत है। आप साथी से खुलकर बात करना चाहेंगे, पर शब्दों में कठोरता न लाएँ। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने भाव व्यक्त करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पुराने विवाद पर सुलह की कोशिश करें। ईमानदारी से संवाद करें। हेल्थ – ऊर्जा अधिक रहेगी पर अत्यधिक मेहनत से थकान हो सकती है। रक्तचाप या सिरदर्द जैसी हल्की समस्या परेशान कर सकती है। शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और गहरी साँसें लें। ड्राइविंग या यात्रा के समय सावधानी रखें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कन्या – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स

आज भावनाओं की गहराई में उतरने का दिन है। परिवार के लोगों के प्रति स्नेह और करुणा बढ़ेगी। आप सभी की बातों को संवेदनशीलता से सुनेंगे और माहौल को शांत रखेंगे। गृहणियां घर में प्रेम और देखभाल का सुंदर वातावरण बनाएँगी। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत आत्मिक सुकून देगी। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा। आज का दिन हृदय की आवाज सुनने का है, जहाँ समझ और दया आपके दिन को खूबसूरत बनाएगी।

करियर – ऑफिस में किसी सहकर्मी को सहयोग देने से आपकी छवि और निखरेगी। मधुर व्यवहार से लाभ मिलेगा। आपके सुझावों को सराहा जाएगा। यदि आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तो आज आपकी अंतर्दृष्टि चमकेगी। निर्णय दिल से लें, लेकिन व्यवहार में व्यावहारिकता बनाए रखें। लव – प्रेम संबंधों में कोमलता और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल रहेगा। साथी आपकी भावनाओं को गहराई से समझेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने बंधन को और मजबूत करेंगे। अविवाहित लोगों को किसी संवेदनशील और समझदार व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा। छोटी छोटी बातों में प्रेम की मिठास छिपी होगी। हेल्थ – थकान महसूस हो सकती है। हल्का संगीत, सुगंध चिकित्सा या प्रकृति के बीच समय बिताना लाभदायक रहेगा। जल तत्व से जुड़ी गतिविधियां शरीर को संतुलित रखेगा। लकी कलर – चेरी रेड, लकी नंबर – 9

तुला – क्वीन ऑफ कप्स

आज भावनाओं का प्रवाह बहुत कोमल रहेगा। परिवार में प्रेम और समझदारी का माहौल रहेगा। गृहणियां अपनी देखभाल भरी प्रवृत्ति से सभी का दिल जीतेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों का स्नेह दिन को मधुर बना देगा। आप दूसरों की भावनाएँ गहराई से समझेंगे और छोटी बातों में खुशी पाएँगे। आज किसी प्रिय व्यक्ति की बात दिल को छू सकती है। आत्मीय संबंधों में एक सुंदर लहर जागेगी।

करियर – करियर में आज आपका भावनात्मक संतुलन और सहानुभूति बड़ी ताकत बनेगी। ऑफिस में आप सबके साथ सहयोगी और प्रेरक रहेंगे। टीमवर्क में आपकी भूमिका मजबूत होगी। बिजनेस करने वाले अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझकर सफलता पाएँगे। महिला सहकर्मी या बॉस से सहयोग मिलने की संभावना है। लव – प्रेम में आज कोमलता और आत्मीयता का संचार होगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। जिनके रिश्ते में ठंडापन था, वे फिर से नजदीकियां महसूस करेंगे। अविवाहित लोग किसी संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पुरानी रिश्तों की मिठास लौटेगी। हेल्थ – भावनात्मक थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, संगीत या किसी सुकून देने वाली गतिविधि में समय बिताएँ। पानी अधिक पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताने से मन स्थिर होगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3

वृश्चिक – सेवन ऑफ वाण्ड्स

आज का दिन संघर्ष और दृढ़ता की परीक्षा लेने वाला रहेगा। परिवार में किसी निर्णय को लेकर बहस हो सकती है, पर आप शांत रहकर स्थिति संभाल लेंगे। गृहणियां घर के माहौल को संतुलित रखने में सफल रहेंगी। बच्चों के कार्यों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। आपकी स्थिरता और आत्मविश्वास से हालात आपके पक्ष में होंगे। दिन के अंत में एक अदृश्य विजय का अनुभव होगा।

करियर – कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, पर आप अपने कौशल से सबको पीछे छोड़ देंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट्स का दबाव बढ़ेगा, पर आपकी नेतृत्व क्षमता से टीम प्रेरित होगी। आप चतुराई से जीत हासिल करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिणाम आपकी उम्मीदों से बेहतर मिलेंगे। लव – प्रेम संबंधों में छोटी छोटी बातें तकरार का कारण बन सकती हैं। साथी की अपेक्षाएं बढ़ी हुई रहेंगी, पर आपकी सच्चाई और ईमानदारी से सब कुछ फिर से सहज होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। अविवाहित लोगों को किसी पुराने परिचित के प्रति भावनाएँ महसूस होंगी। हेल्थ – रक्तचाप जैसी समस्या बढ़ सकती है। पानी अधिक पिएं और आराम के लिए समय निकालें। योग और गहरी सांसों की प्रैक्टिस तनाव कम करेगी। मानसिक मजबूती बनाए रखना बेहद जरूरी है। देर रात तक काम करने से बचें। लकी नंबर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

धनु – टेन ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन समृद्धि और पारिवारिक संतुलन का है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंददायक बीतेगा। गृहणियां घर की सजावट या किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी में व्यस्त रहेंगी। किसी बुजुर्ग की सलाह से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। परिवार में एकता और प्रेम का सुंदर संगम बनेगा। वित्तीय रूप से दिन मजबूत रहेगा, और किसी पुराने निवेश से लाभ संभव है। घर में सुख, सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा।

करियर – कार्यस्थल पर स्थिरता और सम्मान प्राप्त होगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपके निर्णयों की सराहना होगी। ऑफिस में टीमवर्क मजबूत रहेगा, जिससे प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। कोई दीर्घकालिक योजना आज गति पकड़ सकती है। आपकी मेहनत आज भविष्य की मजबूत नींव बनाएगी। लव – प्रेम संबंधों में स्थिरता और विश्वास का दौर रहेगा। साथी के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। जो लोग विवाह की दिशा में सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही समय है। अविवाहित लोगों को किसी पारिवारिक समारोह में विशेष व्यक्ति मिल सकता है। रिलेशनशिप में परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना है। हेल्थ – रक्त शर्करा की थोड़ी समस्या हो सकती है, पर नियमित आहार और योग से सुधार आएगा। मानसिक रूप से संतुलन अच्छा रहेगा। तनावमुक्त वातावरण आपके स्वास्थ्य को बेहतर करेगा। लकी नंबर – गोल्डन यलो, लकी नंबर – 5

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूमता दिखाई देगा। अचानक हुए परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार में उत्साह और चहल पहल का माहौल रहेगा। गृहिणियों को किसी पुराने अधूरे काम में सफलता मिलेगी। संतान की उपलब्धि से घर में गर्व का वातावरण बनेगा। आर्थिक रूप से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में मिठास लौटेगी। आज जीवन के चक्र में कुछ नया शुरू होगा जो स्थायी सुख देगा।

करियर – कार्यस्थल पर भाग्य का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट अचानक गति पकड़ेगा। वरिष्ठों की प्रशंसा प्राप्त होगी। ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। किसी विदेशी ग्राहक से लाभ संभव है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। लव – प्रेम संबंधों में किस्मत नया मोड़ ला सकती है। पुराने रिश्तों में सुधार होगा या कोई नया आकर्षण शुरू हो सकता है। साथी के साथ अनपेक्षित मुलाकात दिल को खुश करेगी। विवाह या सगाई का समय साबित हो सकता है। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है, योग और सैर से राहत मिलेगी। भोजन में हल्कापन रखें और तले पदार्थों से बचें। मानसिक शांति के लिए ध्यान आवश्यक है। लकी नंबर – चारकोल, लकी नंबर – 8

कुंभ – द लवर्स

आज का दिन निर्णयों और भावनाओं का संगम लेकर आया है। परिवार में प्यार और समझ का माहौल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ी यादें मन को भावुक कर सकती हैं। गृहिणियों के लिए यह दिन विशेष रहेगा, क्योंकि घर में कोई नया आयोजन या खुशी का अवसर बन सकता है। माता पिता का स्नेह और संतान की उपलब्धि से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं।

करियर – साझेदारी या टीम वर्क से शानदार परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों का साथ और सहयोग मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट में आप और आपके साथी मिलकर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा समाप्त होगी। आज का दिन सहयोग के माध्यम से प्रगति का संकेत देता है। भावनात्मक स्थिरता से कार्यक्षेत्र में चमक बढ़ेगी। लव – प्रेम में जादू और आकर्षण बढ़ेगा। साथी के साथ गहरी बातचीत या रोमांटिक पल आपके रिश्ते को मजबूत करेंगे। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में कोई विशेष व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। दिलों में फिर से गर्माहट लौटेगी। रिश्ते में पारदर्शिता और सम्मान बनाए रखें। हेल्थ – योग और ध्यान से मन को शांति दें। नींद की कमी या अत्यधिक सोच से बचें। संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम आवश्यक है। दिल और दिमाग का संतुलन स्वास्थ्य को स्थिर रखेगा। लकी नंबर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7

मीन – द हरमिट

आज का दिन आत्ममंथन का है। परिवार में शांति रहेगी पर आप थोड़ा एकांत पसंद करेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या बुजुर्ग से मुलाकात महत्वपूर्ण सीख दे सकती है। गृहणियां घरेलू जिम्मेदारियों के बीच आत्म संतुलन खोजेंगी। दिन की ऊर्जा अंतर्मुखी है, आप अपने भीतर की आवाज सुनना चाहेंगे। बीते अनुभवों पर विचार कर जीवन की दिशा स्पष्ट होगी। परिवार के लोग आपके शांत स्वभाव को समझेंगे।

करियर – आप अपनी क्षमता और सीमाओं को भलीभांति पहचानेंगे। सहकर्मी आपकी गहराई और समझ की सराहना करेंगे। ऑफिस में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आज विवेक से किया गया कार्य आगे चलकर बड़ा परिणाम देगा। जो लोग शिक्षा, लेखन या शोध से जुड़े हैं, उनके लिए प्रेरक अवसर बन सकते हैं। किसी विचार को निखारने का समय है। लव – प्रेम जीवन में आत्मचिंतन का दौर चलेगा। साथी से जुड़ी कोई बात मन में उठेगी लेकिन स्पष्ट संवाद आवश्यक है। आप रिश्ते के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करेंगे। जो लोग दूरियों में हैं, वे आत्मिक जुड़ाव महसूस करेंगे। भावनाओं को सुलझाने का समय है। अकेले लोगों के लिए कोई पुराना परिचय फिर से जुड़ सकता है। हेल्थ – आज मन थोड़ा गंभीर रहेगा। ध्यान या शांत संगीत से लाभ मिलेगा। शरीर को आराम दें और अधिक कार्यभार से बचें। आहार हल्का रखें और पर्याप्त पानी पिएँ। लकी नंबर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *