- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (29 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

29 मार्च, शनिवार को मेष राशि के लोगों को आर्थिक फायदे के ऑफर मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को इनकम के मौके मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों की सेविंग बढ़ सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ के योग हैं। वृष राशि वालों की नौकरी में अधिकारियों का दबाव हो सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – फोर ऑफ कप्स |
उदासीनता हो सकती है। कुछ खोने का भी अफसोस होगा। भावनाओं को कंट्रोल करेंगे। दिमाग की सुनने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से कोई लाभकारी प्रस्ताव प्राप्त होगा। व्यापारी नई साझेदारी के प्रस्ताव को टालेंगे। जो भविष्य में पछतावे का कारण बनेगा। सामाजिक सम्मेलनों में भाग लेने से कतराएंगे। कोई जरुरी काम आपकी लापरवाही से अधूरा रह जाएगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई प्रशिक्षण के प्रस्ताव को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। टीम के साथ सहयोग में कमी से प्रोजेक्ट की गति धीमी रहेगी। पुराने कौशल को अपडेट करने के अवसर को ठुकराना भविष्य के लिए नुकसानदायक होगा। प्रेम: साथी के प्रति उदासीनता रिश्ते में ठंडापन लाएगी। छोटे-छोटे इशारों से जुड़ाव रखें। अविवाहित लोग किसी सामाजिक आयोजन में मिले व्यक्ति की ओर से आकर्षण को अनदेखा करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें वर्तमान को प्रभावित करेंगी। स्वास्थ्य: पानी की कमी से सिरदर्द या चक्कर आने की शिकायत हो सकती है। मानसिक सुस्ती दूर करने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खाने को नियमित अंतराल पर लें। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 5
वृष – द डेविल |
भौतिक लालसा तीव्र होगी। जिद्दी रवैये से तनाव बढ़ा सकता है। संपत्ति को लेकर लालच सामने आएगा। अपनी सीमाएं तय करें। आर्थिक फैसलों में कर्ज लेना पड़ेगा। विवेक बनाए रखें। व्यापारी गैर-कानूनी शॉर्टकट अपनाने के प्रलोभन में फंसेंगे। कुछ लोग वर्क कल्चर से मानसिक रूप से थकेंगे। गृहिणियां अति खर्चीले शौक में उलझकर बजट बिगाड़ेंगी। भौतिक उम्मीदें निराश करेंगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में बॉस के दबाव में कार्य करने होंगे। प्रोजेक्ट्स में क्रेडिट चोरी का खतरा हो सकता है। पदोन्नति के लिए चाटुकारिता का प्रयोग करने वाले सहकर्मी से सतर्क रहें। नौकरी बदलने का विचार आएगा पर आर्थिक डर से रुकेंगे। प्रेम: रिश्ते में स्वामित्व की भावना या ईर्ष्या के कारण विवाद बढ़ेगा। शादीशुदा जोड़े भौतिक सुखों को प्रेम से ऊपर रखने की गलती करेंगे। अविवाहित लोगों को धोखेबाज आकर्षण वाले व्यक्ति से सावधानी रखनी जरूरी। स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें। मानसिक रूप से नकारात्मक विचारों में फंसेंगे। ध्यान से बाहर निकलें। संक्रमण का जोखिम न लें। स्वच्छता का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: बरगंडी, भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स |
आज टकराव और रणनीतिक चुनौतियों का सामना करना होगा । परिवार में बुजुर्गों की रूढ़िवादी सोच युवाओं से टकराएगी। संवाद में सूझबूझ जरूरी है। जीत-हार का सही मूल्य समझा पाएंगे। व्यापारियों को प्रतिद्वंद्वियों की कुटिल चाल से सतर्क रहना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। गृहिणियां परिवार के भीतर छिपे तनाव को शांत करने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगी।
करियर: टीम में श्रेय लेने की होड़ से विश्वासघात का एहसास होगा। पुराने प्रोजेक्ट की विफलता का दोष आप पर मढ़ा जा सकता है। नेतृत्व भूमिका में रहते हुए टीम के असंतुष्ट सदस्यों को संभालने की चुनौती रहेगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आत्मविश्वास दिखाएं। ज्यादा आक्रामकता न दिखाएं। प्रेम: साथी के साथ शक्ति संघर्ष या पुराने विवाद उठ सकते हैं। समझौते की भावना से बातचीत करें। पूर्व प्रेमी-प्रेमिका से बातचीत भावनाओं को उलझाएगी। स्वास्थ्य: मानसिक अशांति के कारण अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। रात को हर्बल चाय पिएं। पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने पर मसालेदार भोजन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग: ब्लू , भाग्यशाली अंक: 1
कर्क – पेज ऑफ वांड्स |
आज उत्साह की लहर रहेगी। परिवार में युवा सदस्य रचनात्मक प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। बच्चे नए शौक या स्कूल क्लब में शामिल होकर उत्साहित होंगे। आय के अवसर मिलेंगे। व्यापारी स्थानीय बाजार में अनूठे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने पर विचार करेंगे। गृहिणियां घर को थीम बेस्ड सजाने की योजना बनाएंगी। रिश्तेदारों से रोमांचक समाचार फोन पर मिलेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पुराने आइडिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की शुरुआत करें। ऑफिस इवेंट्स में सक्रिय भागीदारी से नेटवर्किंग बढ़ेगी। प्रेम: साथी के साथ एडवेंचर बेस्ड डेट प्लानिंग करेंगे। अविवाहितों को सोशल मीडिया पर किसी रचनात्मक व्यक्ति से चैटिंग में केमिस्ट्री महसूस होगी। पुराने मित्र से भावनात्मक बातचीत रिश्ते को नया आयाम देगी। स्वास्थ्य: हाथ-पैरों में हल्का दर्द रहेगा। मानसिक स्फूर्ति के लिए सुबह ध्यान और विटामिन बी युक्त आहार लें। आंखों की थकान दूर करने हेतु स्क्रीन ब्रेक लें। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 6
सिंह – द हायरोफैंट |
आज परंपरा और ज्ञान का प्रभाव होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान या पारिवारिक रीति-रिवाजों का पालन करने पर जोर देंगे। आर्थिक निर्णयों में बैंक या वित्तीय सलाहकार की सुझाई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापारी सरकारी नीतियों के अनुरूप कार्य करके विश्वास अर्जित करेंगे। गृहिणियां पारंपरिक व्यंजन बनाकर परिवार को आनंदित करेंगी। रिश्तेदारों से मिली शादी या समारोह की औपचारिक सूचना चर्चा का विषय बनेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपको लक्ष्यों तक पहुंचाएगा। किसी प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने से कौशल बढ़ेगा। कानूनी दस्तावेजों की समीक्षा या ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग करने का अवसर मिलेगा। टीम को कंपनी की नीतियों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी आपके हाथ में होगी। प्रेम: रिश्ते में सामाजिक मान्यताओं को महत्व देने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। साथी के साथ धार्मिक या सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे। अविवाहित लोगों को परिवार द्वारा सुझाए गए व्यक्ति से मुलाकात का निमंत्रण मिल सकता है। पार्टनर के साथ पारंपरिक तरीकों से भावनाएं व्यक्त करने पर सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों में अकड़न लंबे समय तक एक पोजिशन में बैठने का परिणाम हो सकती है। मानसिक रूप से नियमित दिनचर्या से उब सकते हैं। छोटे ब्रेक लेकर ताजगी पाएं। भाग्यशाली रंग: सिल्वर व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
व्यावहारिकता और संसाधन प्रबंधन का दिन रहेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़ी समझदारी भरी सलाह गंभीरता से लें। किसी प्रोजेक्ट में अव्वल प्रदर्शन कर परिवार को गर्वित करेंगे। आर्थिक रूप से पुरानी बचत या सोने के भाव में वृद्धि से लाभ होगा। व्यापारी किसी स्थायी ग्राहक समूह को बनाए रखने में सफल रहेंगे। गृहिणियां घर के उपयोगी उपकरणों की मरम्मत से खर्चों में कटौती करेंगी। रिश्तेदारों से जमीन या संपत्ति से जुड़ा अनपेक्षित प्रस्ताव मिल सकता है।
करियर: वित्तीय रिपोर्टिंग या ऑडिट प्रक्रिया में आपकी सटीकता टीम के लिए मिसाल बनेगी। लीडरशिप संभालने का चांस मिलेगा। सेमिनार या वर्कशॉप में नेटवर्किंग से उद्योग जगत में पहचान बढ़ेगी। प्रेम: साथी के साथ भविष्य की वित्तीय योजनाएं बनाने का सही समय है। संयुक्त निवेश पर सोचेंगे। पार्टनर की व्यावहारिक तारीफ रिश्ते में सुरक्षा का एहसास दिलाएगी। स्वास्थ्य: कमर दर्द से बचने के लिए बैठने की मुद्रा सुधारें। मानसिक शांति के लिए वित्तीय योजनाओं को लिखकर संगठित करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
तुला – द हर्मिट |
आत्ममंथन और एकांत की गहरी आवश्यकता महसूस होगी। ध्यान या स्वाध्याय के लिए समय निकालेंगे। आत्मनिर्भरता सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक निर्णयों में पुराने लेन-देन का विश्लेषण कर नई बचत रणनीति बनेगी। व्यापारी बाजार शोध पर ध्यान देकर दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करेंगे। गृहिणियां घर की व्यवस्था को सरल बनाने में सफल रहेंगी। रिश्तेदारों से मिला कोई दार्शनिक सुझाव जीवन दृष्टि बदल देगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में एकांत में किए विश्लेषण से जटिल समस्याओं का समाधान निकलेगा। वरिष्ठों की मार्गदर्शक भूमिका आपके कौशल को निखारेगी। टीम की राजनीति से दूर रहकर अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम: रिश्ते में गहरी बातचीत से भावनात्मक स्पष्टता मिलेगी। अविवाहित अपने आंतरिक मूल्यों को समझकर भविष्य के साथी का चयन करेंगे। पुराने संबंधों को लेकर मन की उलझनें स्वयं सुलझेंगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए सुबह सेर करें। पीठ के निचले हिस्से में दर्द से बचाव हेतु योगासन करें। भाग्यशाली रंग: स्लेटी, भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स |
आज संसाधनों और सामुदायिक सहयोग का समय है। परिवार में भौतिक सहायता बांटेंगे। जिससे घर का वातावरण अच्छा बनेगा। बच्चे पुराने खिलौने किताबें दान करने की इच्छा जताएंगे। ऋण की वापसी या बोनस मिलने से राहत मिलेगी। व्यापारी सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए लाभ कमाएंगे। संसाधन साझा कर प्रशंसा पाएंगे। गृहिणियां पड़ोसियों के साथ सामग्री बांटकर संबंध मजबूत करेंगी। रिश्तेदारों से अनपेक्षित उपहार या सहायता प्राप्त होगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों द्वारा जिम्मेदारीपूर्ण कामों का भार मिलेगा। टीम के कमजोर सदस्यों की मदद करें। संगठन द्वारा चलाए गए चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेकर प्रभाव बढ़ाएं। प्रेम: रिश्ते में साथी की जरूरतों को समझकर भावनात्मक सहयोग दें। शादीशुदा जोड़े संयुक्त निवेश या पारिवारिक योजनाओं पर सहमत होंगे। अविवाहितों को किसी उदार व्यक्ति से आकर्षण होगा। भावनाओं में संतुलन जरूरी। स्वास्थ्य: बाजुओं में दर्द होगा। सीमित एक्सरसाइज करें। मानसिक संतुष्टि के लिए दूसरों की मदद करें। अपनी सीमाएं न भूलें। पानी की कमी से सिरदर्द हो सकता है। हाइड्रेट रहें। भाग्यशाली रंग: मैरीगोल्ड, भाग्यशाली अंक: 3
धनु – फोर ऑफ पेंटाकल्स |
आज सुरक्षा और नियंत्रण की प्रवृत्ति प्रबल होगी। परिवार में बुजुर्ग वित्तीय सावधानी बरतने की सलाह देंगे। व्यापारी नए निवेश टालेंगे। पुराने लाभ को संभालने पर जोर देंगे। गृहिणियां घर के सामान को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों से अचानक मिली चेतावनी सतर्क करेगी।
करियर: मौजूदा पद या प्रोजेक्ट को लेकर अति सुरक्षात्मक रवैया रहेगा। नई जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करेंगे। पुराने एग्रीमेंट की शर्तों पर पुनः बातचीत से लाभ होगा। टीम में ड्यूटी स्पष्ट करने की आवश्यकता महसूस होगी। प्रेम: रिश्ते में साथी की स्वतंत्रता को लेकर चिंता रहेगी। नियंत्रण की इच्छा से विवाद हो सकता है। पुराने संबंधों से जुड़ी भावनात्मक सुरक्षा को छोड़ने में कठिनाई होगी । स्वास्थ्य: पैरों या घुटनों में जकड़न हो सकती है। मानसिक रूप से वित्तीय चिंताओं के कारण अनिद्रा होगी। पेट में भारीपन से बचने के लिए हल्का भोजन लें। भाग्यशाली रंग: ब्लैक, भाग्यशाली अंक: 8
मकर – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स |
बौद्धिक स्पष्टता और निर्णायक अधिकार का समय है। परिवार में बुजुर्ग कानूनी या वित्तीय मामलों में तार्किक सलाह देंगे। विवादों का निपटारा होगा। व्यापारी कठिन अनुबंधों को कुशलता से पूरा कर लाभ कमाएंगे। गृहिणियां घर के नियमों को स्पष्ट करते हुए अनुशासन बनाएंगी। रिश्तेदारों से मिली जानकारी उपयोगी साबित होगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में जटिल प्रोजेक्ट का नेतृत्व संभालने का मौका मिलेगा। टीम के सदस्यों के बीच पारदर्शिता बनाकर विश्वास जीतें। प्रेम: रिश्ते में पुराने मतभेदों को तर्कपूर्ण चर्चा से सुलझाएं। शादीशुदा जोड़े संयुक्त वित्तीय लक्ष्यों पर सहमत होंगे। अविवाहितों को बुद्धिमान व्यक्ति की स्पष्टवादिता आकर्षित करेगी। स्वास्थ्य: गर्दन या कंधे की अकड़न होगी। लगातार डेस्क कार्य से दर्द होगा स्ट्रेचिंग करें। मानसिक थकान दूर करने के लिए गेम्स खेलें। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू , भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ – क्वीन ऑफ वांड्स |
सामाजिक प्रभाव का दिन है। सामुदायिक आयोजन की योजना बनाएंगे। आपकी रचनात्मक भूमिका अहम होगी। बच्चे नए सामाजिक कौशल सीखेंगे। आर्थिक रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया के माध्यम से आय के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक रणनीतियों से युवा ग्राहक आकर्षित होंगे। गृहिणियां घर को थीम बेस्ड डेकोरेट करके उत्साह बढ़ाएंगी। रिश्तेदारों से मिली प्रेरणा किसी स्टार्टअप आइडिया को जन्म देगी।
करियर: टीम को प्रेरित करते हुए बोल्ड प्रोजेक्ट की शुरुआत करें। सेमिनार या वेबिनार में सक्रिय भागीदारी से नेटवर्किंग के नए द्वार खुलेंगे। कार्यालय में किसी संघर्ष को सुलझाने में आपकी कूटनीति काम आएगी। प्रेम: साथी के साथ सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर रिश्ते में रोमांच जोड़ें। अविवाहित लोगों की आत्मविश्वासी और समाजसेवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। पुराने रिश्तों में गतिशीलता लाने के लिए साहसिक योजनाएं बनाएं। स्वास्थ्य: अधिक सक्रियता से पैरों में ऐंठन हो सकती है। हाइड्रेशन बनाए रखें। मानसिक ऊर्जा को संतुलित करने के लिए सुबह ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4
मीन – द लवर्स |
आज भावनात्मक सामंजस्य और नैतिक चुनावों का दिन है। बच्चे स्कूल या दोस्ती में नैतिक दुविधाओं से सीखेंगे। उन्हें सही गलत की समझ दें। आर्थिक निर्णयों में साझेदारी या संयुक्त निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापारी नैतिक प्रथाओं को अपनाकर ग्राहकों का भरोसा जीतेंगे। रिश्तेदारों से मिला प्रस्ताव आपकी प्राथमिकताओं को परखेगा।
करियर: सहकर्मियों के साथ ईमानदारी और विश्वास पर आधारित समझौतों का समय है। क्रिएटिव टीम प्रोजेक्ट्स में आपकी संवेदनशीलता समाधान का आधार बनेगी। प्रेम: रिश्ते में गहरी भावनात्मक बातचीत से विश्वास मजबूत होगा। शादीशुदा जोड़े पुरानी यादों को ताजा करते हुए रोमांस को नया अर्थ देंगे। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी चुनने में दिल-दिमाग का संतुलन बनाना पड़ेगा। पूर्व प्रेमी से मुलाकात भावनाओं को उलट-पलट सकती है। स्वास्थ्य: तनाव के कारण छाती में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। प्राणायाम करें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं। हार्मोनल असंतुलन से थकान हो सकती है। पौष्टिक आहार और नींद पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, भाग्यशाली अंक: 7