- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (16 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

16 फरवरी, रविवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोग प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों की पुरानी समस्या हल होगी। कुंभ राशि वालों को नए प्रोजेक्ट या नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। मीन राशि के लोगों को मेहनत का फायदा मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (टेंपरेंस) |
शिक्षा संबंधित कामों में व्यस्तता रहेगी। नई स्किल सीखेंगे। भाई बहनों से मतभेद होने की आशंका है। बहुत व्यस्तता वाला दिन रहेगा। एक से ज्यादा काम एक साथ पूरा करेंगे। जमीन जायदाद संबंधित मुकदमे में देरी हो सकती है। नई साझेदारी होगी। बिजनेस बढ़ाएंगे। नए दोस्तों की मदद से काम पूरे होंगे। ससुराल से धन या उपहार मिलेगा। सुखद एहसास होगा।
करियर: निवेश से जुड़े कामों में सावधानी रखें। बिजनेस में लंबे समय की योजनाएं लाभदायक होंगी। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। नई स्किल्स सीखने का सही समय है। प्रेम: रिश्तों में धैर्य रखें। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं। पुराने मतभेद सुलझेंगे। स्वास्थ्य: थकान और तनाव महसूस हो सकता है। माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें। शुभ रंग: खाकी, शुभ अंक: 3
वृषभ (स्ट्रैंथ) |
घर के छोटे पेंडिंग काम पूरे होंगे। किसी चीज की उम्मीद थी तो आपको वह चीज मिल सकती है। आपका कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार की राय महत्वपूर्ण रहेगी। अपने अधिकारों और जिम्मेदारियां को अच्छे से निभाएंगे। कामकाज में कुछ परेशानी आ सकती है। आपका उत्साह कम नहीं होगा। आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। अपने विचार किसी पर थोपने की कोशिश न करें।
करियर: नेतृत्व क्षमता निखरेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस में धैर्य से काम लें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में मजबूती आएगी। साथी के प्रति स्नेह और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। भावनाएं संतुलित रखें। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें। पीठ दर्द या नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। योग और बिजनेस से ऊर्जा बनी रहेगी। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 2
मिथुन (टू ऑफ कप्स) |
आज आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। जिसके लिए आप बहुत दिनों से कोशिश कर रहे थे। खुशी मिलेगी। कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है। अपने डिसीजन व्यावहारिक रखें। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से भी स्थिर रहने की बहुत जरूरत है। आपके पास जो साधन है उनका सही प्रयोग कर सकते हैं।
करियर: साझेदारी में सफलता मिलेगी। टीमवर्क से बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। नए सहयोगी से मदद मिलेगी। इंटरव्यू या क्लाइंट मीटिंग में सकारात्मक माहौल रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप के लिए अच्छा समय है, शर्तें स्पष्ट रखें। प्रेम: रिश्तों में नयापन महसूस होगा। आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने का सही समय है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य: हृदय और ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत हो सकती है। मानसिक रूप से संतुलन रखें। रिलैक्सिंग एक्टिविटी करें। अच्छी नींद लें, इससे ऊर्जा बनी रहेगी। शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 1
कर्क (द मून) |
भावनात्मक रूप से बहुत उलझनें हो सकती हैं। सही गलत का फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। जो भी फैसला लें वो सोच समझ कर लें। जरूरत पड़े तो किसी से सलाह लेने में न हिचकिचाएं। जो भी काम करें उसे सही मोड़ दें। सावधान रहें। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सोच और विचारों में नयापन आएगा। नई वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है।
करियर: कार्यस्थल पर भ्रम की स्थिति रहेगी। अफवाहों पर भरोसा न करें। नई नौकरी का ऑफर सोच-समझकर लें। क्रिएटिव फील्ड के लोग अपनी कल्पनाशक्ति का सही उपयोग करें। गुप्त प्रोजेक्ट पर काम हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में संदेह बढ़ सकता है। पार्टनर की भावनाओं को ठीक से समझें। छुपी बातें सामने आ सकती हैं। पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में स्पष्टता रखना जरूरी है। स्वास्थ्य: अनिद्रा और बेचैनी बढ़ सकती है। सिरदर्द हो सकता है। चिंता से बचें। मेडिटेशन करें। डिहाइड्रेशन से दिक्कत हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं। शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 9
सिंह (सिक्स का कप्स) |
कोशिशों का शानदार परिणाम मिल सकता है। बड़ी हस्ती से मुलाकात की कामना पूरी होगी। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। जीवन के हर पहलू से सुखी और समृद्ध होंगे। किसी तरह का डर जो आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था उससे ओवर कम कर लेंगे। अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए संकल्प लेंगे। अच्छी योजना बनाएंगे। नजदीकी लोग आपसे जलन रख सकते हैं। किसी के बारे में कुछ न सोचें।
करियर: पुराने सहकर्मियों से मदद मिलेगी। अधूरा प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। क्रिएटिव और टीचिंग प्रोफेशन वालों के लिए शानदार समय रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। बीते अनुभवों से सीखें और आगे बढ़ें। प्रेम: बीते रिश्ते फिर जुड़ सकते हैं। पुराने प्रेमी से मुलाकात की संभावना है। रिश्ते में मासूमियत और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। किसी से पहली नजर का प्यार हो सकता है। शादीशुदा लोग यादों में खोए रहेंगे। स्वास्थ्य: भावनात्मक अस्थिरता महसूस होगी। थकान और लो एनर्जी रहेगी। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। योग और प्रकृति से जुड़ाव से राहत मिलेगी। शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 8
कन्या (थ्री ऑफ पेंटाकल्स) |
जिससे आप उम्मीद रखते हैं वही आपकी भावनाओं को नहीं समझेंगे। कुछ ऐसी तीखी बातें बोल सकते हैं जो आपका मनोबल कमजोर कर सकती हैं। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना जरूरी है। खुद पर विश्वास रखें। ये परिस्थितियां कुछ क्षण की हैं। किसी के अधिक दबाव में न आएं। पेशेंस रखना आपके लिए बेहतर होगा। अपनी अंदरूनी शक्ति को सहेज कर रखें।
करियर: टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। साथ काम करने वालों से अच्छे संबंध बनेंगे। इवेंट मैनेजमेंट, मार्केटिंग और मीडिया फील्ड में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। क्रिएटिव आइडिया लोगों को पसंद आएगा। प्रेम: रिश्ते में रोमांच और मस्ती रहेगी। सिंगल लोगों को नए रिश्ते की शुरुआत का मौका मिलेगा। खास दोस्त से प्रेम संबंध बन सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए खुशियों का समय है। स्वास्थ्य: मेंटल स्ट्रेस कम होगा। सामाजिक जीवन में मानसिक शांति मिलेगी। डाइजेशन और हार्मोनल बैलेंस पर ध्यान दें। नियमित एक्सरसाइज से फिटनेस बनी रहेगी। शुभ रंग: जमुनी, शुभ अंक: 7
तुला (थ्री ऑफ़ वांड्स ) |
आपके सभी काम बहुत आसानी से पूरे होंगे। आपकी सोच बहुत बैलेंस्ड रहेगी। आप इत्मीनान के साथ आगे बढ़ेंगे। खुद को अपडेट करेंगे। नए संस्थान की शुरुआत भी करेंगे। कागजी कार्रवाई करने में पूरा दिन बीत सकता है। ज्यादा न सोचें क्योंकि ज्यादा बातों से आपका कंफ्यूजन बढ़ सकता है।
करियर: विदेशी प्रोजेक्ट्स या नई जॉब अपॉरच्युनिटी मिल सकती है। बिजनेस बढ़ाने के लिए सही समय है। मार्केटिंग, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट और आईटी सेक्टर में तरक्की होगी। लंबी यात्रा का फायदा मिल सकता है। नई स्किल्स सीखने से करियर में ग्रोथ तेजी से होगी। प्रेम: नए रिश्ते बनेंगे। लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग होगी। सिंगल लोगों को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से कनेक्शन महसूस होगा। स्वास्थ्य: मसल्स में खिंचाव और थकान हो सकती है। ज्यादा ट्रैवल से नींद की समस्या हो सकती है। माइग्रेन और सिरदर्द पर ध्यान दें। मेडिटेशन से मानसिक स्थिरता मिलेगी। शुभ रंग: मेहरून, शुभ अंक: 6
वृश्चिक (नाइन ऑफ वैंड्स) |
ईमानदारी से आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। कुछ चीजों की चिंता बहुत परेशान करेगी। विचारों की अधिकता आपको उलझा सकती है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। आपके कामों को गहराई की जरूरत है। अपने तरीकों में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। खुद को सटीक तरीके से पेश करें। कुछ भी कहने से पहले उस विषय पर कॉन्फिडेंट हो जाएं।
करियर: परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं, लेकिन हार न मानें। जॉब में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सरकारी क्षेत्र, डिफेंस, पुलिस और मैनेजमेंट वालों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा। फ्रीलांस काम करने वालों को बड़ा क्लाइंट मिलने की संभावना है। प्रेम: रिश्ते में पुरानी गलतफहमियों का हल निकालना जरूरी होगा। पार्टनर के साथ धैर्य रखें। मैरिड कपल्स को फैमिली प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य: नींद की कमी और तनाव से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। माइग्रेन और बैकपेन की समस्या बढ़ सकती है। पुराना इन्फेक्शन दोबारा उभर सकता है। योग और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 5
धनु (द एंपरर) |
आज आपके आगे पीछे बहुत लोग घूम सकते हैं। खुद को बहुत महत्वपूर्ण समझेंगे। आपकी बातों में थोड़ा एरोगेंस भी आ सकता है। अपनी बात नए जोश से कहेंगे। सभी काम बहुत तेजी से पूरे कर लेंगे। फ्यूचर के बारे में सोचेंगे। अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अपने जीवन में कुछ नए बदलाव भी करेंगे। ये परिवर्तन आने वाले समय में आपके लिए सुखद साबित होंगे।
करियर: आज लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का समय है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। एडमिनिस्ट्रेशन, सेना और सुरक्षा बल से जुड़े लोगों के लिए निर्णायक दिन रहेगा। प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की चर्चा होगी। स्टार्टअप फाउंडर्स को इन्वेस्टर्स से मजबूत सपोर्ट मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में स्थिरता जरूरी है। पार्टनर की भावनाओं को समझें। शादीशुदा लोग फैमिली प्लानिंग पर विचार कर सकते हैं। सिंगल लोगों को गंभीर रिलेशनशिप के ऑफर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हार्ट पेशेंट्स को विशेष सावधानी रखनी होगी। सिरदर्द और टेंशन से नींद की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन और हेल्दी डाइट अपनाएं। शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 4
मकर (क्वीन ऑफ़ कप्स) |
अच्छे साहित्य पढ़ने का आनंद लेंगे। आराम के मूड में रहेंगे। दूसरों की मदद भी करेंगे। आप बहुत ही संवेदनशील हैं, इसलिए अपनी संवेदनाओं पर नियंत्रण रखें। दिल की बात किसी से शेयर न करें। सकारात्मक विचार आएंगे। अदालत का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नई और सुंदर जगह की यात्रा से आपको खुशी मिलेगी।
करियर: क्रिएटिव फील्ड में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। काउंसलिंग, हीलिंग, मनोविज्ञान, फैशन और आर्ट से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट में सफल हो सकते हैं। टीमवर्क में आपकी सहानुभूति और समझदारी सबको जोड़कर रखेगी। वर्क प्लेस पर महिला सहयोगियों से लाभ होगा। प्रेम: पार्टनर के इमोशंस को गहराई से समझें। रिश्ते में प्यार और संवेदनशीलता बढ़ेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोग भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों को सोलमेट मिल सकता है। स्वास्थ्य: थकान और लो एनर्जी महसूस हो सकती है। हार्मोनल इम्बैलेंस या पीसीओडी की समस्या बढ़ सकती है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 3
कुंभ (द स्टार) |
अपने दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। आशा से अधिक शुभ फल आपको प्राप्त होंगे। परिवार वालों से सुखद मुलाकात होगी। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा पड़ेगी। आपके विचारों को तारीफ मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छोटी-छोटी खुशियां आपका दिन बना देंगी।
करियर: सपने सच होने का समय है। आपकी कठिन कोशिशों के परिणाम दिखने लगेंगे। नए प्रोजेक्ट या नौकरी में तरक्की होने की संभावना है। आप तकनीकी क्षेत्र, मीडिया या क्रिएटिव इंडस्ट्री से हैं, तो फायदेमंद समय है। प्रेम: आपका दिल अब खुलेगा। प्यार में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पुराने रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप सिंगल हैं, तो नई शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। शारीरिक थकान हो सकती है। नियमित व्यायाम और सही आहार से ऊर्जा बनाए रखें। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1
मीन (फोर ऑफ स्वॉर्ड्स) |
अपना काम शांति से करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। किसी की बातों में न आएं। न ही किसी के कान भरें। छोटे झगड़े आपके लिए विनाशकारी परिणाम लेकर आ सकते हैं। आपकी ऊर्जा कम हो सकती है। हर चीज समय पर पूरी होगी।
करियर: मेहनत का फल मिलेगा। खुद को आराम देने की जरूरत है। थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा कर सकते हैं। बिजनेस और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए ये समय रणनीतिक योजनाओं पर ध्यान देने का है। प्रेम: रिश्तों में शांतिपूर्ण समय आएगा। साथी से गहरी और खुलकर बात करने का अवसर मिलेगा। किसी रिश्ते में तनाव महसूस कर रहे थे, तो इस स्थिति बेहतर होगी। सिंगल हैं तो थोड़ी रुकावट महसूस हो सकती है, लेकिन मानसिक शांति जरूरी है। स्वास्थ्य: शरीर को राहत देने के लिए आराम और अच्छे नींद की आवश्यकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम करना चाहिए। थकान महसूस हो सकती है। ताजगी के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 2