- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (7 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार, 7 सितंबर को मेष और सिंह राशि के लोगों को परिवार में सतर्क रहना होगा। मिथुन राशि के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि के लोगों को नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – सेवन ऑफ वांड्स
आज का दिन संघर्षभरा रहेगा, परिवार में आपकी राय को चुनौती मिल सकती है, सतर्क रहें। घर के मुखिया आपके निर्णयों पर सहमति देने में समय ले सकते हैं। बच्चों को प्रतिस्पर्धा का दबाव झेलना होगा। गृहिणियों को घरेलू कार्यों में बार-बार बाधा आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से नए निवेश पर मतभेद उभर सकते हैं। व्यवसायियों को बाजार में कॉम्पिटिटर से जूझना होगा। परिवार में कोई छोटा आयोजन दबाव के कारण अधूरा रह सकता है। दिन के अंत में आत्मविश्वास से स्थिति आपके पक्ष में लौटेगी।
करियर
सहकर्मियों से विचारों में असहमति का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी को लेकर अफसरों से बहस संभव है। स्टार्टअप से जुड़े लोग अपनी योजनाओं पर आलोचना सुन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। आगे बढ़ने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास आज आवश्यक रहेंगे।
प्रेम
प्रेम संबंध में मतभेद और असुरक्षा का भाव रहेगा। अविवाहित व्यक्ति को साथी की ओर से भरोसे की कमी महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियों को लेकर बहस बढ़ सकती है। पुराने प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर करने का अवसर मिलेगा। साथी से संवाद और ईमानदारी रिश्तों को मजबूत करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
स्वास्थ्य
मानसिक दबाव के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। मेडिटेशन और हल्का व्यायाम स्वास्थ्य संतुलित करने में मदद करेगा। छोटी चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। दिन के अंत में आराम और पर्याप्त नींद लाभकारी सिद्ध होगी।
लकी रंग – ऑलिव ग्रीन
लकी नंबर – 5
वृषभ – थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन सहयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी कार्य को मिलजुलकर करने का अवसर मिलेगा। बुजुर्ग आपकी मेहनत और दृष्टिकोण की सराहना करेंगे। बच्चों को पढ़ाई या प्रोजेक्ट में मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। गृहिणियों को घर की सजावट या नवीनीकरण में परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से नई योजनाएं बनाने का समय है। व्यवसायियों को टीमवर्क से लाभ होगा। घर में कोई नया निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा।
करियर
नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। प्रमोशन के लिए आपकी सामूहिक कार्य क्षमता आंकी जाएगी। साझेदारी से लाभ होगा। स्टार्टअप से जुड़े लोगों को नए सहयोगी मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को समूह अध्ययन से सफलता मिलेगी। किसी पुराने सहकर्मी से फिर से जुड़ने का अवसर भी बन सकता है।
प्रेम
प्रेम संबंध में सहयोग और समझ की आवश्यकता होगी। अविवाहित को परिवार की मदद से रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में घरेलू जिम्मेदारियों में मिलकर योगदान देना होगा। प्रेमी युगल को संबंध मजबूत करने के लिए साथ मिलकर निर्णय लेना होगा। मतभेदों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। साथ बिताया गया समय रिश्तों में स्थिरता और संतुलन लाएगा।
स्वास्थ्य
लंबे समय से चली आ रही छोटी बीमारियां धीरे-धीरे सुधार दिखाएंगी। खानपान में सावधानी आवश्यक है, वर्ना पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पारिवारिक स्नेह आपको ऊर्जा देंगे। व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी होगा।
लकी रंग – कैरेमल
लकी नंबर – 7
मिथुन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन जिज्ञासा और नई जानकारी से भरा रहेगा। परिवार में किसी विषय पर चर्चा गहन हो सकती है और आपकी राय अहमियत पाएगी। बुजुर्ग आपके विचारों को सुनकर मार्गदर्शन देंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी नई दिशा पर विचार होगा। गृहिणियों को काम में तकनीक या नई विधि अपनाने से आसानी होगी। आर्थिक दृष्टि से जानकारी इकट्ठा करने का समय है, तुरंत निवेश से बचें। व्यापारियों को नए अवसरों की जानकारी मिलेगी। परिवार में संचार और बातचीत के कारण वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा।
करियर
आज सीखने और शोध करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी से जुड़ी ट्रेनिंग या जानकारी मिल सकती है। आपके विचार और विश्लेषणात्मक क्षमता देखी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई में नई दिशा या नोट्स मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ संवाद कर कठिन कार्य सरल होगा।
प्रेम
प्रेम संबंध में पारदर्शिता और स्पष्टता जरूरी है। अविवाहित लोगों को बातचीत में सावधानी बरतनी होगी, गलतफहमी से संबंध बिगड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। प्रेमी युगल के बीच संचार से संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में किसी तीसरे की बात पर विश्वास न करें। भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना आज आवश्यक होगा।
स्वास्थ्य
आंखों में तनाव, सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। लगातार स्क्रीन देखने से थकान बढ़ सकती है। मानसिक बेचैनी और अत्यधिक सोचने की प्रवृत्ति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। तनाव कम करने के लिए प्रकृति के करीब रहना भी सहायक होगा।
लकी रंग – लेमन येलो
लकी नंबर – 3
कर्क – नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आत्मनिर्भरता और संतोष लेकर आएगा। परिवार में आपके प्रयासों से वातावरण सुखद रहेगा। बुजुर्ग आपकी मेहनत और सफलता पर गर्व करेंगे। बच्चों की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। गृहिणियों को अपने कार्यों की सराहना मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ और बचत के अवसर मिलेंगे। व्यवसायियों को पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। परिवार में किसी विशेष अवसर की तैयारी हो सकती है। घर के वातावरण में स्थिरता और आत्मविश्वास का भाव बना रहेगा।
करियर
सफलता और पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा और प्रोत्साहन मिलेगा। प्रमोशन की संभावना प्रबल रहेगी। स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहे को नया प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास से कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
प्रेम
प्रेम संबंधों में स्थिरता और संतुलन आएगा। अविवाहित लोगों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेमी युगल को संबंधों में आत्मविश्वास और स्नेह का अनुभव होगा। साथी आपकी मेहनत और आत्मनिर्भरता की सराहना करेगा। किसी विशेष क्षण का आनंद दोनों मिलकर उठाएंगे।
स्वास्थ्य
त्वचा और बालों की देखभाल पर ध्यान देना आवश्यक है। योग और ध्यान से मानसिक शांति बनी रहेगी। खानपान संतुलित रखने से ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। ताजी हवा और हल्की सैर से शारीरिक फिटनेस बनी रहेगी।
लकी रंग – ब्लैक
लकी नंबर – 8
सिंह – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज सतर्कता और बुद्धिमानी रखनी होगी। परिवार में किसी मुद्दे पर छुपी बातें सामने आ सकती हैं। बुजुर्ग आपकी चुप्पी या निर्णय को लेकर सवाल कर सकते हैं। गृहिणियों को घरेलू मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक दृष्टि से कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है। व्यवसायियों को साझेदारी में पारदर्शिता रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से संदेह या असहजता पैदा हो सकती है। दिन के अंत में विवेक से हालात सामान्य होंगे।
करियर
सहकर्मियों से सतर्क रहना आवश्यक है। नौकरीपेशा को अपने विचार और योजनाएं साझा करते समय सावधानी रखनी होगी। प्रमोशन या नए अवसर के लिए राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। अनुबंध या दस्तावेज पढ़ते समय पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान भटकने से बचना होगा। कामकाज में गोपनीयता आपको आगे ले जाएगी।
प्रेम
प्रेम संबंधों में अविश्वास या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों को साथी के व्यवहार में असमंजस दिखेगा। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे से खुलकर बातचीत करनी होगी, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। प्रेमी युगल को रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण संबंधों में दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य
अत्यधिक चिंता से सिरदर्द, माइग्रेन या अनिद्रा हो सकती है। गर्दन में दर्द की शिकायत भी संभव है। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से सेहत बेहतर होगी। योग, ध्यान और पर्याप्त आराम मानसिक तनाव कम करेंगे।
लकी रंग – गोल्डन येलो
लकी नंबर – 1
कन्या – टू ऑफ कप्स
आज का दिन संबंधों और सहयोग को मजबूत करने वाला रहेगा। परिवार में आपसी समझ और सामंजस्य देखने को मिलेगा। बुजुर्ग आपकी कोशिशों से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों को परिवार के स्नेह से आत्मविश्वास मिलेगा। गृहिणियों को जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से साझेदारी या संयुक्त निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसायियों को नए पार्टनर से जुड़ने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी खास अवसर या छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।
करियर
सहयोग और टीमवर्क से प्रगति होगी। नौकरीपेशा को सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। प्रमोशन के लिए वरिष्ठ अधिकारी आपके योगदान को सराहेंगे। नई डील या कॉन्ट्रैक्ट आपके पक्ष में जा सकते हैं। छात्रों को ग्रुप स्टडी से लाभ होगा। किसी नए सहयोगी या मार्गदर्शक से सीखने का अवसर मिलेगा।
प्रेम
प्रेम संबंध में मधुरता और संतुलन रहेंगे। अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात परिवार में आगे बढ़ सकती है। विवाहित दंपतियों के बीच भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। प्रेमी युगल को किसी रोमांटिक अवसर का आनंद मिलेगा। रिश्तों में पारस्परिक सम्मान और समझदारी से गहराई आएगी। आज का दिन प्रेम में सकारात्मक और स्थिरता देने वाला रहेगा।
स्वास्थ्य
हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक है। थकान कम होगी और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। योग और ध्यान से मन शांत रहेगा। खानपान में संतुलन और ताजगी से शरीर फिट रहेगा।
लकी रंग – हल्का गुलाबी
लकी नंबर – 4
तुला – द सन
आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता लेकर आएगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आपके प्रयासों की सराहना होगी। बुजुर्ग आपकी सफलता पर गर्व करेंगे, गृहिणियों को घर की व्यवस्थाओं और परिवार में सम्मान मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आय में वृद्धि और नई योजनाओं से लाभ संभव है। व्यवसायियों को बड़े अवसर और नए ग्राहकों से प्रगति मिलेगी। परिवार में किसी विशेष अवसर, यात्रा या उत्सव की तैयारी हो सकती है। पुराने विवाद समाप्त होंगे और संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
करियर
आज सफलता और पहचान की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का अवसर मिलेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नए अवसरों का द्वार खुलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी।
प्रेम
प्रेम संबंधों में स्थिरता और आनंद मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का शुभ प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। प्रेमी युगल को साथ में समय बिताने और भविष्य की योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य
मानसिक प्रसन्नता शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सुधार महसूस होगा। हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा। खानपान में ताजगी और प्राकृतिक आहार अपनाना अच्छा रहेगा।
लकी रंग – बैज
लकी नंबर – 3
वृश्चिक – जजमेंट
आज का दिन आत्मचिंतन और निर्णय लेने का है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर अंतिम समाधान निकल सकता है। बुजुर्गों से मार्गदर्शन और समर्थन मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। गृहिणियों को घर की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों से राहत महसूस होगी। आर्थिक दृष्टि से पुराना निवेश लाभ देगा और नए अवसरों पर चर्चा होगी। व्यापारियों को किसी पुराने अनुबंध या मामले पर महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। परिवार में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
करियर
पुराने प्रयासों का परिणाम आज मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी मेहनत का अंदाजा होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से करियर की दिशा बदल सकती है। ये समय सही अवसरों की पहचान करने और उन पर आगे बढ़ने का है।
प्रेम
प्रेम संबंधों में पुराने विवादों का समाधान संभव है। अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ा अंतिम निर्णय लेना पड़ सकता है। विवाहित लोगों को रिश्ते में नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। प्रेमी युगल किसी गंभीर निर्णय पर चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन रिश्तों को स्पष्टता और स्थिरता देने वाला रहेगा। साथी की भावनाओं को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य
पुरानी बीमारियों में राहत महसूस होगी। मानसिक तनाव कम होगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। योग-प्राणायाम और ध्यान मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखेंगे। नियमित दिनचर्या आपको दीर्घकालीन लाभ देगी।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 6
धनु – द एम्प्रेस
आज का दिन समृद्धि, आराम और सृजनात्मकता से भरा रहेगा। परिवार में स्नेह और सहयोग का वातावरण बनेगा। बुजुर्ग आपकी देखभाल और स्नेह से संतुष्ट रहेंगे। बच्चों की कोई रचनात्मक उपलब्धि आपको प्रसन्न करेगी। गृहिणियों को घर के कार्यों में सहजता और सम्मान मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आय में वृद्धि और खर्चों में संतुलन रहेगा। व्यापारियों को नए संपर्कों और प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा। परिवार में किसी उत्सव या समारोह की तैयारी संभव है। घर का वातावरण खुशियों और सामंजस्य से भरा रहेगा।
करियर
नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की सराहना और प्रोत्साहन मिलेगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारी के संकेत मिल रहे हैं। कला, मीडिया, डिजाइन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। छात्रों को नए मार्गदर्शन और सीखने के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से करियर में प्रगति सुनिश्चित होगी।
प्रेम
प्रेम संबंधों में गहराई और संतुलन आएगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भावनात्मक निकटता और समझदारी बढ़ेगी। प्रेमी युगल को रिश्तों में स्थिरता और आनंद का अनुभव होगा। साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य
हार्मोनल या त्वचा संबंधी देखभाल की आवश्यकता होगी। खानपान में पौष्टिक आहार और ताजे फल-सब्जियों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। तनाव और थकान कम होगी। हल्की सैर से शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। पर्याप्त नींद और आराम से स्वास्थ्य में और सुधार दिखेगा।
लकी रंग – चेरी
लकी नंबर – 9
मकर – ऐस ऑफ कप्स
आज का दिन भावनात्मक प्रसन्नता और नए आरंभ से जुड़ा रहेगा। परिवार में प्रेम और स्नेह का वातावरण रहेगा। बुजुर्ग आपके प्रति अपने आशीर्वाद और समर्थन की अभिव्यक्ति करेंगे। कोई अच्छी खबर मन को संतुष्टि देगी। गृहिणियों को परिवार के साथ विशेष क्षण बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से नए निवेश या बचत की शुरुआत हो सकती है। व्यवसायियों को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। घर में किसी शुभ समाचार या अवसर के कारण उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
करियर
नए अवसर और नई शुरुआत की संभावना है। नौकरीपेशा को नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या नए पद का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे थे, उनके लिए शुभ संकेत हैं। छात्रों को नया सीखने का अवसर और मार्गदर्शन मिलेगा। रचनात्मकता करियर में सफलता दिलाएगी।
प्रेम
प्रेम संबंध में नई ऊर्जा और आत्मीयता आएगी। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। प्रेमी युगल के लिए दिन रोमांटिक रहेगा, किसी खास मुलाकात या सरप्राइज का आनंद मिल सकता है। रिश्तों में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। साथी की भावनाओं को समझने से संबंध और मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य
हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं में सुधार हो सकता है। खानपान में पौष्टिक और तरल आहार को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। थकान और तनाव कम होंगे। ताजी हवा में सैर करने से मानसिक व शारीरिक संतुलन बना रहेगा। पर्याप्त आराम से ऊर्जा और स्फूर्ति का अनुभव होगा।
लकी रंग – नेवी ब्लू
लकी नंबर – 2
कुंभ – फाइव ऑफ कप्स
आज का दिन आत्ममंथन और पिछले अनुभवों से सीखने का है। परिवार में किसी पुराने विवाद या गलतफहमी को दूर करने की संभावना बनेगी। बुजुर्गों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। बच्चों की ओर से कोई चिंता हल हो सकती है। आर्थिक रूप से थोड़ा संयम आवश्यक रहेगा, लेकिन सकारात्मक सोच से संतुलन स्थापित होगा। व्यवसायियों को नुकसान से सबक लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। घर का वातावरण धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ेगा।
करियर
चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पिछली गलतियों से सीखकर नए काम में सुधार करना होगा। प्रमोशन की राह में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन मेहनत से उन्हें पार किया जा सकेगा। नए अवसर आने वाले समय में स्थिति बदल देंगे। छात्रों को आत्मअनुशासन और नियमित अभ्यास से लाभ होगा।
प्रेम
प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अविवाहित लोगों को पुराने रिश्तों की कड़वाहट भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में किसी गलतफहमी से तनाव हो सकता है, पर बातचीत से स्थिति सुधरेगी। प्रेमी युगल को रिश्तों में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। अतीत को छोड़कर आगे बढ़ना ही रिश्तों को मजबूती देगा।
स्वास्थ्य
नींद की कमी और नकारात्मक सोच शरीर को प्रभावित कर सकती है। पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम जरूरी रहेगा। सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
लकी रंग – लैवेंडर
लकी नंबर – 7
मीन – टू ऑफ वांड्स
आज नई योजनाओं और जरूरी निर्णयों पर काम करना होगा। परिवार में भविष्य से जुड़ी चर्चा हो सकती है, खासकर बच्चों की पढ़ाई या करियर संबंधी विषय पर। बुजुर्गों की सलाह आपके काम आ सकती है। गृहिणी नए कार्यों की रूपरेखा तैयार कर सकती है। आर्थिक रूप से निवेश या संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय सामने आएगा। परिवार में किसी यात्रा या समारोह की योजना बन सकती है। घर का वातावरण मिलाजुला रहेगा, लेकिन उम्मीदों की किरण बनी रहेगी।
करियर
नई संभावनाएं सामने आएंगी। विदेशी प्रोजेक्ट या आउटस्टेशन कार्य का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमोशन की दिशा में प्रयास मजबूत होंगे। साझेदारी या विस्तार की योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए आज योजना बनाने और लक्ष्य तय करने का उचित समय है। करियर पथ पर दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाना लाभकारी रहेगा।
प्रेम
प्रेम संबंधों में आगे की योजनाओं पर चर्चा संभव है। अविवाहित लोगों को विवाह या रिश्ते के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमी युगल भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ नई योजनाओं में सहयोग मिलेगा। रिश्तों में छोटी-सी असहमति आ सकती है, लेकिन संवाद से हल निकल आएगा। आज रिश्तों को लंबी अवधि तक ले जाने की संभावना बन सकती है।
स्वास्थ्य
जिन लोगों को रक्तचाप या आंखों से संबंधित समस्या है, उन्हें सावधानी रखनी चाहिए। स्वस्थ दिनचर्या और योग से संतुलन मिलेगा। मानसिक रूप से सकारात्मक सोच अपनाने से तनाव दूर होगा और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।
लकी रंग – केसरिया
लकी नंबर – 3