- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (29 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

29 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वालों के करियर में ट्रांसफर से जुड़े फैसले टल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को करियर में बड़े लोगों से मदद मिलेगी। कर्क राशि वालों को करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। सिंह राशि के लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।कन्या और तुला राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। धनु राशि के लोगों को करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे। कुंभ राशि के लोगों को करियर में कोई ऑफर कन्फ्यूज कर सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन मानसिक रूप से उलझा हुआ रह सकता है। विचारों में स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से जुड़ी कोई चिंता सामने आ सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत कम रहेगी, जिससे भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। काम-धंधे में कोई फैसला टल सकता है या पार्टनर से असहमति हो सकती है। घर के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी संभव है। किसी शादी या धार्मिक आयोजन में जाने की योजना रुक सकती है। पुराने पारिवारिक मतभेद फिर से सामने आ सकते हैं।
करियर – ट्रांसफर या नई पोस्टिंग से जुड़ा फैसला अभी रुक सकता है। किसी पुराने काम को पूरा करने का दबाव मानसिक थकान देगा। बड़े अधिकारियों से बात करते समय आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। जो लोग परीक्षा या इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। नई नौकरी का ऑफर आने में और समय लगेगा। लव – रिश्तों में अनकही भावनाएं और उलझन बनी रह सकती हैं। पार्टनर से खुलकर बात न करने के कारण गलतफहमियां बढ़ेंगी। शादीशुदा लोग एक-दूसरे की बात नहीं समझ पाएंगे, जिससे झगड़ा हो सकता है। अकेले लोगों को पुराने रिश्तों की यादें आगे बढ़ने से रोक सकती हैं। किसी दोस्त से बढ़ती नजदीकियां भ्रम पैदा कर सकती हैं। हेल्थ – खान-पान का असंतुलन पाचन से जुड़ी परेशानी दे सकता है। लंबे समय से टल रहे मेडिकल चेकअप को अब नजरअंदाज न करें। शरीर थका हुआ और मन भारी महसूस कर सकता है, योग या ध्यान बहुत फायदेमंद रहेगा। शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3
वृष – स्ट्रेंथ हालात आपकी मानसिक स्थिरता और आत्म-नियंत्रण की परीक्षा ले सकते हैं, लेकिन आप उनसे समझदारी से निपटेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ भावनात्मक बातचीत में सुधार आएगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन से प्रेरणा मिलेगी। घर का माहौल सहयोग और तालमेल से भरा रहेगा। कोई रुका हुआ पारिवारिक फैसला हल हो सकता है। काम-धंधे के मामलों में सूझबूझ से फायदा मिलेगा, पार्टनर के साथ विश्वास बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम या खास दिन की तैयारी हो सकती है। पुराने मतभेद शांत होने लगेंगे और परिवार के साथ गहरा जुड़ाव महसूस होगा।
करियर – आपका आत्मविश्वास आपको सम्मान और स्थिरता दिलाएगा। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। प्रमोशन की दिशा में सकारात्मक हलचल दिखेगी। मैनेजमेंट या हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी नई भूमिका की ओर बढ़ रहे हैं, तो आज उसकी पुष्टि या मंजूरी मिल सकती है। लव – पार्टनर के साथ भावनात्मक स्थिरता और गहराई महसूस होगी। आपसी विश्वास मजबूत होगा और कोई पुराना झगड़ा पूरी तरह खत्म हो सकता है। शादीशुदा संबंधों में सही बातचीत रिश्ते को नया आयाम देगी। सिंगल को किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है जो उन्हें दिल से समझे। रिश्तों को लेकर नकारात्मक सोच खत्म होगी और धैर्य रिश्तों को स्थिरता देगा। हेल्थ – योग और व्यायाम करने वालों को खास फायदा मिलेगा। मानसिक रूप से आप संतुलित महसूस करेंगे, खासकर उन लोगों के लिए जो भावनात्मक रूप से अस्थिर थे। गुस्सा और बेचैनी में सुधार होगा। पीठ या जोड़ों से संबंधित सावधानी बरतनी चाहिए। शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन, शुभ अंक: 7
मिथुन – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप हर काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों की सलाह महत्वपूर्ण होगी और उनके अनुभवों से पारिवारिक फैसलों में मदद मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि खुशी का कारण बनेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा, पर किसी सदस्य से छोटी-मोटी असहमति हो सकती है। प्रॉपर्टी या पैसे से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझने की दिशा में बढ़ेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का आगमन या चर्चा हो सकती है।
करियर – बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपकी राय को महत्व मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। निवेश से जुड़ा फैसला आज फायदेमंद साबित हो सकता है। साझेदारी की योजना आगे बढ़ेगी। वित्तीय संस्थानों या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना या नई भूमिका मिल सकती है। लव – रिश्तों में समझदारी और स्थिरता का भाव रहेगा। पार्टनर के साथ योजनाबद्ध जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। प्रेम संबंधों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पार्टनर आपकी जिम्मेदार सोच और व्यवहार से प्रभावित होंगे। यदि आप किसी रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो आज स्थायी भावनात्मक संबंध बनने की संभावना है। परिवार द्वारा भी आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। हेल्थ – ब्लड प्रेशर या शुगर से पीड़ित लोगों को सावधान रहना चाहिए। मानसिक रूप से आप संतुलित और स्थिर रहेंगे, जिससे फैसले लेने में स्पष्टता बनी रहेगी। पुराने इलाज या दवाओं में बदलाव लाने की जरूरत हो सकती है। जीवनशैली में अनुशासन फायदेमंद साबित होगा। शुभ रंग: गहरा नीला, शुभ अंक: 3
कर्क – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स परिवार के किसी सदस्य से जुड़े बदलाव या यात्रा की योजना घर का माहौल व्यस्त बनाए रखेगी। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में मामूली सुधार आएगा, पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है। बच्चों की पढ़ाई या गतिविधियों में बदलाव की संभावना है। किसी करीबी के ट्रांसफर या दूर जाने से भावनात्मक हलचल हो सकती है। घर में किसी मुद्दे को लेकर लंबा चला आ रहा तनाव अब शांति की ओर बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या मानसिक शांति के उद्देश्य से बाहर जाने की योजना बन सकती है।
करियर – ट्रांसफर, नई टीम में बदलाव या काम करने के तरीके में परिवर्तन संभव है। यदि लंबे समय से असंतुष्टि थी, तो अब एक स्थिर और शांत रास्ते की ओर आगे बढ़ेंगे। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। विदेश या दूसरे शहर से जुड़ा काम का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी प्रोजेक्ट का पूरा होना संतोषजनक रहेगा और आपकी भूमिका की तारीफ होगी। लव – रिश्तों में चल रही मानसिक दूरी अब कम होने लगेगी। पार्टनर के साथ ईमानदारी भरी बातचीत शुरू हो सकती है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है, लेकिन समय के साथ सुधार होगा। सिंगल को किसी दूर जगह या ऑनलाइन माध्यम से जुड़ाव का अवसर मिल सकता है। भावनाओं को समय देने से रिश्ते में स्थिरता आ सकती है। पुराने रिश्तों से आगे बढ़ने का संकेत भी यह कार्ड देता है। हेल्थ – यात्रा के कारण थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है। माइग्रेन, नसों में खिंचाव या गर्दन-कंधे से जुड़ी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। आराम और संतुलन बनाए रखने से स्थिति कंट्रोल में रहेगी। शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 4
सिंह – नाइन ऑफ वॉंड्स कुछ पुरानी स्थितियाँ फिर से सामने आ सकती हैं, जिससे मानसिक थकान और सतर्कता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों की पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है, उनकी देखभाल में सावधान रहना होगा। बच्चों की किसी जिद या गलती से परिवार में बातचीत गंभीर हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सुरक्षा या फैसले से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल असहज कर सकता है। कोई पहले की योजना रुक सकती है।
करियर – पिछले प्रयासों से मिली थकान के बावजूद आज आप डटे रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन उनके साथ दबाव भी बढ़ेगा। यदि आप किसी कानूनी विवाद या ऑफिस की राजनीति का सामना कर रहे हैं, तो धैर्य से काम लें। ट्रांसफर, प्रमोशन या नियुक्ति में देरी हो सकती है। स्वतंत्र काम करने वालों को दस्तावेज या क्लाइंट डील में सावधान रहना होगा। लव – रिश्तों में पहले की कोई बात दोबारा झगड़े का कारण बन सकती है। पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है जिससे दूरी बढ़े। शादीशुदा लोगों को किसी पुराने विवाद या बाहरी दखल से रिश्ते में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल लोगों के मन में अभी भी अतीत की चोटें बनी रह सकती हैं। आज धैर्य, स्पष्ट बातचीत और सहनशीलता से ही रिश्तों को संभाला जा सकता है। हेल्थ – कमर या घुटनों में दर्द दोबारा महसूस हो सकता है। जो लोग पहले किसी चोट या इन्फेक्शन से उबर चुके हैं, उन्हें खास सावधान रहना चाहिए। शरीर को आराम देना और समय पर आराम लेना जरूरी होगा। इम्यून सिस्टम पर असर पड़ सकता है, इसलिए खान-पान संतुलित रखें। शुभ रंग: नियोन ग्रीन, शुभ अंक: 5
कन्या – पेज ऑफ कप्स घर में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो सकता है, खासकर किसी युवा सदस्य की उपलब्धि या रचनात्मक पहल से। बड़े-बुजुर्गों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, वे आपकी बातों से खुश रहेंगे। बच्चों के साथ बातचीत मीठी रहेगी, वे कोई नई रुचि या हॉबी विकसित कर सकते हैं। घर का माहौल प्यार और सद्भाव से भरा रहेगा। कोई सरप्राइज या छोटा आयोजन हो सकता है, जो रिश्तों में ताजगी लाएगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की सूचना भी मिल सकती है।
करियर – यदि आप नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो कोई छोटा लेकिन उम्मीद भरा प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस में अपनी भावनात्मक समझ और विनम्रता से आप संबंधों को बेहतर बनाएंगे। ट्रेनी या नए जॉइन करने वालों के लिए यह एक सकारात्मक दिन है। छोटे स्तर पर कोई नया विचार भविष्य में बड़ा रूप ले सकता है। लव – रिश्तों में कोमलता और भावनात्मक जुड़ाव की स्थिति है। पार्टनर के साथ बातचीत में प्रेम और अपनापन महसूस होगा। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में फिर से रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। सिंगल को किसी दोस्त या परिचित से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना है, जो धीरे-धीरे गहरा हो सकता है। अपने मन की भावनाएं बिना झिझक प्रकट करने का सही समय है। हेल्थ – शारीरिक रूप से स्थिति संतुलित है, लेकिन बहुत ज्यादा भावुकता मानसिक असंतुलन का कारण बन सकती है। पेट से संबंधित छोटी परेशानियां, जैसे अपच या गैस, हो सकती हैं। पानी की मात्रा और पौष्टिक आहार पर ध्यान देना जरूरी होगा। ध्यान और शांत वातावरण मानसिक स्थिरता देगा। शुभ रंग: रॉयल ब्लू, शुभ अंक: 2
तुला – द फूल परिवार में किसी नए काम की शुरुआत या अचानक योजना से चहल-पहल का माहौल बन सकता है। बड़े-बुजुर्गों की ओर से किसी फैसले को लेकर मतभेद या असहमति संभव है। युवा सदस्य कुछ अलग करने की इच्छा जता सकते हैं, जिससे परिवार में चर्चा का विषय बन सकता है। बच्चों को लेकर उत्साह तो रहेगा, लेकिन मार्गदर्शन की जरूरत भी होगी। किसी छोटी यात्रा या नए संपर्क का अवसर घर के माहौल को हल्का और सकारात्मक बना सकता है। लेकिन भावनात्मक रूप से लापरवाही किसी गलतफहमी को जन्म दे सकती है, जिसे समय रहते संभालना जरूरी होगा।
करियर – नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर वे जिन्हें आप पहले नजरअंदाज कर चुके थे। जोखिम भरे फैसलों से बचें, लेकिन अपनी रुचियों की ओर गंभीरता से देखें। फ्रेशर्स या नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को शुरुआती ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया काम या जिम्मेदारी बिना तैयारी के आ सकती है। यात्रा या प्रोजेक्ट बदलने से जुड़ी सूचना अचानक मिल सकती है। लव – रिश्तों में ताजगी और नई शुरुआत का संकेत है। कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है, खासकर यात्रा या सामाजिक मेलजोल के माध्यम से। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। पार्टनर की ओर से कोई चौंकाने वाला विचार या प्रस्ताव मिल सकता है। सिंगल को जल्दबाजी से बचना चाहिए, किसी भी नए रिश्ते को समय देना जरूरी होगा। हेल्थ – खान-पान को लेकर अनुशासन की कमी पाचन में समस्या पैदा कर सकती है। युवा लोगों को यात्रा या आउटडोर गतिविधियों में सावधान रहना चाहिए। मानसिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। रूटीन बनाए रखना जरूरी है। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1
वृश्चिक – फाइव ऑफ पेंटाकल्स परिवार में अस्थिरता या किसी परेशानी को लेकर चिंता का माहौल बन सकता है। बड़े-बुजुर्गों की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिससे अस्पताल या चिकित्सा की जरूरत पड़े। बच्चों की पढ़ाई या व्यवहार को लेकर तनाव संभव है। घर में आर्थिक असुरक्षा या किसी अप्रत्याशित खर्च की चर्चा हो सकती है। परिवार के सदस्यों के सहयोग में कमी या किसी सदस्य द्वारा उपेक्षा की भावना उभर सकती है। किसी जरूरी काम में रुकावट या संसाधनों की कमी का अनुभव हो सकता है।
करियर – नौकरीपेशा लोगों को सैलरी या बोनस में कटौती की सूचना मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अवसर ढूंढने में निराशा का अनुभव होगा। सहयोगियों की कमी से तनाव संभव है। किसी पुराने बकाया भुगतान को लेकर चिंता रहेगी। सहकर्मियों से मनचाहा सहयोग नहीं मिलेगा। आज योजनाओं की दोबारा जांच और धैर्य से काम लेने का दिन है, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। लव – रिश्तों में उपेक्षा, दूरी या भावनात्मक अकेलापन महसूस हो सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को अनदेखा कर सकते हैं, जिससे मन में नाराजगी आ सकती है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से मनचाहा समर्थन नहीं मिलेगा। सिंगल को अतीत की असफलता फिर से परेशान कर सकती है। यह समय आत्म-मूल्यांकन का है, रिश्तों को संभालने के लिए पहल करनी होगी। खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। हेल्थ – बदलते मौसम से सर्दी-जुकाम या कमजोरी हो सकती है। मानसिक रूप से अकेलापन, चिंता या आत्मविश्वास में कमी का अनुभव हो सकता है। इलाज या दवा से जुड़ी कोई रुकावट या देरी परेशानी बढ़ा सकती है। संतुलित दिनचर्या और नियमित चेकअप से सुधार संभव है। शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 5
धनु – द एम्प्रेस घर में समृद्धि, शांति और रचनात्मकता का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य की उपलब्धि या फैसले का प्रभाव खास रहेगा। बच्चों की शिक्षा या कलात्मक गतिविधियों से खुशी मिलेगी। घर की सजावट या किसी नए सामान की खरीद की योजना बन सकती है। किसी पारिवारिक उत्सव, तीज-त्योहार या शुभ अवसर का आयोजन संभव है। भावनात्मक जुड़ाव और अच्छी बातचीत रिश्तों को और गहरा बना देगी। परिवार में एकजुटता और सहयोग का सुंदर भाव देखने को मिलेगा।
करियर – प्रोफेशनल जीवन में उन्नति और रचनात्मक विकास के अवसर मिल सकते हैं। कला, फैशन, डिजाइन या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा है। प्रमोशन या ऊंचे पद की ओर बढ़ने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी सौम्यता और नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आ सकती हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। लव – रिश्तों में प्रेम, सुंदरता और समझदारी का मेल रहेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक और शारीरिक जुड़ाव गहरा होगा। शादीशुदा लोगों को संतान सुख या उससे जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सिंगल के लिए कोई नया और स्थायी रिश्ता बनने की संभावना है। स्त्री जातकों को आज खास आकर्षण और अपनापन महसूस होगा। यह समय रिश्तों को संवारने और उनके सौंदर्य को बनाए रखने का है। हेल्थ – मानसिक रूप से आप स्थिर और संतुलित रहेंगे। पाचन और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। सौंदर्य या हेल्थ ट्रीटमेंट करवाने का भी शुभ समय है। प्रकृति से जुड़ाव शारीरिक और मानसिक लाभ देगा। शुभ रंग: हल्का गुलाबी, शुभ अंक: 6
कुंभ – सेवन ऑफ कप्स परिवार में इच्छाओं और योजनाओं की अधिकता के कारण असमंजस की स्थिति बन सकती है। बड़े-बुजुर्गों से जुड़ी किसी जरूरी जिम्मेदारी को लेकर फैसला लेना टल सकता है। बच्चों की ओर से कई विकल्प या गतिविधियां सामने आ सकती हैं, जिससे प्राथमिकता तय करना कठिन होगा। पारिवारिक बातचीत में कल्पनाओं की अधिकता और सच्चाई की कमी रहेगी। कोई प्रस्ताव या योजना बहुत आकर्षक लगेगी, पर उसमें मजबूत आधार की कमी हो सकती है। भावनात्मक अपेक्षाओं को संतुलित करना जरूरी होगा, नहीं तो भ्रम की स्थिति संबंधों में तनाव ला सकती है।
करियर – कोई ऑफर सुनने में बहुत अच्छा लगेगा, लेकिन उस पर गहराई से विचार करना जरूरी है। फैसला लेने में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को नए विचार तो मिलेंगे, लेकिन उन्हें साकार करने की दिशा में प्रयास करना होगा। बेरोजगारों को अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर मिल सकते हैं, सही विकल्प चुनने के लिए अनुभव या सलाह जरूरी होगी। लव – प्रेम संबंधों में असमंजस या विकल्पों की स्थिति हावी रह सकती है। पार्टनर की ओर से स्पष्टता की कमी भावनात्मक दूरी ला सकती है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की कुछ अपेक्षाएं कन्फ्यूज कर सकती हैं। सिंगल को एक से अधिक संभावनाओं के बीच चुनाव करना कठिन लगेगा। किसी पुराने रिश्ते या नई शुरुआत के बीच झूलने की स्थिति बन सकती है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। हेल्थ – स्किन एलर्जी, हार्मोनल या थायरॉइड संबंधी समस्या है, उन्हें खास सावधान रहना चाहिए। कोई इलाज अधूरा छोड़ने से स्थिति बिगड़ सकती है। मानसिक स्पष्टता के लिए मेडिटेशन और रूटीन का पालन जरूरी रहेगा। शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 9
मीन – पेज ऑफ पेंटाकल्स घर में कुछ नया सीखने, सहेजने और शुरू करने का उत्साह रहेगा। परिवार के युवा सदस्य शिक्षा या करियर से जुड़ी कोई नई योजना रख सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों से आर्थिक मार्गदर्शन या आशीर्वाद मिल सकता है। बच्चों के पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से संतोष मिलेगा। घर में किसी कोर्स, परीक्षा, या स्किल से जुड़ी चर्चा हो सकती है। कोई नई वस्तु या संसाधन परिवार के लिए खरीदा जा सकता है। भावनात्मक तौर पर संबंधों में स्थिरता रहेगी, लेकिन भविष्य की तैयारियों में व्यस्तता बनी रहेगी। छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम पारिवारिक विकास की दिशा में उठाया जा सकता है।
करियर – शिक्षा, ट्रेनिंग या नई स्किल से जुड़ा अवसर मिल सकता है। जो लोग किसी कोर्स, इंटर्नशिप या नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुरुआती प्रस्ताव मिल सकता है। ऑफिस में आपके सीखने के तरीके की तारीफ होगी। आर्थिक क्षेत्र, अकाउंटिंग, रिसर्च या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। स्टार्टअप या नया प्रोजेक्ट छोटे स्तर से शुरू करने के लिए दिन शुभ है। लंबी अवधि की योजना का बीज बोया जा सकता है। लव – प्रेम संबंधों में कोमल शुरुआत या नए प्रस्ताव की संभावना है। पार्टनर से जुड़ी कोई योजना गंभीर रूप ले सकती है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए व्यावहारिक बातचीत की जरूरत होगी। सिंगल को किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है जो पढ़ा-लिखा और समझदार हो। अभी गहराई की उम्मीद न रखें, लेकिन भरोसे की नींव पड़ सकती है। किसी के व्यवहार को परखने के लिए समय देना जरूरी होगा। हेल्थ – कंप्यूटर पर काम करने वालों को गर्दन या आंखों में तनाव महसूस हो सकता है। विटामिन्स या आयरन की कमी से थकान हो सकती है। युवा लोगों को पोषण और समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद मानसिक स्थिरता देगी। शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 7