Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (21 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष और मिथुन राशि वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है, मिथुन राशि वालों के लिए अप्रत्याशित बदलाव का दिन है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (21 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 सितंबर, रविवार को वृष और मिथुन राशि वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है। कर्क राशि वालों को नए प्रोजेक्ट और ट्रांसफर के मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव का दिन है। कर्क राशि वालों के लिए नई शुरुआत का समय है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – सेवन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन धैर्य और प्रतीक्षा का है। घर में बुजुर्गों की राय सुनना फायदेमंद होगा। बच्चों की मेहनत का फल धीरे-धीरे दिखेगा। गृहिणी को परिवार के कामों में संतुलन बनाए रखना होगा। रिश्तेदारों के आने से माहौल हल्का-फुल्का रह सकता है। आर्थिक रूप से नया निवेश टल सकता है। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी पारिवारिक चर्चा में संयम बनाए रखना होगा। उत्सव की तैयारी टल सकती है। कोई पुराना विवाद हल्की बातचीत से शांत हो सकता है।

करियर – तकनीकी क्षेत्र के लोग लंबित प्रोजेक्ट पर काम पूरा करेंगे। आर्ट्स से जुड़े लोगों को नई दिशा पर विचार मिलेगा। लॉ के विद्यार्थियों के लिए केस स्टडीज कठिन होंगी। प्रबंधन क्षेत्र में रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। मेडिकल पेशेवरों को टीम का सहयोग कम मिलेगा। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट की समय सीमा लंबी हो सकती है। फ्रीलांसरों को भुगतान में देरी हो सकती है। प्रमोशन का मौका फिलहाल टल सकता है। प्रेम – प्रेम में आज समझ और संयम आवश्यक है। साथी आपसे ज्यादा उम्मीदें रख सकते हैं। किसी दोस्त से अचानक बातचीत भावनाएं जगा सकती है। विवाहित जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ बातचीत को कम कर सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत धीमी गति से होगी। कुछ लोगों को पुराने रिश्ते में संदेह महसूस हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए किसी अजनबी से भावनात्मक जुड़ाव की संभावना है। किसी छोटे मतभेद को बड़ा रूप न लेने दें। स्वास्थ्य – शरीर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। कुछ लोगों को पेट की जलन परेशान करेगी। जोड़ों में अकड़न परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से काम टालने की आदत तनाव बढ़ा सकती है। आराम और सही खान-पान राहत देंगे। ज्यादा पानी पीना फायदेमंद होगा। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 3

वृष – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन संवेदनशीलता और व्यावहारिकता दोनों को संतुलित करेगा। बुजुर्गों की देखभाल में मन लगेगा। बच्चों की पढ़ाई में सफलता मिलेगी। गृहिणी का रचनात्मक प्रयास सबको खुश करेगा। परिवार में तालमेल और अपनापन बढ़ेगा। घरेलू माहौल में सादगी और सुकून रहेगा। आर्थिक रूप से कोई पुराना धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में भरोसेमंद संबंध मजबूत होंगे। परिवार में किसी छोटे उत्सव की तैयारी संभव है। रिश्तों में मधुरता और सहयोग रहेगा। किसी गलतफहमी का समाधान शांति से हो सकता है। दिन परिवार के लिए संतुलित और सुखदायी रहेगा।

करियर – अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। कला से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। लॉ के विद्यार्थियों को कठिन परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रबंधन क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में प्रैक्टिकल ज्ञान उपयोगी रहेगा। इंजीनियरिंग जातकों को रिसर्च का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसर को विदेश से काम से लाभ होगा। पदोन्नति की संभावना भी बन सकती है। प्रेम – प्रेम जीवन में समझ बढ़ेगी। साथी से भावनात्मक जुड़ाव और ज्यादा होगा। विवाहित लोगों के बीच स्नेह और विश्वास मजबूत रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत आत्मीयता से होगी। कुछ लोगों को दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में रोमांस और सहजता बढ़ेगी। जो लोग दूर हैं, उन्हें बातचीत से नजदीकी महसूस होगी। प्रेम में स्थिरता और आश्वासन मिलेगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में आज स्फूर्ति और शांति बनी रहेगी। कुछ लोगों का रक्तचाप हल्का बढ़ सकता है। थायरॉइड के रोगी सतर्क रहें। मानसिक रूप से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नींद पूरी होने से तनाव कम होगा। संतुलित आहार और नियमित योग फायदेमंद रहेगा। हर्बल उपाय सहायक सिद्ध होंगे। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 1

मिथुन – व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आज का दिन अप्रत्याशित बदलाव लेकर आएगा। परिवार में अचानक कोई समाचार सबको चौंका सकता है। बुजुर्गों की सेहत में सुधार की संभावना है। बच्चों को पढ़ाई में नई दिशा मिलेगी। गृहिणी के प्रयासों से घर का माहौल सुखद बनेगा। परिवार में छोटी यात्रा या धार्मिक आयोजन संभव है। आर्थिक रूप से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ या हानि हो सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात माहौल को खुशनुमा बनाएगी। घर में नई ऊर्जा और प्रसन्नता का अनुभव होगा।

करियर – किस्मत का साथ आज खास रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नई सफलता मिलेगी। लॉ विद्यार्थियों के लिए किसी परीक्षा का परिणाम अनुकूल हो सकता है। प्रबंधन क्षेत्र में अप्रत्याशित पदोन्नति मिल सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में कठिन मामलों का हल निकल सकता है। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में भाग्यशाली सफलता मिलेगी। फ्रीलांसर को नए क्लाइंट से जुड़ाव होगा। प्रेम – प्रेम जीवन में नए रंग भरेगा। साथी अचानक कोई सुखद आश्चर्य दे सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच तालमेल बेहतर होगा। नए रिश्ते की शुरुआत जल्दी हो सकती है। कुछ लोगों को अप्रत्याशित प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। पुराने रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा। दूरी खत्म होकर संबंध मजबूत होंगे। अचानक मुलाकात जीवन में नई खुशी ला सकती है। स्वास्थ्य – कुछ लोगों को अचानक माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पाचन तंत्र में गैस या एसिडिटी परेशान कर सकती है। रक्त शर्करा का स्तर असंतुलित हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव अचानक बढ़ सकता है। विश्राम और ध्यान राहत देंगे। पानी की कमी से थकान आ सकती है। संतुलित जीवनशैली ही स्वास्थ्य बचाएगी। लकी रंग – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – ऐस ऑफ वांड्स

आज का दिन नई शुरुआत और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में कोई नया काम शुरू हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह से महत्वपूर्ण फैसला होगा। बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गृहिणी के विचारों से घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। आर्थिक रूप से नया निवेश फायदेमंद रहेगा। व्यापार में साझेदारी से नया अवसर मिलेगा। परिवार में छोटी खुशी का उत्सव मन सकता है। किसी पुरानी रुकावट का समाधान आज निकल सकता है। रिश्तों में अपनापन और सहयोग गहरा होगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। कला से जुड़े लोगों को रचनात्मक पहचान मिलेगी। लॉ विद्यार्थियों को केस स्टडी में तारीफ मिलेगी। प्रबंधन क्षेत्र में जिम्मेदारियों का विस्तार होगा। चिकित्सा पेशे में नए अनुभव मिलेंगे। इंजीनियरों को नई तकनीक का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसरों को बड़े क्लाइंट का संपर्क मिलेगा। पदोन्नति और ट्रांसफर के अवसर भी सामने आ सकते हैं। प्रेम – प्रेम जीवन में उत्साह और ताजगी आएगी। साथी के साथ नई योजनाएं बनने की संभावना है। विवाहित लोगों को संबंध में नयापन महसूस होगा। नए रिश्ते की शुरुआत रोमांच से भरी होगी। कुछ लोगों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। पुराने मतभेद समाप्त होकर अपनापन बढ़ेगा। दोस्त से गहरी भावनाएं विकसित हो सकती हैं। रिश्तों में बातचीत की नई दिशा बनेगी। स्वास्थ्य – नई ऊर्जा महसूस होगी। पाचन तंत्र सक्रिय रहेगा, पर भारी भोजन से परहेज करें। नसों में खिंचाव होने की संभावना है। मानसिक रूप से प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नींद पूरी होने से ताजगी बनी रहेगी। नियमित व्यायाम स्वास्थ्य को मजबूत बनाएगा। पौष्टिक आहार का सेवन आवश्यक रहेगा। लकी रंग – कोरल, लकी नंबर – 9

सिंह – किंग ऑफ वांड्स

आज का दिन नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बुजुर्गों की इच्छाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई में नई उपलब्धि पर खुशी मन सकती है। गृहिणी की सूझबूझ घर को संतुलित रखेगी। परिवार का माहौल अनुशासन और आदर से भरा रहेगा। आर्थिक रूप से पुराने प्रयास आज फल देंगे। व्यापार में साहसिक कदम फायदेमंद रहेंगे। घर में सम्मानित मेहमान का आगमन संभव है। पारिवारिक आयोजन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। रिश्तों में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। दिन प्रेरणा से भरपूर रहेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र के लोग टीम लीडर बन सकते हैं। कला से जुड़े लोग मंच पर अपनी पहचान मजबूत करेंगे। प्रबंधन क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। चिकित्सा क्षेत्र में आपात स्थिति संभालने का अवसर मिलेगा। इंजीनियरों को बड़ी योजना का नेतृत्व मिलेगा। फ्रीलांसर अपने प्रोजेक्ट्स को दिशा देंगे। पदोन्नति और सम्मान की संभावना रहेगी। प्रेम – प्रेम जीवन में आज आत्मविश्वास दिखेगा। साथी आपके फैसलों की सराहना करेंगे। विवाहित लोगों में साझेदारी का भाव मजबूत होगा। नए रिश्ते में आकर्षण और प्रेरणा बनी रहेगी। कुछ को किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन के माध्यम से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। संबंधों में गरिमा और सम्मान बढ़ेगा। बातचीत रिश्तों को और गहरा करेगी। दूरियों के बावजूद अपनापन महसूस होगा। आज प्रेम में गंभीरता और स्थिरता का अनुभव मिलेगा। स्वास्थ्य – आज स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ लोगों को गर्दन में अकड़न महसूस हो सकती है। हृदय गति तेज हो सकती है। मानसिक रूप से प्रेरणा और उत्साह ऊंचा रहेगा। योग और स्ट्रेचिंग राहत देंगे। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद होगा। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है। संतुलित दिनचर्या से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग – मरून, लकी नंबर – 5

कन्या – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन दान, सहयोग और संतुलन का है। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। बुजुर्गों को आपकी मदद से राहत मिलेगी। बच्चों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलेगा। गृहिणी अपने व्यवहार से सभी का मन जीतेंगी। घर में किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ संभव है। रिश्तेदारों से मुलाकात आपसी अपनापन बढ़ाएगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता गहरी होगी। पुराने मतभेद मिटने का अवसर है। माहौल में तालमेल और स्नेह का भाव रहेगा।

करियर – किसी के सहयोग से सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र में टीम वर्क बड़ा परिणाम देगा। कला क्षेत्र में किसी संस्था से सहयोग मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र में नए संसाधन उपलब्ध होंगे। चिकित्सा क्षेत्र में कठिन मामलों में सहकर्मी सहयोग करेंगे। इंजीनियरों को प्रोजेक्ट पर अतिरिक्त सपोर्ट मिलेगा। फ्रीलांसर को नया काम रेफरल से मिलेगा। प्रेम – प्रेम जीवन में आज संतुलन का भाव रहेगा। साथी के साथ आपसी सहयोग बढ़ेगा। विवाहित को जिम्मेदारियों में एक-दूसरे का साथ मिलेगा। नए रिश्तों की शुरुआत विश्वास पर होगी। कुछ लोगों को दोस्त से भावनात्मक सहारा मिलेगा। पुराने संबंधों में दूरियां कम होंगी। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी अहम रहेगी। रोमांस कम लेकिन अपनापन गहरा होगा। प्रेम में मदद और समझ से स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य में आज मध्यम संतुलन रहेगा। कुछ लोगों को रक्त की कमी की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से फैसलों में असमंजस तनाव देगा। संतुलित आहार और विटामिन सप्लीमेंट सहायक होंगे। ज्यादा पानी पिएं। हल्का व्यायाम लाभ देगा। समय पर आराम करना जरूरी है। लकी रंग – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 3

तुला – एट ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन उलझनों और आत्म-संयम का है। परिवार में किसी फैसले को लेकर मतभेद हो सकता है। बुजुर्गों की राय को नजरअंदाज करना तनाव बढ़ा सकता है। बच्चों की जिद से माहौल गंभीर हो सकता है। गृहिणी को कामों का दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में देरी या रुकावट संभव है। व्यापार में साझेदारी को लेकर संदेह बनेगा। रिश्तेदारों से छोटी बात पर कड़वाहट हो सकती है। परिवार में किसी विषय पर चर्चा अधूरी रह जाएगी। माहौल में हल्का तनाव रहेगा, पर धैर्य स्थिति सुधार देगा।

करियर – आत्मविश्वास की परीक्षा होगी। तकनीकी क्षेत्र में अचानक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रबंधन क्षेत्र में बॉस से असहमति संभव है। चिकित्सा क्षेत्र में दबाव बढ़ेगा। इंजीनियरों को टीम सहयोग की कमी खलेगी। फ्रीलांसर को भुगतान अटक सकता है। आत्म-संयम और धैर्य से कठिनाइयों से निकलने का समय है। प्रेम – प्रेम जीवन में आज संदेह बढ़ सकता है। साथी के शब्दों को गलत समझने की आशंका है। विवाहित लोगों में बातचीत की कमी तनाव ला सकती है। नए रिश्तों में आगे बढ़ने से हिचकिचाहट होगी। कुछ लोगों को साथी से दूरी का अनुभव होगा। पुराने मतभेद फिर से सताने लग सकते हैं। रोमांस कम होगा, गंभीरता ज्यादा रहेगी। विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। रिश्तों को बचाने के लिए धैर्य जरूरी है। स्वास्थ्य – आज थकान और कमजोरी बढ़ सकती है, आंखों में जलन हो सकती है। माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। मानसिक रूप से निराशा और बेचैनी सताएगी। पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है। सुबह की सैर और ध्यान राहत देंगे। संतुलित आहार फायदेमंद होगा। लकी रंग – ब्लैक, लकी नंबर – 8

वृश्चिक – ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन अवसर और नई शुरुआत लेकर आएगा। परिवार में आर्थिक योजनाओं पर चर्चा होगी। बुजुर्गों की सलाह से फायदेमंद फैसला लिया जाएगा। बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। गृहिणी की मेहनत से घर का माहौल खुश रहेगा। परिवार में किसी उपहार या निवेश का संकेत है। व्यापार में नए सौदे की शुरुआत होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात खुशियां बढ़ाएगी। परिवार में छोटी यात्रा या उत्सव संभव है। माहौल में सहयोग और सकारात्मकता बनी रहेगी। पुराने अवरोध दूर होंगे। दिन सुखद और आशाजनक रहेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। कला क्षेत्र के लोग नई प्रदर्शनी या प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। प्रबंधन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक से लाभ होगा। चिकित्सा क्षेत्र में नई रिसर्च पर काम शुरू होगा। इंजीनियरों को नई योजना का नेतृत्व मिलेगा। फ्रीलांसर को नया क्लाइंट मिलेगा। उद्यमियों को निवेशक का सहयोग मिलेगा। आज तरक्की और स्थिरता दोनों का संकेत है। प्रेम – प्रेम जीवन में आज नई शुरुआत होगी। साथी से संबंध में ताजगी महसूस होगी। विवाहित को एक-दूसरे की मदद से सुख मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत आत्मीयता से होगी। कुछ को दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। भावनाओं में स्थिरता आएगी। रिश्तों में भरोसा और गहराई का नया रंग चढ़ेगा। दिन प्रेम के लिए प्रेरणादायी रहेगा। स्वास्थ्य – त्वचा पर हल्की खुजली परेशान करेगी। मानसिक रूप से आत्मविश्वास और स्फूर्ति बढ़ेगी। हर्बल उपाय लाभ देंगे। संतुलित भोजन से स्वास्थ्य बेहतर होगा। योग और ध्यान से शांति मिलेगी। आराम से ऊर्जा फिर से प्राप्त होगी। लकी रंग – एमरल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 1

धनु – फाइव ऑफ वांड्स

आज का दिन प्रतिस्पर्धा और टकराव का है। परिवार में किसी मुद्दे पर विचारों का टकराव हो सकता है। बुजुर्गों की राय को लेकर असहमति बनेगी। बच्चों के बीच पढ़ाई या खेल में प्रतिस्पर्धा दिखेगी। गृहिणी को काम में सहयोग की कमी महसूस होगी। आर्थिक मामलों में मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में साझेदारों के साथ चर्चा तीखी हो सकती है। रिश्तेदारों से बहस की संभावना है। परिवार का माहौल हल्का तनावपूर्ण रहेगा। हालांकि धैर्य और समझदारी से स्थिति सुलझ सकती है। दिन परीक्षा और धैर्य की मांग करेगा।

करियर – संघर्ष और चुनौतियां सामने आएंगी। तकनीकी क्षेत्र में टीम के बीच असहमति होगी। कला क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा ज्यादा होगी। लॉ प्रोफेशन से जुड़े लोगों को कठिन तर्कों से गुजरना होगा। प्रबंधन क्षेत्र में सहकर्मी सहयोग नहीं देंगे। चिकित्सा क्षेत्र में दबाव और आलोचना दोनों मिलेंगे। इंजीनियरों को प्रोजेक्ट पर चुनौतियों का सामना करना होगा। फ्रीलांसरों को भुगतान में विवाद हो सकता है। संयम और रणनीति से सफलता संभव है। प्रेम – प्रेम जीवन में आज तनाव और असहमति हो सकती है। साथी के साथ विचारों का टकराव बढ़ेगा। विवाहित लोगों को जिम्मेदारियों को लेकर बहस करनी पड़ सकती है। नए रिश्तों में असुरक्षा की भावना जाग सकती है। कुछ लोगों को दोस्त से गलतफहमी का सामना करना होगा। प्रेम में दूरी और संदेह दोनों बढ़ेंगे। बातचीत से स्थिति सुधर सकती है। धैर्य और समझ रिश्ते को बचा सकते हैं। स्वास्थ्य – पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती है। सांस लेने में हल्की दिक्कत संभव है। मानसिक रूप से बेचैनी और चिड़चिड़ापन रहेगा। नींद अधूरी रहने से कमजोरी बढ़ेगी। योग और गहरी सांस राहत देंगे। पर्याप्त पानी और हल्का भोजन फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 2

मकर – द हीरोफैंट

आज का दिन परंपरा और मार्गदर्शन का है। परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा। बुजुर्गों के शब्द सभी के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। गृहिणी धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगी। परिवार में पूजा या व्रत का आयोजन हो सकता है। आर्थिक रूप से दान या किसी को सहयोग देना पड़ सकता है। व्यापार में अनुशासन का पालन लाभ देगा। रिश्तेदारों से आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा होगी। पारिवारिक वातावरण श्रद्धा और शांति से भरा रहेगा। परंपराओं का पालन घर के माहौल को और पवित्र करेगा।

करियर – आज अनुशासन और सीख पर ध्यान रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में नए नियम लागू होंगे। कला क्षेत्र के लोगों को गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र में नियमों का पालन जरूरी रहेगा। चिकित्सा क्षेत्र में अनुभव से सीखने का अवसर मिलेगा। इंजीनियरों को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। फ्रीलांसर को वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी गुरु से नया विचार मिलेगा। स्थिरता और अनुशासन ही सफलता का मार्ग है। प्रेम – प्रेम जीवन में परंपराओं और मूल्यों का महत्व रहेगा। साथी से संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी। नए रिश्तों में परिवार की राय खास होगी। कुछ को सामाजिक मान्यता का इंतजार रहेगा। प्रेम संबंध धीरे-धीरे गंभीरता की ओर बढ़ेंगे। दोस्ती गहरे भाव में बदलेगी। रिश्तों में विश्वास और नैतिकता का भाव खास रहेगा। भावनाओं से ज्यादा मूल्यों पर ध्यान रहेगा। स्वास्थ्य – आंखों पर हल्का तनाव महसूस हो सकता है। पाचन तंत्र धीमा रहेगा। रक्तचाप नियंत्रित रखने की जरूरत है। मानसिक रूप से शांति और स्थिरता बनी रहेगी। ध्यान और प्रार्थना राहत देंगे। नींद पर्याप्त रहेगी। हल्का व्यायाम और संतुलित आहार सहायक होंगे। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 6

कुंभ – पेज ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन जिज्ञासा और सीख से भरा रहेगा। परिवार में नए विचारों पर चर्चा होगी। बुजुर्गों को आपके सवाल कभी खुश करेंगे, कभी उलझन में डालेंगे। बच्चों की पढ़ाई में नयापन झलकेगा। गृहिणी घर में नई व्यवस्था लागू कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में छोटे प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में नई रणनीति पर काम शुरू होगा। रिश्तेदारों से किसी विषय पर गहरी बातचीत होगी। परिवार का माहौल चंचल और सक्रिय रहेगा। किसी सदस्य के विचार सभी को नई सोच देंगे। दिन सीख और अनुभवों से भरपूर बनेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में रिसर्च पर ध्यान मिलेगा। कला क्षेत्र में नए विचारों की तारीफ होगी। प्रबंधन क्षेत्र में प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी आ सकती है। चिकित्सा क्षेत्र में नई पद्धति पर विचार होगा। इंजीनियरों को प्रयोगात्मक काम सौंपा जाएगा। फ्रीलांसर को विदेशी क्लाइंट से संपर्क मिलेगा। ज्ञान और कौशल बढ़ेंगे। प्रेम – प्रेम जीवन में आज उत्सुकता और सवाल बढ़ेंगे। साथी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। विवाहित को बातचीत में नया दृष्टिकोण मिलेगा। नए रिश्तों में जिज्ञासा से जुड़ाव बढ़ेगा। कुछ लोगों को सोशल मीडिया से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। संबंधों में बातचीत खास रहेगा। दोस्ती धीरे-धीरे गहराई में बदल सकती है। रिश्तों में विचारों की समानता नई चमक लाएगी। प्रेम जीवन संवाद और समझ पर आधारित रहेगा। स्वास्थ्य – कुछ लोगों को सिर में भारीपन महसूस होगा। हाथों-पैरों में झनझनाहट हो सकती है। मानसिक रूप से बेचैनी और अधीरता बढ़ेगी। ध्यान और गहरी सांस राहत देंगे। पानी पर्याप्त मात्रा में पीना फायदेमंद होगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 4

मीन – द मैजिशियन

आज का दिन रचनात्मकता और कौशल से चमकेगा। परिवार में आपकी योजनाएं सभी को प्रभावित करेंगी। बुजुर्ग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। गृहिणी की कला से घर में नया उत्साह आएगा। आर्थिक दृष्टि से कोई अनोखा अवसर मिलेगा। व्यापार में चतुराई और बुद्धिमानी से लाभ होगा। रिश्तेदारों के साथ बातचीत नए अवसर खोलेगी। परिवार में छोटी सरप्राइज पार्टी संभव है। माहौल खुशी और प्रेरणा से भरा रहेगा। पुराने मुद्दों का हल आपकी सूझबूझ से निकलेगा। दिन सफलता और रचनात्मकता का साक्षी बनेगा।

करियर – तकनीकी क्षेत्र में नई खोज की तारीफ होगी। कला क्षेत्र के लोग खास पहचान पाएंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को कठिन बहस में जीत मिलेगी। प्रबंधन क्षेत्र में आप अपनी रणनीति से प्रभावित करेंगे। चिकित्सा क्षेत्र में किसी जटिल समस्या का समाधान मिलेगा। इंजीनियरों को प्रयोगात्मक योजना में सफलता मिलेगी। फ्रीलांसर को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। अपनी प्रतिभा से सबका मन जीत लेंगे। प्रेम – प्रेम जीवन में जादू और आकर्षण रहेगा। साथी आपकी बातों से मंत्रमुग्ध होंगे। विवाहित लोगों को संबंध में रोमांस का नया रंग मिलेगा। नए रिश्ते में सहजता और उत्साह झलकेगा। कुछ को अनोखे ढंग से प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होकर अपनापन बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आज आकर्षण और आनंद का दिन रहेगा। स्वास्थ्य – आज ऊर्जा प्रबल रहेगी। कुछ लोगों को गले में खराश हो सकती है। पेट में हल्की एसिडिटी परेशान करेगी। मानसिक रूप से प्रेरणा और आत्मबल ऊंचा रहेगा। संतुलित भोजन स्वास्थ्य बेहतर करेगा। आराम से शरीर और मन दोनों स्फूर्ति पाएंगे। लकी रंग – वार्म येलो, लकी नंबर – 3

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *