- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (23 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

23 फरवरी, रविवार को वृष राशि वालों की सैलरी बढ़ सकती है। मिथुन राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कन्या राशि वालों के करियर में अचानक बदलाव हो सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (थ्री ऑफ स्वॉर्ड) |
भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी प्रियजन की बातों से दुखी हो सकते हैं। पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं। अतीत को भुलाकर वर्तमान के बारे में सोचना होगा। खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। रुकावटें जल्द ही खत्म होंगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।
करियर: कामकाज में तनाव और मतभेद हो सकते हैं। सहकर्मियों या सीनियर्स के साथ टकराव से बचना जरूरी होगा। आईटी, मीडिया, कंसल्टिंग और सेल्स से जुड़े लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं। पैसों के मामलों में स्पष्टता जरूरी होगी। परीक्षा में मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। मेहनत करते रहें। प्रेम: भावनात्मक ठेस पहुंचेगी। जो लोग सिंगल हैं, वे किसी पुराने रिश्ते की यादों में उलझ सकते हैं। विवाह संबंधी मामलों में देरी या रुकावट आ सकती है। पार्टनर के साथ संवाद की कमी गलतफहमियां बढ़ा सकती है। स्पष्ट बातचीत करें। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। नींद की कमी से थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या सुधारने की जरूरत होगी। पेट में जलन या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 3
वृषभ (द वर्ल्ड) |
अधूरे काम पूरे होंगे। नए रास्ते खुलेंगे। सकारात्मक विचारों से जीवन में आगे बढ़ना आसान होगा। व्यवसाय में निरंतर सुधार की आवश्यकता होगी। दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। काम में परफेक्शन के दबाव से चिंता बढ़ सकती है।
करियर: कार्यस्थल पर प्रशंसा और सफलता मिलने के योग हैं। विदेश में काम करने या किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। सैलरी बढ़ने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कोशिश कर रहे लोगों को कामयाबी मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में नए बाजारों की खोज लाभदायक होगी। प्रेम: विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। शादीशुदा जोड़ों को अपने रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस होगी। पार्टनर के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। किसी रिश्ते में दुविधा थी, तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अधिक मेहनत से थकान हो सकती है। पाचन से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। लंबी यात्रा के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन (द सन) |
सकारात्मक बदलाव आएंगे, जो नई उम्मीदें जगाएंगे। अधूरे सपने पूरे होने का अवसर मिलेगा। कोई शुभ समाचार खुशियां लाएगा। रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। जिससे नए अवसर मिलेंगे। लोग आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और आपकी सराहना करेंगे। मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे और हर स्थिति का सामना हंसकर करेंगे।
करियर: अभिनय और खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा जॉब मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा और नए ग्राहक मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में गर्मजोशी और खुशी रहेगी। प्रेमी जोड़ों के बीच समझ और प्यार बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी का योग बन सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और नई शुरुआत का एहसास होगा। स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, धूप से बचाव करें। एलर्जी की शिकायत हो सकती है, इसलिए व्यायाम करें। मानसिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक सोचने से बेचैनी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 1
कर्क (टेन ऑफ़ पेंटाकल्स) |
आर्थिक लाभ होंगे। मन आनंदित होगा। पारिवारिक रिश्ते मधुर बनेंगे। अपनों के साथ यादगार समय बिताएंगे। कोई पुरानी मेहनत अब रंग लाएगी और स्थायी लाभ मिलेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पूर्वजों या परिवार से कोई आशीर्वाद स्वरूप उपहार या सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवन में संतुलन बनाए रखने से सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। पदोन्नति की संभावना है। बैंकिंग, वित्त, रियल एस्टेट और पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहेगा। जिनका व्यवसाय पारिवारिक रूप से संचालित है, उन्हें विस्तार के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा अनुबंध या डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। प्रेम: रिश्तों में सुरक्षा और स्थिरता महसूस होगी। विवाह के लिए शुभ समय है। पारिवारिक सहमति से रिश्ते तय हो सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे, लेकिन शुगर के स्तर पर ध्यान देना जरूरी होगा। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे, नियमित व्यायाम और ध्यान से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 1
सिंह (टू ऑफ़ वैंड्स) |
भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। विकल्पों की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होगा। किसी नई राह में आगे बढ़ने की सोच मजबूत होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं, जिससे नए अनुभव मिलेंगे। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आप जोखिम लेने के लिए तैयार रहेंगे। पुराने प्रयासों का फल जल्द मिलेगा। शाम तक सारे कंफ्यूजन दूर हो जाएंगे।
करियर: मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। मार्केटिंग, आयात-निर्यात, ट्रैवल और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए उन्नति हो सकती है। नई स्किल सीखने से करियर ग्रोथ तेजी से होगी। प्रेम: रिश्तों में संतुलन रखना जरूरी होगा। सिंगल लोग दो संभावित संबंधों के बीच उलझन में पड़ सकते हैं। प्रेम में मौके मिलेंगे। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को अधिक प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य: आलस्य से बचें। कंधे और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सही पॉश्चर पर ध्यान दें। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से आंखों में तनाव हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 2
कन्या (द फूल) |
नए अनुभवों और बदलावों का समय है। कोई अवसर जीवन में रोमांच लेकर आ सकता है। जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। जिससे नई दिशाएं खुलेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। यात्रा, नए प्रोजेक्ट या किसी साहसिक काम की शुरुआत हो सकती है। स्वतंत्र महसूस करेंगे। सीमाओं को तोड़ने की इच्छा होगी। अपने ज्ञान पर भरोसा रखें। नकारात्मक सोच से दूर रहें। जोखिम भरे निवेश से बचें। योजना बनाकर आगे बढ़ें। बिजनेस में नए आइडिया पर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। पार्टनरशिप में सावधानी रखें।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। मनोरंजन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, वो अनपेक्षित ऑफर से चौंक सकते हैं। अप्रत्याशित बदलाव करियर को नई दिशा दे सकता है। प्रेम: जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। शादीशुदा लोग रिश्ते को ज्यादा खुलकर जीने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों के लिए लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अनियमित दिनचर्या के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। अधिक एडवेंचर या एक्सपेरिमेंट करने की प्रवृत्ति से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
तुला (एट ऑफ़ पेंटाकल्स) |
मेहनत और समर्पण का समय है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से सफलता मिल सकती है। धैर्य और अनुशासन से बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। खुद पर तेजी से काम करेंगे। नए कौशल सीखने की प्रेरणा मिलेगी। पुराना सपना साकार हो सकता है, लेकिन लगातार कोशिश करना जरूरी है। मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। शॉर्टकट से बचें। आत्मनिर्भर बनें। अपने कामों पर गर्व महसूस करेंगे।
करियर: प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने का सही समय है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो करियर को आगे बढ़ाएंगी। जिनकी जॉब ट्रेनिंग से जुड़ी है, उन्हें विशेष प्रगति मिलेगी। खुद को अपग्रेड करने के लिए नए कोर्स या वर्कशॉप जॉइन कर सकते हैं। प्रेम: सिंगल लोगों को ऐसे व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसकी सोच और जीवनशैली उनके जैसी होगी। प्रेमी जोड़ों के बीच सहयोग और गहरी बातचीत से रिश्ते मजबूत बनेंगे। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में बहुत समय देना होगा। व्यस्तता के कारण दूरी न आने दें। स्वास्थ्य: लगातार मेहनत से थकान हो सकती है। शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी होगा। कमर और गर्दन में जकड़न हो सकती है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठें। पूरी नींद लें, ताकि शरीर और दिमाग दोनों ताजा रहें। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 8
वृश्चिक (एट ऑफ़ स्वॉर्ड्स) |
मन में उलझन और असमंजस की स्थिति बन सकती है। रुकावट या डर आपको आगे बढ़ने से रोक सकता है। परिस्थिति जितनी कठिन है, वास्तव में उतनी जटिल नहीं होगी। आत्मविश्वास के साथ फैसले लें। संकोच करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। किसी स्थिति में फंसा हुआ महसूस करेंगे। सही सोच और रणनीति की मदद से इससे बाहर निकला जा सकता है। अतीत की चिंताओं को छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। तभी नए रास्ते खुलेंगे।
करियर: नौकरी में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। कॉर्पोरेट सेक्टर, लॉ, लेखन और रिसर्च से जुड़े लोगों को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है। इससे निर्णय लेने में परेशानी होगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें धैर्य रखना होगा। सहकर्मियों या सीनियर्स से मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं। प्रेम: रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है। जो लोग सिंगल हैं, वे अपने अतीत के कारण नए रिश्ते को अपनाने से डर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को आपस में बातचीत बढ़ाने की जरूरत होगी। शादीशुदा लोगों को अपने पुराने मतभेद दूर करने की कोशिश करनी होगी, वरना तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य: चिंता और घबराहट के कारण चक्कर आ सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। बहुत सोच-विचार करने से मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर हो सकते हैं। सकारात्मक गतिविधियों में शामिल हों। भाग्यशाली रंग: ऑफ व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 7
धनु (क्वीन ऑफ कप्स) |
नई संभावनाओं और विस्तार का समय है। बड़ा कदम उठाने की तैयारी करेंगे। जिससे भविष्य के रास्ते खुलेंगे। आत्मविश्वास और दूरदृष्टि के साथ आगे बढ़ेंगे। यात्रा या विदेश से जुड़े मौके मिल सकते हैं। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। जिससे सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। अतीत की सीख काम आएगी। बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। धैर्य और रणनीति बनाकर कोशिश करें। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
करियर: पर्यटन और विज्ञापन से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन या ट्रांसफर की उम्मीद कर सकते हैं। स्टार्टअप और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट्स और बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में दूरी होने के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। रिलेशनशिप में हैं, तो अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा या रोमांटिक प्लान का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य: पैरों और घुटनों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। व्यायाम पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें। खानपान संतुलित रखें। मानसिक रूप से भविष्य को लेकर बेचैनी हो सकती है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4
मकर (नाइन ऑफ कप्स) |
नई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे। लक्ष्य स्पष्ट होगा, लेकिन धैर्य और रणनीति बनाने की जरूरत होगी। लंबी योजना पूरी हो सकती है। सीमाओं से बाहर निकलकर नए मौकों की तलाश करेंगे। यात्रा, सीखने और विस्तार से जुड़े मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से जुड़ने का लाभ मिलेगा। सही दिशा में प्रयास करने से भविष्य उज्ज्वल होगा। जोखिम लेने की सोच विकसित होगी, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।
करियर: लंबी अवधि की सफलता के लिए नए कदम उठाने का समय है। नौकरी में प्रमोशन या विदेश से जुड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए अनुकूल समय रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखनी जरूरी है। किसी भी गलतफहमी को जल्दी ही दूर करेंगे। शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बनाएंगे। कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत से थकावट हो सकती है। योग और स्ट्रेचिंग करें। पानी की कमी न होने दें। मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ (थ्री ऑफ़ वैंड्स) |
नई दिशाओं में बढ़ने के मौके मिलेंगे। बदलाव की ओर कदम बढ़ाएंगे। जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पुराने विचारों से बाहर निकलकर नए नजरिए अपनाएंगे। बड़ा फैसला लेने का सही समय है, लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़ने के योग बन रहे हैं। आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी। लक्ष्य को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। नए अवसरों का स्वागत करें।
करियर: प्रोफेशनल ग्रोथ के रास्ते मिलेंगे। आईटी से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। प्रमोशन या जॉब चेंज की संभावनाएं बन रही हैं। सही समय पर निर्णय लें। जो लोग विदेश में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम: रिलेशनशिप में आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। जिससे संबंध और मजबूत होंगे। शादीशुदा जोड़े अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। इससे गहरा जुड़ाव महसूस होगा। संवाद बेहतर रखें। किसी रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य: खानपान में अनियमितता से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। हेल्दी डाइट अपनाएं। मानसिक रूप से विचारों की अधिकता के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है। ओवर थिंकिंग से बचें। बाहर के मौसम से प्रभावित होने की संभावना है। इम्यूनिटी मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 9
मीन (ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स) |
नए अवसरों की शुरुआत होगी। सफलता के बीज बोने का सही समय है। आर्थिक स्थिरता की ओर कदम बढ़ाएंगे। नई योजना या निवेश से भविष्य में फायदा मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धैर्य रखना जरूरी है। स्थिरता और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। किसी खास व्यक्ति से मदद मिल सकती है, जो आपके रास्ते को आसान बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार रहेंगे।
करियर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स से आर्थिक मजबूती मिलेगी। उनके लिए बेहतर अवसर जल्द मिल सकते हैं। प्रेम: सिंगल लोग गंभीर रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बढ़ेगी। आपसी भरोसा मजबूत होगा। पुराना मतभेद दूर होने से संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान हो सकती है। रिलैक्सिंग एक्टिविटीज अपनाने से राहत मिलेगी। विटामिन और पोषण की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू, भाग्यशाली अंक: 8