- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (19 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

19 जनवरी, रविवार को नई योजनाओं की शुरुआत के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। मिथुन राशि वालों के करियर में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। कर्क राशि वालों के कामकाज में प्रगति हो सकती है।
सिंह राशि वालों के कामकाज में अचानक बदलाव हो सकता है। तुला राशि के लोगों को महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि वालों को करियर में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (टू ऑफ स्वॉर्ड्स) |
जरूरी फैसले लेंगे। कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से फैसले लें। दूसरों की राय पर ध्यान दें, लेकिन अपने दिल की आवाज भी सुनें। स्थितियों को बारीकी से देखने की कोशिश करें। तटस्थ रहना समस्याओं का समाधान नहीं है। सक्रिय फैसले लें। अपने अनुभवों से सीखें और उन्हें अपने फायदे में बदलें। आने वाले समय के लिए योजना बनाना फायदेमंद होगा।
करियर: आपके कामकाज में गड़बड़ी हो सकती है। सही रास्ते में आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट सोच रखें। प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए साथ काम करने वालों की मदद लें। नई तकनीक सीखने का अवसर मिल सकता है। छोटे फैसलों को भी गंभीरता से लें। प्रेम: रिश्ते में संदेह या भ्रम हो सकता है। भावनाओं को समझने के लिए साथी से बातचीत करें। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत है। खुद को खुलकर व्यक्त करें और अपने मन की बात साझा करें। पुराने मतभेद सुलझाने का सही समय है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम की मदद लें। आंखों और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं और आराम पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपकी ऊर्जा बढ़ाएगा। पानी अधिक पिएं। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 2
वृषभ (टेन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
थोड़ा संघर्ष हो सकता है। कुछ समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं। किसी काम में हार का एहसास हो सकता है, लेकिन इसे नई शुरुआत के संकेत के रूप में लें। कठिन समय में धैर्य रखें और आगे की योजना बनाएं। आत्म विश्लेषण के लिए यह दिन उपयुक्त है। पुराने अध्याय खत्म हो रहे हैं, नए अवसर दस्तक देंगे। आत्मबल बनाए रखें। सुधार का समय जल्दी ही आएगा।
करियर: नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा समय होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। साथ काम करने वालों से मदद की उम्मीद कम रहेगी। किसी प्रोजेक्ट में अपेक्षित नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें और समस्याओं से सीख लें। प्रेम: रिश्तों में तनाव या दूरी महसूस हो सकती है। गलतफहमी दूर करने के लिए बातचीत करें। पुरानी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों को रिश्तों में सावधानी रखनी होगी। धैर्य और समझदारी से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पीठ दर्द या मांसपेशियों में समस्या हो सकती है। आराम पर ध्यान दें। योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। पूरी नींद लें। हाइड्रेटेड रहें। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे। लकी रंग: गहरा नीला, लकी नंबर: 7
मिथुन (नाइट ऑफ वैंड्स) |
आप में ऊर्जा और जोश भरा रहेगा। नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य पाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहें। नए अनुभवों के लिए खुद को तैयार करें। किसी भी चुनौती का सामना करें। उसे अवसर में बदलें। अपने विचारों को साफतौर से व्यक्त करें, ताकि भ्रम न हो।
करियर: काम में तेजी रहेगी। बदलाव होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। साथ काम करने वालों से कॉम्पिटीशन रहेगा। रचनात्मकता से सबको प्रभावित करेंगे। समय का सही उपयोग करके अपनी स्थिति मजबूत करेंगे। अपने कामों के लिए प्रतिबद्धता रखें। प्रेम: रिश्ते में उत्साह और रोमांच महसूस करेंगे। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। भावनाओं को व्यक्त करें और रिश्ते को मजबूत बनाएं। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता रखें। अपने साथी के साथ और अधिक समझदारी से जुड़ें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यायाम और आउटडोर गतिविधियों पर ध्यान दें। एलर्जी या स्कीन से जुड़ी छोटी समस्याएं हो सकती हैं। नियमित दिनचर्या और स्वस्थ आहार अपनाएं। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। अधिक पानी पिएं। ताजे फल और सब्जियां खाएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान लगाएं। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 4
कर्क (पेज ऑफ पेंटाकल्स) |
मेहनत और समझदारी से आप मंजिल हासिल करेंगे। छोटी शुरुआत से बड़े परिणाम मिलने की संभावना है। अपने विचार खुलकर व्यक्त करें। यह आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नई चीजें सीखने के मौके मिलेंगे। अपने ज्ञान और कौशल में सुधार के लिए समय निकालें। जो भी योजना आप बनाएंगे वो सफल होगी।
करियर: काम में प्रगति के संकेत मिलेंगे। नई योजनाओं में हाथ डालने के लिए अच्छा समय है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने विचारों को साझा करें। इससे आपके काम में सुधार हो सकता है। नए अवसर आपके दरवाजे खोल सकते हैं। प्रेम: प्रेम में नयापन और ताजगी का अहसास होगा। आप सिंगल हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत बढ़ेगी और आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे। प्रेम संबंधों में सुधार और मधुरता आएगी। अपनी भावनाओं को ईमानदारी से जताएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामलों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। सेहतमंद आहार और व्यायाम से अपने शरीर को मजबूत बनाएं। ताजगी का अहसास होगा। ऊर्जा बढ़ेगी। नियमित दिनचर्या बनाए रखें। शारीरिक मानसिक संतुलन बनाए रखें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 3
सिंह (द टावर) |
आशा के विपरीत बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने ढांचों और विचारों को बदलने का समय है। पुरानी स्थिति में बदलाव आ सकता है। जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लग सकता है। आज खुद में नयापन लाने का दिन है। किसी नई दिशा में सोचने की जरूरत है। जीवन में अचानक आए उतार-चढ़ाव आपको नए मौके दे सकते हैं। घबराएं नहीं, क्योंकि ये बदलाव आपके लिए नए रास्ते खोलेंगे।
करियर: कामकाज में अचानक बदलाव हो सकता है। कुछ योजनाएं उम्मीद से कम प्रभावी हो सकती हैं। इस समय आपको अपने कामों में लचीलापन रखना होगा। नई स्थिति को स्वीकार करें। इसका सामना दृढ़ता से करें। निर्णय लेने में सतर्कता रखें। बड़े बदलाव के बावजूद सफलता मिल सकती है। प्रेम: रिश्तों में अचानक बदलाव हो सकता है। आपको कुछ अप्रत्याशित भावनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मुद्दे हल करने के लिए यह सही समय है। अपनी भावनाओं को समझें और एक-दूसरे से खुलकर बात करें। रिश्तों में यह समय स्थिरता लाने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। तनाव और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। सेहत ठीक रखने के लिए आराम करें। मानसिक संतुलन रखने के लिए ध्यान करें। थोड़ी सी अव्यवस्था का सामना करने के बावजूद, पूरी तरह सुधार संभव है। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1
कन्या (टेन ऑफ वैंड्स) |
जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। काम के प्रेशर से मानसिक थकान हो सकती है। कार्यों की लिस्ट लंबी हो सकती है, लेकिन इससे घबराएं नहीं। टाइम मैनेजमेंट और प्राथमिकताओं को सही तरीके से तय करने की जरूरत है। आप जिस दिशा में काम कर रहे हैं, वहां सफलता मिलेगी, बस थोड़ा आराम और संतुलन बनाए रखें। ये समय खुद को रीचार्ज करने का है, ताकि आप अपने लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकें।
करियर: काम में बहुत दबाव महसूस हो सकता है। कुछ कामों को समय पर पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। यह समय आपकी कोशिशों का फल का है। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों से सहयोग की जरूरत होगी। अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर तय करें। प्रेम: रिश्तों में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। साथी के साथ समय बिताने के लिए ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। आप अकेले हैं, तो खुद को पूरी तरह से पहचानने का समय है। रिश्तों में समझदारी लाने के लिए दोनों को समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में थकान और तनाव हो सकता है। मानसिक और शारीरिक संतुलन रखना महत्वपूर्ण होगा। आराम और नींद को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। नियमित व्यायाम से ऊर्जा मिलेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 4
तुला (द चेरियट) |
अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। मजबूत दिशा में आगे बढ़ने का समय है। किसी भी अड़चन या चुनौती का सामना करने के लिए मेहनत और इच्छाशक्ति काम आएगी। आप अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं। यह समय अपने उद्देश्य स्पष्ट करने का है। अपने उद्देश्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत से काम करें। आप जो तय करेंगे, उसे प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।
करियर: आपके काम में स्थिरता और मजबूती आएगी। महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत से आपको अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप आत्मविश्वास से पूरा करेंगे। प्रेम: आपके रिश्ते में मजबूत तालमेल रहेगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। आप अविवाहित हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो आपके जीवन में खुशियां और संतुलन लाए। अपने साथी के साथ मिलकर अपने संबंधों को मजबूत बनाएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे। व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली से आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन की मदद लें। संतुलित आहार और आराम से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 7
वृश्चिक (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स) |
आसपास के लोगों से मदद मिलने की संभावना है। किसी रूप में आपके जीवन में संतुलन की वापसी हो सकती है। दूसरों की सहायता करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। अपने कर्मों के अच्छे फल मिल सकते हैं, इसलिये दूसरों के साथ मेल-जोल बढ़ाएं। यह समय किसी भी प्रकार की दया और उदारता दिखाने का है। संतुलन बनाए रखते हुए अपने कामों में रचनात्मकता लाएं।
करियर: आपको कामकाज में मदद और समर्थन मिलने की संभावना है। किसी बड़े इंसान से मार्गदर्शन मिलेगा। जो आपके काम को आसान बनाएगा। टीम वर्क से आपको सफलता मिल सकती है। ध्यान रखें अपने योगदान को सही ढंग से पेश करें। यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में प्यार रहेगा। साथी के साथ आप अपने भावनात्मक संबंध मजबूत कर सकते हैं। यदि आप अकेले हैं, तो कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है, जो आपके साथ अपने विचार और भावनाएं साझा करेगा। अपने दिल की बात साथी से शेयर करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को खुश और संतुलित महसूस करेंगे। आप मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं, तो मदद प्राप्त करने के लिए किसी से बात करें। आपके आहार और शारीरिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखें। नियमित व्यायाम और ध्यान से आपको शांति मिलेगी। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 3
धनु (ऐट ऑफ़ वांड्स) |
आपका दिन तेजी से बढ़ेगा। किसी रूके काम कार्य में सफलता मिल सकती है। आपके पास हर चुनौती को पार करने की ताकत होगी। जो काम रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे। बदलाव के संकेत हैं, इसलिए तैयार रहें। कोई अप्रत्याशित मौका भी आपके सामने आ सकता है। जिससे आप लाभ उठा सकते हैं। यह समय आपको अपने विचारों और योजनाओं में तीव्रता लाने का है।
करियर: आपको मेहनत का फल मिल सकता है। जो प्रोजेक्ट्स रूके थे, उन्हें आज पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। किसी नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें। प्रेम: रिश्तों में नवीनता और जोश रहेगा। साथी से आपके रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। आप अकेले हैं, तो यह समय किसी नए व्यक्ति से मिलने का हो सकता है। जिससे आप गहरी समझ बना सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार और ताजगी महसूस होगी। शारीरिक रूप से सक्रिय और मानसिक रूप से तेज महसूस करेंगे। खुद को फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग को अपने दिन में शामिल करें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 5
मकर (टेन ऑफ कप्स) |
दिन आपके लिए संतुलन और खुशी का रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी। घर का माहौल सुखद रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ खुशी से समय बिताएंगे। जो भी तनाव या चिंता थी, वह दूर हो सकती है। आपके दिल को शांति मिलेगी। यह समय आपके लिए प्यार और संतोष का है। जहां आप अपनी इच्छाओं को पूरी होते हुए देखेंगे। अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए इस समय का भरपूर लाभ उठाएं।
करियर: कार्यस्थल पर आपके विचारों की तारीफ होगी। पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ काम करने वालों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रेम: रिश्तों मे साथी से भावनात्मक गहरे संबंध महसूस होंगे। आप अविवाहित हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत का अच्छा समय हो सकता है। अपने दिल की बात साझा करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी जीवनशैली को संतुलित रखने के लिए सही आहार और व्यायाम करें। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 4
कुम्भ (पेज ऑफ वैंड्स) |
आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आप नए विचारों और योजनाओं के साथ उत्साहित महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी और आप अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे। इस समय आप अपने लक्ष्यों के लिए जागरूक होंगे और नया अवसर आपको मिल सकता है। यह समय आत्मविश्वास और सक्रियता का है। आपको अपने विचारों और योजनाओं को लागू करने का अच्छा मौका मिल सकता है।
करियर: आपका करियर उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं और आप नए प्रोजेक्ट्स की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। सहयोगियों से समर्थन मिलेगा और आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आत्मविश्वास से काम करें। प्रेम: रिश्तों में नई ऊर्जा बढ़ेगी। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। भावनात्मक रूप से जुड़ने का यह समय है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा। नियमित व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। संतुलित आहार से आप अपनी ऊर्जा बनाए रखेंगे। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 3
मीन (फोर ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन आराम और मानसिक शांति के लिए उपयुक्त रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको कुछ समय के लिए खुद से जुड़ने की आवश्यकता है। यह समय खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिर से सक्रिय करने का है। तनाव और थकान को छोड़कर आप फिर से ताजगी महसूस करेंगे। अपने विचारों को शांति से संकलित करें और फिर से अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करें।
करियर: करियर में राहत मिलेगी, लेकिन आपको अतिरिक्त प्रयासों से बचने की आवश्यकता है। आज अधिक काम से बचें और कार्यों को सरल तरीके से करें। थोड़ा आराम करने से आपके विचार स्पष्ट होंगे। निर्णय लेने में मदद मिलेगी। प्रेम: आपके रिश्ते में शांति और समझ बढ़ेगी। पुराने मतभेद सुलझाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए यह समय खुद को समझने और आत्मविकास पर ध्यान केंद्रित करने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक आराम बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद और तनाव से मुक्ति पाने के लिए ध्यान और योग की मदद लें। अपनी ऊर्जा को फिर से प्राप्त करने के लिए खुद को आराम दें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 2