Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (10 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों को रुका पैसा और कुंभ राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (10 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

10 अप्रैल, गुरुवार को मेष राशि वालों को नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। कन्या राशि के लोगों को नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों का अधूरा काम पूरा हो सकता है। मकर राशि के लोगों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – पेज ऑफ़ वांड्स

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। नए विचारों को सरल रूप देने का उत्साह रहेगा। घर में युवा सदस्य कुछ नया करने की जिद कर सकते हैं, जिससे माहौल में हलचल बनी रहेगी। आपकी रचनात्मकता को सराहा जाएगा। किसी पुराने मित्र का संदेश मिल सकता है। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा अधिक खर्च हो सकता है, पर लंबे समय के लिए लाभकारी साबित होगा। परिवार में सकारात्मक चर्चा होगी। कोई छोटा ट्रिप दिन को रोचक बना सकती है।

करियर: नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। ऑफिस में किसी नए प्रस्ताव पर कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आपको अपनी शैली दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी कोर्स या स्किल ट्रेनिंग का निर्णय फायदेमंद रहेगा। ऑनलाइन नेटवर्किंग से काम मिल सकता है। प्रेम: रिश्तों में उत्साह और नयापन रहेगा। सिंगल लोग किसी फ्रेश फेस से बातचीत शुरू कर सकते हैं जो आगे जाकर गहराई ले सकती है। जीवनसाथी या पार्टनर से खुलकर विचार-विमर्श होगा। एक साथ कोई क्रिएटिव एक्टिविटी करने से जुड़ाव बढ़ेगा। कोई रोमांटिक गिफ्ट या प्लानिंग मूड को खुशनुमा बनाएगी। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। नींद की गड़बड़ी, स्क्रीन टाइम की अधिकता या सिर में भारीपन की शिकायत हो सकती है। ताजगी के लिए प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना लाभदायक होगा। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5

वृष – क्वीन ऑफ़ स्वोर्ड्स

आज का दिन फैसलों और स्पष्ट सोच का है। परिवार में बुजुर्गों की सलाह से कोई महत्वपूर्ण विषय सुलझ सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को घेर सकती है। पर समाधान जल्द मिलेगा। महिलाओं की बातों को परिवार में विशेष महत्व मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से संतुलित सोच से लाभ होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से बातचीत मन को हल्का करेगी। घर का माहौल संयमित रहेगा लेकिन भावनाओं में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। सोच-समझकर बोलना लाभ देगा।

करियर: कॉर्पोरेट, लॉ, अकाउंटिंग या एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोग किसी कठिन कार्य में चतुराई से विजय प्राप्त करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद में तार्किकता दिखाना फायदेमंद रहेगा। कार्यकुशलता से टीम में प्रभाव डालेंगी। प्रोफेशनल्स को परामर्श देने का अवसर मिल सकता है। प्रेम: रिश्ते में समझदारी और भावनाओं का संतुलन रहेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की सलाह आज खास लगेगी। सिंगल लोगों को किसी बुद्धिमान और गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, ओवर थिंकिंग जैसी समस्याएं उभर सकती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वालों को ब्रेक लेना जरूरी होगा। महिलाएं थकावट महसूस कर सकती हैं। शारीरिक के साथ मानसिक विश्राम भी आवश्यक है। भाग्यशाली रंग: रेड, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन – ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स

आज कोई नया आर्थिक अवसर आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। परिवार में संपत्ति या पैसों से जुड़ी चर्चा सकारात्मक रहेगी। कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। एक्सपर्ट की सलाह निवेश के लिए लाभकारी रहेगी। गृहिणियों को घरेलू जरूरतों के लिए खर्चों में सहूलियत महसूस होगी। व्यापार में अचानक कोई नई डील मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में हर्ष और संतुलन बना रहेगा। कुछ अचानक लाभ आपके दिन को खास बना सकते हैं।

करियर: बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट, में कार्यरत लोगों को प्रमोशन या बोनस जैसी खुशखबरी मिल सकती है। नये क्लाइंट्स से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। जॉब बदलने के इच्छुक लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। ऑफिस में नए जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम: पार्टनर के साथ आर्थिक योजनाओं पर चर्चा रिश्ते को मजबूती देगी। कपल्स मिलकर किसी लॉन्ग टर्म गोल की शुरुआत कर सकते हैं। सिंगल लोगों को कामकाज के क्षेत्र में किसी से जुड़ाव हो सकता है। उपहार या साथ बिताया समय रिश्ते को नया मोड़ देगा। स्वास्थ्य: हड्डियों में कमजोरी, कैल्शियम की कमी या थकावट महसूस हो सकती है। दांतों की देखभाल को लेकर सतर्क रहें। शारीरिक व्यायाम और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें। नींद की गुणवत्ता को सुधारना आवश्यक रहेगा। धूप में अधिक समय न बिताएं। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क – टेन ऑफ़ कप्स

आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास और सामंजस्य की झलक देखने को मिलेगी। घर में कोई विशेष आयोजन या पुनर्मिलन की संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत में सुधार दिखेगा। गृहिणियों को सराहना और सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और कुछ खर्चों के बाद भी संतुलन बना रहेगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक रहेगा।

करियर: कर्मचारी वर्ग को टीमवर्क का लाभ मिलेगा। काम से जुड़ा पुराना प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। ऑफिस में सहयोगियों से सराहना मिल सकती है। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोग मिलकर काम में अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। टारगेट पूरे होने की खुशी रहेगी। प्रेम: पार्टनर के साथ आपसी समझ और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। रिश्ते में स्थायित्व की भावना महसूस होगी। कुछ कपल्स रिश्ते को शादी में बदलने का निर्णय ले सकते हैं। विवाहितों के बीच प्यार और भरोसा फिर से गहराएगा। परिवार से भी रिश्ते को समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से राहत महसूस होगी। मामूली शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ताजगी के लिए कुछ समय खुले वातावरण में बिताएं। योग और संगीत से मन को शांति मिलेगी। भरपूर पानी पीना लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग: यलो, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह – सिक्स ऑफ़ कप्स

आज का दिन पुरानी यादों में खो जाने जैसा रहेगा। कोई बचपन का दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है। परिवार में भावनात्मक माहौल रहेगा, जिसमें बातचीत से मन प्रसन्न होगा। बुजुर्गों की सलाह किसी उलझन को सुलझा सकती है। आर्थिक रूप से कोई पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है। गृहिणियों को घरेलू कामों में राहत मिल सकती है। दिन में कोई मीठी याद या भावनात्मक सरप्राइज आपको छू सकता है।

करियर: वर्कप्लेस पर पुराने सहयोगी से मिलकर पुराने प्रोजेक्ट में फिर से जान आ सकती है। कोई अधूरा काम फिर शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को सराहना मिल सकती है। करियर में पुराने अनुभव काम आएंगे। प्रेम: पूर्व प्रेमी से संपर्क होने की संभावना है, जिससे भावनाएं जाग सकती हैं। पुराने रिश्तों की समीक्षा करने का समय है। विवाहितों को साथी के साथ बिताए बीते लम्हे याद आएंगे, जिससे रिश्ता फिर से जीवंत हो सकता है। सिंगल्स को कोई भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य: एलर्जी दोबारा परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से थोड़ी भावुकता बनी रह सकती है। पुराने रोगों की जांच में लापरवाही न बरतें। हल्का व्यायाम और संतुलित खानपान दिनभर ऊर्जा बनाए रखेगा। भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या – फ़ोर ऑफ़ वांड्स

आज का दिन उल्लास और आत्मिक संतुष्टि से भरपूर रहेगा। परिवार में मिलन या छोटे उत्सव का आयोजन संभव है। बुजुर्गों से आशीर्वाद और बच्चों से हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता दिखेगी, साथ ही किसी योजना से मुनाफ़ा भी मिल सकता है। गृहिणियों को घर की सजावट या कोई शुभ कार्य करने में आनंद मिलेगा। दिनभर रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। कोई प्रिय मेहमान या दूर का रिश्तेदार भी घर आ सकता है।

करियर: टीमवर्क में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया प्रोजेक्ट्स को नई दिशा देगा। किसी अधूरे प्रोजेक्ट की पूर्णता आज हो सकती है। ऑफिस में किसी बात का जश्न मनाया जा सकता है। नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। प्रेम: पार्टनर के साथ रिश्ते में स्थिरता और मिठास बनी रहेगी। विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सिंगल्स को कोई स्थायी रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर होगा। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं, जिससे प्रेम गहरा होगा। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा का संचार महसूस होगा। महिलाओं को हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए ध्यान रखना चाहिए। मानसिक रूप से स्थिरता और सुकून बना रहेगा। हल्का भोजन और पर्याप्त नींद से आप अच्छा महसूस करेंगे। सैर और ताजी हवा लाभदायक रहेंगी। भाग्यशाली रंग: कोरल, भाग्यशाली अंक: 6

तुला – पेज ऑफ़ पेंटाकल्स

आज का दिन नई सोच, योजनाओं और अवसरों के लिए उपयुक्त है। युवा वर्ग को किसी कोर्स या स्किल डेवलपमेंट का मौका मिल सकता है। परिवार में बच्चों से जुड़ी खुशख़बरी मिल सकती है। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव आ सकता है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बना रहेगा। बुज़ुर्गों की सलाह आज बड़े काम आएगी। व्यापार में धीमी गति से ही सही, पर लाभ की दिशा बन रही है। धैर्य और लगन से किया गया कार्य रंग लाएगा।

करियर: नए प्रोजेक्ट या इंटर्नशिप का अवसर मिल सकता है। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहना होगा। युवाओं को कोई फंडिंग या सलाह मिल सकती है। काम सीखने और मेहनत करने से नाम बनेगा। प्रेम: नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे भरोसा बढ़ाना होगा। पार्टनर के व्यवहार में मासूमियत दिखेगी। पुराने प्रेमी का संपर्क फिर से जुड़ सकता है। विवाह से पहले परिवार की सहमति जरूरी रहेगी। सिंगल्स के लिए दिन उम्मीद से भरा रहेगा। स्वास्थ्य: घुटनों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। पोषण की कमी से बचना चाहिए। मानसिक रूप से काम में एकाग्रता कम हो सकती है। विटामिंस और पानी की मात्रा बढ़ाएं। हल्का व्यायाम मानसिक स्फूर्ति बढ़ा सकता है। भाग्यशाली रंग: ऑलिव ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – जजमेंट

आज आत्म विश्लेषण का समय है। पुरानी गलतियों से सबक मिलेगा और सुधार की भावना जागेगी। किसी पुराने अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में कोई पुरानी बात फिर से उठ सकती है, लेकिन इस बार समाधान संभव है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी बड़ी जानकारी मिलेगी। कानूनी मामलों में प्रगति होगी। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण समाचार आ सकता है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा लेकिन सोच समझकर निर्णय लें।

करियर: असफलताओं पर पछतावा करने के बजाय सुधार करने का समय है। नौकरी बदलने का विचार मन में उठ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी पुराने इंटरव्यू से कॉल आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित कॉल या मेल मिल सकता है। टीम वर्क से लाभ मिलेगा। प्रेम: पूर्व साथी से बातचीत की संभावना है, भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच गलतफहमियां कम होंगी। कुछ रिश्ते पुनः जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। आत्मसम्मान के साथ संवाद करें। दिल की बात खुलकर कहना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने से थकावट महसूस हो सकती है। किसी पुराने रोग की पुनरावृत्ति हो सकती है। पेट या पाचन संबंधी परेशानी संभव है। भावनात्मक थकावट से सिरदर्द हो सकता है। ध्यान और प्राणायाम से राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग: मैरून, भाग्यशाली अंक: 8

धनु – टेन ऑफ़ वांड्स

आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक महसूस हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संयम रखना आवश्यक है। घर में किसी वरिष्ठ सदस्य को आपकी सहायता की ज़रूरत पड़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई या शारीरिक स्थिति चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक रूप से दिन थका देने वाला रह सकता है लेकिन संतुलन बनाए रखने से राहत मिलेगी। रिश्तेदारों से व्यवहार में सावधानी रखें। अचानक कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। छोटे व्यापारियों को अधिक परिश्रम के बाद ही लाभ के संकेत हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी सहयोगी की लापरवाही का असर आपके प्रोजेक्ट पर पड़ सकता है। नए टारगेट की वजह से समय की कमी महसूस हो सकती है। प्रमोशन या बोनस की उम्मीद फिलहाल टल सकती है। प्रशासन या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन प्रयास सार्थक होंगे। फ्रेशर्स को छोटी कंपनी से कार्य प्रस्ताव मिल सकता है। मेहनत के साथ संयम भी जरूरी रहेगा। प्रेम: रिश्ते में एकतरफा प्रयास की निराशा हो सकती है। शादीशुदा जीवन में आर्थिक दबाव से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी से संवाद करने की आवश्यकता है। कुछ जातकों को रिश्ते में कम सहयोग और समझदारी का अनुभव हो सकता है। नया रिश्ता शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। स्वास्थ्य: अत्यधिक तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। मानसिक थकावट दिन भर ऊर्जाहीन बना सकती है। योग या हल्का व्यायाम करने से राहत मिलेगी। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। खाने में हल्कापन रखें। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 2

मकर – दि लवर्स

आर्थिक मामलों में कोई पूर्व निवेश लाभ दे सकता है। आज भावनाओं का संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। परिवार में मेलजोल बना रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की सलाह अनदेखी न करें। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। घर में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, मगर समझदारी से सुलझा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को साझेदारी से जुड़े निर्णयों में सतर्कता बरतनी चाहिए। कोई रिश्तेदार आपकी मदद मांग सकता है।

करियर: किसी बड़े क्लाइंट से डील चल रही है, तो अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे लोग आज मिलकर कठिन लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में किसी के प्रति आकर्षण काम को प्रभावित कर सकता है। कार्य में स्थिरता आएगी, और सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों के लिए भी अच्छी खबर आने के संकेत हैं। प्रेम: जिनका रिश्ता असमंजस में था, उन्हें स्पष्टता मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के बीच भावनात्मक तालमेल बढ़ेगा। साथ में किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है। कुछ लोगों को पुराने प्रेमी से संवाद होने की संभावना है,। स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। आज आप थोड़ी उलझन में रह सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। खानपान में ध्यान देना आवश्यक है, वरना पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। रूटीन में थोड़ी देर टहलने से मन शांत होगा। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ – दि वर्ल्ड

आज का दिन उपलब्धियों से भरपूर रह सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी सफलता मन को प्रसन्न करेगी। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। घरेलू महिलाओं को आज अपने हुनर से प्रशंसा मिल सकती है। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा, लेकिन किसी पुराने मुद्दे को दोबारा न छेड़ें। निवेश से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट संभव है।

करियर: आपके लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट्स अब पूरे होने की कगार पर हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव की सराहना होगी। एजुकेशन सेक्टर में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का अवसर भी सामने आ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेम: एक-दूसरे को बेहतर समझने का अवसर मिलेगा। विवाहित जीवन में तालमेल और भावनात्मक संतुलन रहेगा। आज कोई विशेष बात दिल से दिल तक पहुँच सकती है। सिंगल जातकों को किसी समारोह या यात्रा के दौरान प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने रिश्ते को लेकर कोई ठोस निर्णय संभव है। स्वास्थ्य: आज ऊर्जा में बढ़ोतरी महसूस होगी, जॉइंट पेन परेशान कर सकते हैं। मानसिक रूप से बहुत हल्का और स्पष्ट महसूस करेंगे। खानपान में नियमितता रखें और पानी का सेवन अधिक करें। जो लोग ट्रैवल पर हैं, उन्हें थकान या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। भाग्यशाली रंग: चॉकलेट ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 7

मीन – सेवन ऑफ़ स्वोर्ड्स

आज का दिन समझदारी से निर्णय लेने का है। किसी परिचित की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। घर में बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई बात अचानक चिंता में डाल सकती है। महिलाओं को घरेलू कामों के साथ किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से अनबन की संभावना है। आर्थिक लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें। छुपी हुई बातों का खुलासा हो सकता है।

करियर: ऑफिस में किसी सहकर्मी की चालबाज़ी से बचकर रहना जरूरी है। गुप्त योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। आईटी, साइबर सिक्योरिटी, लॉ और जासूसी से जुड़ी फील्ड के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन सीख देने वाला रहेगा। बॉस से बातचीत करते समय स्पष्टता रखें। फ्रीलांसर और कंसल्टेंट्स को नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं, प्रेम: पार्टनर से कोई बात छुपाना रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है। विवाहित लोग पुराने मामलों को दोबारा न उठाएं। जो लोग ब्रेकअप के दौर से गुजर रहे हैं, उन्हें आत्ममंथन की जरूरत है। आज किसी पुराने प्रेमी से अचानक संपर्क हो सकता है, लेकिन भावनात्मक उलझन से सावधानी रखें। सिंगल जातकों को आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, पर निर्णय सोच-समझकर लें। ईमानदारी रिश्ते की कुंजी बनेगी। स्वास्थ्य: गैस,या पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ताजगी बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योग और प्राणायाम जोड़ें। थकावट महसूस हो सकती है। ब्लड प्रेशर के रोगी सतर्क रहें। खुद को शांत रखने के लिए किताब पढ़ना या संगीत सुनना उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *