Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (14 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष और मिथुन राशि वालों के कामों की तारीफ होगी, मीन राशि वालों को करियर में सफलता मिल सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (14 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 जनवरी, मंगलवार को मेष राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। वृष और मिथुन राशि वालों के कामों की तारीफ होगी। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग हैं। मीन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (पेज ऑफ कप्स)

संघर्ष के साथ दिन की शुरुआत होगी। दोपहर तक सिचुएशन आपके कंट्रोल में होगी। मनोबल मजबूत रखें। नकारात्मक विचारों से बचें। नए अनुभव होंगे। अपनी सहजता और रचनात्मकता को सक्रिय करें। जिद्दी स्वभाव से बात नहीं बनेगी। खुद को अधिक खुले रूप में व्यक्त करने का प्रयास करें।

करियर: किसी योजना में नई सलाह मिलने की संभावना है। अपने विचारों को साझा करने और टीम के साथ सहयोग बढ़ाने की कोशिश करें। साथ काम करने वालों से सकारात्मक मदद मिलेगी। किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। प्रेम: भावनात्मक गहराई का अनुभव होगा। साथी के साथ भावनाओं का खुलकर आदान-प्रदान होगा। अविवाहितों को नए संबंधों की शुरुआत का अवसर मिलेगा। दिल की बातों को साझा करने से रिश्तें और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में शारीरिक और मानसिक शांति महसूस होगी। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खुद को आराम देने के लिए समय निकालें। नियमित रूप से योग और ध्यान करें। भावनात्मक तनाव को कम करने के लिए अपने शरीर और मन के बीच संतुलन रखें। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 4

वृषभ (टेन ऑफ पेंटाकल्स)

स्थिरता, समृद्धि और दीर्घकालिक सफलता मिल सकती है । परिवार, संपत्ति और वित्तीय मामलों में बैलेंस बनाएं तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लें। आपकी निष्ठा के नतीजे मिलने की संभावना है, आपके लिए समृद्धि का दरवाजा खुल सकता है। स्थिर और सुरक्षित जीवन की आशा पूरी होगी। परिवार और संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आप मजबूत नींव रखेंगे।

करियर: करियर में स्थिरता और विकास के संकेत हैं। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या वित्तीय मामले में सफलता मिलेगी। आपके कार्यों को सराहा जाएगा और वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी। यह समय दीर्घकालिक लक्ष्यों पर काम करने का है। करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। परिवार और रिश्तों में सामंजस्य होगा। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। अविवाहितों को स्थिर और मजबूत संबंधों का अवसर मिल सकता है। आपसी समझ और समर्थन से रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बड़ी समस्या नहीं होगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे और मानसिक शांति भी रहेगी। नियमित व्यायाम और पोषक आहार पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन रहेगा। लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 2

मिथुन (नाइट ऑफ पेंटाकल्स)

कड़ी मेहनत और डेडिकेशन से काम करेंगे। घर और वित्तीय मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट सकारात्मक परिणाम देंगे। आपके जीवन में किसी महत्वपूर्ण वित्तीय उन्नति हो सकती है। भविष्य में मेहनत का फायदा उठाएंगे। परिवार और संबंधों में सामंजस्य और शांति रहेगी। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा।

करियर: करियर में स्थिरता आएगी। आपके काम को प्रशंसा मिलेगी। कार्यस्थल पर विश्वास और सम्मान बढ़ेगा। यह समय दीर्घकालिक लक्ष्यों की ओर बढ़ने का है। वित्तीय उन्नति के संकेत हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे। प्रेम: रिश्तों में संतुलन और सामंजस्य बढ़ेगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आप अविवाहित हैं, तो स्थिर और मजबूत रिश्ता शुरू हो सकता है। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। विश्वास और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बड़ी समस्या नहीं होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग: येलो, लकी नंबर: 1

कर्क (नाइन ऑफ वैंड्स)

आप हाल ही में हुए कामों के परिणामों के बारे में सोच सकते हैं और कहीं न कहीं थकान महसूस हो सकती है। मतलबी नहीं बनें। सबको साथ लेकर काम करें। जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन आपकी मेहनत से टारगेट पूरे हो जाएंगे। खुद को प्रेरित रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

करियर: करियर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। पुराने संघर्षों का असर महसूस हो सकता है। हालांकि, अब आपके पास उस स्थिति से निपटने के लिए अनुभव और आत्मविश्वास है। थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में अनबन हो सकती है। आप और आपके साथी के बीच थोड़ी दूरी हो सकती है, लेकिन इसे सुधारने का समय है। पुराने मुद्दों को सुलझाने और विश्वास मजबूत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। ये समय खुद को आराम देने और दोबारा ऊर्जा प्राप्त करने का है। अत्यधिक तनाव से बचने के लिए मानसिक शांति और संतुलन रखें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग: पिंक, लकी नंबर : 9

सिंह (सिक्स ऑफ कप्स)

परिवार को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो सकती है। घर भी ले सकते हैं। पुराने मुद्दों को हल करने की पहल कर सकते हैं। रिश्ते फिर मजबूत करेंगे। जो आपको आगे बढ़ने की शक्ति देगी। शिक्षा से संबंधित काम पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

करियर: अतीत के कामों से जुड़ी नई शुरुआत होगी। आपको पुराने संपर्कों से मदद मिल सकती है। यह समय अपनी पुरानी योजनाओं को फिर से देखने और सुधारने का है। कुछ काम जो आपने पहले किए थे, अब वह रंग लाने लगेगा। प्रेम: रिश्तों में पुरानी यादें और भावनाएं उभर सकती हैं। पुराने प्यार या रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। यह समय किसी पुराने रिश्ते को दोबारा जिंदा करने का है। अविवाहितों को पुराने रिश्ते के रूप में नई दिशा मिल सकती है। आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में शांति और संतुलन महसूस होगा। शारीरिक रूप से बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक रूप से अतीत के मुद्दे आपको थोड़े प्रभावित कर सकते हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति रखें। अपने आहार और जीवनशैली पर ध्यान दें। लकी रंग: ग्रीन, लकी नंबर : 6

कन्या (नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स)

मानसिक तनाव और चिंता हो सकती है। भविष्य के बारे में बहुत सोच सकते हैं इस कारण मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। अपने भीतर की ताकत को पहचानें। आपकी चिंता ज्यादातर कल्पना पर आधारित हो सकती है। खुद को शांति देने के लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें। किसी भी स्थिति में धैर्य और साहस रखें। धन लाभ हो सकता है।

करियर: कई कामों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन चिंता न करें। आप अपनी स्थिति को सुधारने में सक्षम होंगे। आत्मविश्वास से काम करें। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग हैं। प्रेम: रिश्तों में असुरक्षा और चिंता हो सकती है। आपके विचार और डर रिश्ते में रुकावट डाल सकते हैं। यह समय अपनी भावनाओं को खुलकर और ईमानदारी से व्यक्त करने का है। अपने साथी के साथ बात करने से तनाव कम होगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से भी आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। लकी रंग: व्हॉइट, लकी नंबर : 1

तुला (द डेविल)

स्वतंत्रता और इच्छाओं को लेकर परेशान रहेंगे। किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। नकारात्मकता से जकड़े हुए हो सकते हैं। उन चीजों से मुक्ति पा सकते हैं। जो आपको पीछे खींच रही हैं। अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अपने कार्य के पैटर्न और कार्यप्रणाली को बदलेंगे। फाइनेंस के क्षेत्र में मजबूती आएगी।

करियर: करियर में आपके लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। सहकर्मी कुछ मदद कर सकते हैं। कार्यों में आप खुद को बंधा हुआ पाएंगे । प्रेम: रिश्तों में धोखा हो सकता है। आपके और साथी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। यह समय अपनी भावनाओं और इच्छाओं को ईमानदारी से व्यक्त करने का है। अपने डर और असुरक्षाओं से बाहर निकलने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: शारीरिक या मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। तनाव और नकारात्मक विचार आपकी ऊर्जा को खींच सकते हैं। यह समय अपनी आदतों पर ध्यान देने का और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का है। मानसिक शांति और संतुलन के लिए ध्यान और व्यायाम करें। लकी रंग: काला, लकी नंबर : 7

वृश्चिक (द हर्मिट)

दिशा और उद्देश्य समझने में मदद मिलेगी। बाहरी दुनिया से थोड़ा अलग होकर थोड़ा समय बिताएंगे। किसी इवेंट की प्लानिंग करेंगे। जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी। बैलेंस बनाए रखें। विचारों में एकाग्रता रखना बहुत जरूरी है तभी कामयाब हो पाएंगे। अपने हिस्से की बात बिना संकोच कहें। उम्मीद से दुगुना फायदा मिल सकता है।

करियर: करियर में आप गहरे आत्म-निरीक्षण की अवस्था में हो सकते हैं। किसी बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। अपने लक्ष्य पर दोबारा विचार करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर विचार करने से पहले खुद का आंकलन करें। प्रेम: रिश्तों में आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। भावनात्मक रूप से समय अपने भीतर की शांति खोजने का है। आप और आपके साथी के बीच बातचीत में कमी हो सकती है। बिना किसी जल्दबाजी के अपने रिश्ते को समझने और सुधारने का समय है। स्वास्थ्य: खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर रिलेक्स करें। आप तनाव और थकान से उबरने के लिए अकेले समय बिता सकते हैं। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आहार और आराम पर ध्यान दें। लकी रंग: रेड, लकी नंबर : 9

धनु (फाइव ऑफ कप्स)

पुराने नुकसान को लेकर उदास हो सकते हैं। जो कुछ खो चुका है, वह वापस नहीं आ सकता, लेकिन आपके पास अब भी बहुत कुछ है। बस आपको उसे पहचानने की जरूरत है। यह समय अतीत से आगे बढ़ने और नए अवसरों के लिए खुले दिल से तैयार होने का है। काम के लिए लोन ले सकते हैं। समय पर काम करने के एग्रीमेंट हो सकते हैं।

करियर: करियर में कुछ विफलता हो सकती हैं, लेकिन यह समय हार मानने का नहीं है। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक नतीजों का इंतजार करना चाहिए। पुराने असफल प्रयासों से सीखें और नए अवसरों के लिए अपने आप को तैयार रखें। आपकी क्षमता और संघर्ष आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। प्रेम: असंतोष हो सकता है। आप किसी पुराने रिश्ते या अनुभव को लेकर दुखी हो सकते हैं। यह समय अपने दिल को खोलने और पुरानी चोटों को ठीक करने का है। नए रिश्तों या पुराने संबंधों में सुधार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक थकावट और तनाव महसूस हो सकता है। यह समय खुद को आराम देने और मानसिक शांति प्राप्त करने का है। भावनात्मक समस्याओं का शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ध्यान और योग से शांति और संतुलन प्राप्त करें। लकी रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर : 5

मकर (थ्री ऑफ पेंटाकल्स)

काम में टीम वर्क और साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आज आप अपनी ताकत और काबिलियत को दूसरों से साझा करें। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। आपकी मेहनत और ध्यान से बहुत अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यह समय सफलता के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाने का है।

करियर: करियर में आप टीम वर्क और साझेदारी के जरीये सफलता पा सकते हैं। आपकी काबिलियत और कोशिशों की तारीफ होगी। यह समय अपने कामों में और अधिक मेहनत करने का है, क्योंकि यह आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। प्रेम: रिश्तों में सहयोग बढ़ेगा। आप और आपके साथी एक दूसरे के साथ मिलकर किसी समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं। यह समय एक दूसरे की मदद और समर्थन करने का है। अविवाहितों को किसी महत्वपूर्ण रिश्ते में स्थिरता मिल सकती है। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वस्थ जीवनशैली और व्यायाम से आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। यह समय अपने शरीर और दिमाग दोनों में संतुलन बनाए रखने का है। लकी रंग: ओशियन ग्रीन, लकी नंबर: 6

कुंभ (नाइट ऑफ कप्स)

एक नई शुरुआत का उत्साह बना रहेगा। भावनाओं को गहराई से महसूस करेंगे। किसी खास रिश्ते या अवसर में कदम रख सकते हैं। आप जो भी चाहते हैं, उसे अपने दिल से स्वीकार करें। आपके विचार और इरादे बहुत मजबूत होंगे। आप रोमांटिक और रचनात्मक विचारों से प्रेरित होंगे। अपनी भावनाओं को प्रकट करें और जो भी नए अवसर आएं उन्हें खुलकर अपनाएं।

करियर: आपके करियर में रचनात्मकता आएगी। नई योजनाओं या विचारों के लिए मन खुला रहेगा। भावनात्मक मजबूती से सफलता मिल सकती है। पुराने कामों में नई ऊर्जा रहेगी। अपने जुनून को दिशा देंगे तो परिणाम अच्छे होंगे। प्रेम: प्रेम में नई भावनाएं और संवेदनाएं महसूस होगी। पुराने रिश्ते में नए सिरे से प्यार बढ़ेगा। अविवाहित लोग किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को अपने साथी से शेयर करें। गहरी और सच्ची भावनाओं से रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य: मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होगी। तनाव दूर करने के लिए योग और ध्यान से मदद मिल सकती है। इस समय का उपयोग अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए करें। लकी रंग: स्काई ब्लू, लकी नंबर : 2

मीन (सिक्स ऑफ वैंड्स)

आपकी मेहनत और कोशिशों की तारीफ होगी। यह समय अपनी जीत का जश्न मनाने का है, क्योंकि आप जो कुछ कर रहे हैं, वो सही दिशा में जा रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप जो चाहते हैं, उसे प्राप्त करेंगे। अपने आत्मविश्वास को और बढ़ाने का समय है। सफलता को खुले दिल से स्वीकार करें और दूसरों के साथ साझा करें।

करियर: करियर में सफलता मिलने का संकेत है। आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। टीम के सहयोग से लक्ष्य हासिल होगा। अपनी कोशिशों पर भरोसा रखने का समय है। इससे आप नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकेंगे। प्रेम: आप और आपके साथी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। दोनों का आपसी सम्मान और विश्वास मजबूत होगा। रिश्ते में सकारात्मकता और खुशियां बढ़ सकती हैं। अविवाहित लोगों को नया संबंध शुरू करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। फिटनेस के लिए कसरत और संतुलित आहार अपनाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर : 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *