Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (2 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: आज मिथुन, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (2 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 दिसंबर, मंगलवार को मेष राशि वालों को बड़े लोगों से तारीफ और मदद मिलेगी। वृष राशि वालों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। मिथुन, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को तरक्की मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन सामाजिक मेलजोल, खुशी और उत्सव का है। परिवार और मित्रों के साथ मिलकर छोटे बड़े अवसर मनाने के लिए अनुकूल रहेगा। आप घर के माहौल को खुशनुमा बनाएंगे। बच्चों के खेल और पढ़ाई में हल्की सफलता देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के सुझाव सामाजिक और पारिवारिक निर्णयों में सहायक होंगे। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे। किसी पुराने विवाद का हल मिल सकता है। उत्साह और सहयोग से संबंध मजबूत होंगे। घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा।

करियर – कार्यस्थल पर टीम वर्क और सहयोगी प्रयास लाभकारी रहेंगे। तकनीकी और फ्रीलांस प्रोजेक्ट में साझेदारी से सफलता मिलेगी। प्रबंधन या वाणिज्य क्षेत्रों में नए अवसर सामने आएंगे। वरिष्ठों की सराहना और सहयोग मिलेगा। टीम वर्क और बातचीत से तरक्की मिलेगी। लव – संबंधों में उत्साह और आनंद का माहौल रहेगा। साथी के साथ छोटे छोटे खुशियों भरे पल बिताए जा सकते हैं। अविवाहित किसी नए परिचय से आकर्षित हो सकते हैं। संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी। खुले दिल से बात और मुलाकात प्यार को मजबूत बनाएगी। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। हल्की कसरत और सही आहार से शरीर और मन दोनों सक्रिय रहेंगे। नींद संतुलित होनी चाहिए। शारीरिक गतिविधियों से मानसिक संतुलन और स्वास्थ्य में सुधार होगा। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

वृष – नाइट ऑफ वांड्स

आज का दिन उत्साह, साहस और नई पहल का है। परिवार और घर में ऊर्जा का वातावरण रहेगा। गृहिणी घर के छोटे छोटे कामों में सक्रिय रहेंगी। बच्चों के खेल प्रतियोगिता में सफलता देखने को मिलेगी। बुजुर्गों की सलाह से घर में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने की स्थिति आ सकती है, पर योजना से फायदा होगा। जोश से परिवार और व्यक्तिगत जीवन में नई उपलब्धियां मिलेंगी। पूरे आत्मविश्वास से तरक्की होगी।

करियर – कार्यस्थल पर इत्मीनान से फैसले लेने का समय है। तकनीकी और व्यापारिक क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट और अवसर मिल सकते हैं। प्रबंधन और मीडिया कार्यों में सक्रियता लाभकारी रहेगी। वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। पूरे आत्मविश्वास से तरक्की होगी। लव – संबंधों में उत्साह और रोमांच का अनुभव होगा। साथी के साथ नए अनुभव साझा करने का समय है। अविवाहित किसी नए आकर्षक परिचय से प्रभावित हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में स्पष्टता और आत्मविश्वास रहेगा। प्यार में सकारात्मक बदलाव लाएगा। हेल्थ – ऊर्जा और उत्साह का स्तर उच्च रहेगा। योग और सक्रिय कसरत से शरीर और मन दोनों संतुलित रहेंगे। गुनगुने पानी और संतुलित आहार से स्वास्थ्य बेहतर होगा। लकी कलर – रस्ट रेड, लकी नंबर – 9

मिथुन – सिक्स ऑफ कप्स

आज का दिन स्मृतियों और भावनात्मक जुड़ाव से भरा रहेगा। घर का माहौल हल्का, सुखद और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। गृहिणी पुराने दोस्तों या किटी के सदस्यों से मेल मिलाप करेंगी और आनंद पाएंगी। बच्चों के साथ खेल, पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग और खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों की सलाह से घर और परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में निवेश या बचत लाभ दे सकते हैं। भावनात्मक जुड़ाव, यादें और पारिवारिक सहयोग जीवन में संतोष और शांति लाएंगे।

करियर – कार्यस्थल पर अनुभवों का लाभ मिलेगा। तकनीकी, कला और रचनात्मक क्षेत्रों में पुराने संपर्क मददगार होंगे। वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ विचार साझा करने से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अवसर और प्रगति मिल सकती है। प्रयासों का फल अब दिखाई देगा। टीमवर्क और सहयोग से कार्यस्थल में स्थिति मजबूत होगी। लव – संबंधों में पुरानी यादें, रोमांच और भावनात्मक जुड़ाव का समय है। साथी के साथ साझा अनुभव रिश्ते में मधुरता और समझदारी बढ़ाएंगे। अविवाहित परिचितों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में स्पष्टता और सहयोग मिलेगा। हेल्थ – संतुलित आहार फायदेमंद रहेगा। पुराने रोगों में सुधार के संकेत हैं। नींद और विश्राम पर ध्यान दें। थकान या तनाव आसानी से दूर होगा। ध्यान और रचनात्मक गतिविधियां मन को शांत और प्रसन्न बनाएंगी। लकी कलर – पर्पल, लकी नंबर – 1

कर्क – किंग ऑफ वांड्स

आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व और निर्णय क्षमता से भरा रहेगा। घर का माहौल सक्रिय और ऊर्जावान रहेगा। बुजुर्गों की सलाह से घर में योजनाएं सफल होंगी। गृहिणी सामाजिक जिम्मेदारी में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। बच्चों के साथ बातचीत और सहयोग में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक मामले स्थिर और लाभप्रद रहेंगे। पुराने निवेश और व्यापारिक समझदारी आज फायदेमंद साबित होगी। परिवार में संतुलन और खुशहाली बनी रहेगी।

करियर – प्रबंधन और व्यापारिक क्षेत्रों में नए अवसर मिलेंगे। फ्रीलांसर के लिए दिन लाभकारी रहेगा। नए प्रोजेक्ट, पदोन्नति या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। टीम के साथ तालमेल और नेतृत्व कौशल दिखाने का समय है। वरिष्ठों और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। लव – संबंधों में नेतृत्व और स्पष्टता की आवश्यकता रहेगी। साथी के साथ संवाद और भावनाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति से संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित किसी नए परिचित या सोशल मीडिया मित्र से आकर्षित हो सकते हैं। छोटा सा प्रेम भरा संदेश दिल का हाल सुधार सकता है। हेल्थ – ऊर्जा, सक्रियता और फिटनेस पर ध्यान दें। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान या प्राणायाम फायदेमंद रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। हल्की थकान होने पर भी ध्यान और संतुलन लाभकारी रहेगा। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

सिंह – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन परिवार और संपत्ति के मामलों में सुखद परिणाम लेकर आएगा। घर का वातावरण आनंदमय और उत्साही रहेगा। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों के साथ बातचीत और सहयोग सकारात्मक रहेगा। वित्तीय मामलों में स्थिरता और लाभप्रद अवसर मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ साझा अनुभव या उत्सव से संबंध मजबूत होंगे। परिपक्वता, संपत्ति और पारिवारिक समझदारी से खुशहाली बढ़ेगी। ठोस उपलब्धियां और आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे।

करियर – कामकाज में स्थिरता और योजना बनाना महत्वपूर्ण रहेगा। तकनीकी, प्रबंधन या कला क्षेत्र में नए अवसर उभरेंगे। वाणिज्य क्षेत्र के लोग लाभ कमा सकते हैं। वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। नए प्रोजेक्ट, पदोन्नति और जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम में तालमेल और नेतृत्व कौशल का प्रयोग आज लाभकारी रहेगा। लव – संबंधों में स्थायित्व और सामंजस्य बना रहेगा। साथी के साथ संवाद और भावनाओं की स्पष्ट अभिव्यक्ति से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित के लिए किसी मित्र से रोमांटिक जुड़ाव संभव है। संयम, स्पष्टता और समझदारी से प्रेम जीवन में स्थायित्व और भावनात्मक संतोष मिलेगा। हेल्थ – उच्च रक्तचाप या सिरदर्द हो सकता है। नींद का उचित समय और संतुलित आहार जरूरी है। कसरत और योग मन और शरीर को संतुलित रखेंगे। व्यायाम करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। लकी कलर – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 4

कन्या – द हरमिट

आज का दिन मानसिक और आत्मिक उन्नति का है। घर में शांत वातावरण रहेगा। बुजुर्गों की सलाह से परिवारिक निर्णय लाभकारी होंगे। आप घर की छोटी छोटी जिम्मेदारियों में सक्रिय रहेंगे। बच्चों के साथ बातचीत में संयम और समझदारी जरूरी है। वित्तीय मामलों में सोच समझकर निवेश और खर्च लाभकारी साबित होंगे। सामाजिक समारोह या पारिवारिक आयोजन में भाग लेने से संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिरता और खुशहाली बढ़ेगी।

करियर – रणनीति और सतर्कता महत्वपूर्ण रहेगी। तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र के लोग नए अवसरों को पहचानेंगे। फ्रीलांसर प्रोजेक्ट में स्थिर लाभ देखेंगे। वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध होगा। सफलता पाने के लिए धैर्य और स्पष्ट सोच आवश्यक है। टीम वर्क और पेशेवर संबंधों में सामंजस्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा। लव – प्रेम जीवन में आत्मनिरीक्षण और स्पष्ट संवाद की आवश्यकता है। साथी के साथ विचारों में तालमेल और भावनाओं की समझ बढ़ेगी। अविवाहित के लिए किसी परिचित से भावनात्मक जुड़ाव संभव है। संयम, समझदारी और संवाद से प्रेम जीवन में नया रंग देखने को मिलेगा। हेल्थ – सूजन संबंधित समस्याओं से बचाव आवश्यक है। हल्की टहलना और योग से ऊर्जा में सुधार होगा। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और मानसिक व्यायाम फायदेमंद रहेगा। ज्यादा मसालेदार भोजन न करें। लकी कलर – पिस्टाचियो ग्रीन, लकी नंबर – 5

तुला – टू ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन मानसिक संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता पर केंद्रित रहेगा। घर में कुछ अनिश्चित परिस्थितियां बन सकती हैं, इसलिए बुजुर्गों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। लोग घर की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम और समझ आवश्यक है। वित्तीय मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। धार्मिक आयोजनों या पारिवारिक समारोह में भागीदारी संबंधों को मजबूत करेगी।

करियर – प्रबंधन और कानूनी क्षेत्र में काम कर रहे लोग नए अवसरों को समझेंगे। व्यापारी पेशेवर संबंधों में सामंजस्य बनाए रखेंगे। वरिष्ठों से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता के लिए सक्रियता और स्पष्ट दृष्टिकोण जरूरी है। टीम वर्क और संवाद से कार्यस्थल पर ठोस उपलब्धियां और आर्थिक लाभ संभव हैं। लव – प्यार में भावनाओं और कोमल बातचीत पर ध्यान दें। साथी के साथ तालमेल और समझ बढ़ेगी। अविवाहित के लिए बचपन के दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव संभव है। उलझनें खत्म होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ – सुबह की सैर और योग से ऊर्जा बढ़ेगी। पाचन और नींद पर ध्यान रखें। तनाव कम होगा। संतुलित आहार और हर्बल चाय से शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन भावनात्मक चुनौतियों और मानसिक तनाव से भरा रह सकता है। परिवार में किसी पुराने मतभेद या असंतोष की स्थिति उभर सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण होगा। लोग घर के छोटे मोटे कामों और बच्चों की देखभाल में व्यस्त रहेंगे। बुजुर्गों की सलाह लेने से परिस्थितियां शांत हो सकती हैं। वित्तीय मामलों में थोड़ी सतर्कता आवश्यक है। किसी पुराने निवेश या खर्च में सोच समझ कर कदम उठाएं।

करियर – कार्यस्थल पर चुनौतियां और प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती हैं। तकनीकी, प्रबंधन या वाणिज्य क्षेत्र में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फ्रीलांसर और उद्यमी अपने निर्णयों में सतर्क रहें। वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा। अनुशासन से कार्यस्थल पर सफलता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव – आज प्रेम जीवन में थोड़ी असहमति या भावनात्मक दूरी आ सकती है। साथी के साथ संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अविवाहित के लिए किसी पुराने परिचित से भावनात्मक चोट संभव है। भावनाओं में संयम और समझदारी रखें। मन की बात खुलकर साझा करें। हेल्थ – मानसिक तनाव और सिरदर्द की संभावना अधिक है। नींद कम होने से ऊर्जा में कमी महसूस होगी। पाचन संबंधी समस्याएं और हल्की एसिडिटी की स्थिति हो सकती है। रक्तचाप पर विशेष ध्यान दें। हल्की टहलना, स्ट्रेचिंग और ध्यान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखेंगे। लकी कलर – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 8

धनु – स्ट्रेंथ

आज का दिन साहस, धैर्य और मानसिक स्थिरता से भरा रहेगा। परिवार में बुजुर्गों और बच्चों के बीच सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। गृहिणी घर के काम और बच्चों की पढ़ाई में व्यस्त रहेंगी। वित्तीय मामलों में संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा। कोई नया निवेश सोच समझ कर करें। घर का माहौल सकारात्मक बनेगा, लेकिन किसी छोटी बहस से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

करियर – तकनीकी, वाणिज्य और प्रबंधन क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फ्रीलांसर और उद्यमियों के लिए यह दिन अवसरों से भरा है। वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा। पदोन्नति या नए प्रोजेक्ट में सफलता संभव है। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आने वाले समय में ठोस उपलब्धियां दिलाएंगे। लव – प्यार में स्थिरता और समझदारी की आवश्यकता होगी। साथी के साथ मधुर संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। जो लोग अनिश्चित संबंधों में हैं वे अलग हो सकते हैं। दूर रहने वाले प्रेमी अति भावुकता का अनुभव कर सकते हैं। हेल्थ – नींद और विश्राम पर ध्यान दें। डिजिटल स्क्रीन का समय कम करें। हल्की एसिडिटी हो सकती है। स्ट्रेचिंग और मंत्र जाप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखेंगे। आँखों की थकान और रक्तचाप पर ध्यान रखें। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 4

मकर – क्वीन ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं की स्पष्टता और पारिवारिक सामंजस्य का रहेगा। बुजुर्गों के अनुभव आपको मार्गदर्शन देंगे। आप संपत्ति के काम में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता दिखेगी। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक अवसर या उत्सव संबंधों को मजबूत करेंगे। किसी छोटे झगड़े से असमंजस उत्पन्न हो सकता है। यह दिन आपको धैर्य, स्नेह और संतुलन की महत्ता याद दिलाएगा।

करियर – आज कार्यस्थल में भावनात्मक बुद्धिमानी और सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। चिकित्सा, वाणिज्य और प्रबंधन क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फ्रीलांसर और उद्यमी योजनाओं में लाभ देखेंगे। वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद होगा। पदोन्नति, नई नौकरी या प्रोजेक्ट में सफलता संभव है। लव – आज प्रेम जीवन में संवेदनशीलता और स्नेह की आवश्यकता होगी। साथी के साथ संवाद बनाए रखना रिश्तों में मजबूती लाएगा। अविवाहित के लिए किसी भावनात्मक नए अवसर का अनुभव संभव है। मित्रों का सहयोग संबंधों में संतुलन लाएगा। जोड़ों में रोमांस और भावनाओं की स्पष्टता जरूरी होगी। हेल्थ – मानसिक शांति और मानसिक फोकस बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। मांसपेशियों की अकड़न, जोड़ों में दर्द हो सकता है। योग, हल्की टहलना और ध्यान से ऊर्जा और मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। नींद और आहार संतुलित रखें। लकी कलर – पिच, लकी नंबर – 1

कुंभ – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज का दिन अचानक बदलाव और नए मौकों से भरा रहेगा। घर का माहौल ऊर्जावान और उत्साहित रहेगा। बुजुर्गों की सलाह आपको सही दिशा देगी। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ या खर्च दोनों संभव हैं। व्यापार और निवेश में सावधानी जरूरी है। छोटे मोटे बदलाव या झगड़ों से बचें। कुछ फैसले समय पर छोड़ देना ही बेहतर होगा। लचीलापन, धैर्य और रणनीति से सफलता प्राप्त होगी।

करियर – नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तकनीकी, वाणिज्य या प्रबंधन क्षेत्रों में अवसर सामने आएंगे। फ्रीलांसर और उद्यमियों के लिए नए ग्राहक या प्रोजेक्ट लाभकारी साबित होंगे। वरिष्ठों का समर्थन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पदोन्नति, नई नौकरी या ठोस उपलब्धियां संभव हैं। लव – प्यार में थोड़ी अनिश्चितता हो सकती है। साथी के साथ संवाद और समझ बनाए रखना आवश्यक होगा। अविवाहित के लिए अचानक नए लोग प्रस्ताव कर सकते हैं। संबंधों में सामंजस्य बनाए रखेंगे। भावनाओं को नियंत्रित रखना और खुले मन से सुनना रिश्तों में मजबूती लाएगा। हेल्थ – अचानक थकान, नींद में परेशानी, या माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हल्का व्यायाम, ध्यान और पौष्टिक आहार से स्थिति नियंत्रित रहेगी। जोड़ों में ध्यान आवश्यक है। तनाव कम करने के लिए ध्यान और मंत्र जाप जैसी गतिविधियां अपनाएं। लकी कलर – कारमेल, लकी नंबर – 7

मीन – एट ऑफ वांड्स

आज का दिन ऊर्जा और गति से भरा रहेगा। परिवार में हल्की हलचल और बच्चों के साथ सक्रिय गतिविधियां होंगी। कुछ लोग घरेलू व्यवस्थाओं और छोटे आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ या छोटी परेशानियां संभव हैं। व्यापारियों के लिए नई डील या निवेश लाभदायक रहेंगे। घर में उत्सव या सामाजिक समारोह भाई बहनों से संबंधों को मजबूती देगा। परिवार में मतभेद या बहस से बचें। सक्रियता आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

करियर – कार्यस्थल पर गति और नवीन अवसरों का दिन है। तकनीकी, चिकित्सा या वाणिज्य क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। फ्रीलांसर या उद्यमी के लिए तेज़ी से बढ़ते ग्राहक और परियोजनाएं लाभदायक होंगी। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मदद करेगा। पदोन्नति, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उत्साह और त्वरित निर्णय सफलता लाएंगे। लव – प्यार में तकरार और चुनौतियां होंगी। साथी के साथ संवाद में देरी और समय देना जरूरी है। अविवाहित के लिए नए संपर्क या रोमांटिक अवसर आएंगे। एक गुलदस्ते के साथ माफी कार्ड प्यार में मजबूती लाएगा। भावनाओं में संतुलन और समझदारी संबंधों को स्थिर बनाए रखेगी। हेल्थ – शारीरिक ऊर्जा उच्च रहेगी, पर अचानक थकान या तनाव के कारण सिरदर्द और नींद में असुविधा संभव है। हल्का व्यायाम और हाइड्रेशन जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और संगीत लाभकारी रहेगा। तनाव कम करने के लिए योग और प्राणायाम अपनाएं। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *