Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (11 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे और मकर राशि के लोगों का रुका काम पूरा होने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (11 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

11 फरवरी, मंगलवार को वृष राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में काम की तारीफ होगी। उन्नति भी हो सकती है। मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कन्या राशि के लोग पैसों के लेनदेन में सावधान रहें। तुला राशि वालों के बड़े कामों की शुरुआत होने की संभावना है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होगा। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (नाइट ऑफ कप्स)

सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में शादी के रिश्ते आ सकते हैं। कपड़े और ज्वेलरी खरीदने पर पैसा खर्चा होगा। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। बहुत अधिक उम्मीद करना व्यर्थ होगा। लोग आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा अभी यात्रा पर जाने से बचें।

करियर: आज आप जो काम करेंगे उसमें सफल हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। काम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। प्रेम: आपके और साथी के बीच मतभेद हो सकते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। दोपहर के बाद परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 2

वृषभ (द मून)

अपनी बातों पर बने रहें। जो भी करें पहले सोचें फिर करें। सोच समझकर बोलें। बिना बात का ज्ञान या सलाह देना किसी को परेशानी में डाल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर ध्यान रहेगा। शोध कार्य भी पूरे होंगे। दुश्मन हार जाएंगे। विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपके कामों की तारीफ होगी। उन्नति मिल सकती है। साथ काम करने वालों की मदद से काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखें। प्रेम: साथी से सुखद मुलाकात होगी। आपकी इच्छा भी पूरी होगी। ऐसा तोहफा मिलेगा जो आपके चेहरे की चमक दुगनी कर देगा। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से थकान हो सकती है। आलस बढ़ा रहेगा। योग का सहारा लें। खुद को को व्यवस्थित रखें। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 5

मिथुन (नाइन ऑफ कप्स)

इनकम के स्रोत बनेंगे। आपके पास इनकम के एक से अधिक सोर्स रहेंगे। आपकी छोटी-छोटी कोशिशें आपको ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। पुराना मामला या कोई खोया हुआ व्यक्ति अचानक सामने आकर आपको कन्फ्यूज कर सकता है। प्रॉपर्टी के काम आज टाल दें। आप थोड़े निराश हो सकते हैं।

करियर: आपके विरोधी बहुत सक्रिय रहेंगे। आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। आज ऑफिस में कोई प्रेजेंटेशन है तो आप निराश हो सकते हैं। अधूरी तैयारी भारी पड़ेगी। प्रेम: जीवन साथी की मदद से कोई सफलता मिलेगी । शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मिठास आएगी। अविवाहित लोग किसी को प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य: व्यर्थ का तनाव बढ़ेगा। कोई पीड़ा हो सकती है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। स्ट्रेस पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 3

कर्क (थ्री का वांड्स)

आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे। बड़े काम की शुरुआत होने की संभावना है। सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस और जायदाद संबंधित कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधी कुछ रुकावट पैदा कर सकते हैं। नेचुरल कार्यशैली से आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे।

करियर: सहयोगी की मदद से काम पूरे होंगे। जूनियर्स पर ध्यान देंगे। उनका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी चीज का इंतजार था तो वो मिल सकती है। प्रेम: लंबे समय बाद अपने मनचाहे साथी को पाकर बहुत प्रसन्न होंगे। संबंधों की शुरुआत से मन खुश होगा। उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य: सेहत बहुत अच्छी रहेगी। अपने रूटीन को और इम्प्रूव करेंगे। मानसिक रूप से शांति मिलेगी। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 7

सिंह (फोर का स्वोर्ड्स)

संतान की सफलता आपका मान सम्मान बढ़ा सकती है। जो उम्मीद की थी उससे ज्यादा मिलेगा। मनोबल मजबूत होगा। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। भाई बहनों में प्यार बढ़ेगा। निर्माण कार्य पर खर्च करेंगे। बड़ा इन्वेस्टमेंट आज टाल दें। कार्य से संबंधित यात्रा हो सकती है। किसी से बहस भी हो सकती है।

करियर: आज बहुत मन लगाकर काम करेंगे। अलग-अलग काम एक साथ करने का टास्क लेकर आगे बढ़ेंगे। सभी पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में धोखा हो सकता है। जिसे अपना समझ रहे थे। वह आपका प्रपोजल इनकार कर सकता है। थोड़ा अकेलापन भी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: थोड़ी सी लापरवाही से बीमार हो सकते हैं। बाहर खाना खाने से बचें। फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। शुभ रंग: मेहरून, शुभ अंक: 6

कन्या (पेज ऑफ़ कप्स)

पैसों का लेनदेन करने के लिए अच्छा समय है। धन लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से संतुलित रहें। बेवजह किसी से विवाद हानिकारक हो सकता है। नदी, तालाब झील से दूर रहें। धन लाभ हो सकता है। सभी काम सफलता से पूरे होंगे। परिवार में नया सदस्य आ सकता है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत बढ़िया दिन होगा। आशा के अनुरूप पूरा दिन बीतेगा। बड़ी डील हो सकती है। प्रेम: प्रेम के मामलों में चमत्कार हो सकता है। जिससे उम्मीद नहीं की थी वो आपको प्रपोज कर सकता है। विवाह योग लोगों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य: आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। बाहर खाना खाने से बचें। शुभ रंग: जमुनी, शुभ अंक: 7

तुला (नाइन का स्वॉर्ड्स)

विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। आपको अपने कार्यों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। पूंजी के निवेश से मन चाहे रिटर्न प्राप्त होंगे। एक ही दिशा में कार्य करें तो लाभ मिलेगा। व्यापार विस्तार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। परिवार में रिश्तों में मधुरता आएगी। खुशी मिलेगी।

करियर: बड़े काम की शुरुआत हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। साथ काम करने वालों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। प्रेम: नए चेहरों से नजदीकियां बढ़ेंगी। एक सच्चे साथी की तलाश पूरी होगी। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। शारीरिक कामों में रुचि बढ़ेगी। योग और ध्यान करें। मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 1

वृश्चिक (द मैजिशियन)

लेखन और साहित्य में ध्यान और ज्ञान बढ़ेगा। नई किताबें और आर्टिकल्स इकट्‌ठा करेंगे। गंभीर विषय को लेकर विचार कर सकते हैं। साहित्यिक सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार भी मिल सकता है। लोगों से मुलाकात आपको खुशी देगी।

करियर: पॉजिटिव सोच से ही जीत प्राप्त कर सकते हैं। बिना संकोच आगे बढ़ें। खुलकर अपनी बात रखें। शत्रु भी समर्थक बन सकते हैं प्रेम: प्रेम में गहराई आएगी। प्रेमी के साथ प्लान बन सकता है। आप दोनों साथ में अच्छा टाइम बिताएंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से बहुत अच्छा महसूस करेंगे। चिंता परेशान कर सकती है। स्ट्रेस को बैलेंस करने की जरूरत है। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 2

धनु (द स्टार )

ज्यादा परेशानी महसूस होगी। मनोबल बहुत कमजोर होगा। अपनी कमियों का दुःख मन में समेटेंगे। मन लगाकर काम करेंगे। काम व्यवस्थित हो जाएंगे। ईश्वर को धन्यवाद दें। पढ़ाई में मन लगेगा। सब कुछ ठीक रहेगा।

करियर: कलात्मक और रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। कुछ सीखने में दिन बीतेगा। प्रेम: प्रेम बढ़ेगा, लेकिन प्रेमी के विचारों को समझाना मुश्किल होगा। डिलेमा की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य: भावनात्मक और शारीरिक रूप से परेशानी नहीं होगी। मेडिटेशन करना बेहद जरूरी होगा। पल्स रेट हाई हो सकता है। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1

मकर (फाइव पेंटाकल्स)

पत्नी की मदद आपको कामयाबी तक पहुंचा सकती है। ससुराल से धन लाभ हो सकता है। आपके काम किसी की मदद से ही पूरे होंगे। एजुकेशन संबंधित काम पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी स्किल में इजाफा होगा।

करियर: बड़े आत्मविश्वास के साथ सभी काम पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारियों को संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। किसी काम को दोबारा करना पड़ सकता है। प्रेम: पार्टनर से अत्यधिक उम्मीद करना फायदेमंद होगा। आपको भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। इससे आपके इरादे मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: सेहत बहुत अच्छी रहेगी। सभी टेस्ट नॉर्मल आ सकते हैं। बीमारी से परेशान थे तो उससे राहत मिलेगी। शुभ रंग: लाइट ग्रीन, शुभ अंक: 6

कुंभ (क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स)

दूसरों की विशेष कृपा आप पर हो सकती है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पुरानी संपत्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। अपनी बात पर कन्फ्यूजन न हों। कुछ बातों को भूल जाना ही आपके लिए बेहतर होगा। 

करियर: मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बहुत अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संघर्ष के साथ सभी टारगेट समय पर पूरे कर लेंगे। प्रेम: प्रेम में जो आपने उम्मीद की थी कोई आपको मिलेगा। नकारात्मक लोगों से दूर रहे। साथी को गिफ्ट दे सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शरीर आपका साथ नहीं देगा। किसी तरह का दर्द भी बना रह सकता है। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 5

मीन (एस का स्वॉर्ड्स)

आलस्य और थकान महसूस करेंगे। आपका मूड आराम करने का रहेगा। संबंधियों से मुलाकात होगी। मनोरंजन पर पैसा खर्च होगा। आपके दोस्त ही दुश्मन बन सकते हैं। किसी तरह की फालतू राजनीति का शिकार हो सकते हैं। कुछ मामलों में खामोश रहना बेहतर होगा। अधिक प्रयास करना पड़ेगा।

करियर: कामकाज में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। बड़ी रिस्पांसिबिलिटी आप पर आ सकती है। अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। प्रेम: नए संबंध स्थापित होंगे। विवाह योग व्यक्तियों की शादी फिक्स हो सकती है। प्रपोज करने के लिए अच्छा समय है। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चोट लग सकती है, जल्दबाजी में काम न करें। किसी भी बारे में बहुत न सोचें। शुभ रंग: लेमन येलो, शुभ अंक: 5

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *