- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (5 July 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

5 जुलाई, शनिवार को वृष राशि वालों को करियर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को आर्थिक स्थिरता और जिम्मेदारी मिल सकती है। सिंह राशि वालों के लिए बदलाव का दिन है। करियर में नई संभावनाएं भी मिलेंगी।
तुला राशि वालों के करियर में काम की तारीफ होगी। वृश्चिक राशि वालों को करियर में परेशानियों से बाहर आने में मदद मिलेगी। मकर राशि वालों के लिए उत्साह और सफलता का दिन रहेगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – द वर्ल्ड |
आज का दिन उपलब्धियों, पूर्णता और संतोष से जुड़ा रहेगा। परिवार में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है जैसे विवाह, खरीद-फरोख्त या बच्चों की सफलता से जुड़ी खबर। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और परिवार एकजुटता का अनुभव करेगा। बच्चों की पढ़ाई या विदेश संबंधी योजना में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक रूप से कोई पुराना निवेश या लक्ष्य पूरा हो सकता है। व्यापार में अंतरराष्ट्रीय या ऑनलाइन विस्तार का अवसर मिल सकता है। घर का वातावरण खुशियों और पूर्णता की भावना से भरा रहेगा।
करियर: कोई लंबा प्रोजेक्ट या लक्ष्य पूरा हो सकता है। विदेश या बड़ी कंपनियों से जुड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन, तारीफ या नई भूमिका का अवसर मिल सकता है। जो लोग मीडिया, आईटी, कंटेंट या ग्लोबल बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें विशेष उपलब्धियां मिल सकती हैं। आज की मेहनत लम्बे समय तक सफलता देगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में एक संतुलित, हमेशा बना रहने वाला और गहराई भरा समय है। आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति पूरा समर्पण और समझ महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में संतोष और स्थिरता मिलेगी। अकेले लोगों को कोई विदेशी या यात्रा के दौरान मिलने वाला साथी भावनात्मक रूप से जुड़ सकता है। आज संबंधों का पूरा रूप देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य: शरीर और मन दोनों संतुलित स्थिति में रहेंगे। लम्बी यात्रा, व्यायाम या ध्यान के अच्छे प्रभाव दिखाई देंगे। आज आप संपूर्णता, अंदरूनी शांति और ऊर्जावान शरीर का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से आप खुद को नियंत्रित और परिपूर्ण पाएंगे। लकी रंग – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 3
वृषभ – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन तर्क, अनुशासन और स्पष्टता से जुड़ा रहेगा। परिवार में किसी पुरुष सदस्य जैसे पिता या बड़े भाई का प्रभावी दखल हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई फैसला बिना किसी तरफदारी के लेना पड़ेगा। बुजुर्गों से औपचारिक बातचीत हो सकती है, लेकिन भावनात्मक जुड़ाव कम रहेगा। आर्थिक मामलों में व्यवसायिक नजरिया और योजना बनाना आज जरूरी रहेगा। व्यापार में कोई कानूनी, कागजी या नियम संबंधी विषय मुख्य रहेगा। आज परिवार में बातचीत गंभीर रहेगी और आपके फैसलों को प्रमुखता मिलेगी।
करियर: फैसला लेने की शक्ति, अनुशासन और तर्क करने की सोच से सफलता मिलेगी। जो लोग कानून, प्रशासन, लेखा, तकनीकी या जानकारी जुटाने वाले क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठों पर अपनी स्पष्ट सोच और योजना से प्रभाव डाल सकते हैं। प्रमोशन या जरूरी भूमिका मिलने के संकेत हैं। कार्य में भावनाओं की बजाय नियम और तर्क पहले रहेंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। आप या आपका साथी ज्यादा औपचारिक, तर्क करने वाला या नियंत्रण रखने वाला बर्ताव कर सकता है। शादीशुदा लोगों को बातचीत में सच्चाई बनाए रखना जरूरी होगा। अकेले लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो बुद्धिमान, गंभीर और अनुशासन पसंद करने वाला हो। आज प्रेम से अधिक समझदारी की जरूरत है। स्वास्थ्य: आंखों में थकान हो सकती है। स्क्रीन पर कम समय बिताएं और पर्याप्त पानी पिएं। ठंडी चीजों से बचें। हृदय, नसों या ब्लड प्रेशर से संबंधित छोटी समस्या आज हो सकती है, सावधानी रखें। मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी, लेकिन भावनात्मक दबाव से दूरी जरूरी है। लकी रंग – डार्क ग्रे, लकी नंबर – 8
मिथुन – द चैरियट |
आज का दिन सफलता, नियंत्रण और इच्छाशक्ति से भरा रहेगा। परिवार में आपकी नेतृत्व क्षमता दिखेगी, जिससे सभी सदस्य उत्साहित होंगे। बच्चों की पढ़ाई या खेल-कूद में तरक्की देखने को मिल सकती है। बुजुर्गों से समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक रूप से योजना बनाकर निवेश और खर्च करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में आपको अपने लक्ष्य साफ रखने होंगे, तेजी से फैसले लेने से सफलता मिलेगी। घर का माहौल सक्रिय और सकारात्मक रहेगा।
करियर: कोई नया प्रोजेक्ट या चुनौती आपको सफलता की ओर ले जाएगी। ट्रांसफर, प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं। जो लोग यात्रा या फील्डवर्क से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना जरूरी होगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में तेजी और उत्साह रहेगा। आप और आपका साथी किसी यात्रा या नए अनुभव का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी समझ और समर्थन मजबूत होगा। अकेले लोगों को कोई सक्रिय, महत्वाकांक्षी और प्रेरणा देने वाला व्यक्ति मिल सकता है। आज रिश्तों में आगे बढ़ने का उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य: ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ेगी। शारीरिक मेहनत या खेल-कूद से थकान कम होगी। आज चोट या दुर्घटना से बचाव जरूरी है, खासकर यात्रा के दौरान सावधानी रखें। मानसिक रूप से आप केंद्रित और उत्साहित रहेंगे। योगा और व्यायाम आपको मजबूत बनाएंगे। लकी रंग – मैरून, लकी नंबर – 5
कर्क – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आर्थिक स्थिरता, समझदारी और जिम्मेदारी से भरा रहेगा। परिवार में आपकी भूमिका जरूरी और रास्ता दिखाने वाली रहेगी। बुजुर्गों से आर्थिक या संपत्ति से जुड़ी सलाह मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई या करियर में आप काम की मदद करेंगे। आर्थिक रूप से निवेश या धन के इंतजाम में सफलता संभव है। व्यापार में स्थिरता, लाभ और लम्बी योजनाओं पर ध्यान रहेगा। घर का माहौल संतुलित और सुरक्षित महसूस होगा।
करियर: अपने अनुभव और समझदारी से सम्मानित होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिल सकता है। जो लोग बैंकिंग, फाइनेंस, रियल एस्टेट या प्रबंधन से जुड़े हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। प्रमोशन या वेतन में वृद्धि के संकेत भी हैं। काम में ध्यान देना आपकी सफलता की कुंजी होगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता और भरोसे का माहौल रहेगा। आप अपने साथी को आर्थिक या भावनात्मक सुरक्षा देने का प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन परिवार और संबंधों को मजबूत करने का है। अकेले लोगों को कोई समझदार और भरोसेमंद व्यक्ति मिल सकता है। स्वास्थ्य: हल्की परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे, पर तनाव से बचने की कोशिश करें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपकी सेहत बनाए रखेंगे। आज आराम और नींद का खास ध्यान रखें। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 7
सिंह – व्हील ऑफ फॉर्च्यून |
आज का दिन परिवर्तन, अवसर और अचानक होने वाली घटनाओं से भरा रहेगा। परिवार में कोई खुशखबरी या नई जिम्मेदारी आ सकती है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई अप्रत्याशित फैसला सामने आ सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, लेकिन उनके विचारों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। आर्थिक रूप से निवेश या आय में उतार-चढ़ाव संभव है। व्यापार में अचानक लाभ या चुनौती आ सकती है। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है या नए संबंध बनेंगे।
करियर: नई संभावनाएं सामने आएंगी। कोई अप्रत्याशित प्रमोशन, ट्रांसफर या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। प्रोजेक्ट्स में उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन आखिरकार सफलता की ओर बढ़ेंगे। विदेश या बड़े संगठन से जुड़ी खुशखबरी आ सकती है। जोखिम लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। प्रेम: प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रिश्तों में अचानक नजदीकी या दूरी का अनुभव हो सकता है। अकेले लोगों के लिए कोई पुराना परिचित भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण बन सकता है। शादीशुदा लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आज नए रिश्तों की शुरुआत के लिए भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य: ऊर्जा में बदलाव आ सकता है, कभी आप ऊर्जावान महसूस करेंगे तो कभी थकावट। पुरानी बीमारियां असहज कर सकती हैं। खानपान और आराम पर विशेष ध्यान दें। तनाव कम करने के लिए योगा और ध्यान फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 4
कन्या – क्वीन ऑफ वांड्स |
आज का दिन उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से भरा रहेगा। परिवार में आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता से सभी प्रभावित होंगे। बच्चों की पढ़ाई या किसी रचनात्मक कार्य में आपकी मदद जरूरी होगी। बुजुर्गों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आप कोई नया निवेश या व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। घर का माहौल उत्साहित और प्रेरणादायक रहेगा। आप परिवार को एकजुट करके किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे।
करियर: आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जो लोग सेल्स, मार्केटिंग, इवेंट मैनेजमेंट या एडवेंचर से जुड़े हैं, उनके लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी ऊर्जा कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में उत्साह और जोश बना रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग और गहरी होगी। विवाहित लोगों के लिए यह दिन रोमांस और आनंद से भरपूर रहेगा। अकेले लोगों को किसी उत्साही और साहसिक व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। आज रिश्तों में पहल करना और अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य: आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। शारीरिक गतिविधियां और व्यायाम आपको फिट और तरोताजा रखेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत और सकारात्मक रहेंगे। आज आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 6
तुला – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आर्थिक स्थिरता, घरेलू सुख-शांति और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी से भरा रहेगा। परिवार में आपका व्यावहारिक और स्नेही व्यवहार सबका मन जीतने वाला रहेगा। बच्चों की देखभाल या उनकी पढ़ाई में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। बुजुर्गों के साथ तालमेल और सम्मान का माहौल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी और योजनाबद्ध निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में स्थिरता आएगी और आप वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेंगे। घर का वातावरण सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्यार से भरा रहेगा।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी समझदारी और नेतृत्व कौशल को सराहा जाएगा। जो लोग कृषि, वित्त, रियल एस्टेट या घरेलू उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। आज आप अपने काम में समझदारी और संतुलन बनाए रखेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। आप और आपका साथी आर्थिक या पारिवारिक मामलों में सहयोगी रहेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने साथी के साथ संतुलित और सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। अकेले लोगों को कोई भरोसेमंद और जिम्मेदार व्यक्ति पसंद आ सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विशेषकर पाचन तंत्र और हार्मोन से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं, जिनका ध्यान रखना आवश्यक होगा। मानसिक रूप से आप स्थिर और संतुलित रहेंगे। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। विश्राम और पर्याप्त नींद आपकी ऊर्जा को बनाए रखेंगे। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 2
वृश्चिक – स्ट्रेंथ |
आज का दिन साहस, धैर्य और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार में किसी चुनौती का सामना करने के लिए आपकी मानसिक शक्ति और संयम आवश्यक होगा। बुजुर्गों का समर्थन मिलेगा, जो आपको आत्मबल बढ़ाएगा। बच्चों की समस्याओं में आपकी समझदारी और सहनशीलता काम आएगी। आर्थिक मामलों में धैर्यपूर्वक निवेश या खर्च करने की सलाह है। व्यापार में कठिनाइयों के बावजूद आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर पाएंगे। परिवार में विवाद होने पर संयम से स्थिति को संभालना होगा, जिससे संबंध मजबूत होंगे।
करियर: आपकी दृढ़ता और साहस आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालेंगे। कोई चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्य आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नेतृत्व क्षमता के बल पर आप सहकर्मियों का सम्मान जीतेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कठिनाइयों के बावजूद निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित है। प्रेम: प्रेम संबंधों में आज आपकी सहनशीलता और समझदारी महत्वपूर्ण रहेगी। किसी पुरानी मनमुटाव या अनबन को खत्म करने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों के बीच विश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। अकेले लोगों को अपने प्रेम संबंधों में साहस और खुलापन दिखाना होगा। आज रिश्तों में समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा, जिससे ऊर्जा बनी रहेगी। आज योगा, प्राणायाम या व्यायाम आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी चोट या कमजोरी में सुधार संभव है। संयमित आहार और नियमित व्यायाम से आप स्वस्थ रहेंगे। लकी रंग – गहरा लाल, लकी नंबर – 9
धनु – सेवन ऑफ कप्स |
आज का दिन विकल्पों और भ्रम की स्थिति लेकर आएगा। परिवार में कई प्रस्ताव या विचार सामने आ सकते हैं, जिससे निर्णय लेना कठिन होगा। बच्चों की इच्छाओं और आपकी उम्मीदों में मतभेद हो सकते हैं। बुजुर्गों से सलाह लेने में भी उलझन महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में कोई फालतू खर्च हो सकता है, सतर्क रहें। व्यापार में कई विकल्प खुलेंगे, लेकिन सभी पर भरोसा न करें। घर का माहौल निर्णय न होने के कारण तनावपूर्ण रह सकता है।
करियर: नई नौकरी, प्रोजेक्ट या ट्रेनिंग के कई विकल्प मिल सकते हैं, लेकिन आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। भ्रम या अनिश्चितता से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। अधूरे काम या अनिर्णय से बचने के लिए प्राथमिकताएं तय करें। सही सलाहकार से मार्गदर्शन लेना लाभदायक रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने में कठिनाई हो सकती है। अकेले लोगों को किसी नए परिचय के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, हर विकल्प सही नहीं होगा। शादीशुदा लोगों को रिश्तों में स्पष्ट संवाद बनाए रखना आवश्यक होगा। आज धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। स्वास्थ्य: जिससे नींद या तनाव प्रभावित हो सकता है। पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है, संतुलित आहार जरूरी है। आज ध्यान, मेडिटेशन या प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। हल्की थकान महसूस हो सकती है, आराम करें। लकी रंग – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2
आज का दिन उत्साह, सफलता, ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी, बच्चे अपने कार्यों में बेहतर और सफल रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद, प्रेम और सहयोग मिलेगा, जो आपके मनोबल को काफी बढ़ाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश, बचत और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा सौदा या प्रगति के नए अवसर उत्साहपूर्वक मिलेंगे। घर का माहौल आनंदमय, सकारात्मक और पारिवारिक सुख-शांति से भरा रहेगा।
करियर: अपने कार्यों में पूरी लगन दिखाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता, नेतृत्व कौशल और समर्पण की व्यापक सराहना होगी। नई नौकरी, प्रमोशन या बड़े प्रोजेक्ट के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी और सफलता के मार्ग स्पष्ट रूप से खुलेंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में गर्माहट, समझदारी और खुशहाली बनी रहेगी। साथी के साथ मधुर संवाद, सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव मिलेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में आपसी सम्मान, समझदारी और प्रेम का संचार होगा। अकेले लोगों को कोई आकर्षक, समझदार और ऊर्जा से भरपूर व्यक्ति मिलने के अच्छे अवसर हैं। आज रिश्तों में आनंद, आत्मीयता और विश्वास की भावना प्रबल रहेगी। स्वास्थ्य: आपकी ऊर्जा, उत्साह तथा मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार से आपका शरीर मजबूत, तंदुरुस्त और रोगमुक्त रहेगा। मानसिक रूप से आप प्रसन्न, तनावमुक्त और सक्रिय रहेंगे। लकी रंग – सुनहरा पीला, लकी नंबर – 3
कुंभ – थ्री ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन सहयोग, सामंजस्य और सामूहिक प्रयासों से भरा रहेगा। परिवार में सभी सदस्य मिल-जुलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य या योजना को सफल बनाने में जुटेंगे। बच्चों की पढ़ाई या प्रतिभा को लेकर संयुक्त प्रयास सफल होंगे। बुजुर्गों का मार्गदर्शन और परिवार का समर्थन मिलकर आपके मनोबल को बढ़ाएगा। आर्थिक दृष्टि से साझेदारी या समूह निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में टीम वर्क और साझा निर्णयों से लाभ मिलेगा। घर का माहौल एकता, प्यार और समझदारी से भरा रहेगा।
करियर: सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। नए कौशल सीखने या प्रशिक्षण लेने के लिए उपयुक्त दिन है। जो लोग निर्माण, डिजाइन, शिक्षा या कला क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। टीम की मदद से आपकी छवि मजबूत होगी और करियर में प्रगति होगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में सामंजस्य और सहयोग बढ़ेगा। आप और आपका साथी मिलकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह रिश्ता मजबूत करने और एक दूसरे की समझ बढ़ाने का दिन है। अकेले लोगों को किसी समूह या सामाजिक कार्यक्रम में दिलचस्पी और नए संबंध बनने के अवसर मिलेंगे। आज मिलजुल कर काम करने से रिश्ते गहरे होंगे। स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम, योग और संतुलित भोजन से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी बीमारी या चोट के लिए आज डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। परिवार का साथ आपके स्वास्थ्य को सकारात्मक बनाए रखेगा। लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 1
मीन – द टॉवर |
आज का दिन अचानक परिवर्तन, झटके और अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रहेगा। परिवार में कोई बड़ा संकट या विवाद उभर सकता है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। बच्चों के व्यवहार या पढ़ाई को लेकर कोई अप्रत्याशित समस्या सामने आ सकती है। बुजुर्गों के साथ बातचीत में कटुता या असहमति हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से अनियोजित खर्च या नुकसान का खतरा है। व्यापार में अचानक रुकावट या असफलता संभव है।
करियर: कोई प्रोजेक्ट अचानक रुक सकता है या आपकी जिम्मेदारी में बदलाव हो सकता है। ट्रांसफर, नौकरी में अस्थिरता या विवाद के संकेत हैं। धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। पुनर्निर्माण और नए अवसरों के लिए तैयार रहें, क्योंकि कठिनाइयों के बाद विकास संभव है। प्रेम: प्रेम संबंधों में अचानक विवाद या मनमुटाव हो सकता है। पुराने मतभेद फिर से उभर सकते हैं, जिससे दूरी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को संयम और संवाद से स्थिति को सुधारने की आवश्यकता है। अकेले लोगों को धोखे या गलतफहमी से सावधान रहना चाहिए। आज संबंधों में स्थिरता के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। स्वास्थ्य: मानसिक अस्थिरता से बचने के लिए योग, ध्यान और पर्याप्त आराम आवश्यक है। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। दिनचर्या में लचीलापन और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाएं। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 7