- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (25 May 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

25 मई, रविवार को मिथुन राशि वालों को पदोन्नति या प्रोजेक्ट अप्रूवल से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों का कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या राशि वालों को नई जॉब या ऑफर से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों के ऑफिस में नए प्रस्ताव पर काम शुरू हो सकता है। मकर और मीन राशि वालों की पदोन्नति के योग हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – किंग ऑफ कप्स |
आज का दिन भावनात्मक संतुलन और पारिवारिक समझदारी की मांग करेगा। बुजुर्गों के साथ कुछ गंभीर बातें हो सकती हैं, जो आपको सही रास्ता दिखाएंगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी, लेकिन कोई भी निवेश बहुत सोच-समझकर करें। घर में किसी शुभ अवसर या धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है, जिससे रिश्तों में फिर से नजदीकी आएगी। पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव है, जिससे आपसी मेलजोल में सुधार होगा। भावनात्मक समझदारी से आपका दिन शांतिपूर्ण रहेगा।
करियर: जो लोग सरकारी या सेवा क्षेत्र में हैं, उन्हें नए काम या नेतृत्व का अवसर मिल सकता है। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, और इंटरव्यू से जुड़े लोग अच्छे परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज विचार करने का दिन है। युवा वर्ग को इंटर्नशिप या असाइनमेंट में पहचान मिल सकती है। प्यार: प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ गंभीर और सुलझी बातचीत हो सकती है, जो रिश्ते को नई दिशा देगी। अकेले लोग किसी संवेदनशील व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। कुछ लोग आज पुराने प्रेम संबंधों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को समझना आपके रिश्ते को मजबूती देगा। स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। बुजुर्गों को घुटनों या हड्डियों से संबंधित परेशानी महसूस हो सकती है। योग या ध्यान से मानसिक शांति पाने का प्रयास करें। भावनात्मक रूप से संवेदनशीलता अधिक रहेगी, जिससे मूड में बदलाव संभव हैं। पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद से ऊर्जा का स्तर सामान्य बना रहेगा। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 6
वृष – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा मुश्किल हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या टकराव की स्थिति बन सकती है, खासकर बुजुर्गों की राय से आपकी असहमति संभव है। बच्चों की चिंता या पढ़ाई से जुड़ा कोई मुद्दा तनाव दे सकता है। व्यापार में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। घर के वातावरण में थोड़ी उदासी रह सकती है, हालाँकि किसी पुराने दोस्त की कॉल आपको राहत दे सकती है। पारिवारिक रिश्तों में भावनाओं को संभालने की आवश्यकता होगी।
करियर: आपको असहमति या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ विचारों में टकराव संभव है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और प्रयास करना होगा। जिन लोगों को पदोन्नति की उम्मीद थी, उन्हें थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। व्यापार और मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों को संभलकर काम करने की सलाह है। प्यार: प्रेम जीवन में तनाव या भावनात्मक दूरी का अनुभव हो सकता है। किसी बात को लेकर आप या आपके पार्टनर दुखी हो सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमी या पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं। अकेले लोगों को अपने पूर्व संबंधों की याद सताने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को आज बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने की आवश्यकता होगी। किसी तीसरे व्यक्ति का दखल रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य: पुराने भावनात्मक दर्द या डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा भारी हो सकता है। सिरदर्द, थकान और नींद की कमी से परेशानी संभव है। हार्मोनल असंतुलन से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचने के लिए ध्यान और शांति आवश्यक है। लकी रंग: मरून, लकी नंबर: 3
मिथुन – ऐस ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन नई शुरुआत और अवसरों से जुड़ा है। परिवार में कोई नई योजना या निवेश की बात हो सकती है। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ी खुशखबरी घर का माहौल सकारात्मक बनाएगी। पारिवारिक बुजुर्गों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी नए सौदे या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, धन आने के संकेत हैं। घर में कोई वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर उत्सव या छोटी पार्टी का आयोजन भी संभव है।
करियर: नए अवसर आपके दरवाजे खटखटा सकते हैं। इंटरव्यू, पदोन्नति या प्रोजेक्ट अप्रूवल से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग और विश्वास मिलेगा। फ्रीलांसिंग या स्वतंत्र पेशे से जुड़े लोग कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त कर सकते हैं। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। प्यार: प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर योजनाएं बन सकती हैं, जैसे घर लेना या किसी बड़े निर्णय की ओर बढ़ना। अकेले लोगों को कोई भावनात्मक और स्थायी संबंध की शुरुआत मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के बीच आर्थिक समझ और आपसी सहयोग रिश्ते को मजबूती देगा। आज का दिन प्रेम में नई शुरुआत का प्रतीक है। यदि आप किसी से बात करना चाहते हैं, तो पहल करने का सही समय है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, जिससे कार्यों में फुर्ती बनी रहेगी। जो लोग वजन कम करने या फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे, उन्हें शुरुआती सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी संतुलन और शांति का अनुभव होगा। योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी सिद्ध होगा। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 5
कर्क – फोर ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन आत्मनिरीक्षण और विश्राम का है। परिवार में कुछ विषयों पर शांति या दूरी का माहौल रह सकता है, जिससे बातचीत कम होगी। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता अस्थायी हो सकती है, लेकिन मन को व्यस्त रखेगी। व्यापार या निवेश के निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा। घरेलू माहौल में शांति रहेगी, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव की कमी महसूस हो सकती है। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे पर दोबारा विचार होगा। उत्सव जैसी स्थिति फिलहाल टल सकती है। आज आत्मचिंतन और मन की शांति जरूरी है।
करियर: आपको थकान महसूस हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। जिन लोगों की नौकरी हाल ही में बदली है, उन्हें नए माहौल में ढलने में समय लगेगा। ऑफिस में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रकट करने से बचें। जो लोग किसी ब्रेक पर हैं, वे नए लक्ष्य तय करने की दिशा में सोच सकते हैं। पदोन्नति या ट्रांसफर के मामलों में अभी प्रतीक्षा करें। प्यार: प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या भावनात्मक ठंडापन महसूस हो सकता है। कोई पुराना विवाद या बात आज भी मन को परेशान रख सकती है। अकेले लोग पूर्व संबंधों की यादों में खोए रह सकते हैं और नई शुरुआत से हिचकिचा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को आज अपने पार्टनर से भावनात्मक समर्थन की उम्मीद रहेगी, लेकिन बातचीत की कमी खल सकती है। आज रिश्तों में स्पेस देना ही बेहतर रहेगा। धैर्य और समय रिश्तों में स्थिरता लाएंगे। स्वास्थ्य: आपको थकान, सिरदर्द, नींद की कमी और मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़ा थके हुए महसूस कर सकते हैं, जिससे एकाग्रता में कमी आएगी। ध्यान और गहरी सांसों के अभ्यास से मन को राहत मिलेगी। आज शांति और आराम को प्राथमिकता दें, कोई भी शारीरिक मेहनत टालें। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 7
सिंह – ऐट ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से जुड़ा रहेगा। परिवार में आपके योगदान की सराहना हो सकती है। बुजुर्गों से कुछ काम को लेकर सलाह ली जा सकती है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी कोई मेहनत रंग ला सकती है। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन व्यस्त लेकिन लाभकारी रहेगा। घर में कोई छोटी मरम्मत या सजावट का कार्य संभव है। परिवार में सामूहिक प्रयासों से किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है।
करियर: जो लोग कौशल विकास या कोई कोर्स कर रहे हैं, उन्हें सफलता और नई दिशा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आप अपनी दक्षता साबित करेंगे। जिन छात्रों की सरकारी या तकनीकी परीक्षा पास है, उनके लिए दिन उपयोगी रहेगा। प्यार: प्रेम संबंधों में स्थायित्व और प्रतिबद्धता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। अकेले लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है, जो अपने काम के प्रति समर्पित हो। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समर्थन और परिपक्व बातचीत रिश्ते को और मजबूत करेगी। स्वास्थ्य: कंप्यूटर या मशीनों से जुड़ा काम करने वालों को आंखों और कंधों में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आज नियमितता और संयम जरूरी है। पौष्टिक आहार और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लाभकारी रहेगी। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे, लेकिन लंबी दिनचर्या से ब्रेक लेना भी जरूरी है। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 3
कन्या – थ्री ऑफ वांड्स |
आज का दिन नई योजनाओं, विस्तार और भविष्य की तैयारी से जुड़ा है। परिवार में यात्रा या स्थान परिवर्तन की चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों का सहयोग आपको सही दिशा देने में सहायक होगा। बच्चों से जुड़ा कोई सकारात्मक समाचार पूरे परिवार का मन प्रसन्न कर सकता है। व्यापार में विस्तार या नए क्षेत्रों में निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टि से नए स्रोतों से धन आगमन संभव है। पारिवारिक स्तर पर किसी आयोजन की योजना बन सकती है, विशेषकर यात्रा से जुड़ी। आज रिश्तों में दूरियाँ भी अच्छी बातचीत से सुलझ सकती हैं।
करियर: जो लोग विदेश में नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नई जॉब या ऑफर से जुड़ी कोई खबर आज आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास और योजना आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। जिन लोगों का पदोन्नति रुका हुआ था, उन्हें आशाजनक संकेत मिलेंगे। प्यार: प्रेम संबंधों में नया उत्साह और समझदारी देखी जा सकती है। पार्टनर के साथ भविष्य की यात्रा या किसी दूर की योजना पर चर्चा हो सकती है। अकेले लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है, जो किसी यात्रा या ऑनलाइन माध्यम से संपर्क में आया हो। शादीशुदा लोगों के लिए रिश्तों में सहयोग और साझा दृष्टिकोण संबंध को मजबूत बनाएगा। कुछ लोगों को लंबी दूरी के रिश्ते की चुनौती भी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य: शरीर में जोड़ों या पीठ से जुड़ी हल्की असहजता हो सकती है। जो लोग खेलकूद या बाहरी गतिविधियों से जुड़े हैं, उनके लिए दिन शुभ है। मानसिक रूप से आप सकारात्मक और केंद्रित रहेंगे। ध्यान और प्राणायाम से आपको संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। पानी का सेवन अधिक करें और नींद पूरी लें। लकी रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 5
तुला – नाइट ऑफ कप्स |
आज का दिन भावनाओं और सौम्यता से भरा रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार या प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा, जिससे आप आत्मीयता का अनुभव करेंगे। बुजुर्गों और बच्चों दोनों से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन या निमंत्रण की संभावना है। व्यापार में किसी कलात्मक या सौंदर्य से जुड़े क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी मनपसंद वस्तु पर खर्च संभव है। कोई पारिवारिक अवसर जैसे जन्मदिन या सगाई की योजना बन सकती है। आज आप संबंधों में भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे।
करियर: कला, डिजाइन, मीडिया, संगीत या परामर्श से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में नए प्रस्ताव पर काम शुरू हो सकता है, जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। जो लोग करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए। नई नौकरी के लिए आवेदन करना या इंटरव्यू देना लाभदायक रहेगा। प्यार: प्रेम संबंधों में रोमांटिक और भावनात्मक दिन रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप अपने भाव प्रकट करने में सहज रहेंगे। अकेले लोगों को कोई नया आकर्षण मिल सकता है, खासकर सोशल मीडिया या मित्रों के माध्यम से। शादीशुदा लोगों के लिए दिन भावनात्मक जुड़ाव और सामंजस्य का रहेगा। आज आप प्रेम में ज्यादा भावुक हो सकते हैं। स्वास्थ्य: हृदय, रक्तचाप या नींद से संबंधित समस्या वाले लोगों को ध्यान रखने की जरूरत है। पानी कम पीने या असंतुलित खानपान से डिहाइड्रेशन हो सकता है। ध्यान, संगीत चिकित्सा और हल्की एक्सरसाइज मानसिक सुकून देंगे। लकी रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 1
वृश्चिक – फाइव ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन थोड़ी चुनौतियों और भावनात्मक असंतुलन से भरा रह सकता है। पारिवारिक वातावरण में चिंता या दूरी महसूस हो सकती है, विशेषकर किसी सदस्य की सेहत या आर्थिक स्थिति को लेकर। बुजुर्गों की देखभाल जरूरी होगी। बच्चों की पढ़ाई या गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। व्यापार में घाटे या देरी की संभावना है, इसलिए जोखिम से बचें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है और किसी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करना कठिन लग सकता है। परिवार में सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए आज अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी।
करियर: ऑफिस में अपेक्षित समर्थन नहीं मिलेगा या आपकी मेहनत अनदेखी की जा सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे थे, उन्हें अभी थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। किसी पुराने निवेश में नुकसान या पार्टनरशिप से जुड़ी समस्या हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें और कार्यों में जल्दबाजी न करें। प्यार: प्रेम संबंधों में ठंडापन या दूरी की स्थिति बन सकती है। पार्टनर से बातचीत में कमी या कोई भावनात्मक गलतफहमी परेशानी ला सकती है। अकेले लोगों को अपने अकेलेपन का अहसास अधिक हो सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच आर्थिक तनाव का असर आपसी संबंधों पर दिख सकता है। आज का दिन रिश्तों में समझदारी, धैर्य और सहानुभूति की मांग करता है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर बात न करें, बल्कि भावनात्मक समर्थन पर जोर दें। साथ में रहकर ही स्थिति सुधर सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से भी चिंता और अकेलेपन का भाव आपको थका सकता है। मौसम परिवर्तन से सर्दी-जुकाम या बुखार की संभावना है। आज पौष्टिक भोजन और पर्याप्त नींद पर विशेष ध्यान दें। भावनात्मक रूप से स्थिर रहने के लिए ध्यान, योग से जुड़ाव बनाए रखें। लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 3
धनु – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स |
आज का दिन निर्णय लेने, स्पष्टता और मानसिक शक्ति से जुड़ा रहेगा। पारिवारिक मामलों में आप किसी वरिष्ठ महिला सदस्य की सलाह या हस्तक्षेप का अनुभव कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बुजुर्गों से भावनात्मक दूरी रह सकती है, परंतु सम्मान बना रहेगा। व्यापार में तर्क और समझदारी से निर्णय लेने पर लाभ होगा। किसी पुराने पारिवारिक विवाद में सुलझाव संभव है। परिवार में आपकी भूमिका आज निर्णायक और मार्गदर्शक जैसी हो सकती है, सभी आपसे सलाह की उम्मीद करेंगे।
करियर: वरिष्ठों के साथ व्यवहार में परिपक्वता दिखेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। जो लोग कानून, प्रशासन, अकादमिक या रिसर्च से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अपनी बातचीत की कला पर ध्यान देना चाहिए। इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन होगा। प्यार: प्रेम संबंधों में आज भावनाओं की जगह समझदारी और स्पष्टता हावी रह सकती है। आप या आपका पार्टनर रिश्ते में सीमाओं को लेकर चर्चा कर सकता है। अकेले लोगों को किसी बुद्धिमान और आत्मनिर्भर व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच रिश्ते में स्पष्ट बातचीत रहेगी, पर भावनात्मक गर्माहट थोड़ी कम हो सकती है। यदि कोई भ्रम या उलझन है, तो आज उसे दूर करने का उपयुक्त समय है। स्वास्थ्य: आपको सिरदर्द या मानसिक थकान हो सकती है। आंखों या गर्दन से संबंधित तनाव संभव है, खासकर स्क्रीन के लंबे इस्तेमाल से। खानपान में सादगी रखें और दिनचर्या में नियमितता बनाए रखें। योग, गहरी सांसें और मानसिक विश्राम की तकनीकें अपनाने से आप संतुलन बनाए रख सकेंगे। लकी रंग: वायलेट, लकी नंबर: 2
मकर – फोर ऑफ वांड्स |
आज का दिन उत्सव, सफलता और पारिवारिक सुख से जुड़ा रहेगा। परिवार में कोई आयोजन, जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या शुभ समाचार की खुशी साझा की जा सकती है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि परिवार को आनंदित कर सकती है। व्यापार में किसी डील के सफल होने या साझेदारी में मजबूती का संकेत है। आर्थिक रूप से दिन संतुलित और शुभ रहेगा। आज रिश्तों में सामूहिकता और जुड़ाव बढ़ेगा। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलना भी संभव है, दिन मिलन और आनंद का है।
करियर: आपको पदोन्नति या टीम से प्रशंसा मिलने की संभावना है। साझेदारी में तालमेल और संतुलन बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं, वे आज टीम में अच्छी तरह घुलमिल जाएंगे। करियर से जुड़ा कोई उत्सव या सराहना का क्षण आपको आत्मविश्वास देगा। यह समय आपके पेशेवर विकास की नींव को मजबूत करने वाला है। प्यार: प्रेम संबंधों में सामंजस्य, स्थिरता और उत्सव का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ कोई मिलन समारोह या परिवार से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी या सगाई की ओर बढ़ सकते हैं। अकेले लोगों के लिए कोई रिश्ता पारिवारिक माध्यम से आ सकता है। शादीशुदा जीवन में पारिवारिक सहयोग और सामूहिक आनंद का अनुभव होगा। आज का दिन रिश्तों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने या जश्न मनाने के लिए उपयुक्त है। स्वास्थ्य: सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज मानसिक रूप से भी आनंद और संतुलन का अनुभव होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय तनाव कम करेगा। योग और हल्की एक्सरसाइज आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगी। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 4
कुंभ – जजमेंट |
आज का दिन नए अवसरों और आत्म-जागरूकता से भरा रहेगा। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान हो सकता है, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की प्रगति से मन खुश रहेगा। व्यापार में पिछली गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से कुछ अनपेक्षित लाभ या आय का स्रोत खुल सकता है। परिवार में मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। रिश्तों में फिर से विश्वास और समझदारी का संचार होगा, जिससे तालमेल बढ़ेगा।
करियर: नौकरी में बदलाव की योजना बनाने वालों को आज सही दिशा मिल सकती है। व्यवसाय में नई रणनीतियों को अपनाकर लाभ बढ़ाने का अवसर है। जो लोग शिक्षा या कौशल विकास में लगे हैं, उन्हें सफलता हासिल होगी। टीमवर्क और नेतृत्व कौशल आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। प्यार: प्रेम संबंधों में पुराने मतभेद दूर होंगे और नई शुरुआत संभव है। पार्टनर के साथ भावनात्मक मेल-जोल बढ़ेगा। अकेले लोगों को किसी पुराने साथी से फिर से संपर्क मिल सकता है। शादीशुदा जोड़ों के बीच विश्वास और समर्पण मजबूत होगा। आज रिश्तों में ईमानदारी और खुले दिल से बातचीत करने का दिन है। यह समय संबंधों को फिर से जीवंत करने और गहराई देने का है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा में वृद्धि होगी। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है, बशर्ते सावधानी बरती जाए। नियमित व्यायाम और ध्यान आपको शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। खानपान का ध्यान रखें और पर्याप्त विश्राम करें। आज आपकी सकारात्मक सोच से स्वास्थ्य लाभ होगा। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 9
मीन – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आर्थिक स्थिरता, परिवार में सुख-शांति और परिपक्वता से भरा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और अनुभव परिवार के हर संकट को सुलझाने में मदद करेगा। बच्चों के साथ मिल-जुलकर समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंध और मजबूत होंगे। व्यापारिक मामलों में आपकी समझदारी और धैर्य से लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से निवेश और खर्च में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। परिवार में किसी बड़े आयोजन या सफलता का जश्न मनाया जा सकता है। पारिवारिक रिश्तों में विश्वास और सहयोग का माहौल रहेगा। आज आप घर और व्यवसाय दोनों जगह नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे।
करियर: ऑफिस में आपकी सलाह और फैसले सभी के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे। पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत हैं, साथ ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है। नए प्रोजेक्ट या निवेश के लिए दिन अच्छा है। नौकरी बदलने वालों को स्थिर और बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आप अपने अनुभव और व्यावहारिक दृष्टिकोण से सफलता की ओर बढ़ेंगे। प्यार: प्रेम संबंधों में स्थिरता, भरोसा और भावनात्मक परिपक्वता दिखेगी। पार्टनर के साथ गहरे विचार साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। अकेले लोगों के लिए ऐसा दिन है जब कोई परिपक्व और जिम्मेदार व्यक्ति जीवन में आ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों का भाव गहरा होगा। आज आपका धैर्य और समझदारी प्रेम संबंधों में मधुरता लाएगी। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप स्थिर और संतुलित रहेंगे, जिससे तनाव कम होगा। पुरानी बीमारियों में सुधार देखने को मिलेगा। खानपान में संतुलन और नियमितता बनाए रखें, साथ ही पर्याप्त नींद लेना जरूरी होगा। शारीरिक व्यायाम और योग से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग: गहरा हरा, लकी नंबर: 8