Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (2 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष राशि वालों के काम में बड़े बदलाव हो सकते हैं, मिथुन राशि वालों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (2 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2 जनवरी, गुरुवार को वृष राशि वालों के काम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। मकर राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (कार्ड: द चैरियट)

अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए साहसी कदम उठाना पड़ेगा। अपनी ताकत पहचानेंगे। चुनौती का सामना करने के लिए आपके पास ऊर्जा और जोश रहेगा। उत्साह बढ़ेगा। आप अपने सपनों के करीब आएंगे। सामाजिक कामों में दिलचस्पी लेंगे। मनोबल बढ़ेगा। जिससे आप अपने रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगे। खुद पर विश्वास रखें। सफलता मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में निडरता और दृढ़ता से काम करने का समय है। नई ऊर्जा मिलेगी। इससे आप अपने प्रोजेक्ट्स में सफलता पा सकते हैं। बड़े बदलाव या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्य स्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें। प्रेम: आपको अपने संबंधों में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उन्हें सच्चे प्यार की ओर मार्गदर्शन करेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। यह समय अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है। आप पूरी तरह मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त महसूस कर सकेंगे। व्यायाम और संतुलित आहार से आपकी सेहत बेहतर होगी। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

वृष (कार्ड: द एंपेरर)

आप अपने काम को लेकर पूरी तरह स्पष्ट होंगे। अपने निर्णयों में मजबूती दिखाएंगे। अपने उद्देश्य ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध कदम बढ़ाएंगे। आपके भीतर एक नेतृत्व गुण होगा। जिससे आप दूसरों को प्रेरित करेंगे। इस दिन का सही उपयोग करें। अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ें। यह समय अपने सिद्धांतों पर खरा उतरने और किसी भी असमंजस को छोड़ने का है।

करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन को देखा जाएगा। अधिकारी आपके फैसलों की तारीफ करेंगे और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय है अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करने का है। प्रेम: प्रेम में जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो समझदारी से फैसले लेने की आवश्यकता होगी। अविवाहितों के लिए किसी स्थिर और गंभीर रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: इस समय आपकी सेहत बेहतर रहेगी। मानसिक स्थिरता और शारीरिक ताजगी का अनुभव करेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति गंभीर दृष्टिकोण अपनाना होगा ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 4

मिथुन (कार्ड: द जजमेंट)

आपके निर्णयों का मूल्यांकन करेंगे, ताकि आप आगे के रास्ते को सही दिशा दे सकेंगे। अपने पिछले अनुभवों से सीखने का समय है। आप भविष्य में बेहतर निर्णय ले सकेंगे। पुराने बोझ को छोड़ने और नई शुरुआत करने के लिए आप तैयार होंगे। आत्मविश्वास से भरा हुआ रास्ता खुल सकता है। अपनी शक्तियों और कमजोरियों का पहचानें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपके किए कार्यों का मूल्यांकन होगा। यदि आपने अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई है, तो इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। पुराने प्रयासों से नए अवसर पैदा हो सकते हैं। आप जो काम कर रहे हैं उसमें अब आपको मान्यता और सम्मान मिलने की संभावना है। आपने कड़ी मेहनत की है, तो उसका परिणाम अब दिखेगा। प्रेम: एक नई शुरुआत हो सकती है। आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। अविवाहित के लिए एक सशक्त और उद्देश्यपूर्ण रिश्ता शुरू हो सकता है, जिसमें आप अपने साथी के साथ जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए ध्यान और योग में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। खुद को आराम देना जरूरी है। खुद से जुड़े रहें और मानसिक शांति रखें। स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं, ताकि आप ताजगी महसूस कर सकेंगे। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

कर्क (कार्ड: सात वैंड्स)

अपने विचारों और विश्वासों पर टीके रहना होगा। बाहरी दबाव आपको असुरक्षित महसूस करवा सकता है। आपको अपनी स्थिति और सिद्धांतों पर खड़ा रहना होगा। चाहे हालात जैसे भी हों। अपने इरादों को मजबूत रखें। संघर्ष से घबराएं नहीं, क्योंकि आपके पास उसे सुलझाने की पूरी ताकत और क्षमता है। आपको खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। आपको अपनी योजनाओं और विचारों को दृढ़ता से प्रस्तुत करना होगा। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें मेहनत और समर्पण से सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम जीवन में समझौता और सहनशीलता की आवश्यकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी भावनाओं और रिश्ते को महत्व देना होगा। अविवाहित लोग किसी आकर्षक संबंध में दिलचस्पी ले सकते हैं, लेकिन उन्हें भावनात्मक तौर पर सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपको ताकत का सही उपयोग करना होगा। ध्यान और योग से तनाव कम होगा। आराम और संतुलित आहार के साथ आप अपनी ऊर्जा बनाए रख सकते हैं। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

सिंह (कार्ड: सात कप)

विरोध का सामना करते हुए आपको आंतरिक शक्ति का एहसास होगा। कठिन परिस्थिति से घबराए नहीं, आपको अपने सिद्धांतों और विश्वासों की रक्षा करनी होगी। यह समय अपने आत्मविश्वास को साबित करने और मुश्किलों को पार करने का है। आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। अपने रास्ते पर दृढ़ता से चलना होगा। आपको यह समझने का मौका मिलेगा कि आप अपनी स्थिति को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं और सफलता पा सकते हैं।

करियर: कार्य स्थल पर आपको चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह आपकी पेशेवर क्षमता को साबित करने का समय है। अपने विचारों और योजनाओं को आत्मविश्वास से प्रस्तुत करें। मेहनत का फल मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम में थोड़ी असहमति हो सकती है, लेकिन यह रिश्ते को मजबूत बनाने का अवसर भी है। आपको अपने साथी से अच्छे संवाद और समझ बनाने की जरूरत होगी। अविवाहित लोग रोमांटिक रिश्ते में दिलचस्पी दिखा सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने दिल की सुनने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको उसे सही तरीके से संभालने की जरूरत है। योग और ध्यान से शांति मिल सकती है। शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 3

कन्या (कार्ड: क्वीन ऑफ वैंड्स)

आपके सामने कई विकल्प और निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। आप भ्रमित हो सकते हैं। सही दिशा का चुनाव करने में मुश्किल हो सकती है। आपको अपने दिल-दिमाग, दोनों से काम लेकर सही फैसले लेने होंगे। लालच या भ्रामक स्थिति से बचने की कोशिश करें। शांत रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आत्म-विश्लेषण और अपनी इच्छाओं की पहचान करने का समय है, ताकि आप सही रास्ते पर आगे बढ़ सकें।

करियर: कामकाजी जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं, इनसे पहले आपको पूरी जानकारी और सावधानी से विचार करना होगा। भ्रमित होने से बचें और लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम: प्रेम संबंधों में आपको कुछ अस्पष्टता का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहने से पहले अपने साथी से स्पष्टता और समझदारी की बात करें। अविवाहित लोग अपने भावनात्मक निर्णयों में थोड़ी सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान और उलझन हो सकती है, इसलिए अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित बनाए रखें। ध्यान और योग से आप शांति और आराम पा सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार और नियमित व्यायाम जरूरी होगा। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 7

तुला (कार्ड: टेन स्वॉर्ड्स)

खुद को आत्मविश्वास और शक्ति से भरा महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा और आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेंगे। यह दिन आपकी क्षमताओं को पहचाने और उनका सही उपयोग करने का है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी रचनात्मकता और उत्साह के कारण सफलता मिलेगी। लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। अधिकारियों से आपको तारीफ मिलेगी। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो सही समय है। प्रेम: प्रेम में ऊर्जा रहेगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच तालमेल बढ़ेगा। आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल लोग किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर रहेंगे। आप उत्साही और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से अच्छा महसूस करेंगे। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 3

वृश्चिक (कार्ड: फोर कप्स)

आज आपके सामने चुनौती आ सकती है। जो आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर कर सकती है। यह स्थिति अस्थायी है और आखिरी में आपको इससे राहत मिलेगी। यह आपके लिए नए रास्ते खोलने का संकेत है। यह समय खुद को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाने और समझदारी से आगे बढ़ने का है। पुराने दुख पीछे छोड़ दें। नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाएं। खुद को समय दें। इन चुनौतियों से सीखें, ताकि भविष्य में आप अधिक मजबूती से खड़े हो सकें।

करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा या रुकावटें आ सकती हैं। यह समय आत्ममंथन और सुधार का है। बड़े बदलाव के लिए तैयार रहें, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी होगा। प्रेम: प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। आप और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी हो सकती है। इस समय आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। खुद को और अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए थोड़ी दूरियां बनाएं। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान की मदद लें। आराम और उचित देखभाल से आप खुद को दोबारा बेहतर महसूस करेंगे। लकी कलर: नीला रंग, लकी नंबर: 9

धनु (कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स)

आज आपको वर्तमान स्थितियों पर सोचने का समय मिलेगा। पुराने मामलों में उलझने की बजाय अपनी दिशा को फिर से निर्धारित करना होगा। संतोष की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन नए अवसर दिखेंगे। पुराने रिश्ते या कार्यक्षेत्र के अनुभवों को नकारने की बजाय, उनसे कुछ नया सीखने की कोशिश करें। आत्ममंथन और नए विचार आपको नई राह दिखा सकते हैं। यह समय खुद को पूरी तरह से समझने और फिर से अपने जीवन की दिशा तय करने का है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियों पर पुनः ध्यान देना पड़ेगा। यह समय नई योजनाओं पर विचार करने और खुद को व्यस्त रखने का है। कुछ और रचनात्मक अवसर आपके पास आ सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज न करें। प्रेम: प्रेम जीवन में एक खामोशी या उदासी महसूस हो सकती है। यह समय अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ साझा करने का है। अविवाहित के लिए यह समय सोच-समझकर रिश्तों में प्रवेश करने का है। रिश्ते में खुलकर बात करना आवश्यक होगा, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर किया जा सके। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है। आपको खुद को आराम देने की आवश्यकता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि भी आपके शरीर को आराम दे सकती है। लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 4

मकर (कार्ड: एस ऑफ कप्स)

आज आपके जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत मिल रहा है। आप भावनात्मक रूप से पूरी तरह से तैयार होंगे। नए अनुभवों और नई भावनाओं को अपनाने का समय है। अपने अंदर की गहरी भावनाओं को पहचानने और उन्हें सकारात्मक दिशा में मोड़ने का समय है। आपके जीवन में शांति और संतुलन की लहर दौड़ सकती है, जो आपके रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। खुद पर ध्यान देने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है। खुद के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना से आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

करियर: करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। आपके कामों में रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन की आवश्यकता महसूस होगी। आपकी कोशिशों का परिणाम सकारात्मक हो सकता है। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए विचार और योजनाएं आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती हैं। प्रेम: आपको गहरी भावनाओं का एहसास हो सकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप और आपके साथी के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे हो सकते हैं। सिंगल लोग भी रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं, जो लंबे समय तक चलेगा। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। खुद को आराम देने के लिए समय निकालें और अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें। यह समय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का है। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 6

कुंभ (कार्ड: पेज और स्वॉर्ड्स)

आज आपके जीवन में नयापन और जोश का संचार होगा। यह समय आपके लिए नई जानकारी और विचारों को ग्रहण करने का है। आपकी सोच में ताजगी आएगी और आप नए दृष्टिकोण से चीजों को देखेंगे। यह समय खुद को चुनौती देने और नई संभावनाओं की खोज करने का है। खुद को नई योजनाओं या विचारों के साथ आगे बढ़ते हुए पाएंगे। अपने विचारों को स्पष्ट और सटीक तरीके से व्यक्त करने की आवश्यकता हो सकती है। किसी विशेष कार्य में आपकी सोच और सक्रियता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

करियर: आज करियर में आपकी सोच तेज और स्पष्ट होगी। नए विचार को लेकर आप सक्रिय रह सकते हैं और कुछ नया सीखने की इच्छा महसूस करेंगे। कामों में जल्दी निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए अपनी सोच को सटीक बनाए रखें। प्रेम: कुछ नई सोच और संवाद की जरूरत है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके विचार स्पष्ट और ईमानदार होंगे। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो उनके जीवन में नया दृष्टिकोण लाएगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक स्पष्टता और तेज सोच का प्रभाव होगा। आपका मन शांत रहेगा, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। मानसिक दबाव से बचने के लिए आराम करें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 5

मीन ( कार्ड: द मैजिशियन)

आज का दिन आपके लिए अपार संभावनाओं से भरा होगा। यह समय अपनी छुपी हुई क्षमताओं और कौशल को बाहर लाने का है। आपकी इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास सफलता की दिशा में ले जाएंगे। आपकी सोच में शक्ति और स्पष्टता आएगी। जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। अपने संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना और नए रास्तों पर चलने का समय है। इस समय आप अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करके आगे बढ़ सकते हैं। यह समय आपके लिए अवसरों और बदलावों से भरा रहेगा।

करियर: आज कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे। नई योजनाओं को लेकर आप अपने कामों में सक्रिय रहेंगे। यह समय अपने कौशल को साबित करने और किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का है। प्रेम: प्रेम में बातचीत और समझ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ मजबूत और स्पष्ट संवाद करेंगे। सिंगल लोग नए रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं, जो लंबे समय तक चलेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहेंगे। आप नई जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। खुद को सशक्त बनाने के लिए ध्यान और व्यायाम करें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *