- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (8 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
8 फरवरी, शनिवार को वृष और मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। कर्क राशि के लोग ईमानदारी से काम करेंगे। सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
कन्या राशि के लोगों के करियर में आज कुछ बदलाव हो सकते हैं। वृश्चिक और धनु राशि वालों का मन काम में नहीं लगेगा। मकर राशि वालों के प्रमोशन के चांस है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (फाइव ऑफ वांड्स) |
आज कुछ ज्यादा उलझन रहेगी अपने काम पूरे करने बहुत मेहनत करनी होगी। पैसों के मामलों में संतोष करना पड़ेगा। उम्मीद के अनुसार धन लाभ नहीं होगा। हर काम चतुराई से करें। बिना मतलब के विवाद और झगड़ों से बचें। चुनौतियां आपकी राह मुश्किल कर सकती हैं।
करियर: कुछ मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। जॉब की तलाश में है, तो आज आपकी तलाश समाप्त हो सकती है। सहकर्मियों के साथ काम करना थोड़ा मुश्किल होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में कुछ उलझने होंगे। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपनी बात रखें। विवाह संबंधित कार्य अभी टालें। स्वास्थ्य: आज आपका साथ थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। तनाव से बचें। मसल्स पेन की शिकायत रह सकती है। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ (द फूल) |
रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। जिसका इंतजार कर रहे थे वह मुराद पूरी हो सकती है। अपनी सहज बुद्धि पर भरोसा रखें। थोड़ा व्यावहारिक बनें। जोखिम लेने से कतराएं नहीं। लर्नर की तरह नई पद्धतियों को कुछ सीखें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को पहचानें और अपनी काबिलियत का परिचय दें। नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत ही अच्छा समय है। यह शुरुआत आपको सफल बना सकती है। प्रेम: पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कुछ नए अनुबंध भी कर सकते हैं। यह समय प्यार और रोमांस में बीतेगा। अविवाहित परिणय सूत्र में बन सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वस्थ्य महसूस करेंगे। अच्छी ऊर्जा के साथ दिन बीतेगा चिंता से बचें। अपने आहार का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन (नाइट ऑफ पेंटाकल्स) |
आपको छोटी-छोटी खुशी मिल सकती है। उनका आनंद लें। किसी चीज को लेकर आपकी जिज्ञासा बढ़ सकती है। किसी काम में विलंब हो सकता है। सब्र रखें। प्रयास करते रहें। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में समारोह का आनंद लेंगे। परिवार की किसी सदस्य की कामयाबी से मन हर्षित होगा।
करियर: आज आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जॉब बदलने के लिए समय अच्छा है। प्रेम: प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर को खुश करने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोग निराश हो सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में बड़ी समस्या नहीं होगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे। मामूली सर्दी खांसी हो सकती है। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क (नाइन ऑफ कप्स) |
आज आपको थोड़े में संतुष्ट होना पड़ेगा। इच्छा अनुसार कार्य नहीं होंगे। इससे निराश हो सकते हैं। आसपास के लोग से मेल जोल आपकी बिगड़ी बात बना सकते हैं। धन के मामले में कंजूस होने की जरूरत है। पैसा इन्वेस्ट न करें। कई पहलुओं को एक साथ सुलझाने की कोशिश नाकामयाब होगी।
करियर: आज आप अपने काम को पूरी निष्ठा ईमानदारी से करेंगे। लोगों की बुराई करने से बचें। आपको कोशिश करते रहने की जरूरत है। जो आपको सर्वोत्तम परिणाम की ओर ले जाएंगे। प्रेम: पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। इमोशनली रिश्तों में गहराई आएगी। एक मजबूत कमिटमेंट करेंगे। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से परेशान रह सकते हैं। भोजन पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सदा खुश रहें। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह (वन ऑफ पेंटाकल्स) |
कुछ नए अवसरों के साथ दिन की शुरुआत होगी। एक से अधिक विकल्प आपके सामने होंगे। क्या चुनें क्या न चुनें, सोचकर कंफ्यूजन हो सकता है। भौतिक वस्तुओं का लाभ होगा। जमीन जायदाद के मसले हल होंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी। व्यवसायिक डील फायदेमंद साबित हो सकती है।
करियर: किसी ने प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। आपकी रिस्पांसिबिलिटी बढ़ सकती है। काम की अधिकता रहेगी। अपने कार्य पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरे करेंगे। प्रेम: आज आपके पार्टनर की आंखों में बहुत प्रेम नजर आएगा। आपके रिश्ते में मजबूती रहेगी। स्वास्थ्य: किसी प्रकार की बड़ी स्वास्थ संबंधी समस्या नहीं होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अच्छा महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या (व्हील ऑफ फॉर्च्यून) |
समय आपके अनुकूल है। आज आपका भाग्य परिवर्तन हो सकता है। रिश्तेदारों से अपेक्षा की जा सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जो लोग सवाल उठा रहे थे, उन्हें जवाब देने का और अपनी कामयाबी को पुख्ता करने का समय है। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। फैमिली बिजनेस में पार्टनरशिप हो सकती है।
करियर: आज कुछ बदलाव हो सकते हैं। जो भी परिणाम हो, आपके ही फेवर में होगा। ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम: रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट भी रहेगी। न तो आपका साथी आपकी सुनेगा और न ही आप अपने साथी की सुनेंगे। अनबन होगी। थोड़ा ध्यान रखें। स्वास्थ्य: सरदर्द हो सकता है। काम से थोड़ा आराम लें। अपना स्क्रीन टाइम कम करें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3
तुला (पेज ऑफ स्वॉर्ड्स) |
नई खबर सुनने को मिलेगी। आप नई तकनीक सीखने में व्यस्त रहेंगे। आपको पूरा मौका मिलेगा। अपने विचारों को अच्छी तरह से आदान प्रदान करने का समय है। क्या पाया, क्या खोया यह इवोल्यूशन भी कर सकते हैं। अपनी सीमाओं को समझें। लेनदेन के कार्य आसानी से पूरे होंगे।
करियर: कम्युनिकेशंस और नेटवर्किंग के लिए अच्छा समय है। बैक टू बैक मीटिंग्स में व्यस्त रह सकते हैं। दूसरे की बातों को महत्व दें। अपने मुद्दों को पुख्ता करें। प्रेम: अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। कमजोर रिश्तों में मिठास लाने की कोशिश करें। बात करने से ही बात बनेगी। गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रखना बहुत जरूरी है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। हो सके तो मेडिटेशन भी जरूर करें। आज स्ट्रेस लेवल हाई हो सकता है। भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक (फोर ऑफ कप्स) |
कुछ हद तक उदास रह सकते हैं। जिस चीज की आशा थी वह नहीं मिलने से उत्साह कमजोर होगा। मन नहीं लगेगा। क्या चाहते हैं इसका इवोल्यूशन करेंगे। दोपहर बाद कुछ अवसर मिल सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय ठीक नहीं है। किसी भी दस्तावेज पर सोच समझकर हस्ताक्षर करें।
करियर: अपने कामों से संतुष्ट रहेंगे। अपने काम बखूबी पूरे कर सकते हैं। साथ काम करने वालों की मदद लें। अपने अधूरे काम पूरे करें। प्रेम: आज प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी। प्रेमी की किसी बात से आपका दिल टूट सकता है। ब्रेकअप भी हो सकता है। सिंगल लोगों को इच्छा अनुसार पार्टनर नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य: आज ब्लड प्रेशर हाई रह सकता है। काम की गति थोड़ी धीमी करें। इमोशनली बैलेंस बनाएं। मेडिटेशन का सहारा लें। भाग्यशाली रंग: गहरा लाल, भाग्यशाली अंक: 4
धनु (फोर ऑफ़ स्वॉर्ड्स) |
बहुत लंबे समय की व्यवस्था के बाद थोड़ा आराम करने का समय मिलेगा। कुछ विचार आपके मन में उथल-पुथल करते रहेंगे। थोड़ा समय अकेले में बिताएं। विल पावर का इस्तेमाल करते हुए अपनी विश पूरी करें। इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा समय है। म्युचुअल फंड या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप से बचें।
करियर: आज ऑफिस में मन नहीं लगेगा। सभी काम धीमी गति से करेंगे। आप किसी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को क्लियर रखें। इसी तरह प्रेजेंट करें। प्रेम: आज अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी। बॉन्डिंग और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। सिंगल भी मनचाहा पार्टनर पाकर खुश होंगे। स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत बेहद अच्छी रहेगी। किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होगी। रिलैक्स और फ्रेश महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 4
मकर (क्वीन ऑफ वांड्स) |
क्रिएटिव काम में समय बीतेगा। आप जो भी चाहते हैं वह पूरा कर लेंगे। जोश ही आपकी जीत का कारण बनेगा। अपनी बात किसी से मनवा सकते हैं। पॉजिटिव एनर्जी से कार्य को पूरा करेंगे। ख्वाबों को हकीकत में बदल सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेंगे। गृह निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
करियर: प्रमोशन के चांसेस मिल हैं। प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे। भरपूर सहयोग करेंगे। प्रेम: प्रेम के मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं। सोच समझ कर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत उत्तम रहेगा। डिसिप्लिन कार्यशैली से शारीरिक बीमारी को रिकवर कर लेंगे। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ (आठ ऑफ़ कप्स) |
कोई पुरानी समस्या का अंत होगा। जीवन में बदलाव आएंगे। विचारों को लेकर आगे बढ़ेंगे। अधूरापन दूर होगा। कोई वस्तु प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको कुछ पाने के लिए बहुत अधिक त्याग करना पड़ सकता है। परिवर्तन को स्वीकार करें। नई राह पर चलें। वित्तीय मामलों में दिन उत्तम रहेगा।
करियर: आज आपके कार्य से लोग असंतुष्ट होंगे। टाइम लाइन पर अपने कार्य नहीं पूरे कर पाने का मलाल रहेगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने से डरे नहीं। नई नीति से कार्य करें। प्रेम: रिश्तों में दूरी बनाना बेहतर होगा। एक-दूसरे को स्पेस दें। कोई नया मौका मिल सकता है। कुछ रिश्तों को अलविदा कहना बेहतर है। सिंगल लोग थोड़ा इंतजार करें। स्वास्थ्य: तनाव से दूर रहें। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्किन संबंधी रोग और एलर्जी हो सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
मीन (वन ऑफ कप्स) |
कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। किसी बात को लेकर मन हर्षित होगा। अपनी खुशी और आनंद को अपने तक रखना आपके लिए बेहतर होगा। अपरिचित लोगों से दूर रखें। नई शुरुआत करने के लिए तैयार रहें। अपने दिल की सुनें। माता-पिता की सलाह कामगार सिद्ध होगी। निवेश करने के लिए समय उत्तम है।
करियर: आज कुछ नए मौके मिल सकते हैं। उनका लाभ उठाएं। किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। उसमें शामिल हो सकते हैं। अपनी ग्रेविटी और क्रिएटिविटी को प्रूफ करें। अपने काम में खुशी और संतोष ढूंढे। प्रेम: यह समय रोमांस के लिए बहुत अच्छा है। आपके रिश्तों में बहुत खुशी आएगी। मौजूदा रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ लोगों की तलाश पूरी होगी। स्वास्थ्य: सुस्ती के साथ दिन की शुरुआत होगी, दोपहर तक शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। किसी भी प्रकार के स्ट्रेस से बचें। अपनी मानसिक स्थिति को बैलेंस में रखें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1