Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (13 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि के लोगों को करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा और मिथुन राशि वालों के ट्रांसफर होने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (13 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 फरवरी, गुरुवार को वृष राशि के लोग करियर में नई प्लानिंग कर सकते हैं। मन लगाकर काम करेंगे। सिंह राशि के लोगों को करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा। मकर राशि वालों का दिन कुछ नया करने में बीतेगा।

कुंभ राशि के लोगों को जीत मिलेगी। मिथुन राशि वालों के ट्रांसफर होने की संभावना है। निवेश के लिहाज से तुला राशि वालों के लिए बेहतर समय नहीं है। शेयर मार्केट में पैसा अटक सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (द लवर्स)

आज आपको कुछ चीजें बहुत ही साफ नजर आ सकती हैं। लोग क्या सोच रहे हैं, आपको यह समझने की जरूरत नहीं है। अपने काम को महत्व दें। पूरी निष्ठा से काम करें। कठिनाइयां बहुत आएंगी। थोड़ा संघर्ष भी बढ़ेगा। आपका निरंतर कार्य करना और किसी से उम्मीद न रखना ही आपके लिए लाभदायक होगा।

करियर: लॉजिस्टिक बिजनेस करने वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। बिजनेस से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। फ्रीलांसर को नए मौके मिलेंगे। प्रेम: रिश्तों में अहम और किसी भी प्रकार के शक को जगह न देना ही आपके लिए उचित होगा। पुराने मुद्दों को छोड़ना ही आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। नियमित ध्यान, आराम और खुद का बैलेंस बनाए रखें। शुभ रंग: कत्थई, शुभ अंक: 4

वृषभ (टेन ऑफ पेंटाकल्स)

आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। थोड़े ही प्रयासों से अपने आसपास की चीजों को नया मोड़ दे पाएंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। बिछड़े हुए साथी से फिर मिल सकते हैं। खुद को दोबारा स्टेब्लिश करें। सकारात्मक सोचते हुए आगे बढ़ें। मेहमान को आगमन होगा। उनके सत्कार मे व्यस्त रहेंगे।

करियर: कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। साथी से किसी योजना पर डिस्कशन कर सकते हैं। मन लगाकर काम करेंगे। जिस कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम: प्रेम में बदलाव की स्थिति रहेगी। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। किसी की याद आपको सताएगी। सिंगल्स का पैचअप हो सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। सर दर्द की समस्या होगी। थोड़ा सा डिहाइड्रेशन भी महसूस होगा। शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 7

मिथुन (वन पेंटाकल्स)

आज आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा। प्लानिंग में अचानक बदलाव करने की जरूरत हो सकती है। आपको बैलेंस रखना होगा। नए मामलों में बढ़ेंगे। कोई अजनबी आपके लिए मददगार हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा समय है। जरूरत से अधिक खर्चा करेंगे। परिवार से मिलकर मन खुश होगा।

करियर: ट्रांसफर होने की संभावना है। ये बदलाव आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा। टीमवर्क के साथ काम करें। धैर्य और साहस रखें। प्रेम: आपका साथी आपकी बात से असहमत हो सकता है। दोनों में अनबन हो सकती है। कुछ लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। मानसिक शांति भी बनाए रखना बहुत जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें। भरपूर नींद और सही डाइट लें। शुभ रंग: मेहरून, शुभ अंक: 6

कर्क (फोर ऑफ स्वॉर्ड्स)

विवेक से काम लेना बहुत जरूरी है। जो भी काम करें उसमें सटीकता लाएं। अपनी बात पर टिके रहें। बौद्धिक क्षमता का इस्तेमाल करेंगे। ज्यादा कठोर न बनें। किसी को दुखी न करें। अपने आसपास के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है।

करियर: अपनी सूझबूझ से कई काम समय पर सुलझा लेंगे। स्टाफ का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के काम की जिम्मेदारियां आपको उठानी पड़ेंगी। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। आप खुले दिल से अपने साथी से बात करें। मन की बात करेंगे तो परेशानियां दूर होंगी। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप मजबूत और संतुलित रहेंगे। शारीरिक रूप से अच्छा समय है। अच्छी आदतों को अपनाएं। इवनिंग वॉक करें। शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 9

सिंह (फाइव ऑफ कप्स)

आज आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। बहुत खुशी महसूस होगी। आप उससे संतुष्ट रहने की कोशिश करेंगे। ईश्वर को धन्यवाद देंगे। रिश्तेदारी में समय बीत सकता है। सामाजिक उत्सव में शामिल होंगे। लोग आपके साहस और धैर्य की प्रशंसा करेंगे।

करियर: अपने कार्य और योजनाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। कार्य स्थल पर अपने सीनियर्स और जूनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यशैली में लगातार सुधार की ओर अग्रसर रहेंगे। प्रेम: अपने साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। पार्टनर आपकी अनकही बात समझ जाएंगे। आपको सम्मान भी मिलेगा। सिंगल लोग किसी को प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य: आप किसी बीमारी से परेशान थे तो सुधार होगा। आनंदित महसूस करेंगे। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कुछ कामों की व्यवस्था आपको थका सकती है। शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 5

कन्या (क्वीन ऑफ़ पेंटिकल्स)

बड़े आयोजन की जिम्मेदारी मिलेगी। अच्छे टीम लीडर के रूप में काम करेंगे। काम के प्रति आपका समर्पण आपको आगे ले जाएगा। अपने स्वभाव में विनम्रता लाएं। बातचीत में कड़े शब्द इस्तेमाल न करें। घर में नए सदस्य के आने से खुशी मिलेगी। धन अधिक खर्च होगा। किसी चीज के हिसाब–किताब को लेकर परेशान हो सकते हैं।

करियर: आपको कार्य स्थल पर जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। बड़े लोग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी रणनीति बदलें और फिर काम करें। प्रेम: प्रेम संबंधों में दूरियां होंगी। नजदीकी बढ़ेगी। एक दूसरे से नई प्लानिंग पर बातें करेंगे। प्रेमी को गिफ्ट देंगे। स्वास्थ्य: आपको मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है। स्ट्रेस न लें। थोड़ी देर का मेडिटेशन जरूर करें। शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे। शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 2

तुला (नाइट ऑफ वेड्स)

आज कंफ्यूजन की स्थिति बनेगी। बहुत सारे सवालों के जवाब ढूंढने में परेशान होंगे। अपनी सोच को साफ रखें। अपने फैसलों को लेकर असमंजस में न रहें। मन की बात सुनें वही आपको सही राह दिखाएंगे। निवेश करने के लिए बेहतर समय नहीं है। शेयर मार्केट में पैसा अटक सकता है।

करियर: आज अपनी टीम में बदलाव करेंगे। चीजों को बहुत क्लेरिटी से करेंगे ताकि गलती न हो। जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उसे कुछ समय के लिए रोक सकते हैं। प्रेम: आज रिश्तो में मिठास रहेगी। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। पार्टनर आपको समझेगा और आपका तारीफ करेगा। स्वास्थ: पेट संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है। भोजन और पानी का ध्यान रखें। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1

वृश्चिक (सिक्स ऑफ वांड्स)

अपने मन की बात सुनें। किसी भी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। चिंतन पर ध्यान दें। चिंता पर नहीं। नेगेटिव लोगों और नेगेटिव सोच से बचें। अजनबी की सलाह आपके लिए मिरेकल हो सकती है। धन के मामलों सावधान रहना होगा।

करियर: कार्य स्थल पर नई योजना बना सकते हैं। आपका स्टाफ आपका सहयोग करेगा, लेकिन कुछ लोग आपके काम में रुकावट बन कर सकते हैं। प्रेम: आपके और साथी के दरमियान लंबी बातचीत हो सकती है। जिससे आपके रिश्तों में नयापन आएगा। पार्टनर बहुत इमोशनल हो सकता है। नया साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य: एक्सरसाइज और योग करेंगे। जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 3

धनु (टेन ऑफ कप्स)

आज आपको कई प्रकार के प्रलोभन मिल सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। अपने कार्य और जिम्मेदारियां को महत्व दें। ईमानदार रहना बहुत जरूरी है। नहीं तो फंस सकते हैं। किसी भी डॉक्यूमेंट या एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर न करें। माता पिता की सलाह लेना बहुत जरूरी है। शिक्षा पर धन खर्च होगा।

करियर: आपको अपनी कार्य शैली बदलनी पड़ेगी। अपने आप को साबित करना पड़ेगा। बड़े लोग आपको परख सकते हैं। प्रेजेंटेशन में जल्दबाजी न करें। पूरी तैयारी के बाद ही खुद को प्रेजेंट करें। प्रेम: आपका साथी इच्छाओं को पूरी करेगा। दूरियां कम होंगी और नजदीकी बढ़ सकती है। भावनाओं को सम्मान दें। एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ: मानसिक रूप से थक सकते हैं। परेशान हो तो एकांत में समय बिताएं। शुभ रंग: हल्का हरा, शुभ अंक: 5

मकर (द एंपरर)

कुछ नया करने में दिन बीतेगा। समृद्धि बढ़ेगी। अपने परिवार की देखभाल में समय बिताएंगे। घर के रिनोवेशन का कार्य भी शुरू करवा सकते हैं। खुद को अंदर से मजबूत महसूस करेंगे। परिवार के साथ बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें।

करियर: नए अधिकारी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जो कि आपको नए अनुभव करवाएंगे। प्रेम: आपके रिश्ते में समझदारी आएगी। पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। कुछ भूल के आगे बढ़ना ही बेहतर होगा। सिंगल लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य: आपको आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रॉपर हाइजीन का ध्यान रखें। मानसिक रूप से ज्यादा परेशान न हों। शुभ रंग: सिन्दूरी, शुभ अंक: 3

कुंभ (वन ऑफ स्वॉर्ड)

आज का दिन आपकी जीत का होगा। चुनौती का सामना पूरी ताकत से करेंगे। अपने दुश्मनों को हरा सकते हैं। दुश्मन आपकी ताकत देखकर अचंभित होंगे। पूरी कोशिश से काम बनेंगे। छोटी सी बात को भी नजर अंदाज न करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। एटीट्यूड न दिखाएं।

करियर: आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विश्वास बढ़ेगा। प्रोजेक्ट आज पूरा होगा। काम में मदद मिलेगी। प्रेम: आज आपके और आपके साथी के बीच विश्वास बढ़ेगा। विचारों और भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। अपने बंधन को और मजबूत करें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी मानसिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। किसी तरह के प्रेशर में मौन रहने की कोशिश करें। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 6

मीन (नाइन ऑफ पेंटाकल्स)

आप आज किसी को दुखी न करें। ज्यादा इमोशनल भी न रहें। अपनी वाणी को मीठा रखें। आदतों में सुधार करें। मेंटर का मार्गदर्शन मिलेगा। कुछ लोग आपको पसंद नहीं आएंगे, लेकिन खुद को बदलना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी स्थिति का ज्यादा विरोध न करें। शांति रखें। इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा टाइम है।

करियर: कार्यस्थल पर अपने अनुभव की मदद से काम करना ही आपको सफलता दिलाएगा। टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। प्रेम: आपसी संबंधों में प्रेम और गहराई बढ़ेगी। पुरानी बातों को लेकर डिस्कशन न करें। नए शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। अपनी दिनचर्या स्थिर रखें। सही आहार लें। शुभ रंग: जामुनी, शुभ अंक: 4

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *