- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (18 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार, 18 फरवरी को मेष राशि के लोगों को नया मौका मिल सकता है। कर्क राशि के लोगों को किसी की सलाह से लाभ मिल सकता है। धनु राशि के लोग धैर्य बनाए रखेंगे तो सफलता मिल सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (द मैजिशियन) |
आज आपकी बुद्धिमानी और रचनात्मकता चरम पर रहेगी। कोई नया मौका मिल सकता है, जिसे सही तरीके से उपयोग करने की जरूरत है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे जटिल काम भी सरल लगेंगे। बातचीत का लाभ मिलेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी विशेष योजना की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। वहम से बचें और अपने निर्णयों पर भरोसा रखें।
करियर
बिजनेस में इनोवेटिव आइडियाज लागू करें, सफलता मिलेगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखें। स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। वित्तीय मामलों में सतर्कता रखें, जल्दबाजी न करें।
प्रेम
पार्टनर के साथ गहरी बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। सिंगल लोगों को आकर्षक व्यक्तित्व वाले किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। पुराने रिश्तों में सुधार होगा, भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, झूठे वादों से बचें।
स्वास्थ्य
मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन अत्यधिक सोचने से तनाव बढ़ सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ (पेज ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज जिज्ञासा और नई जानकारी की खोज में रहेंगे। दिमागी सतर्कता बनाए रखें, क्योंकि अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। बहस और अनावश्यक विवाद से बचें, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। नई चीजें सीखने का दिन है, आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें।
करियर
शिक्षा, पत्रकारिता, रिसर्च और एनालिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स में नई रणनीति अपनाने से सफलता मिलेगी। जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं तो रिसर्च करें, जल्दबाजी न करें। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखनी होगी।
प्रेम
रिश्तों में पारदर्शिता रखें, संदेह से बचें। पार्टनर की बातों को गहराई से समझें। सिंगल लोग किसी इंटेलिजेंट और आकर्षक व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। जिससे मन अस्थिर रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
स्वास्थ्य
अनिद्रा या बेचैनी बढ़ सकती है। आंखों और सिर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, स्क्रीन टाइम कम करें। ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए भरपूर पानी पिएं। माइग्रेन और गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन (एस ऑफ कप्स) |
कुछ कामों की नई शुरुआत हो सकती है। रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, जिससे मन में नए विचार आएंगे। भावनात्मक रूप से संतुलित रहना जरूरी होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से सुखद बातचीत हो सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन को शांति मिलेगी।
करियर
क्रिएटिव फील्ड, आर्ट, डिजाइनिंग और राइटिंग से जुड़े लोगों के लिए शानदार अवसर मिल सकते हैं। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसायी अपने ब्रांड को नया रूप देने की योजना बना सकते हैं।
प्रेम
नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर से मन की बात साझा करने से रिश्ते मजबूत होंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य
हृदय और रक्त संचार से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1
कर्क (किंग ऑफ स्वॉर्ड्स) |
तर्क और अनुशासन का दिन रहेगा। सही निर्णय लेने के लिए व्यावहारिक सोच अपनाएं। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेंगे, जहां आपकी बातों का प्रभाव रहेगा। आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है। अपने विचारों को स्पष्ट रखें और दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनें।
करियर
कानूनी, प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी, जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे। बिजनेस में नई स्ट्रेटेजी अपनाने से लाभ होगा।
प्रेम
लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें और संवेदनशील रहें। सिंगल लोग किसी गंभीर व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा लोग पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे।
स्वास्थ्य
मानसिक थकान से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द की संभावना है, व्यायाम करें। ठंडे और अधिक तले-भुने भोजन से परहेज करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4
सिंह (फोर ऑफ कप्स) |
आलस और असंतोष का भाव मन में आ सकता है। कोई सुनहरा अवसर सामने होते हुए भी उसे नजरअंदाज कर सकते हैं। आत्मविश्लेषण का समय है, अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करें। पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएं। किसी की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और आगे बढ़ें।
करियर
नौकरी में मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। क्रिएटिव और मीडिया फील्ड से जुड़े लोग नई सोच अपनाएं, तभी सफलता मिलेगी। नई जॉब के ऑफर पर गंभीरता से विचार करें। ऑफिस में तालमेल महसूस कर सकते हैं, नई स्किल सीखने पर ध्यान दें।
प्रेम
रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें, वर्ना तनाव बढ़ सकता है। सिंगल लोग अपने पुराने अनुभवों के कारण नए रिश्ते से बचने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में ताजगी लाने के लिए प्रयास करें।
स्वास्थ्य
थकान और सुस्ती हावी रह सकती है, दिनचर्या में बदलाव करें। डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, पानी अधिक पिएं। अधिक सोचना मानसिक तनाव दे सकता है, ध्यान और योग अपनाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या (टेन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
कठिन समय का अंत होने वाला है। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में असफलता महसूस कर सकते हैं, लेकिन ये नए अवसरों के द्वार खोलेगा। बीते अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। नकारात्मकता से दूर रहें और खुद को प्रेरित करें।
करियर
नौकरी में अचानक कोई चुनौती आ सकती है, जिससे निराशा महसूस होगी। ऑफिस पॉलिटिक्स या सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें। आईटी और रिसर्च से जुड़े लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अड़चन आ सकती है।
प्रेम
रिश्तों में ठहराव की स्थिति हो सकती है। किसी पुराने संबंध का अंत हो सकता है, जिससे भावनात्मक दर्द महसूस होगा। सिंगल लोग अतीत के अनुभवों को पीछे छोड़कर नए रिश्ते को अपनाने का प्रयास करें। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें, वर्ना अनबन हो सकती है।
स्वास्थ्य
नींद की कमी से कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम लें। इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, हेल्दी डाइट और विटामिन का ध्यान रखें। सिरदर्द और ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 4
तुला (क्वीन ऑफ वांड्स) |
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लें। रचनात्मकता और जोश से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लोगों पर गहरी छाप छोड़ने का समय है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे नए अवसर मिलेंगे। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, सफलता निश्चित है। किसी महिला का मार्गदर्शन मिलेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर
प्रोजेक्ट लीड करने का अवसर मिलेगा, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मार्केटिंग, मीडिया और कला क्षेत्र से जुड़े लोग नए विचारों को लागू करें, सफलता वर्कप्लेस पर आपकी मजबूत उपस्थिति प्रशंसा दिलाएगी। उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए आज का दिन निर्णय लेने के लिए अनुकूल है।
प्रेम
पार्टनर के साथ खुले संवाद से संबंध मजबूत होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी आकर्षक व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने मतभेद सुलझाने का सही समय है, पहल करें।
स्वास्थ्य
फिटनेस पर ध्यान दें, जिम या योग शुरू करना फायदेमंद रहेगा। अत्यधिक काम से मानसिक थकान हो सकती है, ब्रेक लें। त्वचा से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें, खानपान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक (सेवन ऑफ कप्स) |
विकल्प अधिक हैं, लेकिन सही निर्णय लेना जरूरी है। कल्पनाएं हकीकत से अलग हो सकती हैं, ठोस योजना बनाएं। असमंजस की स्थिति से बचने के लिए स्पष्ट सोच रखें। किसी अवसर के आकर्षण में आकर जल्दबाजी न करें। धैर्य और अनुशासन से ही सफलता मिलेगी। मन में नए विचार आएंगे, लेकिन हर संभावना की गहराई से जांच करें।
करियर
कई नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन हर ऑफर पर अच्छी तरह विचार करें। बिजनेस में कई योजनाएं सामने आएंगी, पर केवल व्यवहारिक योजनाओं पर ध्यान दें। जॉब चेंज करने का विचार आ सकता है, सरकारी नौकरी के इच्छुक लोग कोई महत्वपूर्ण परीक्षा दे सकते हैं।
प्रेम
रिश्ते को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है, स्पष्ट संवाद जरूरी है। सिंगल लोग किसी से प्रभावित हो सकते हैं। शादीशुदा लोग रिश्ते में अधिक स्पष्टता और पारदर्शिता लाएं। किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
स्वास्थ्य
एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, खानपान संतुलित रखें। नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। सुस्ती और आलस हावी हो सकता है, एक्टिव रहने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
धनु (सेवन ऑफ वांड्स) |
चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से हर बाधा पार होगी। कोई आपके विचारों को चुनौती दे सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी होगी। संघर्ष के बाद सफलता संभव है। खुद पर भरोसा बनाए रखें और हार न मानें। दूसरों की राय सुनें, लेकिन अंतिम फैसला सोच-समझकर लें।
करियर
कॉम्पिटिशन अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी काबिलियत साबित कर पाएंगे। वकालत, रिसर्च और मैनेजमेंट से जुड़े लोग कड़े मुकाबले का सामना कर सकते हैं। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट के लिए खुद को साबित करना होगा।
प्रेम
पार्टनर के साथ बहस हो सकती है, सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों को बाहरी हस्तक्षेप से बचना होगा। रिश्ते को बचाने के लिए दोनों पक्षों को प्रयास करना होगा। ईगो की वजह से लव लाइफ में दूरियां न बढ़ने दें।
स्वास्थ्य
शारीरिक थकान हो सकती है, रेस्ट जरूरी है। इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें।
भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5
मकर (जजमेंट) |
नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। कुछ नया सीखने का समय है। आत्ममंथन करें और जरूरी बदलाव अपनाएं। कोई पुराना मामला हल हो सकता है, धैर्य रखें। अपने फैसलों पर विश्वास रखें, परिणाम बेहतर होंगे। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है। कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। जीवन में नया अध्याय शुरू हो सकता है, खुद को सीमाओं में न बांधें।
करियर
मीडिया, कानून, प्रशासन और शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए अहम समय रहेगा। परीक्षा या इंटरव्यू में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नया जॉब ऑफर मिल सकता है, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें।
प्रेम
पार्टनर से खुलकर बात करें, गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोग किसी पुराने परिचित की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा जीवन में नए सिरे से शुरुआत करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें, ज्यादा अपेक्षाएं न रखें।
स्वास्थ्य
ठंडी चीजों के सेवन से बचें। मानसिक थकान हो सकती है, रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं। पीठ और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। नियमित व्यायाम से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ (द एम्परर) |
सख्त निर्णय लेने का समय है। अनुशासन बनाए रखें, सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और धैर्य से काम लें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अच्छे से निभाएं। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें। पुराने अनुभवों से सीखकर आगे बढ़ें। अहंकार से बचें, संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
करियर
प्रबंधन, प्रशासन, पुलिस, सेना और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। उच्च पद पाने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। टीम को लीड करने का अवसर मिलेगा, खुद को साबित करें। नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें।
प्रेम
पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। अहंकार रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है, विनम्र बने रहें। सिंगल लोग किसी अनुभवी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। शादीशुदा जीवन में परिपक्वता लाने की जरूरत है। जिम्मेदारियों को लेकर बहस हो सकती है।
स्वास्थ्य
कमर और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है, सतर्क रहें। उच्च रक्तचाप से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं। शरीर को आराम दें। अधिक काम का तनाव नींद पर असर डाल सकता है, पर्याप्त विश्राम लें। नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 4
मीन (द चारियट) |
साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। मन की दुविधा दूर करें, सफलता आपके हाथ में है। कोई बड़ा फैसला लेने का समय आ गया है। मुश्किल हालातों में संतुलन बनाए रखें। बदलाव से घबराएं नहीं, आगे बढ़ते रहें। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। अपने विचारों को स्पष्ट रखें, भटकाव से बचें। आत्मनियंत्रण बनाए रखें, बाधाएं दूर होंगी।
करियर
प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
प्रेम
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शादीशुदा जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, एक-दूसरे की इच्छाओं को समझें। प्रेम में जल्दबाजी न करें, धैर्य रखें। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा।
स्वास्थ्य
मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, खानपान पर ध्यान दें। सफर में थकान और डिहाइड्रेशन से बचें। योग से राहत मिलेगी। नियमित व्यायाम करने से ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7