- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (26 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/12/26/05-thursday2_1735156352.gif)
26 दिसंबर, गुरुवार को वृष राशि के लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों के लिए बदलाव और उन्नति का दिन है। कन्या और वृश्चिक राशि वालों को अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। धनु राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। मकर राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलने की संभावना है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष (कार्ड: नाइट ऑफ कप्स) |
आप आप नई शुरुआत कर सकते हैं। अपने सपनों पूरा करेंगे। आपको प्यार और सहानुभूति मिलेगी। अपने मन की सुनें। किसी सरकारी काम में भी उलझे रहेंगे। आपके शत्रु गुप्त रूप से आपको परेशान कर सकते हैं। आपको क्रोध पर नियंत्रण करना लाभकारी रहेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और जोश आपको सफलता दे सकता है। अपने काम में जुनून रखना जरुरी है। किसी की प्रेरणा बनेंगे। किसी योजना में कामयाबी के लिए आपको बेस्ट कोशिश करने की जरूरत होगी। प्रेम: आप किसी रिश्ते में हैं, तो ये समय और भी करीब आने का है। आप सिंगल हैं, तो नए रोमांटिक संबंध की शुरुआत हो सकती है, जो भावनात्मक रूप से संतुष्ट करेगा। स्वास्थ्य: आपकी सेहत भावनाओं पर निर्भर करेगी। मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखें, ताकि आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
वृषभ (कार्ड: नाइन ऑफ कप्स) |
संतुष्टि और खुशियों का समय है। दयालु रहेंगे। गुप्त दान करें। आपकी कोशिशों प्रयासों का नतीजा आपके सामने होगा। जिससे आपको आत्म संतोष मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्य को ओर स्पष्ट रूप से देख सकेंगे। खुशियों का स्वागत करें। खुले दिल से अपनी जीत को स्वीकार करें। जमीन जायदाद के मामले में भी सुलह होगी।
करियर: आपकी लगन और समर्पण का परिणाम मिलेगा। आप तरक्की के करीब होंगे। किसी योजना में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी पहचान बढ़ेगी। अपनी कोशिशें बनाए रखें और नतीजों का आनंद लें। प्रेम: प्रेम में यह समय संतुष्टि और खुशी का होगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। आप सिंगल हैं, तो किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात की उम्मीद अधूरी रह सकती है। जिससे दिल दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य: आपकी सेहत सामान्य रहेगी। मानसिक शांति और संतुलन के साथ आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। यह समय आपके लिए आराम करने और खुद को पुनः ऊर्जावान महसूस करने का है। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 9
मिथुन (कार्ड: टेन ऑफ वैंड्स) |
अपने कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। आपके पास बहुत सारे काम होंगे। जो आपको थका सकते हैं। यह समय अपने कामों को सही तरीके से व्यवस्थित करने का है, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकें। अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखें और ज्यादा दबाव महसूस न करें। आप जितना अधिक जिम्मेदारियों को हल्का करेंगे, उतना ही बेहतर महसूस करेंगे। दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें। यह समय सहयोग प्राप्त करने का है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो थोड़ा दबाव डाल सकती हैं। यदि आप अपने काम को सही तरीके से प्राथमिकता देंगे, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। समय प्रबंधन और सहयोग से आप काम पूरे कर सकते हैं। प्रेम: कु़छ तनाव और कंफ्यूजन हो सकता है, लेकिन रिश्तों में समझदारी और धैर्य रखें। किसी रिश्ते में हैं, तो आपको थोड़ा और समय देने की जरूरत होगी। सिंगल लोग भी अपनी भावनाओं को समझने में थोड़ा वक्त लेंगे। स्वास्थ्य: आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दबाव बढ़ सकता है। तनाव को कम करने के लिए खुद की देखभाल पर ध्यान दें। योग और ध्यान से मानसिक शांति पाने की कोशिश करें। आप खुद को फिर से ऊर्जावान महसूस कर सकेंगे। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 4
कर्क (कार्ड: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स) |
बदलाव और उन्नति का समय है। आप किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने की प्रक्रिया में होंगे। यह बदलाव आपके लिए मानसिक शांति और राहत लेकर आएगा। यह समय पुराने दर्द या समस्याओं से बाहर निकलने और आगे बढ़ने का है। आपके विचार स्पष्ट होंगे आप जीवन में नई दिशा की ओर बढ़ेंगे। यह यात्रा आत्मा को शांति और संतुलन देगी। इस बदलाव को स्वीकार करें, क्योंकि यह आपके लिए नए अवसर और बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन करेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई दिशा या नया मौका अपनाने का है। जो आपके लिए लंबे समय तक फायदेमंद रहेगा। आपने किसी कठिन प्रोजेक्ट पर काम किया है, तो उसका परिणाम अब सामने आ सकता है। नए अवसरों का स्वागत करें और जोखिम लेने से डरें नहीं। प्रेम: पुरानी समस्याओं से बाहर निकलेंगे। आप दोनों के बीच कोई पुरानी उलझी बात सुलझ सकती है। जिससे आपके रिश्ते में शांति आएगी। आप सिंगल हैं, तो आपके जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। जो आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने तनाव और थकान से राहत मिलेगी। जिससे आपको ऊर्जा महसूस होगी। यह समय ध्यान के लिए है, ताकि आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करें। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
सिंह (कार्ड: द टॉवर) |
आज अचानक बदलाव हो सकते हैं। यह लंबे समय तक आपके लिए फायदेमंद होगा। यह समय पुराने विश्वास और ढांचों को तोड़ने का है। आप नए और मजबूत रास्ते पर चल सकेंगे। यह बदलाव आपके जीवन में अधिक स्वतंत्रता और स्पष्टता लेकर आएगा, लेकिन इसके लिए आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। पुराने संघर्ष से मुक्ति पाने का समय है, जो आपको नई शुरुआत का अवसर देगा।
करियर: योजना या काम में असफलता मिल सकती है। जोखिम लेने और सुधार की दिशा में काम करने का दिन है। घबराने की बजाय, बदलाव को अपनाएं और उससे सीखें। प्रेम: कुछ अप्रत्याशित बदलाव और तनाव हो सकता है। किसी रिश्ते में अचानक बदलाव या कोई समस्या आ सकती है। आपको अपने रिश्ते में नए दृष्टिकोण की आवश्यकता हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए समय कुछ बदलाव की ओर बढ़ने का हो सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय आपको शारीरिक और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और आराम करने की जरूरत होगी। तनाव से बचने की कोशिश करें। खुद को संभालने के लिए समय निकालें। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 9
कन्या (कार्ड: द किंग ऑफ पेंटाकल्स) |
स्थिरता और समृद्धि का समय है। आपकी मेहनत और समर्पण के परिणाम अब दिखाई देंगे, और आप वित्तीय और भौतिक संसाधन में मजबूती आएगी। आपके लिए सफलता और सुरक्षा की ओर बढ़ने का है। आपके पास अपनी योजनाओं को साकार करने के लिए जरूरी संसाधन होंगे, और आप आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेंगे। आत्मनिर्भरता बने है, जिससे आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता और स्थिरता रहेगी। अधिकारियों से तारीफ मिलने की संभावना है। आप वित्तीय मामलों में समझदारी से फैसले लेंगे। जो आपके करियर को बढ़ाएंगे। यह समय आपके लिए प्रगति और समृद्धि का होगा। आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। प्रेम: प्रेम मे स्थिरता और सामंजस्य का समय है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच समझदारी और विश्वास बढ़ेगा। यह समय आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का है। सिंगल लोग भी किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आप संतुलित महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ आप अपनी जीवन शैली में सुधार कर सकते हैं। यह समय नियमित आहार और व्यायाम को अपनाने का है। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4
तुला (कार्ड: द स्ट्रेंथ) |
समस्या का सामना साहस और धैर्य के साथ करेंगे। आप में शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कठिन परिस्थिति में भी आप धैर्य रखेंगे और खुद को सही दिशा में ले जाएंगे। सकारात्मक ऊर्जा भरपूर रहेगी। जिससे आप अपनी समस्याओं का समाधान शांति और समझदारी से करेंगे। करीबी दोस्त से मदद मिलेगी। जिससे सभी काम बिना परेशानी पूरे हो सकेंगे।
करियर: आप में कठिन परिस्थितियों का सामना करने की ताकत होगी। अधिकारी आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। किसी भी कठिनाई का सामना साहस के साथ करेंगे। प्रेम: संयम और समझदारी की आवश्यकता होगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको साथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। कठिन परिस्थिति का सामना आप दोनों मिलकर कर सकते हैं। सिंगल लोग भी अपने आत्मविश्वास से नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: ध्यान और योग की आवश्यकता हो सकती है। शारीरिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक शांति रखने के लिए खुद को समय दें। आराम और ध्यान से आपकी सेहत और बेहतर हो सकती है। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 8
वृश्चिक (कार्ड: द किंग ऑफ वैंड्स) |
आपके अंदर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिससे आप किसी भी काम को प्रभावी ढंग से संभाल पाएंगे। अपनी योजनाओं और विचारों को वास्तविकता में बदलने का समय है। आप नई दिशा में सोचेंगे। दूसरों को प्रेरित करेंगे। आपके फैसले सटीक और समझदारी भरे होंगे। जो आपको आगे ले जाएंगे। आप अपनी सामर्थ्य को पहचानेंगे और उन लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे, जिन्हें आपने पहले तय किया था।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता का उपयोग करेंगे। किसी प्रोजेक्ट को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आपको ऊर्जा मिलेगी। आपके साहस और दृढ़ता से कार्य स्थल पर बदलाव होगा। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आपके नेतृत्व में टीम अच्छे से काम करेगी। प्रेम: अपने साथी से प्रेम और समझदारी से रिश्ते मजबूत करेंगे। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच नई दिशा की शुरुआत हो सकती है। जो आपके संबंधों को और गहरा करेगी। सिंगल लोग आत्मविश्वास से भरे हुए नए संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य इस समय अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। यह समय खुद को फिट रखने और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करने का है। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 1
धनु (कार्ड: टू ऑफ कप्स) |
साझेदारी करने के लिए सकारात्मक समय है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ संबंध मजबूत करेंगे। आप अपने साथी के साथ गहरी और सार्थक बातचीत करेंगे। जिससे आप दोनों के बीच तालमेल और समझदारी बढ़ेगी। आप एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। रिश्तों में नए अवसर और सफलता के संकेत हैं। आपके जीवन को और खुशहाल बना सकते हैं। उत्सव में शामिल होंगे। दोस्तों की साथ अच्छा समय बीतेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय सहयोग और साझेदारी का है। आप किसी के सहयोग से काम कर रहे हैं, तो आपके बीच अच्छे संबंध और समझ बनेगी। जो कामों में सरलता लाएगी। नए व्यवसायिक मौके मिल सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। प्रेम: आप दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोग नए और रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। जो भावनात्मक रूप से संतुष्टी मिलेगी। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें और संतुलन रखने के लिए मेडिटेशन करें। यह समय आपके लिए शांति और खुद की देखभाल करने का है। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 2
मकर (कार्ड: द सन) |
आपके जीवन में सकारात्मकता का समय है। आपकी मेहनत का फल दिखाई देगा और आप सफलता की दिशा में तेजी से बढ़ेंगे। यह समय आत्मविश्वास, खुशी और समृद्धि का है। आप हर कदम पर नई उम्मीद और ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके आसपास के लोग भी आपकी सकारात्मकता से प्रभावित होंगे। आपके साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में जो अंधेरे थे, वे अब दूर होंगे और नई राहों पर चलने का अवसर मिलेगा। खुद को मजबूत करेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रगति का समय है। आपकी कोशिशों का अच्छा फल मिल सकता है। आपको नए मौके मिल सकते हैं। यदि आपने किसी योजना पर काम किया है तो उसका परिणाम बहुत ही सकारात्मक होगा। यह समय आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम: प्रेम में बहुत खुशहाल और सकारात्मक रहेंगे। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच समझ और प्यार बढ़ेगा। इस समय रिश्ते में रोमांस और खुशी का एहसास होगा। सिंगल लोग नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो बहुत ही आनंददायक और संतुष्टि देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य: आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा से आप खुद को तरो ताजा महसूस करेंगे। ये समय खुद की देखभाल करने और संतुलित जीवन जीने का है। अपने शरीर और मन दोनों को आराम देने से आप अच्छा महसूस करेंगे। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 1
कुंभ (कार्ड: थ्री ऑफ पेंटाकल्स) |
एकजुटता और सहयोग का समय है। आपकी कोशिशों को गति मिल सकती है। आप दूसरों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण और रचनात्मक काम पूरे करेंगे। अपने कौशल और ज्ञान से लोगों को इंप्रेस कर सकते हैं। जिससे आपके कामों की तारीफ हो सकती है। आप किसी प्रोजेक्ट में सफलता हासिल कर सकते हैं। अपने काम में सुधार भी करेंगे। इस समय, अपने विचारों और कोशिशों को साझा करें। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय सहयोग और साझेदारी का है। आप किसी टीम या समूह के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम करेंगे। इस समय आपको अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। यह समय आपके लिए सफलता और समृद्धि लाने वाला है। प्रेम: आप दोनों मिलकर अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं का आदान-प्रदान बेहतर होगा। सिंगल लोग नए संबंध में जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्म-संयम और संतुलन बनाए रखें, ताकि आप अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रख सकें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 3
मीन – (कार्ड: सेवन ऑफ कप्स) |
आपके सामने कई विकल्प और मौके होंगे, लेकिन यह समय अपने निर्णयों में स्पष्टता लाने का। आपके मन में बहुत से विचार आएंगे और आपको यह समझने की जरूरत होगी कि कौन सा रास्ता आपके लिए सबसे बेहतर है। भ्रमित होने से बचने के लिए आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देना होगा। यह समय अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से जानने और किसी भी संदेह को छोड़ने का है। सही निर्णय ही आपको सफलता देंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। आप समझदारी से निर्णय लें। किसी भी ऑफर को पूरी समझ से स्वीकार करें। अपने लक्ष्य और प्राथमिकताओं के अनुसार आगे बढ़ें। प्रेम: लव लाइफ में भावनात्मक रूप से उलझ सकते हैं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच असमंजस हो सकता है। अपने साथी से स्पष्ट बातचीत करने और एक-दूसरे की उम्मीदों को समझने का समय है। स्वास्थ्य: इस सप्ताह मानसिक तनाव और उलझन हो सकती है। जो आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ध्यान, योग, और आराम से आप अपने मन को शांति दे सकते हैं। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 7