Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (3 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों के घर में उत्सव का माहौल रहेगा और वृष राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (3 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

3 अगस्त, रविवार को मेष राशि वालों के घर में उत्सव का माहौल रहेगा। वृष राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलेगा। मिथुन राशि वालों को करियर में सुनहरा मौका मिल सकता है। कर्क राशि के करियर में तारीफ होगी।

कन्या राशि के लोग करियर में तरक्की का मूल्यांकन करेंगे। तुला राशि वालों को करियर में कॉम्पिटीशन मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के करियर में प्रगति धीमी रहेगी। धनु राशि के लोगों को करियर में बड़े बदलाव टालने चाहिए। कुंभ राशि के लोग करियर में अपने कौशल निखारेंगे। मीन राशि के लोगों के करियर में बदलाव के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फोर ऑफ वांड्स आज का दिन उत्सव और संतुलन का प्रतीक है। घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है, जैसे गृह प्रवेश, सगाई या कोई धार्मिक आयोजन। बच्चों की कोई सफलता या उपलब्धि परिवार को गर्व महसूस करा सकती है। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो वह आज आपसी समझ से खत्म हो सकता है। यह समय पारिवारिक सद्भाव और एकजुटता को बढ़ाने का है। व्यापार में किसी नई शुरुआत या किसी डील के पूरा होने का संकेत है।

करियर: कार्यस्थल पर आपको सहयोग और प्रशंसा मिलेगी। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोजेक्ट्स में टीम वर्क बेहतर रहेगा और आपको नेतृत्व करने के अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा, इवेंट मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर या हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों को खास लाभ होगा। लव: प्रेम संबंधों में स्थिरता और खुशी रहेगी। आप पार्टनर के साथ मिलकर कोई खास दिन या मौका मना सकते हैं। शादीशुदा जीवन में आपसी तालमेल मजबूत होगा। अगर आप अकेले हैं, तो आपको परिवार की मंजूरी से कोई रिश्ता मिल सकता है। हेल्थ: मानसिक रूप से आप खुद को संतुलित महसूस करेंगे। योग और ध्यान आपको मानसिक शांति देंगे। अगर आप हाल ही में किसी सर्जरी या इलाज से गुजरे हैं, तो आज आराम मिलेगा। खानपान में संतुलन रखें और पानी की कमी न होने दें। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3

वृषभ – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आत्मनिर्भरता और संतोष का है। आज आप अपनी मेहनत का फल पा सकते हैं, खासकर पैसों के मामलों में। घर में कोई कीमती चीज खरीदने की योजना बन सकती है, जैसे जमीन, गहने या गाड़ी। बुजुर्गों के अनुभव से आपको लाभ होगा और बच्चों की जिम्मेदारियाँ आज आपको ज्यादा व्यस्त रखेंगी। परिवार के मामलों में स्थिरता आएगी। घर की साज-सजावट और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी संभव है। आज आप अपनी सफलताओं को शांति से सराहेंगे।

करियर: आप अपने प्रयासों से कोई बड़ी डील या लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। जो लोग स्वतंत्र व्यवसाय, फ्रीलांसिंग या कला के क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलेगी। आपको किसी ऊँचे पद या वेतन वृद्धि की सूचना मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार आज ठोस योजना में बदल सकता है। लव: प्रेम संबंधों में आजादी और समझ का भाव रहेगा। आप अपनी भावनाओं को प्राथमिकता देंगे। जो लोग एकतरफा या असंतुलित संबंधों में हैं, वे आज आत्म-सम्मान के साथ निर्णय ले सकते हैं। शादीशुदा जीवन में भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। अकेले लोग किसी आत्मनिर्भर और सशक्त व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ: आपको नियमित रूप से ध्यान, व्यायाम या पौष्टिक भोजन करना चाहिए। आज त्वचा, हार्मोन या पीठ से जुड़ी समस्याओं में राहत महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से एकाग्रता और आंतरिक शांति बनी रहेगी। लकी रंग: मोरपंखी नीला, लकी नंबर: 3

मिथुन – पेज ऑफ वांड्स आज का दिन नई ऊर्जा, साहसिक सोच और रचनात्मक विचारों से भरा रहेगा। कोई नई योजना या यात्रा का विचार मन में आ सकता है। परिवार में किसी युवा सदस्य की सफलता से उत्साह का माहौल बन सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बुजुर्गों की सलाह से आप कोई नया कदम उठाने के लिए प्रेरित होंगे। घरेलू जीवन में हल्का और खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी छोटी यात्रा, नए शौक या योजना की शुरुआत संभव है।

करियर: स्टार्टअप, रचनात्मक काम, मीडिया या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। अगर आप करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, तो आज अपने विचारों को पक्का करने का दिन है। युवाओं को इंटर्नशिप, ट्रेनिंग या नई नौकरी से संबंधित जानकारी मिल सकती है। उत्साह से किया गया प्रयास अच्छे नतीजे ला सकता है। लव: प्रेम में नयापन और उत्साह रहेगा। जो लोग अभी-अभी किसी से मिले हैं, उनके बीच अच्छी बातचीत शुरू हो सकती है। पुराने संबंधों में भी एक नया जोश आ सकता है। शादीशुदा जीवन में पार्टनर के साथ कोई नई योजना या यात्रा की तैयारी हो सकती है। अकेले लोग किसी युवा, ऊर्जावान व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ: आज विशेष रूप से त्वचा एलर्जी, सिरदर्द या पानी की कमी से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा पानी पिएं और आराम करें। ज्यादा कैफीन या देर रात तक जागने से आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 9

कर्क – ऐस ऑफ कप्स आज का दिन भावनात्मक रूप से अच्छा रहेगा। किसी पुराने रिश्ते में नई शुरुआत या गहरा भावनात्मक जुड़ाव होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका भावनात्मक मेल-जोल बढ़ेगा। बच्चे अपनी भावनाएं खुलकर बता सकते हैं, जिससे घर का माहौल स्नेहपूर्ण रहेगा। बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार या नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि जागेगी, जिससे दिन सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

करियर: आज आपकी भावनाएं काम पर हावी रहेंगी। आप दूसरों की जरूरतों को समझते हुए काम करेंगे। काउंसलिंग, कला, शिक्षण या चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है जो आपके दिल के करीब हो। सहकर्मियों से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा। लव: प्रेम में नई शुरुआत या प्रस्ताव की संभावना है। किसी के प्रति गहरे भावनात्मक लगाव का अनुभव होगा। शादीशुदा जीवन में आपसी समझ और स्नेह बढ़ेगा। अकेले लोगों को किसी को पसंद करने की भावना बताने का साहस मिल सकता है। पुराने संबंधों में भी नई जान आ सकती है। हेल्थ: हृदय और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं में सुधार संभव है। सकारात्मक सोच आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगी। ध्यान और जल-आधारित इलाज (जैसे योग या जल चिकित्सा) से आपको लाभ मिल सकता है। लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 1

सिंह – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन थोड़ी सतर्कता और चतुराई का है। किसी योजना में आपको चुपचाप कोशिश करने की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है, खासकर अगर वे कुछ छिपा रहे हों। बच्चों से जुड़ी कोई बात जानकर आपको हैरानी हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य या फैसलों में स्पष्टता जरूरी होगी। सामाजिक मेलजोल में धोखा या असहमति की स्थिति भी बन सकती है। सोच-समझकर बोलना और निर्णय लेना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर: सहकर्मी या प्रतियोगी आपके विचारों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए जरूरी बातें गुप्त रखना जरूरी है। नई नौकरी या इंटरव्यू में आप चतुराई से अपनी बात रख पाएंगे। अगर आप रिसर्च, जांच या जासूसी जैसे क्षेत्रों में हैं, तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज सफलता चुपचाप काम करने में है। लव: प्रेम संबंधों में शक या छिपाने की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी पुराने राज के सामने आने से भावनात्मक उलझन हो सकती है। पार्टनर की बातों पर पूरी तरह विश्वास करने से पहले सोच-विचार करें। अगर आप किसी नए व्यक्ति से जुड़ रहे हैं, तो उनकी मंशा को समझना जरूरी है। आज रिश्तों में स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखना बहुत जरूरी है। हेल्थ: सिरदर्द, आँखों की थकान या ज्यादा सोचना आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। पुराने रोगों या छिपे लक्षणों का फिर से उभरना संभव है। नियमित जांच और योग से राहत मिल सकती है। लकी रंग: लेमन येलो, लकी नंबर: 3

कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य, आत्मनिरीक्षण और पुराने कामों के मूल्यांकन का है। आप अब तक किए गए प्रयासों के नतीजों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। परिवार में किसी लंबी अवधि की योजना या निवेश को लेकर बातचीत संभव है। बच्चों की शिक्षा या भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय अभी टल सकता है। बुजुर्गों से सलाह लेना फायदेमंद होगा। घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन भीतर एक प्रतीक्षा का भाव रहेगा। कोई रुका हुआ काम अब धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है।

करियर: अब तक किए गए परिश्रम का मूल्यांकन होगा। प्रमोशन या बदलाव की उम्मीद में थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जो लोग किसी लंबे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। नई नौकरी या ऑफर मिलने में देरी संभव है। आज का दिन योजनाओं की समीक्षा और सुधार के लिए अच्छा है। लव: प्रेम संबंधों में आप स्थिरता की तलाश में रहेंगे। किसी पुराने रिश्ते पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। अकेले लोग अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। आज प्रेम में जल्दबाजी से बचें और भावनाओं को धीरे-धीरे समझने की कोशिश करें। हेल्थ: थकावट, सुस्ती या काम के बोझ से मानसिक थकान संभव है। पुराने रोगों से उबरने में समय लग सकता है। आयरन या कैल्शियम की कमी से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना जरूरी है। पर्याप्त आराम और पौष्टिक भोजन जरूरी रहेगा। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 6

तुला – फाइव ऑफ वांड्स आज का दिन संघर्षों, प्रतिस्पर्धा और विचारों के टकराव से भरा रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर असहमति या चर्चा लंबी खिंच सकती है। बच्चों को लेकर कोई मतभेद संभव है, जबकि बुजुर्गों के सुझावों को नजरअंदाज करना तनाव ला सकता है। ज्यादा काम की वजह से घर में अशांति का माहौल रह सकता है। किसी आयोजन की योजना में रुकावट आ सकती है। सब कुछ संभालने के लिए आज आपको धैर्य और संतुलन की जरूरत रहेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी। सहकर्मियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। प्रमोशन या प्रोजेक्ट में देरी की संभावना है। इंटरव्यू देने वालों को कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं, लेकिन अहंकार से दूर रहना जरूरी है। कोई नया विचार विरोध के बाद भी स्वीकार हो सकता है। लव: रिश्तों में वाद-विवाद और तकरार की संभावना है। पार्टनर से पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है। एक-दूसरे की बातों को समझने के बजाय बहस करने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अकेले लोगों को कोई आकर्षक व्यक्ति मिल सकता है, लेकिन शुरुआत में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। हेल्थ: नींद न आने की शिकायत हो सकती है। ज्यादा सोचने और दूसरों से तुलना करने से मानसिक असंतुलन की स्थिति बन सकती है। योग और ध्यान से राहत मिल सकती है। आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लकी रंग: चॉकलेटी ब्राउन, लकी नंबर: 4

वृश्चिक – द हैंग्ड मैन आज का दिन धैर्य और प्रतीक्षा की परीक्षा ले सकता है। कई योजनाएं टल सकती हैं या समय पर नतीजा न मिल पाने के कारण निराशा हो सकती है। परिवार में किसी निर्णय को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। बुजुर्गों की सलाह पर विचार करना फायदेमंद होगा। बच्चों से जुड़ी योजनाओं में बदलाव संभव है। किसी आयोजन या यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज त्याग, समर्पण और स्थिरता से ही शांति बनी रह सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में प्रगति धीमी रह सकती है। प्रमोशन या किसी प्रस्ताव में रुकावट आ सकती है। जिन लोगों ने नई नौकरी या प्रोजेक्ट की उम्मीद की थी, उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। विदेश या तबादले से जुड़ी योजनाएं रुकी रह सकती हैं। यह समय आत्मनिरीक्षण और योजना पर फिर से विचार करने का है। लव: रिश्तों में एकतरफा कोशिश करने की भावना हावी रह सकती है। किसी प्रियजन से दूरी या असमर्थता संबंधों में उलझन ला सकती है। अकेले लोग किसी पुराने रिश्ते की यादों में उलझे रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। आज रिश्तों को समय देने और सुनने की जरूरत है। हेल्थ: ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से परेशानी संभव है। ज्यादा सोच या चिंता मानसिक थकान दे सकती है। नियमित दिनचर्या, ध्यान और आराम से राहत मिलेगी। आज किसी भी इलाज में धैर्य रखने की जरूरत है, तुरंत लाभ की उम्मीद न करें। लकी रंग: चारकोल, लकी नंबर: 8

धनु – द डेविल कुछ स्थितियां आज आपको बेबस या नियंत्रण से बाहर महसूस करा सकती हैं। अनचाही जिम्मेदारियां या पुराने एग्रीमेंट आज तनाव ला सकते हैं। परिवार में वाद-विवाद से बचें, खासकर किसी सदस्य की आदत या फैसले को लेकर टकराव संभव है। बच्चों या युवाओं की गलत संगत चिंता का विषय बन सकती है। लालच या जिद के कारण कोई मौका हाथ से निकल सकता है। भावनात्मक उलझनों से बाहर निकलने के लिए आत्मनिरीक्षण बहुत जरूरी होगा।

करियर: नकारात्मक सोच से सावधान रहें। बॉस या उच्च अधिकारियों से असहमति हो सकती है। कुछ लोग गलत तरीकों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिससे भविष्य में नुकसान हो सकता है। नौकरी बदलने या व्यापार में बड़ा निवेश फिलहाल टाल दें। किसी पुरानी डील में फँसने की संभावना भी है। लव: रिश्तों में नियंत्रण या अधिकार की भावना तनाव ला सकती है। आपका या साथी का व्यवहार ज्यादा अधिकार जताने वाला हो सकता है। संबंधों में भावनात्मक ब्लैकमेल जैसी स्थिति बन सकती है। अकेले लोग किसी आकर्षक लेकिन जटिल व्यक्ति की ओर खिंच सकते हैं, पर संबंध आगे चलकर भ्रमित कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को आपसी भरोसे की जरूरत है। हेल्थ: आलस्य और ज्यादा खाने की आदतें शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं। कुछ लोग मानसिक रूप से ज्यादा थकान, नींद न आना या तनाव से गुजर सकते हैं। पुरानी आदतों या बीमारी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आज आत्म-नियंत्रण और हेल्दी रूटीन सबसे जरूरी है। लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 5

मकर – नाइन ऑफ वांड्स दिन भर सतर्कता बनाए रखना जरूरी होगा। किसी पुराने विवाद या अधूरे काम को लेकर मानसिक थकान हो सकती है। परिवार में बार-बार किसी पुराने मुद्दे को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, उनकी देखभाल में लापरवाही न करें। बच्चों की पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कोई घरेलू काम या योजना बार-बार रुक सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

करियर: पुरानी गलतियों या अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ें। कोई प्रोजेक्ट या असाइनमेंट बार-बार अटक सकता है। सहकर्मी या सीनियर्स से तालमेल में खिंचाव आ सकता है। बार-बार मेहनत के बावजूद नतीजे देर से मिलेंगे। सरकारी या ठेके से जुड़े कामों में रुकावट हो सकती है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और हिम्मत न हारें। लव: पार्टनर से जुड़ी कोई पुरानी बात या गलतफहमी आज फिर से उभर सकती है। विश्वास की कमी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अकेले लोग पुराने रिश्ते की यादों में खोए रह सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी भावनाओं को साफ-साफ बताने की जरूरत होगी। संवाद की कमी दूरियों को बढ़ा सकती है। हेल्थ: ज्यादा तनाव और काम के बोझ से मानसिक थकान बढ़ सकती है। इम्यूनिटी कमजोर महसूस हो सकती है। सेहत को प्राथमिकता दें और ज्यादा जिम्मेदारियों से खुद को थोड़ा दूर रखें। लकी रंग: ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5

कुंभ – ऐट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत, लगन और अनुशासन की परीक्षा ले सकता है। परिवार के सदस्यों को आपके समर्पण की जरूरत होगी, खासकर बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़े मामलों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। घर के छोटे-मोटे सुधार कामों में समय लग सकता है। बुजुर्गों के साथ बातचीत में गंभीरता बनाए रखें। दिन सामान्य लेकिन उपयोगी रहेगा। किसी घरेलू आयोजन या योजना के लिए बजट और तैयारी की समीक्षा जरूरी होगी।

करियर: आपका फोकस और परिश्रम आज सामने आएंगे। तकनीकी या विशेष कौशल में सुधार के लिए ट्रेनिंग या ऑनलाइन कोर्स का विचार आ सकता है। कोई लंबा प्रोजेक्ट पूरी एकाग्रता मांग सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मन लगाना फायदेमंद रहेगा। प्रमोशन या वित्तीय मान्यता का संकेत है, लेकिन आपको लगातार काम करना होगा। लव: रिश्तों में स्थिरता और समझदारी दिखेगी। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। विवाह की योजना या परिवार से संबंधित बातचीत हो सकती है। अकेले लोगों को अभी खुद पर काम करने की जरूरत है। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ कोई आर्थिक या भविष्य से जुड़ी योजना बना सकते हैं। हेल्थ: आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से काम के बोझ के कारण थकावट बढ़ सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वालों के लिए आँखों का ध्यान रखना जरूरी है। खान-पान में अनुशासन जरूरी होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान या मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4

मीन – सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स आज मानसिक रूप से संतुलन बनाना जरूरी होगा। घर में किसी पुराने मुद्दे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश सफल हो सकती है। बच्चों से जुड़ा कोई निर्णय आपको राहत देगा, वहीं बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। घर में शांति का माहौल बनाना आपकी कोशिशों पर निर्भर करेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से बातचीत या मुलाकात हो सकती है। घर में बदलाव की योजना बन सकती है, जैसे जगह बदलना या घर की मरम्मत कराना।

करियर: नौकरी में बदलाव या तबादले की संभावना है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव से अस्थिरता महसूस हो सकती है, लेकिन लंबे समय में यह फायदेमंद रहेगा। जो लोग विदेश या दूसरे शहरों में मौके तलाश रहे थे, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। टीम वर्क में तालमेल बैठाना जरूरी होगा। लव: रिश्तों में एक नई शुरुआत या पुराने मतभेदों से उबरने का समय है। आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में यात्रा या दूरी एक रुकावट बन सकती है। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे के नजरिए को समझना होगा। अकेले लोग अभी खुद पर ध्यान केंद्रित करें। हेल्थ: मानसिक तनाव और थकावट हावी रह सकती है। नींद की कमी और बेचैनी से आप परेशान रह सकते हैं। ध्यान, प्राणायाम और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी हैं। पानी से जुड़ी बीमारियों से सतर्क रहें। लकी रंग: क्रीम, लकी नंबर: 6

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *