Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (9 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष और तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए मौके मिलेंगे, वृष राशि वालों की नौकरी में बदलाव के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (9 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

9 जनवरी, गुरुवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए मौके मिलेंगे। वृष राशि वालों की नौकरी में बदलाव के योग हैं। सिंह और धनु राशि वालों को कोई नया अवसर मिल सकता है। तुला राशि के लोग नई संभावनाओं के साथ तरक्की करेंगे। वृश्चिक राशि वालों की इनकम बढ़ेगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष ( टू ऑफ वैंड्स)

आज का दिन अच्छी खबर लाएगा। कोई योजना पूरी होगी। नए रास्ते खुलेंगे। आपको सही चुनाव करना होगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। निर्णय सोच-समझकर लें। विचारों में कन्फ्यूजन हो सकता है। काम को लेकर आप निश्चित होंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए यह उपयुक्त समय है। मेहनत का मुनाफा मिलेगा। सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। आत्मविश्वास और संकल्प से सफलता मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। निवेश कर सकते है। तरक्की के नए मौके मिलेंगे। हौसला रखें ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। पूरी प्लानिंग के बाद ही आगे बढ़ें। दिमाग से फैसले लें। समय आपके पक्ष में है। प्रेम: रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। साथी के साथ सुखद समय मिलेगा। समझदारी से रिश्ते और मजबूत होंगे। आपसी समझ बढ़ेगी। साझेदारी में भरोसा और प्यार रहेगा। बातचीत से रिश्ते में सुधार होगा। भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। स्वास्थ्य: काम के दबाव से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नियमित आराम लें। संतुलित आहार और पानी पिएं। पर्याप्त नींद लें। ध्यान या योग करें। मानसिक शांति मिलेगी। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 4

वृषभ ( पेज ऑफ कप्स)

आंतरिक शांति मिलेगी। आपके काम बन सकते हैं। खुद की समझ बढ़ाने का समय है। आपकी भावनाएं प्रबल होंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। विचार साझा करेंगे। किसी करीबी व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। जीवन को खुले विचारों से देखेंगे। नए अवसरों का स्वागत करेंगे। प्रेरणा से आप आगे बढ़ेंगे।

करियर: करियर में रचनात्मकता आएगी। नए प्रोजेक्ट या पहल का समय है। आपके विचारों महत्व दिया जाएगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। सामर्थ्य का पूरा उपयोग होगा। अपनी योजनाओं को साझा करें। सफलता की दिशा में कदम बढ़ाएं। प्रेम: रिश्तों में नई उम्मीदें आएगी। सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। साथी से संबंध मजबूत होंगे। प्रेम बढ़ाने का समय है। नयापन महसूस होगा। भावनाओं को व्यक्त करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक और शारीरिक आराम जरूरी है। तनाव या थकान महसूस हो सकती है। सही आहार से स्वस्थ रहेंगे। नियमित एक्सरसाइज करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। योग से शांति मिलेगी। लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 7

मिथुन ( टेन ऑफ पेंटाकल्स)

बीती बातों और असफलताओं से उदास हो सकते हैं। अपने मन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने की कोशिश करें। उन चीजों पर ध्यान दें, जो नई संभावनाएं ला सकती हैं। हर मुश्किल अनुभव से कुछ सीखने की कोशिश करें। आत्मविश्वास बनाए रखें और आगे बढ़ें। आस-पास के मौके पहचानें और उनका फायदा उठाएं। जीवन में संतुलन बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

करियर: वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेना मददगार रहेगा। नए तरीकों से काम करने की कोशिश करें। रचनात्मकता और समर्पण से सफलता सुनिश्चित होगी। पुराने प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में पुरानी गलतफहमी दूर करने का समय है। साथी के साथ खुलकर संवाद करें। उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें। छोटी कोशिशें रिश्ते में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। नए रिश्ते की शुरुआत का अवसर भी मिल सकता है। दिल की बात साझा करने से न डरें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग और ध्यान बहुत लाभदायक रहेंगे। तनाव कम करने के लिए हल्का व्यायाम करें। पौष्टिक आहार और संतुलित दिनचर्या अपनाएं। पर्याप्त नींद लें ताकि ऊर्जा बनी रहेगी। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

कर्क ( थ्री ऑफ सॉरड्स)

आज का दिन चुनौतियों और उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। गलतियों से उबरने में समय लगेगा। दिल टूट सकता है। इससे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। कुछ रिश्ते पूरी तरह से समाप्त होंगे। मानसिक शांति के लिए आउटिंग पर जा सकते हैं। संयम और धैर्य से आगे बढ़ें। बदलाव के लिए तैयार रहें। खुद को समझें। नकारात्मकता से बचें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मित्रों की सलाह को अपनाएं।

करियर: करियर में अनपेक्षित समस्याएं हो सकती हैं। सहकर्मी या बड़े लोगों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। सोच-समझकर शांति से फैसले लें। स्थिति को संभालने में समझदारी काम आएगी। समझ से काम करें। इस समय आपको खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा। तनाव से बचने की कोशिश करें। प्रेम: प्रेम संबंधों में मुश्किलें हो सकती हैं। भावनाओं में भ्रम हो सकता है। पुराने नुकसान या चोट से परेशान हो सकते हैं। रिश्ते में स्पष्टता लाएं। सिंगल हैं तो मानसिक दबाव हो सकता है। रिश्तों में दोबारा विश्वास बनाने की कोशिश करें। बातचीत से समस्याओं का समाधान करें। स्वास्थ्य: मानसिक चिंता हो सकती है। सिरदर्द और नींद की समस्या हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। ध्यान और शांति बढ़ाने के उपाय अपनाएं। छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। नियमित आराम करें। तनाव कम करने के लिए व्यायाम करें। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 5

सिंह ( क्वीन ऑफ कप्स)

संवेदनशीलता और समझ को अपनाएं। परिवार और दोस्तों से गहरे भावनात्मक कनेक्शन महसूस करेंगे। यह कार्ड रिश्तों को सशक्त बनाएगा। आप किसी की मदद कर सकते हैं। इससे आपकी भावनात्मक स्थिति बेहतर होगी। यह समय खुद के प्रति दया और समझ बढ़ाने का है। अपनी अंदरूनी शक्ति पहचानेंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे। यह आत्म-विकास का समय है।

करियर: काम में आत्मविश्वास और नेतृत्व का मौका मिलेगा। आपकी मदद से टीम को सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से संतुलित रहना होगा। अपने दृष्टिकोण को सही तरीके से साझा करें। कोई नया अवसर मिल सकता है। टीम में सामूहिक प्रयास बढ़ेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में गहरे कनेक्शन की संभावना है। आप सिंगल हैं, तो नया संबंध शुरू हो सकता है। रिश्ते में विश्वास और समझ का प्रभाव होगा। यह आपकी भावनात्मक स्थिति को बेहतर बनाएगा। आप एक-दूसरे के करीब होंगे। भावनाओं का आदान-प्रदान बढ़ेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक और शारीरिक संतुलन जरूरी है। तनाव और चिंता से बचने के लिए ध्यान करें। नियमित व्यायाम और अच्छी नींद से मानसिक स्थिति बेहतर होगी। शारीरिक गतिविधि से ऊर्जा मिलेगी। मानसिक शांति से स्वास्थ्य में सुधार होगा। लकी कलर: पीच, लकी नंबर: 3

कन्या ( किंग ऑफ वैंड्स)

दिन आपके नेतृत्व और महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देने वाला रहेगा। आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी योजना में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। अपने लक्ष्य पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास से कम्पलीट करेंगे। आप में आकर्षण शक्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करेंगे। यह निर्णय भविष्य में सफलता की दिशा तय करेगा। आप आत्म-विश्वास से भरे होंगे।

करियर: कामकाजी जीवन में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता को पहचाना जाएगा। खुद पर विश्वास रखें और टीम का नेतृत्व करें। टीम के साथ काम करके बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप नए तरीके से काम कर सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्पष्ट और ईमानदार होंगे। साथी से नई योजनाओं पर चर्चा करेंगे। यह समय एक-दूसरे के साथ समझ बढ़ाने का है। भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आप अपने रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आपको ऊर्जा महसूस होगी। अपनी शक्ति का सही उपयोग करें। अत्यधिक काम से मानसिक थकान हो सकती है। आराम और संतुलन बनाए रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लकी कलर: बादामी, लकी नंबर: 1

तुला ( थ्री ऑफ वैंड्स)

नई संभावनाओं के साथ तरक्की करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने का अवसर आएगा। योजनाओं को वास्तविकता में बदलने का है। लक्ष्यों के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखेंगे। उन्हें हासिल करने के लिए नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। मार्गदर्शन प्राप्त करें। आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। मेहनत और धैर्य से सफलता आएगी। आप नए अवसरों को स्वीकार करेंगे।

करियर: आज का दिन आपके करियर के लिए शानदार रहेगा। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नए अवसर आपके पास आएंगे। यह समय करियर में प्रगति का है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। काम में नयापन और सुधार आएगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने साथी के करीब होंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी नए रिश्ते में आकर्षित हो सकते हैं। रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति की आवश्यकता हो सकती है। ध्यान और योग से मानसिक स्थिति बेहतर हो सकती है। शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। खुद को शांत रखने के उपाय अपनाएं। मानसिक थकान को कम करें। लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 4

वृश्चिक ( वन ऑफ पेंटाकल्स)

आज का दिन वित्तीय नजरिये से खास रहेगा। नई संभावनाएं और अवसर मिलेंगे। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। जो मेहनत आप कर रहे हैं, उसका परिणाम जल्द ही दिखेगा। आपके समर्पण और मेहनत की तारीफ होगी। आपको अपने प्रयासों का उचित फल मिलेगा। मेहनत सही दिशा में होगी। आने वाले समय में स्थिरता और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आप मजबूत स्थिति में होंगे। सफलता और समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।

करियर: आपकी लगन से कामयाबी मिल सकती है। निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह अच्छा समय है। सही फैसले लेकर आप ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं। यह समय व्यवसायिक दृष्टिकोण से वृद्धि और लाभ का है। निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके निर्णय कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। प्रेम: आपसी समझ और सहयोग की भावना मजबूत होगी। विचार-विमर्श से रिश्ते में और मजबूती आएगी। यदि आप सिंगल हैं, तो नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपका दिल खुला रहेगा। नए रिश्ते के लिए तैयार होंगे। आपको भावनात्मक रूप से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से बड़ी समस्या नहीं होगी। मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकता है। ध्यान और विश्राम से यह दूर हो सकता है। संतुलित आहार और हल्की एक्सरसाइज से आप तरोताजा महसूस करेंगे। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

धनु (नाइन ऑफ कप्स)

सकारात्मक अवसर आएंगे। ये आपके ख्वाब पूरा करने में मदद करेंगे। आपको संतोष और आंतरिक शांति का अनुभव होगा। आपके आसपास खुशियों का माहौल रहेगा। आप छोटे सुखों का आनंद लेंगे। अपनी मेहनत से संतुष्ट होंगे और सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। सामाजिक स्टेटस भी बढ़ेगा। कोई अवॉर्ड मिल सकता है। अपनी अहमियत समझें।

करियर: करियर में ऊंचाई मिलेगी। नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो समय सफल रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे। आपकी मेहनत को पहचाना और सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में गहरे और अच्छे रिश्तों का माहौल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। रिश्ते को मजबूत करने का समय है। आप सिंगल हैं, तो दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में अच्छा महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से बड़ी समस्या नहीं होगी। मानसिक संतुलन रखने के लिए ध्यान और आराम की आवश्यकता होगी। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नकारात्मकता से बचें। लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 9

मकर ( जस्टिस)

आज का दिन संतुलन और निष्पक्षता का है। न्याय की स्थिति बनेगी। किसी असहमति का समाधान हो सकता है। आपको सही फैसले का लाभ मिलेगा। यह समय आत्मनिरीक्षण का है, जहां आप खुद से और अपनी परिस्थितियों से ईमानदारी से जुड़ेंगे। आपका उद्देश्य स्पष्ट और न्यायसंगत रहेगा। आपको किसी निर्णय में न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होगी। सही मार्ग पर चलने का प्रयास करें। हर स्थिति में निष्पक्ष बने रहें। यह समय न्याय और संतुलन के लिए आदर्श है।

करियर: करियर में निष्पक्ष और ईमानदारी से निर्णय लेना होगा। महत्वपूर्ण फैसले में न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाएं। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसका बढ़ना तय है। आपको किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन मिल सकता है। काम में संतुलन रखें और सभी पहलुओं पर विचार करें। प्रेम: पारदर्शिता रखना महत्वपूर्ण है। किसी विवाद में हैं, तो उसका समाधान बातचीत और समझदारी से हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल्स के लिए यह आत्ममूल्यांकन का समय है। खुद को समझने का समय है। रिश्ते में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक दबाव को संतुलित करना जरूरी होगा। तनाव कम करने के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें। मानसिक संतुलन बनाए रखें। काम के बीच में खुद को आराम दें और तनाव को कम करें। लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर: 2

कुंभ ( फोर ऑफ कप्स)

आप वर्तमान परिस्थितियों में संतुष्ट नहीं हैं। आप कुछ नया ढूंढ रहे हैं और जीवन में बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं। यह समय अपने विचारों और भावनाओं पर ध्यान देने का है। आप पुराने विकल्पों से ऊब चुके हैं और नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। जीवन में बदलाव के लिए तैयार रहें, क्योंकि नए अवसर सामने आ सकते हैं। यह समय खुद को समझने और आत्म-समझ बढ़ाने का है। अपने दिल और दिमाग में बैलेंस रखें।

करियर: करियर में नए अवसर मिलेंगे। जो कार्य आपको उबाऊ लग रहे हैं, उनके लिए कुछ नया करने का विचार करें। किसी नए क्षेत्र में कदम रखें। प्रेम: प्रेम संबंधों में बदलाव महसूस हो सकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय अपने साथी के साथ रिश्तों को परखने का है। आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो इस समय अपने आप से जुड़ने की आवश्यकता हो सकती है। स्वास्थ्य: शारीरिक स्थिति स्थिर होगी, लेकिन मानसिक दबाव थोड़ा अधिक हो सकता है। तनाव और चिंता से बचने के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें। मानसिक शांति के लिए समय निकालें। लकी कलर: पीकॉक ग्रीन, लकी नंबर: 7

मीन ( फोर ऑफ पेंटाकल्स)

खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। संकोच और कठोरता से अवसर खो सकते हैं। मेहनत से कमाई चीजों को संभालें। खुले विचार और लचीलापन बनाए रखें। मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पुराने विचारों से बाहर आएं। नए विचारों को अपनाएं। यह समय किसी भी अवसर को खोने का नहीं है। आत्मविश्वास रखें और आगे बढ़ें।

करियर: नए अवसर आएंगे, जो लाभकारी होंगे। अपने संसाधनों को सुरक्षित करेंगे। अर्जित धन का प्रबंधन करें। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश में समझदारी अपनाएं। अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करें। स्थिरता और वृद्धि का अनुभव होगा। प्रेम: प्रेम में सुरक्षा और स्थिरता आएगी। रिश्ते मजबूत बनाने के लिए काम करें। भविष्य के लिए योजनाएं बनाएं। आप सिंगल हैं, तो संवेदनशील रहें। अपने रिश्ते में विश्वास बढ़ाएं। एक-दूसरे को समझें। रिश्ते में संतुलन और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें। नियमित व्यायाम और अच्छे आहार से सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक संतुलन बनाए रखें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। लकी कलर: मैरून, लकी नंबर: 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *