- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (30 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

30 जनवरी, गुरुवार को मेष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में अचानक कुछ अच्छी घटनाएं हो सकती हैं। मिथुन राशि वालों के नए प्रोजेक्ट या नौकरी की शुरुआत के योग हैं। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। तुला राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (व्हील ऑफ फॉर्च्यून) |
आज का दिन जीवन में बड़े बदलाव और अवसरों को लेकर आ सकता है। परिस्थितियां अचानक बदल सकती हैं। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका साथी आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। यह बस थोड़े समय के मुश्किल हालात हैं, जिन्हें संभालने की कोशिश करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। जो आपके करियर को नई राह दे सकती हैं। पदोन्नति हो सकती हैं। अवसरों को समझदारी से अपनाएं और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम: रिश्तों में बदलाव का अनुभव हो सकता है। पुरानी उलझनों को सुलझाने का समय है। अपने साथी के साथ ईमानदारी से संवाद करें। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिलने की उम्मीद रख सकते हैं, जो उनके जीवन को रोशन करेगा। स्वास्थ्य: आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य नई ऊंचाई पर जा सकता है। दिनचर्या में बदलाव से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। हालांकि, ज्यादा सोचने या चिंता करने से बचें। अपने मानसिक संतुलन के लिए ध्यान या प्रकृति में समय बिताएं। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 7
वृषभ (नाइन ऑफ वांड्स) |
आज शान्त और तनाव-रहित रहें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का फायदा न उठाने दें। आज के दिन अपने प्रियजन से कोई सख्त बात न कहें। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। मुश्किलें आपकी क्षमताओं की परीक्षा ले रही हैं और आप इससे मजबूत बनकर बाहर निकलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और डर को अपने ऊपर हावी न होने दें।
करियर: कामकाज में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन इन्हें पार करने के लिए आपकी दृढ़ता ही सबसे बड़ी ताकत होगी। सहकर्मियों की राय सुनें, लेकिन अपनी प्राथमिकताओं पर टिके रहें। फोकस रखने से आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। प्रेम: रिश्तों में पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। ईमानदारी और सहनशीलता रखें। अपने साथी के साथ शांतिपूर्ण बातचीत करें। सिंगल लोग रिश्तों को लेकर किसी भ्रम में हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य: थकावट और तनाव से बचने के लिए आराम करें। अपने शरीर की सुनें और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लें। हल्का व्यायाम और पर्याप्त नींद आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगी। अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान का सहारा लें। लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 4
मिथुन (द फूल) |
आज का दिन नई शुरुआत और ताजगी का रहेगा। अपने जीवन में किसी नए अध्याय की ओर बढ़ सकते हैं। यात्रा करना फायदेमंद होगा लेकिन महंगा रहेगा। बिगड़े हालत पर जैसे ही पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी पानी के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है।
करियर: आपके करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट या नौकरी की शुरुआत के संकेत हैं। निर्णय लेते समय अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखें। छोटी-छोटी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। प्रेम: प्रेम में नई ऊर्जा बढ़ेगी। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं, तो इसे सकारात्मक सोच और खुले दिल से अपनाएं। पहले से जुड़े रिश्तों में रोमांचक बदलाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है, लेकिन दिनचर्या में संतुलन रखना जरूरी होगा। नए फिटनेस प्लान को अपनाने का यह सही समय है। यात्रा या नई गतिविधि से मानसिक ताजगी मिलेगी। लकी रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 3
कर्क (एट ऑफ़ स्वॉर्ड्स) |
आपको कुछ उलझनों और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहाते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और समस्याओं को सुलझाने के लिए व्यावहारिक कदम उठाएं। अपने डर पर काबू पाएं और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
करियर: काम में बाधाएं महसूस हो सकती हैं। किसी प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से समाधान निकलेगा। दूसरों की राय को समझें, लेकिन अंतिम फैसला सोच-समझकर खुद लें। प्रेम: रिश्तों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी भी गलतफहमी को बढ़ने से रोकें। अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करें। सिंगल लोग अपने मन में द्वंद्व महसूस कर सकते हैं, लेकिन समय के साथ सब स्पष्ट होगा। स्वास्थ्य: तनाव और चिंता आपकी ऊर्जा को कम कर सकते हैं। दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें। आंख और सिरदर्द से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आराम करें। पर्याप्त नींद लें और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1
सिंह (फाइव ऑफ पेंटाकल्स) |
बिजनेस में धोखेबाजी से बचने के लिए आंख-कान खुले रखें। ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही तारीफ करें जो उसके काबिल हैं। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे। अपने विचारों को स्पष्ट करें और नए दृष्टिकोण से चीजों को देखने की कोशिश करें। आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आप हर बाधा पार कर सकते हैं।
करियर: कार्यस्थल पर किसी जटिल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों से समर्थन लेने में झिझक न करें। यह समय अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और अपने कौशल का पूरा उपयोग करने का है। प्रेम: आपके रिश्ते में असमंजस हो सकता है। अपने विचारों को स्पष्ट करने और सही निर्णय लेने के लिए समय लें। अपने साथी के साथ ईमानदारी से संवाद करें। सिंगल लोगों को किसी प्रस्ताव पर विचार करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम करें। गर्दन और पीठ के दर्द से बचने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन को प्राथमिकता दें। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 5
कन्या (द एम्प्रेस) |
आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपकी कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात मिल सकती है। आज आपका सामना नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। अपनी भावनाओं और विचारों को सुनें और अपने भीतर के दर्द को पहचानें। दूसरों की मदद करने से आत्मसंतुष्टि महसूस होगी।
करियर: काम में नई ऊर्जा महसूस होगी। आपके विचार और रचनात्मक सुझाव की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट में सफलता के लिए टीम वर्क पर ध्यान दें। आपका नेतृत्व कौशल सबको प्रभावित करेगा। प्रेम: रिश्ते में गहराई और परिपक्वता आएगी। साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। यह समय आपके प्यार को नए स्तर पर ले जाने का है। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पोषण युक्त आहार और प्रकृति के साथ जुड़ाव आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा। महिलाओं को हार्मोनल स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। योग आपके जीवन में संतुलन लाएंगे। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 6
तुला (टेन ऑफ कप्स) |
आपको कई और जिम्मेदारियां मिलेंगी। कम्पनी में उंचा ओहदा हासिल होगा। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपका अपने मित्रों के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। सम्भव हो तो बात न बढ़ने दें। सहयोग करने का आपका रवैया अच्छे नतीजे देने वाला होगा। आपका कोई करीबी आज डल मूड में होगा। भावनात्मक स्थिरता महसूस होगी। अपने आसपास की सकारात्मकता को महसूस करें और कृतज्ञता व्यक्त करें।
करियर: नई उपलब्धि आपको गर्व का अनुभव कराएगी। सहयोगियों के साथ मजबूत संबंध बनेंगे। पुराने प्रोजेक्ट का सफल समापन हो सकता है। अपनी मेहनत का फल पाने के लिए तैयार रहें। प्रेम: रिश्ते में स्थिरता रहेगी। आप और आपका साथी एक-दूसरे के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों को किसी नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत मिल सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार पर ध्यान देना आवश्यक है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रकृति के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा। पाचन से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। लकी रंग: मरून, लकी नंबर: 9
वृश्चिक (नाइट ऑफ वांड्स) |
आज का दिन ऊर्जा और प्रेरणा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है। मनोरंजन और सौन्दर्य पर जरूरत से ज्यादा समय बरबाद न करें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक्कत होगी। नया सीखने का मौका मिलेगा।
करियर: आपकी कार्यक्षमता और तेजी दूसरों को प्रेरित करेगी। किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें और अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाएं। प्रेम: रिश्तों में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा। आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल बिताने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोग किसी नई दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में खास बन सकती है। स्वास्थ्य: जोश और सक्रियता से भरा दिन रहेगा, लेकिन अत्यधिक थकावट से बचें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम आपके स्वास्थ्य को बनाए रखेगा। सिरदर्द या नींद की कमी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या संतुलित रखें। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 7
धनु (द मून) |
आज का दिन थोड़ा धुंधला और उलझाने वाला महसूस हो सकता है। कुछ चीजें स्पष्ट नहीं होंगी। घरेलू जिम्मेदारी और पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके पारिवारिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई इंसान आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपके हाथों आपके ही वैवाहिक जीवन के लिए कुछ गड़बड़ हो सकता है।
करियर: कार्यस्थल पर अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट को ध्यान से समझें। नए अवसरों के लिए सतर्क रहें, लेकिन सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। धैर्य आपके पक्ष में काम करेगा। प्रेम: रिश्तों में किसी बात को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है। अपने साथी से खुलकर बात करें और भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करें। सिंगल लोग रहस्यमयी आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और आत्मचिंतन जरूरी है। अनिद्रा या चिंता हो सकती है, इसलिए अपनी नींद और खानपान पर ध्यान दें। शांत रहने के लिए मेडिटेशन और हल्की गतिविधियों को प्राथमिकता दें। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 8
मकर (द टावर) |
दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको सकारात्मक चीजें दिलाएगी। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। अपने से बड़े लोगों को नजरअंदाज न करें। आप किसी विवाद में उलझें तो टिप्पणी करने से बचिए।
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाएं रुक सकती हैं। इससे परेशान होने की बजाय लचीला रवैया अपनाएं। चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। अपने कौशल पर भरोसा रखें। प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी की आवश्यकता होगी। गलतफहमी को हल करने के लिए संवाद को प्राथमिकता दें। सिंगल लोग पुराने संबंधों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की तैयारी करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। तनाव और थकान आपके ऊर्जा स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। पर्याप्त आराम लें और अपने मानसिक सेहत को प्राथमिकता दें। सांस से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 4
कुम्भ (क्वीन ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन घरेलू जीवन और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का होगा। जिंदगी का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखें। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। किसी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है। अपने परिवार और घर की खुशी के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। जिससे आपके आस-पास का माहौल सुखमय रहेगा।
करियर: आपका कार्यक्षेत्र स्थिर रहेगा, लेकिन मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए आपको सराहा जाएगा। नए अवसरों को पहचानने की कोशिश करें और वित्तीय मामलों में समझदारी से फैसले लें। यह समय अपने सपनों को साकार करने का है। प्रेम: आपका रिश्ता आज प्रेम और देखभाल से भरा रहेगा। साथी के साथ समय बिताने का आनंद मिलेगा। सिंगल लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें। यह समय किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतुलित आहार और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। शरीर की देखभाल के लिए समय निकालें। मानसिक शांति के लिए रिलेक्सेशन की तकनीकों का सहारा लें। लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 6
मीन (फाइव ऑफ वांड्स) |
आज का दिन प्रतिस्पर्धा और संघर्ष से भरा हो सकता है। आपको कोई गलत जानकारी मिल सकती है। जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। हो सकता है कि अचानक फायदा भी मिले। बच्चे ज्यादा समय साथ बिताने की मांग करेंगे। अपनी स्थिति को स्पष्ट रूप से समझने का और अपने दृष्टिकोण को मजबूती से पेश करने की कोशिश करें। चुनौतियों का सामना करें। संयम रखें।
करियर: काम में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। तनाव बढ़ सकता है। योजनाओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप अपने दृष्टिकोण को सही तरीके से पेश कर सकते हैं। यह समय कार्यस्थल पर खुद को साबित करने का है। प्रेम: रिश्तों में तनाव हो सकता है। गलतफहमियों से बचने के लिए पारदर्शिता रखें। यह समय समझदारी से समस्याओं को हल करने का है। सिंगल लोग अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में संकोच न करें। स्वास्थ्य: मानसिक दबाव और तनाव शरीर पर असर डाल सकते हैं। ध्यान और आराम करें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करें। इससे आपका मन और शरीर दोनों ताजगी महसूस करेंगे। लकी रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 3