Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (13 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: कर्क राशि के लोगों का रुका काम पूरा हो सकता है और कन्या राशि के लोगों को प्रमोशन के मौके मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (13 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 मार्च, गुरुवार को मिथुन राशि के लोगों को वित्तीय फायदा हो सकता है। कर्क राशि के लोगों का रुका काम पूरा हो सकता है। नए सोर्स से धन लाभ होने की संभवना है। कन्या राशि के लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। मीन राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – फाइव ऑफ वांड्स

दुविधा की स्थिति बन सकती है। इम्पॉर्टेंट काम को नजरअंदाज करना नुकसानदायक होगा। रिश्तेदारों से अचानक कोई चर्चा हो सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा तेज रहेगी, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रखने के लिए अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी से तालमेल बैठाने में कठिनाई होगी। गृहिणियों को जिम्मेदारियों का बोझ अधिक महसूस होगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी।

करियर: सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में समय लग सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट में मेहनत करनी होगी। प्रेम: रिश्तों में शिकायतें पैदा हो सकती हैं। पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आने की संभावना है। रिश्ते में भरोसा रखें। स्वास्थ्य: शरीर में थकान और मांसपेशियों में जकड़न महसूस हो सकती है। खानपान संतुलित रखें और नींद पूरी लें। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: क्रिमसन, भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ – द फूल

दिन नए अनुभव लेकर आएगा। किसी नए विषय पर चर्चा हो सकती है। बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी, जिससे उनके सवालों के जवाब देने में समय बीतेगा। घरेलू वातावरण हल्का-फुल्का रहेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार होगा। किसी रोमांचक अवसर का सामना कर सकते हैं। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।

करियर: नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय रहेगा। कार्यस्थल पर लापरवाही न करें, अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकता है। सीनियर्स के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश करें। जोखिम लेने से पहले सही आंकलन करें। प्रेम: पार्टनर के साथ ट्रिप की योजना बन सकती है। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते बनने की संभावना है। डेट पर जाये , और खुलकर बातचीत करें। भावनाओं को व्यक्त करने में झिझक महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य: सिर हल्का भारी रह सकता है। अनियमित दिनचर्या से शरीर थका हुआ महसूस होगा। शारीरिक सक्रियता बनाए रखें। मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन – नाइट ऑफ पेंटाकल्स

धीरज और समझदारी से लिए निर्णय फायदेमंद होंगे। परिवार में संतुलन रखना जरूरी होगा। वित्तीय फायदा मिलेगा। बेधड़क होकर आगे बढ़ें। व्यापार में धीमी गति से ही सही, लेकिन लाभ की संभावना बनी रहेगी। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घरेलू माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ सकता है। नई योजनाओं पर अमल करने का सही समय है।

करियर: किसी प्रोजेक्ट में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वनिर्णय भी महत्वपूर्ण रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेमी से किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। विवाहितों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को अपने मनचाहे साथी से मिलने का अवसर मिल सकता है। मतभेद दूर करने का समय अनुकूल है। स्वास्थ्य: शारीरिक दर्द महसूस हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण थकान हावी हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे, लेकिन तनाव से बचने का प्रयास करें। नियमित व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: पीकॉक ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क – नाइन ऑफ कप्स

परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संत जनों का आशीर्वाद मिलेगा। मन प्रसन्न होगा। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। व्यापारी वर्ग को किसी बड़ी डील का लाभ मिल सकता है। घर का माहौल सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

करियर: कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमी से कोई मन की बात साझा करने का सही समय है। स्वास्थ्य: जंक फूड से दूरी बनाए रखें। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा। नियमित व्यायाम करने से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

सभी ख्वाहिशें पूरी हो सकती है, अवॉर्ड से सम्मानित होंगे परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। तरक्की से गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए सोर्स से धन लाभ होने की संभवना है। व्यापार में निवेश के अवसर मिल सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर सकारात्मक योजनाएं बनेंगी।

करियर: साक्षात्कार में सफलता की संभावना है। व्यापारियों को लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रबंधन और वित्त क्षेत्र के लोगों को तरक्की मिलेगी। प्रेम: दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई रोमांटिक मुलाकात संभव है। साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य: सिरदर्द और आंखों की समस्या हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें। तनाव को दूर रखने के लिए ध्यान करें। खानपान संतुलित रखें। पर्याप्त नींद लेने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग: लाइट ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

दिन अचानक बदलाव लेकर आ सकता है। परिवार में नई खुशियों का संचार होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मामलों में सकारात्मक सुधार होगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ संभव है। कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।

करियर: प्रमोशन या नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। फ्रीलांस काम को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम: रिश्ते में नई समझ विकसित होगी। प्रेमी जोड़ों के बीच पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। विवाह योग्य लोगों को शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। कोई अप्रत्याशित रोमांटिक पल जीवन में आ सकता है। स्वास्थ्य: खानपान पर विशेष ध्यान दें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। रक्तचाप संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। नियमित व्यायाम करें और नींद पूरी लें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4

तुला – पेज ऑफ़ स्वॉर्ड्स

परिवार में विचारों का मतभेद हो सकता है। किसी पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है। बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी, वे कुछ नया सीख सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह महत्वपूर्ण होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, जल्दबाजी से बचें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। निवेश के लिए समय उचित नहीं है। अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है। किसी मित्र से असहमति हो सकती है। समझदारी से निर्णय लें।

करियर: शोध, लेखन और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर नई चुनौतियां आ सकती हैं। उच्च अधिकारियों से तीखी बातचीत हो सकती है। प्रेम: शादीशुदा लोगों के बीच शिकायते बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। कोई तीसरा व्यक्ति मतभेद पैदा कर सकता है। बातचीत से समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य: माइग्रेन या तनाव से बचाव जरूरी है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। मोबाइल और लैपटॉप का अधिक उपयोग ना करें। ताजा हवा में समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: डार्क पिंक, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – फोर ऑफ कप्स

आज का दिन आत्मचिंतन में बीतेगा। किसी मुद्दे पर निराश हो सकता है। घर के बड़े लोग आपकी उदासीनता से चिंतित हो सकते हैं। उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन नया जोखिम उठाने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ पुराने अवसरों को खोने का एहसास होगा। रिश्तेदारों से संपर्क बनाए रखें, उपेक्षा रिश्तों में दूरी ला सकती है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को नीरसता महसूस हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट रुचिकर नहीं लगेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। अवसर कहीं न कहीं मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को धीमी प्रगति दिख सकती है। प्रेम: रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस होगी। जीवनसाथी आपकी उदासीनता को लेकर असहज हो सकता है। सिंगल लोग पुराने अनुभवों को लेकर ज्यादा सोच सकते हैं। प्रेम में नई संभावनाओं को अपनाने की जरूरत है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आलस्य और थकान हावी रह सकती है। ध्यान और योग करने से राहत मिलेगी। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी का सेवन बढ़ाएं। सकारात्मक सोच अपनाएं। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

धनु – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन आत्म विश्लेषण और शांति से बिताने का है। परिवार के किसी मामले में जल्दबाजी से बचें। घरेलू मामलों में धैर्य रखें। बहस से बचें। व्यापार में नई योजनाओं को फिलहाल टालें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई विषय चिंता का कारण बन सकता है। कोई पुरानी यादें मन में हलचल पैदा कर सकती हैं। रिश्तेदारों से मिलकर मन हल्का होगा।

करियर: नौकरीपेशा लोग कार्यभार से थकान महसूस करेंगे। ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल से दूर रहने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण फैसले को टालना बेहतर रहेगा। बैंकिंग और अकाउंटिंग क्षेत्र के लोग अधिक सतर्क रहें। नया अवसर मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। प्रेम: रिश्तों में ठहराव महसूस होगा। पार्टनर से खुलकर बात करें, गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सिंगल लोग नए रिश्तों के बारे में सोचने के मूड में नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य: अधिक मानसिक दबाव लेने से बचें। शरीर को आराम दें, व्यायाम से ऊर्जा मिलेगी। आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या में सुधार करें, पौष्टिक आहार लें। भाग्यशाली रंग: स्लेटी, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – क्वीन ऑफ वांड्स

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बच्चों की कोई उपलब्धि आपको गर्व महसूस कराएगी। घरेलू जीवन में संतुलन बना रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। किसी करीबी रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। कोई शुभ समाचार चौंका सकता है।

करियर: नेतृत्व क्षमता उभरकर आएगी। अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय है। जो लोग इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं। टीम वर्क में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रेम: जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़े भविष्य को लेकर सकारात्मक निर्णय लेंगे। अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है। किसी खास से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है। स्वास्थ्य: खानपान पर ध्यान दें। थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। हाइड्रेट रहें और नियमित योग करें। त्वचा संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें। दिनचर्या में अनुशासन लाने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आज सतर्कता रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, कोई अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में नए समझौते पर विचार कर सकते हैं। किसी मित्र से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। दिनभर उत्सुकता बनी रहेगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।

करियर: किसी प्रोजेक्ट पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। सहकर्मियों के साथ विचारों में टकराव हो सकता है। रिसर्च और एनालिटिक्स फील्ड के लोगों की प्रगति हो सकती हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। प्रेम: साथी से बेवजह बहस हो सकती है। प्रेमी जोड़ियों को संवाद में स्पष्टता रखनी होगी। शादीशुदा लोगों के बीच किसी तीसरे के कारण गलतफहमी हो सकती है। नया रिश्ता जुड़ने के योग हैं। स्वास्थ्य: सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने से थकान महसूस होगी। मानसिक तनाव दूर करने के लिए ध्यान लगाएं। शारीरिक व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। आहार संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1

मीन – एस ऑफ कप्स

आज भावनात्मक रूप से सकारात्मक दिन रहेगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। धन को लेकर नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। नया सौदा फायदे का साबित होगा। गृहिणियों को घर के कार्यों में प्रशंसा मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। निवेश से लाभ होगा। दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

करियर: रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की सराहना होगी। साझेदारी में काम कर रहे लोग पारदर्शिता बनाए रखें। प्रेम: एकतरफा प्यार करने वालों को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रहेगा। नींद अच्छी आएगी। हृदय से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। अधिक मीठा खाने से बचें। योग और मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *