Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (13 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक राशि के लोग नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं और मकर राशि वालों का अधूरा काम पूरा हो सकता है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (13 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 अप्रैल, रविवार को सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है। वृश्चिक राशि के लोग नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। मकर राशि वालों का पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। मीन राशि वालों के काम की तारीफ हो सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – जजमेंट

घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी की सलाह से उलझन दूर हो सकती है। मन प्रसन्न होगा। पैसों को लेकर अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। घरेलू कामों में संतुलन बना रहेगा। पुराने मित्र का अचानक मिलना खुशी देगा। नये रिश्तेदारों से जुड़ाव महसूस होगा। लंबे समय से टली कोई योजना आज गति पकड़ेगी। पारिवारिक विचार-विमर्श में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी।

करियर: कानून, शिक्षा, काउंसलिंग या मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष प्रशंसा प्राप्त करेंगे। रुका हुआ प्रमोशन प्रस्ताव आज मंजूरी पा सकता है। किसी पुराने सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू या नई नौकरी से जुड़ी बातचीत लाभदायक रहेगी। प्रेम: पुराने संबंधों से जुड़ी सच्चाई सामने आ सकती है। मन में द्वंद से मुक्ति मिलेगी। विवाहितों के बीच गलतफहमियों का अंत हो सकता है। नया रिश्ता सोच-समझकर शुरू होगा। पार्टनर से गंभीर बातें होंगी जो रिश्ते को मजबूती देंगी। दिल की बात कहना फायदेमंद रहेगा। सिंगल्स को किसी खास का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य: चिंता मन को कमजोर कर सकती है। जुकाम या हल्का बुखार होने की आशंका है। ध्यान और योग मानसिक स्पष्टता लाएगा। सर्द चीज़ों से परहेज रखें। नींद पूरी करें, वरना चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। नकारात्मक सोच से बचें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

वृषभ – नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज मन में अनजाने भय और असमंजस उभर सकते हैं। नींद पूरी न हो पाने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की तबीयत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। कोई पुरानी गलती दोबारा सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में खटास आए। भावनाओं को नियंत्रित रखें और जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।

करियर: आज ऑफिस में काम को लेकर मन विचलित रह सकता है। नौकरी से असंतोष हो सकता है। टेक्निकल या क्रिएटिव क्षेत्र में कार्यरत लोगों को समय सीमा का दबाव रहेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट की कमी सामने आ सकती है। इंटरव्यू या अपॉरच्युनिटी में असमंजस की स्थिति रहेगी। महत्वपूर्ण फैसले टालना बेहतर होगा। प्रेम: रिश्ते में पुरानी बातों को लेकर मानसिक खिंचाव हो सकता है। अविश्वास या संदेह की भावना परेशान कर सकती है। अकेलापन महसूस हो सकता है। अपने साथी से खुलकर बात करें। एकतरफा सोच रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने रिश्ते की यादें मन में भारीपन ला सकती हैं। सिंगल्स को अपने भावनात्मक घावों से उबरने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य: चिंता की स्थिति गंभीर हो सकती है। मन को संभालना जरूरी होगा। थकावट और घबराहट जैसी समस्या उभर सकती है। गहरी सांसों और ध्यान का अभ्यास फायदा देगा। कैफीन का सेवन सीमित करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन – नाइन ऑफ़ वांड्स

आज का दिन आत्मसंयम और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं, पर संवाद से समाधान भी संभव है। बच्चों की जिद परेशानी बढ़ा सकती है। गृहिणियों को अतिरिक्त कार्यभार थका सकता है। व्यापारियों को पुराने घाटों से उबरने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई अनसुलझा मसला सामने आ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन सोच-समझकर खर्च करना जरूरी है। पुरानी गलती दोहराने से बचें।

करियर: कार्यक्षेत्र में आज अधिक सावधानी की जरूरत है। ऑफिस में किसी सहयोगी से अनबन की आशंका है। इंजीनियरिंग या रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग सतर्क रहें। क्लाइंट्स के साथ बातचीत में संयम जरूरी होगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट को लेकर अपेक्षाएं फिलहाल पूरी नहीं होंगी। धैर्य रखें, समय बदलने वाला है। प्रेम: रिश्ते में अतीत के अनुभवों के चलते झिझक बनी रहेगी। पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है। कोई पुराना भावनात्मक घाव उभर सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर करें। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो थोड़ा रुककर स्थिति को समझें। साथी को आपकी चुप्पी परेशान कर सकती है। खुलकर भावनाएं शेयर करें। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से बार-बार नकारात्मक विचार आ सकते हैं। अनिद्रा या नींद में बाधा हो सकती है। शारीरिक व्यायाम से मन शांत रहेगा। संतुलित आहार और मेडिटेशन दिन को बेहतर बनाएंगे। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क – थ्री ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज भावनात्मक रूप से कठिन दिन रह सकता है। पारिवारिक माहौल में अचानक तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी पुराने रिश्तेदार से मिली अप्रिय सूचना मन को दुखी कर सकती है। बच्चों से संबंधित चिंता दिन भर व्यस्त रखेगी। व्यापार में साझेदारी से जुड़ा निर्णय उलझन में डाल सकता है। गृहिणियों को घर के कामों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। खर्चों को लेकर घर में बहस हो सकती है। संयम रखें, परिस्थिति जल्द सुधरेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद उभर सकते हैं। किसी सहयोगी द्वारा की गई आलोचना आपका आत्मविश्वास डगमगा सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोग अफसरों के रवैये से परेशान हो सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के आइडिया अस्वीकृत हो सकते हैं। नौकरी में स्थायित्व की चिंता बनी रहेगी। प्रेम: ब्रेकअप या दूरी की आशंका है। साथी की उपेक्षा या बेरुखी दिल को ठेस पहुंचा सकती है। दिल की बातों को मन में न रखें, संवाद से ही समाधान संभव है। सिंगल हैं तो अतीत की यादें नए रिश्ते में बाधा बन सकती हैं। माफ करना सीखें, तभी आगे बढ़ पाएंगे। स्वास्थ्य: सिरदर्द का पुराना मामला उभर सकता है। चिंता और तनाव से मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। भावनात्मक अस्थिरता से भूख कम लग सकती है। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। खुद के लिए वक्त निकालें। भाग्यशाली रंग: मरून, भाग्यशाली अंक: 5

सिंह – नाइट ऑफ़ कप्स

आज आपकी संवेदनशीलता और सौम्यता लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार में कोई छोटी-सी खुशी बड़ी मुस्कान ला सकती है। बुजुर्गों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। बच्चों की कोई उपलब्धि गर्व का कारण बनेगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी वृद्धि संभव है, पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यापारी वर्ग को पुराने ग्राहक से कोई अच्छी डील मिल सकती है। गृहिणियों को रचनात्मक कामों में आनंद आएगा। किसी पुराने मित्र से मिलना दिन को ख़ास बना सकता है।

करियर: जॉब में सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है। क्लाइंट से जुड़ा काम समय से पहले पूरा होगा। बैंकिंग, होटल, काउंसलिंग या क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश से संबंधित कोर्स के लिए आवेदन का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपकी कल्पनाशक्ति को कार्य में उपयोग करने का मौका मिलेगा। प्रेम: प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। साथी के साथ समय बिताना सुकून देगा। सिंगल लोगों को आज कोई आकर्षक व्यक्ति प्रभावित कर सकता है। पुराने झगड़े सुलझने की संभावना है। लव मैरिज के प्रस्ताव को पारिवारिक मंज़ूरी मिल सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना आज रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। स्वास्थ्य: हृदय से जुड़ी कोई हल्की तकलीफ़ हो सकती है, नियमित जांच जरूरी है। शरीर में पानी की कमी से थकावट महसूस हो सकती है। माइंड को शांत रखने के लिए मेडिटेशन लाभदायक होगा। संगीत या पेंटिंग जैसे गतिविधियां मानसिक ऊर्जा देंगी। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या – द मून – द मून

आज मन में असमंजस और भ्रम की स्थिति रह सकती है। पारिवारिक निर्णयों में जल्दबाज़ी से बचें। बुजुर्गों की कोई सलाह आज आपके काम आएगी। बच्चों की किसी गतिविधि से चिंता हो सकती है, धैर्य रखें। घर में किसी बात को लेकर थोड़ी नोकझोंक संभव है। रिश्तेदारों से मुलाकात भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकती है। व्यापार में कोई पेमेंट फंस सकता है, पर शाम तक हल मिल सकता है। नए अवसर के पीछे सच और भ्रम को पहचानना जरूरी होगा।

करियर: वर्क प्लेस पर अफवाहों से प्रभावित न हों। किसी सहकर्मी की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। आईटी, रिसर्च, साइकोलॉजी या क्रिएटिव क्षेत्र में जुड़े लोगों को मनचाही प्रेरणा मिल सकती है। इंटरव्यू देने जा रहे लोगों को खुद को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना आवश्यक होगा। टालमटोल की प्रवृत्ति काम बिगाड़ सकती है। प्रेम: रिश्तों में भ्रम और गलतफहमी बढ़ सकती है। साथी की कही गई बात को सही समझना जरूरी है। पुराने रिश्तों की यादें अचानक मन को भावुक बना सकती हैं। एकतरफा प्यार करने वालों को आज भ्रम का सामना हो सकता है। दांपत्य जीवन में पारदर्शिता और स्पष्ट संवाद से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य: पेट संबंधी असंतुलन परेशान कर सकता है। भावनात्मक अस्थिरता से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। गहरी सांस लेने की क्रिया आज मन को शांत करेगी। मोबाइल या स्क्रीन टाइम कम करने से आंखों को राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 3

तुला – द हाई प्रीस्टेस

आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति बहुत तेज़ होगी। अनकहे बातों को समझने की क्षमता दिन को खास बना सकती है। पारिवारिक महिलाओं के साथ गहरी बातचीत होगी। बच्चों से जुड़े फैसलों में मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। घर में शांत वातावरण रहेगा लेकिन कुछ छिपे हुए मुद्दे मन को उलझा सकते हैं। अचानक कोई पुराना राज सामने आ सकता है। व्यापार में कोई महिला सहयोगी मददगार साबित हो सकती है। दिन गहराई से सोचने और आत्मनिरीक्षण का है।

करियर: रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को नई दिशा मिलेगी। रिसर्च, परामर्श, लेखन या शिक्षा क्षेत्र में हैं तो छुपी प्रतिभा निखरेगी। सहकर्मी के इरादे पर संदेह हो सकता है, पर खुलासा धीरे-धीरे होगा। नई योजनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी जानकारी लें। शांत रहकर निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में कुछ बातें दिल में दबी रह सकती हैं। आप या आपका साथी दिल की बात कहने से झिझक सकता है। मानसिक जुड़ाव आज अधिक महसूस होगा। एकतरफा प्रेम को लेकर भावनाएं गहराएंगी। जो लोग गुप्त प्रेम में हैं, उनके लिए यह दिन आत्म विश्लेषण का है। स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन या थायरॉइड संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक थकान और संवेदनशीलता से भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन से शांति मिलेगी। तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना लाभदायक होगा। भाग्यशाली रंग: मोरपंखी हरा, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – द मैजिशियन

आज का दिन नए आरंभ, आत्मबल और सृजनात्मकता से भरा रहेगा। आपके विचार और शब्द लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। बच्चों को आपकी प्रेरणा से कुछ नया करने की चाह जगेगी। घरेलू महिलाएं अपने कौशल से सभी को प्रभावित करेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन नए सौदों या प्रचार में सफल रहेगा। किसी पुराने संबंध से आश्चर्यजनक सहायता मिल सकती है। दिन आत्मविश्वास और चमत्कारी सोच से भरा रहेगा।

करियर: मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशन, डिजाइनिंग या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग प्रभावशाली रहेंगे। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या प्रमोशन से संबंधित अवसर अचानक सामने आएंगे। अपना टैलेंट खुले तौर पर दिखाएं। नौकरी बदलने का विचार फायदेमंद हो सकता है। आज आपकी बातचीत की कला आपको लाभ पहुंचाएगी। प्रेम: रिश्तों में नया उत्साह महसूस होगा। आप अपने साथी को आकर्षक शब्दों या सरप्राइज से प्रभावित कर सकते हैं। सिंगल्स को आज कोई खास मुलाकात या बातचीत रोमांटिक शुरुआत दे सकती है। विवाहित लोग रिश्तों में नयापन और गहराई महसूस करेंगे। संवाद से दूरी मिटेगी। स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन लगातार काम से थकावट हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव जैसी हल्की परेशानियां हो सकती हैं। नींद पूरी करना जरूरी है। मानसिक स्फूर्ति बनी रहेगी, ध्यान से और अधिक स्पष्टता मिलेगी। पानी और पौष्टिक आहार लेना न भूलें। भाग्यशाली रंग: येलो, भाग्यशाली अंक: 4

धनु – नाइट ऑफ़ वांड्स

आज का दिन जोश, गति और प्रेरणा से भरा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साहित रहेंगे। परिवार में युवाओं को आपकी बातों से प्रेरणा मिलेगी। किसी फैसले में आपकी भूमिका खास होगी। घरेलू महिलाएं आज अपनी ऊर्जा से घर का माहौल बदल सकती हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई यात्रा या डील की संभावना बन सकती है। उत्साह और साहस से आप आज कठिनाइयों को भी पार कर सकते हैं।

करियर: सेल्स, ट्रैवल, इवेंट मैनेजमेंट या डिलीवरी से जुड़े लोग आज तेजी से कार्य करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में लीडरशिप की भूमिका मिल सकती है। प्रमोशन के लिए आपको अपनी ऊर्जा और समय का सही इस्तेमाल करना होगा। फील्ड वर्क वाले लोगों को सफलता और सम्मान दोनों मिल सकता है। प्रेम: रिश्ते में रोमांच और जोश महसूस होगा। साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल्स को अचानक किसी से आकर्षण महसूस हो सकता है। रिश्तों में जल्दबाज़ी से बचें और समझदारी दिखाएं। विवाहित लोगों के बीच यात्रा से नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: अत्यधिक गति और भागदौड़ से थकान हो सकती है। पैरों में खिंचाव या जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है। मानसिक रूप से आप खुश रहेंगे, अधिक पानी पीएं और शरीर को पर्याप्त आराम दें। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – दि एम्परर

आज अनुशासन, स्थिरता और नियंत्रण का दिन है। घर में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा। वरिष्ठों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। बच्चों के साथ संवाद मधुर रहेगा। पारिवारिक फैसलों में आपकी भूमिका निर्णायक रहेगी। व्यापार में पुराने नियमों को दोबारा लागू करना फायदेमंद रहेगा। घरेलू महिलाएं दिनचर्या को सुदृढ़ बनाएंगी। कोई रिश्तेदार आपकी सलाह लेने आ सकता है। आज अपने मूल्यों पर अडिग रहना आपको सम्मान दिलाएगा। निर्णयों में दृढ़ता सफलता दिला सकती है।

करियर: सरकारी सेवा, प्रशासन, अकाउंट्स या कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को स्थायित्व मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी सोच को सराहा जाएगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से सहमति मिलने की संभावना है। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। प्रेम: रिश्ते में परिपक्वता और स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी आपके निर्णयों में भरोसा जताएगा। सिंगल्स को अनुभवी व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। विवाहित लोगों को अपने पार्टनर के लिए समय निकालना लाभदायक रहेगा। ईगो से दूर रहें और सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। स्वास्थ्य: रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या सामने आ सकती है। बैठने के तरीके में सुधार करें। मानसिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन कठोरता से तनाव महसूस हो सकता है। योग और लंबी सांसों के अभ्यास से राहत मिलेगी। दिन भर हाइड्रेट रहें। भाग्यशाली रंग: ब्रिक रेड, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ – एस ऑफ़ स्वॉर्ड्स

आज का दिन स्पष्टता और नई सोच का प्रतीक है। घर में कुछ नई जानकारी या योजना को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह आपकी सोच को दिशा देगी। बच्चों के मन में कोई नया विचार जन्म ले सकता है। व्यवसायिक क्षेत्रों में किसी पुराने विषय का समाधान निकल सकता है। महिलाएं घर की जिम्मेदारियों को योजनाबद्ध ढंग से निभाएंगी। रिश्तेदारों से स्पष्ट बात करना लाभदायक रहेगा। अचानक कोई फोन कॉल या सूचना आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती है।

करियर: लेखन, मीडिया, या टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नई दिशा मिलेगी। इंटरव्यू या मीटिंग में तार्किक जवाब आपको बढ़त दिला सकता है। कोई महत्वपूर्ण कागजात पर साइन करने से पहले पुनः पढ़ें। छात्र वर्ग के लिए अध्ययन का अनुकूल समय है। प्रेम: रिश्ते में स्पष्ट संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी। जो बातें अनकही थीं, वे अब सामने आ सकती हैं। सिंगल्स किसी इंटलेक्चुअल व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। विवाहितों को आपसी मुद्दों पर गंभीर चर्चा करनी पड़ सकती है। रिश्ते में पारदर्शिता बढ़ेगी। स्वास्थ्य: सिरदर्द, आँखों की थकान जैसी परेशानी हो सकती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें। मानसिक रूप से बहुत अधिक सोचने की आदत आपको थका सकती है। मेडिटेशन और खुली हवा में टहलना राहत देगा। पानी अधिक पिएं और नींद पूरी लें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 8

मीन – थ्री ऑफ़ कप्स

आज का दिन उत्सव, मेल-मिलाप और भावनात्मक संतुलन से भरपूर रहेगा। परिवार में किसी छोटे आयोजन या समाचार को लेकर खुशी का माहौल बन सकता है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा। मित्रों से मुलाकात पुराने दिनों की याद ताज़ा करेगी। व्यापार में साझेदार के साथ तालमेल बेहतर होगा। गृहिणियां किसी घरेलू कार्य में रचनात्मकता दिखा सकती हैं। निकट संबंधियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं, और रिश्तों में मिठास लौट सकती है।

करियर: टीमवर्क में सफलता मिलेगी। इवेंट मैनेजमेंट, होटल, ब्यूटी, फैशन या मनोरंजन क्षेत्र के लिए शुभ संकेत हैं। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई कार्यशाला या सेमिनार में हिस्सा लेने का अवसर भी मिल सकता है। काम को लेकर सराहना मिल सकती है। प्रेम: रिश्ते में नया जीवन आएगा। पार्टनर के साथ मिलकर कोई खास योजना बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए नया रिश्ता प्रस्तावित हो सकता है। पुराने मित्र से प्रेम की शुरुआत हो सकती है। संबंधों में मिठास और समझदारी बनी रहेगी। स्वास्थ्य: महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन संबंधी परेशानी हो सकती है। अधिक मीठा खाने से परहेज़ करें। मानसिक रूप से हल्कापन रहेगा, लेकिन शरीर को आराम देना जरूरी होगा। खूब पानी पिएं और संगीत चिकित्सा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 1

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *