- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (4 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

4 जनवरी, शनिवार को मेष राशि के लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों के कामकाज की तारीफ होगी। कर्क और धनु राशि के लोगों को करियर मे अच्छे मौके मिलेंगे। कन्या राशि के लोग करियर में महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मकर राशि के लोग कोई भी मुश्किल काम आसानी से पूरा कर सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (कार्ड: नाइन ऑफ वॉन्ड्स) |
आज आप कामयाबी के करीब आएंगे। जो भी संघर्ष आपने किया है, उसकी मेहनत रंग लाएगी। पिछले अनुभव भी काम आ सकते हैं। कुछ कठिनाई सामने आएंगी, लेकिन उन पर काबू पाने में सफल होंगे। किसी बाधा से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। आत्मविश्वास और धैर्य से अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ते रहेंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम देखने को मिलेगा। दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अनुभव से समाधान निकालने में सक्षम होंगे। अपने कौशल को परखा। आपकी पहचान मजबूत होगी। प्रेम: विवाद सुलझाने का समय है। आपके और साथी के बीच समर्पण और विश्वास बढ़ेगा। पुराने रिश्ते को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। दोनों को समझदारी का परिचय देना होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। तनाव से बचना जरूरी है। शरीर की शक्ति समझकर काम करें। नियमित व्यायाम और पूरी नींद से मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहतर बनाएं। आत्म-संयम और शांति से सेहत को फायदा मिलेगा। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 4
वृषभ ( कार्ड: वर्ल्ड) |
पुराने काम समाप्त करने का मन बना लेंगे। नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। आपकी कोशिशें पूरी होंगी। आपको संतुलन, समर्पण रखना बेहद जरूरी है। खुशियां सबके साथ साझा करें। अपने हर कदम में स्थिरता और आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में वो सभी काम पूरे करें जो लंबे समय से अधूरे थे। आपके प्रयासों की तारीफ होगी। आपको मेहनत का उचित फल मिलेगा। बड़ी परियोजना में भागीदारी का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम: रिश्ते को और भी गहरे स्तर पर समझेंगे। भावनाओं को बिना किसी हिचकिचाहट के व्यक्त करेंगे। सिंगल लोग जीवन साथी से मिल सकते हैं। जीवन में स्थिरता और सुकून आएगा। रिश्ते में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा । स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं। गठिया या जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक रूप से संतुलित रहकर इन समस्याओं से बच सकते हैं। लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7
मिथुन (कार्ड: द सन) |
आपके जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा बहेगी। खुद को पूरी तरह से उत्साहित महसूस करेंगे। आपके सभी प्रयासों का परिणाम सकारात्मक होगा। आपके आस-पास की ऊर्जा सफलता में सहायक होगी। आप दूसरों को भी अपनी खुशियों का हिस्सा बनाएंगे। ये समय आत्म-विश्वास बढ़ाने और जीवन में दिशा स्पष्ट करने का है।
करियर: आपके विचार और योजनाएं स्पष्ट और ठोस रूप से सामने आएंगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। रचनात्मकता और उत्साही स्वभाव आपको दूसरों से अलग बनाएगा। प्रेम: प्रेम में आनंद और खुशी का समय है। आपके और साथी के बीच तालमेल बढ़ेगा। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समझ बढ़ेगी। सिंगल हैं, तो यह समय नए रिश्ते की शुरुआत के लिए अच्छा है। प्रियजन के साथ बिताए गए पल आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप सकारात्मक रहेंगे, लेकिन शारीरिक रूप से कुछ थकावट का अनुभव हो सकता है। अपनी दिनचर्या में अधिक सक्रिय रहेंगे। जिम या योग के माध्यम से अपनी ऊर्जा को नियंत्रित करना फायदेमंद रहेगा। रक्तचाप या दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 1
कर्क (कार्ड: टेन ऑफ पेंटाकल्स) |
आज आपके जीवन में समृद्धि और शांति का माहौल रहेगा। परिवार और रिश्तों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक संतुलन मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। मेहनत का फल मिलने की संभावना है। अपने भविष्य के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं। स्थिरता और सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पुराने रिश्तों में मजबूती आएगी। पुराने मुद्दों को सुलझाने में सफल होंगे।
करियर: करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और मेहनत की तारीफ होगी। अपने काम पर पूरी तरह ध्यान देने का समय है। प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। आपके योगदान को पहचाना जाएगा। कोई बड़ी सफलता आपको आत्मविश्वास देगी। प्रेम: प्रेम में संतुलन रहेगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय आपके संबंधों को और मजबूत बनाने का है। पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनाएंगे। सिंगल्स के लिए स्थिर और प्यारा रिश्ता बन सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर रहेगा। आपको अपने शरीर की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 6
सिंह (कार्ड: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स) |
गहरा मानसिक तनाव हो सकता है। पुराने आघात या भावनात्मक दर्द को फिर से महसूस कर सकते हैं। इस कार्ड का संदेश यह भी है कि यह समय ठीक होने और समझने का है। आपको अपने अंदर की ताकत को पहचानने और आगे बढ़ने की जरूरत है। जो कुछ भी खत्म हो चुका है। उसे स्वीकार करना और आगे बढ़ना आपकी सफलता की कुंजी होगी।
करियर: करियर में कुछ तनाव पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर असहमति से मनोबल कमजोर हो सकता है। यह समय अपनी कार्यशक्ति और प्रोफेशनलिज्म को साबित करने का है। परेशानियों के बावजूद, आपके प्रयासों में सफलता और स्थिरता आएगी। प्रेम: प्रेम में अस्थिरता आ सकती है। पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाओं को महसूस कर सकते हैं। कोई कठिनाई है, तो समझदारी और धैर्य से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी हैं। मानसिक तनाव शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। तनाव और चिंता की स्थिति से बचने के लिए ध्यान, योग, और संतुलित आहार का पालन करें। आपको खुद को आराम देने और दोबारा ऊर्जा प्राप्त करने की जरूरत है। लकी कलर: पेस्टल येलो, लकी नंबर: 3
कन्या (कार्ड: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स) |
मानसिक स्पष्टता और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। यह समय अपने विचारों को व्यवस्थित करने और सही दिशा में कदम बढ़ाने का। आपको अपने विचारों और दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की आवश्यकता होगी। आप अपनी नेतृत्व क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अपने ज्ञान और अनुभव पर विश्वास रखें।
करियर: करियर में आपको एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। अपने मैनेजमेंट स्किल और रणनीतिक नजरिये से कठिन स्थितियों का सामना कर लेंगे। टीम के साथ बेहतर तालमेल से सफलता की ओर बढ़ेंगे। अपने अधिकार का सही उपयोग करेंगे। प्रेम: प्रेम जीवन में स्पष्टता का समय है। आप अपने साथी के साथ रिश्ते में गंभीरता से बातचीत करेंगे। कोई भ्रम था, तो वो खत्म हो सकता है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो मजबूत और स्थिर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम और संतुलन की आवश्यकता होगी। अत्यधिक चिंता और काम की प्रेशर से बचने की कोशिश करें। उचित आहार और नियमित व्यायाम से ऊर्जा और सेहत बनाए रख सकते हैं। लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 2
तुला (कार्ड: फाइव ऑफ पेंटाकल्स) |
खुद को किसी स्थिति में असहाय या अकेला महसूस कर सकते हैं। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। आपको अपने आप पर भरोसा रखना होगा। मुश्किल समय में आशावादी रहना चाहिए। अपने भीतर की ताकत को पहचानें और दोबारा आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।
करियर: करियर में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति अस्थायी है। आपको सही दिशा में कदम बढ़ाने के लिए धैर्य और ठंडे दिमाग से काम करना होगा। आर्थिक रूप से बड़ी समस्या आ सकती है। प्रेम: आप और आपके साथी के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। बातचीत की कमी से रिश्ते में खटास आ सकती है। समय का सही उपयोग करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। तनाव से बचने के लिए दिनचर्या में बदलाव करें। नींद की कमी और थकान से परेशान हो सकते हैं। खुद को आराम देने का समय निकालें। लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9
वृश्चिक (कार्ड: टू ऑफ वॉन्ड्स) |
अपनी क्षमताओं और विकल्पों को लेकर बड़ा कदम उठाने की कोशिश करेंगे। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। उन्हें प्राप्त करने की योजना बनाएं। यह आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। आपकी सोच और मेहनत से किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए आपको आत्मविश्वास और सही नजरिये का इस्तेमाल करना होगा।
करियर: करियर में नए अवसरों का पीछा करने के लिए तैयार हैं। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह निर्णय सरल नहीं होगा। किसी योजना पर विचार कर रहे हैं, तो ये समय आगे बढ़ाने का है। प्रेम: प्रेम जीवन में कुछ नए विचार और योजनाएं आ सकती हैं। आप किसी रिश्ते में हैं, तो भविष्य के बारे में गहरे विचार कर सकते हैं। किसी विशेष रिश्ते में सुधार करने और उसे नई दिशा देने का समय है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रखें। योग या ध्यान से अपनी ऊर्जा को बनाए रखेंगे। आप कोई लंबी यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो शरीर को सही तरह से तैयार करें। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 8
धनु (कार्ड: पेज ऑफ कप्स) |
दिन रचनात्मकता रहेगा। अपने विचारों और कल्पनाओं को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे। नए प्रोजेक्ट या रचनात्मक काम में शामिल होने के लिए अच्छा समय है। आंतरिक संतुलन आपको सही फैसले लेने की ताकत देगा। नए अवसरों को अपनाने का समय है। आप अपनी भावनाओं से जुड़कर महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंच सकते हैं। आपको आगे बढ़ने की दिशा दिखेगी।
करियर: नई योजना या अवसर आपके सामने आ सकता हैं। जो आपको रचनात्मक रूप से प्रकट होने का मौका देगा। सहकर्मी से आपको महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास और भावनात्मक सूझबूझ आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा। प्रेम: प्रेम में भावनात्मक स्थिति थोड़ी बदल सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको नए तरीके से एक-दूसरे को समझने का अवसर मिल सकता है। प्यार और समझ से आगे बढ़ने का समय है। अविवाहित लोग नए रिश्ते में दिलचस्पी ले सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक संतुलन रखना जरूरी है। हल्के व्यायाम, योग, और ध्यान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखेंगे। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। उसे हल्का करने के लिए आरामदायक गतिविधियां चुनें। आंतरिक शांति से स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। लकी कलर: हल्का गुलाबी, लकी नंबर: 3
मकर (कार्ड: क्वीन और कप्स) |
आपके लिए भावनाओं और समझदारी का समय है। आंतरिक संवेदनशीलता और समझदारी आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आप दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने में मदद मिलेगी। आपकी मानसिक स्थिति स्थिर और शांति से भरी रहेगी। अपनी भावनाओं को अच्छे से संभाल पाएंगे। गहरे विचारों में खोकर किसी भी स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। अपने आप को समझने का सही समय है।
करियर: काम के मामले में अच्छा दिन हो सकता है। आपकी सोच और समझदारी आपके काम में कारगर साबित होगी। कोई भी मुश्किल काम आसानी से हल कर सकते हैं। आपको अपनी टीम के सदस्यों के प्रति सहानुभूति और समर्थन दिखाने की जरूरत होगी। दूसरों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम में गहरी भावनाओं का अनुभव होगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय उसे और मजबूत बनाने का है। आप और आपके साथी के बीच अच्छा संवाद होगा। इससे आपका रिश्ता और गहरा होगा। आप अविवाहित हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मानसिक शांति सबसे महत्वपूर्ण होगी। इस समय आप मानसिक संतुलन रखें। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। तनाव से बचने के लिए ध्यान, योग आपको स्वस्थ रखेंगे। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 5
कुंभ (कार्ड: द लवर्स) |
आज का दिन आपके रिश्तों और सामंजस्य को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा। व्यक्तिगत और रोमांटिक जीवन में निर्णय लेंगे। खुद को किसी महत्वपूर्ण संबंध के बारे में सोचते हुए पाएंगे। अपने मन की गहरी आवाज को सुनने की कोशिश करेंगे। आपके विचार स्पष्ट होंगे। आप जो निर्णय लेंगे, वो आपके भविष्य के लिए सही होगा। पुराने रिश्ते में सुधार या नया संबंध शुरू होने के योग हैं। यह समय अपनी भावनाओं के बारे में ईमानदार होने का है।
करियर: करियर में महत्वपूर्ण साझेदारी करने का समय है। अपने सहयोगियों और टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। अपने काम पूरी ईमानदारी और समर्पण से करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर विचार करने या किसी नए अवसर को स्वीकार करने का समय है। प्रेम: सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो दोनों के बीच और भी गहरी समझ बनेगी। यह समय आपके रिश्ते को नई दिशा देने का है। आप अकेले हैं, तो नए रोमांटिक अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी भावनाओं को साफ और स्पष्ट रखें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मानसिक शांति और संतुलन की आवश्यकता होगी। आप तनाव से जूझ रहे हैं, तो ध्यान करें। तकनीक अपनाना फायदेमंद रहेगा। शारीरिक रूप से भी सक्रिय महसूस करेंगे। स्वस्थ आहार पर ध्यान देंगे। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
मीन (कार्ड: द हरमिट) |
आत्मनिरीक्षण और एकांत में समय बिताने का दिन है। आप अपने भीतर की आवाज सुनने की कोशिश करेंगे। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार करेंगे। यह समय आत्ममंथन और पिछले अनुभवों से सीखने का है। खुद को शांति और संतुलन की ओर अग्रसर महसूस करेंगे। अपने विचारों को स्पष्ट करने के लिए आपको अकेले समय बिताने की आवश्यकता होगी। मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
करियर: करियर में धीमी गति से सफलता मिलेगी। आप खुद को एकांत में महसूस करेंगे। आपको अपने पेशेवर लक्ष्यों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आज सोच-विचार और रणनीति बनाना महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम: प्रेम में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। अपने साथी के साथ अच्छे संवाद के लिए समय निकाल सकते हैं। यह समय भावनाओं को समझने और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है। आप अकेले हैं, तो आंतरिक शांति को प्राथमिकता देना फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक आराम की आवश्यकता महसूस होगी। ध्यान से आपका मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए योग और हल्की एक्सरसाइज उपयुक्त रहेगी। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7