- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (28 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

28 जनवरी, मंगलवार को वृष राशि वालों को किस्मत का साथ और करियर में उन्नति हो सकती है। मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे हो सकते हैं। कर्क राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस में नई शुरुआत होने की संभावना है। धनु राशि वालों का लंबे समय से रुका अधूरा काम पूरा हो सकता है। मीन राशि के लोगों को करियर में नया मौका मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
व्यवसायिक और निजी जीवन में संतुलन रखने की आपकी कला बहुत काम आ सकती है। इसी की बदौलत अपने व्यस्त समय में अपने परिवार के लिये समय निकालने में कामयाब हो सकते हैं। जिससे आपके घर मे खुशियों का माहौल रहेगा।
करियर: चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करते हुए अपने विचारों की स्पष्टता से उसे सुलझा सकते हैं। अपने विचारों को साझा करने से महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में आज संवाद का महत्व होगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी भावनाएं सच्ची और स्पष्ट हैं। स्वास्थ्य: आपका मानसिक सेहत मजबूत रहेगा, शारीरिक रूप से थकावट हो सकती है। आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो सही इलाज लेने का समय है। लकी रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 6
वृषभ (व्हील ऑफ फॉर्च्यून) |
व्यक्तिगत जीवन में आपको भले कोई रास्ता न सूझ रहा हो, आपके किसी दोस्त को आपकी सलाह की आवश्यकता जरूर पड़ सकती है। आर्थिक तौर पर देखा जाए, तो दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। इस दौरान आपके खर्च आय से अधिक हो सकते हैं।
करियर: कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार कर रहे हैं, तो यह समय उसे लेने का है, भाग्य आपके साथ है। किसी नए रास्ते पर चलने से करियर में उन्नति होगी। प्रेम: रिश्तों में बदलाव हो सकते हैं। साथी सरप्राइज दे सकता है, जो आपके रिश्ते को नया रूप दे सकता है। सिंगल लोग खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपकी जिंदगी में रोमांस और खुशी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। खुद को मानसिक रूप से संतुलित रखने के लिए ध्यान केंद्रित करने की गतिविधियां मददगार हो सकती हैं। अपनी दिनचर्या को थोड़ा बदलें ताकि नई ऊर्जा मिल सकें। लकी रंग: मरून, लकी नंबर: 5
मिथुन (सेवन ऑफ वैंड्स) |
अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का महसूस कर सकते हैं। आपका कोई करीबी आपको ढेर खुशियां दे सकता है। दूसरों की मदद से आप घर के कुछ रुके काम पूरे कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है। कोई डील पक्की हो सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। शायद आपके विचारों या तरीकों पर सवाल उठाए जाएं। किसी भी संघर्ष को सकारात्मक तरीके से लें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। साहसी बनें। प्रेम: रिश्तों में थोड़ी असहमति हो सकती है। अपने साथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी के साथ भावनात्मक तौर से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन यह समय किसी रिश्ते में जल्दबाजी से बचने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। खासकर मानसिक स्थिति में। तनाव और दबाव आपके सेहत पर असर डाल सकते हैं, इसलिए शांत रहने के उपाय अपनाएं। खुद की देखभाल की आदतें बनाएं। शरीर को आराम देने का समय निकालें। लकी रंग: सुनहरा पीला, लकी नंबर: 3
कर्क (थ्री ऑफ वांड्स) |
कोई काम बहुत समय से अटका है या कोई गुत्थी जिसे लंबे समय से आप सुलझा नहीं पा रहे हों तो रुके काम पूरे हो सकते हैं। जिससे आप राहत की सांस ले सकते हैं। आप काम पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। तय समय में काम पूरे करेंगे। परिवार के सदस्य से सलाह जरूर लें।
करियर: नए अवसर सामने आ सकते हैं। जो आपके करियर को नए लेवल पर ले जाएंगे। अपनी योजनाओं को कॉन्फिडेंस से सामने रखें। आप टीम के साथ अच्छा सहयोग करके बड़े प्रोजेक्ट्स को सफल बना सकते हैं। प्रेम: यह समय आपके साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाने का है। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जो लंबी अवधि के लिए स्थिर हो सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आराम करना और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना आवश्यक होगा। खुद को तनावमुक्त रखें। संतुलित आहार लें। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 7
सिंह (द स्टार) |
परिजनों के साथ भरपूर समय बिताने को मिल सकता है। यदि आप किसी पारिवारिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय बहुत उचित है। अपने परिवार के साथ एक यादगार पारिवारिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ बदलाव आप इस हफ्ते महसूस कर सकते हैं। निवेश भी कर सकते हैं।
करियर: कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट या भूमिका के लिए तैयार हो सकते हैं। खुद को पूरी तरह से समर्पित करें। प्रेम: रिश्तों में आपको प्यार की जरूरत महसूस होगी। यह समय अपने साथी के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव का है। सिंगल लोग नए रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। जो आपके लिए स्थिरता और खुशी लेकर आएगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त होगा। आपकी शारीरिक सेहत सकारात्मकता बढ़ाएगी। अपने मन और शरीर को शांति देने के लिए समय निकालें। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3
कन्या (पेज ऑफ स्वॉर्ड्स) |
पेशेवर जीवन में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य के साथ आप कठिनाइयों को आसानी से पार कर सकते हैं। घर की समस्याओं का समाधान अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करके निकालेंगे। कई सवाल उठ सकते हैं। उनका जवाब शांति से दें। धैर्य रखने से आपको लाभ हो सकता है।
करियर: आपकी जागरूकता आपको कामयाबी दिलाएगी। यह समय किसी भी नई जानकारी को सीखने और उसे अपने कार्य में लागू करने का है। आपका हौसला और पढ़ाई का अनुशासन दुगुना रहेगा। प्रेम: रिश्ते में आप थोड़े इमोशनल होंगे। आपको अपने दोस्त से शब्दों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। किसी विषय पर गंभीर सोच रखेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। चिंता और तनाव से बचने के लिए आराम करें। दिनचर्या में बदलाव करके ऊर्जा को बेहतर तरीके से उपयोग करने की कोशिश करें। लकी रंग: लेमन येलो, लकी नंबर: 2
तुला (चेरियट) |
समय आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। बहसबाजी से दूर रहें। अपने विचार दृढ़ता से रखने व दूसरों की बात को अच्छे से सुनने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहने के आसार हैं।
करियर: कार्यस्थल पर थोड़ा दबाव हो सकता है। समर्पण और परिश्रम से आप इसे पार कर लेंगे। खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। आपको बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। साथी के तरीके को भी समझेंगे। सही मार्गदर्शन देंगे। सिंगल लोग किसी रिश्ते में बिना भ्रम के अपनी इच्छाओं को व्यक्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक संतुलन रखने की जरूरत है। खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। नियमित व्यायाम और ध्यान से अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से उपयोग कर सकते हैं। लकी रंग: पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर: 4
वृश्चिक (क्वीन ऑफ कप्स) |
आसपास के लोगों से सावधान रहें। अच्छा दिन रहेगा। सभी काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपको विशेष स्थान मिलेगा। खुशखबरी प्राप्त होगी। मित्र मंडली के साथ समय बीतेगा। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलेगी। बुजुर्गों का स्नेह और आशीष मिलेगा। परिवार में किसी की तबीयत थोड़ी सी गड़बड़ हो सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपके स्किल्स लाभकारी हो सकती है। आप किसी खास मुद्दे को सुलझाने के लिए अपने दिमाग का अच्छा उपयोग करेंगे। व्यवसायिक स्थिति में किसी नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। कुछ कामों के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। प्रेम: संघर्षों का सामना कर सकते हैं, लेकिन अपनी बात को स्पष्ट और ईमानदारी से रखें, तो समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। सिंगल लोग नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, लेकिन पहले भावनाओं को समझने में समय लें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे, कुछ चिंता हो सकती है। खुद को शांत और संतुलित रखने के लिए ध्यान या हल्का व्यायाम फायदेमंद हो सकता है। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 5
धनु (नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
चिंता में डूबे रहेंगे। इमोशनली बेचैनी और असंतुष्टि रहेगी। पारिवारिक बंधनों में मजबूती आएगी। दोस्तों का प्रोत्साहन और सहयोग रहेगा। कई तरह के काम एक ही समय में पूरे करेंगे। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। सामाजिक स्तर पर विस्तार होगा। बड़ी हस्ती से मुलाकात होगी। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी।
करियर: नौकरी के इच्छुक लोगों को आज पूरी तरह सफलता मिल सकती है। कोशिश करते रहें। किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सही मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए विश्वासपात्र व्यक्ति से बात करें। प्रेम: रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है। साथी किसी मामले को लेकर बहुत अधिक चिंता कर सकते हैं। जो नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। सिंगल लोग किसी व्यक्ति को लेकर गलतफहमी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: सिरदर्द, नींद की कमी, या थकावट हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए समय निकालें। मेडिटेशन या योग का अभ्यास करें। खुद को शांत रखने से शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर हो सकती है। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 9
मकर (फाइव ऑफ कप्स) |
घरेलू मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कुछ हद तक आपकी सलाह का सम्मान किया जाएगा। निराशा से दूर रहें। उचित समय पर परिस्थितियां अति उत्तम हो जाएंगी। काम पर फोकस करना कठिन होगा। अध्यात्म का सहारा लें। वित्तीय समस्याएं होंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। शहर के बाहर की यात्रा का योग है। नए लोगों के साथ संवाद और उत्तम चर्चा होगी। आत्मविश्वास प्रबल होगा।
करियर: कामकाजी जीवन में आप कुछ भी कर सकते हैं। यह समय किसी भी स्थिति को सीखने और बेहतर बनाने का है। आपको आशावादी रहना होगा। आपके पास अब भी अपने उद्देश्य हासिल करने के लिए पूरी क्षमता है। प्रेम: रिश्तों में कुछ नासमझी से तनाव हो सकता है। किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ खुलकर बात करें। सिंगल लोग पिछले संबंधों से कुछ बुरे अनुभवों को भूलने की कोशिश करें और आगे बढ़ें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान महसूस हो सकती है। भावनात्मक तनाव शारीरिक रूप से आपको कमजोर कर सकता है। खुद को आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार अपनाएं। एक्सरसाइज और योग से मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 4
कुंभ (आठ कप) |
दिन की शुरुआत में सुस्ती और थकान रहेगी। आलस्य आप पर हावी रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा दोपहर तक जोश और गति दोनों ही आ जाएगी। जिससे तेजी से सभी काम पूरे कर लेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है। काम करने का दबाव और तनाव दोनों रहेगा। कुछ बाधाएं आपको निराश कर सकती हैं।
करियर: किसी योजना में फंसे हुए हैं, तो उसे छोड़ने का विचार करें। कुछ नया शुरू करें। सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता महसूस हो सकती है। नई शुरुआत के लिए आपको साहस दिखाना होगा। प्रेम: किसी रिश्ते में हैं, तो यह समझने की कोशिश करें कि क्या यह आपको खुश रखता है या नहीं। पुराने संबंध से भावनात्मक रूप से जकड़े हुए हैं, तो इससे बाहर आने की कोशिश करें। सिंगल लोग पुराने रिश्तों से बाहर निकलने के बाद नई शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: आपको मानसिक और शारीरिक आराम की आवश्यकता हो सकती है। तनाव और चिंता से बचने के लिए ध्यान और योग से खुद को शांत करें। आंतरिक संतुलन बनाए रखते हैं, तो आपकी शारीरिक स्थिति भी बेहतर होगी। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 5
मीन (मैजिसियन) |
दिन उत्तम रहेगा। किसी विशेष महिला के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आत्म शक्ति में बढ़ोतरी होगी। इरादों में मजबूती आएगी। विश्वास बढ़ेगा। जमीन जायदाद के कामों में समय बीतेगा। पुराना विवाद खत्म होगा। नई सोच को लेकर आगे बढ़ें। खर्चे हो सकते हैं। शांति और सुख की अनुभूति होगी। किसी महिला द्वारा धन लाभ होगा। ससुराल से संबंधों में मधुरता आएगी।
करियर: करियर में आपको नया मौका मिल सकता है। आपके पास कड़ी मेहनत, बुद्धिमत्ता और कौशल हैं। जिनका सही उपयोग करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। चुनौती का साहस से सामना करें। आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी को नौकरी या बिजनेस में लागू करें। प्रेम: रिश्तों में अपने साथी के साथ नया अध्याय शुरू कर सकते हैं। किसी रिश्ते में हैं, तो अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करेंगे। सिंगल लोग अपने आत्मविश्वास के साथ नए रिश्ते के लिए तैयार हो सकते हैं। नए व्यक्ति से जुड़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा और सक्रियता महसूस करेंगे। आज आप किसी नई फिटनेस रूटीन या शारीरिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। जो आपकी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाएगी। खुद को ताजगी और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए खुद को स्वस्थ रखने के प्रयास करें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1