- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (22 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

22 मार्च, शनिवार को मिथुन और धनु राशि वालों के प्रमोशन की संभावना है। सिंह राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को अचानक शुभ समाचार मिलेगा। अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – नाइन ऑफ वांड्स |
आपके अनुसार काम न होने से बेचैनी बढ़ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है । शाम तक मनोस्थिति में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। व्यापारियों को निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए। किसी दुविधा का हल मिल सकता है। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफल होंगे।
करियर: विरोधियों से सावधान रहें। नई जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे पूरा करने में समय लग सकता है। सहकर्मी आपकी उपलब्धियों को चुनौती दे सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। सब्र रखें। परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। प्रेम: संबंधों में धीरज रखना जरूरी होगा। पार्टनर आपकी उम्मीदों को पूरी तरह समझ नहीं पाएगा। भावनात्मक बोझ महसूस हो सकता है। कोई मित्र प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकता है। कठिनाइयों के बावजूद प्यार में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य: सही दिनचर्या अपनाने की जरूरत है। खानपान संतुलित रखें। ज्यादा तला भूना खाना खाने से बचें। योग और मेडिटेशन से फायदा मिलेगा। लंबी यात्रा से थकान महसूस हो सकती है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
वृष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स |
अनुशासन रखना जरूरी होगा। पुरानी बात दोबारा सामने आ सकती है। अपनी प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। गृहिणियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार के मौके मिल सकते हैं। आपका गौरव बना रहेगा। दिन व्यवस्थित रहेगा, लेकिन पेशेंस रखना फायदेमंद होगा। मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।
करियर: सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद रहेगी। नई डील से मुनाफा मिलेगा। लंबी योजना सफल हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अतिरिक्त सजग रहें। नई नौकरी की तलाश करने वालों को मौका मिल सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। प्रेम: प्रेमीजन के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। पुरानी गलती को लेकर मन में अपराधबोध हो सकता है। पार्टनर के प्रति समर्पण भाव मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा। छोटी बहस बड़ा रूप न लें। इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य: ठंडी चीजों का सेवन कम करें। योग और व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। भरपूर नींद लेने से शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन – ऐस ऑफ वैंड्स |
नए विचार और जोश से दिन की शुरुआत होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। इम्पॉर्टेंट मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। मन की मुराद पूरी होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। निवेश से पहले सही जानकारी लें। व्यापार का विस्तार होगा। करीबी से अचानक मुलाकात हो सकती है। घरेलू जीवन में सामंजस्य रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।
करियर: अपने कौशल का पूरा उपयोग करें। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र के लोग प्रगति करेंगे। नई परियोजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। प्रमोशन की संभावना है। सरकारी कार्यों में रुकावट दूर होगी। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। प्रेम: साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए दिन शुभ है। पार्टनर की भावनाओं को समझें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रेमीजन से मुलाकात संभव है। छोटी यात्राएं रिश्ते को और मजबूत कर सकती हैं। स्वास्थ्य: हड्डियों और जोड़ो में हल्का दर्द हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। खुद को हाइड्रेटेड रखें। ताजगी बनाए रखने के लिए हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क – सेवन ऑफ वांड्स |
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी मुद्दे पर विवाद उभर सकते हैं। वित्तीय मामलों में कंजूस रहें। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ बातचीत से मन हल्का होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में अपनी बात मजबूती से रखें। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। खुद की मेहनत पर विश्वास रखें। प्रेम: रिश्तों में ईमानदारी जरूरी होगी। प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। बातचीत से हल निकालें। साथी की भावनाओं को समझें। दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी हो सकती है। पौष्टिक आहार लें। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। पीठ दर्द परेशान कर सकता है। शरीर को आराम देना जरूरी होगा। पर्याप्त पानी पिएं। गेस्ट्रिक समस्या से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: सी ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह – नाइन ऑफ कप्स |
आज आनंद रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न होगा। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। अनपेक्षित लाभ की संभावना है। नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
करियर: कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। प्रदर्शन मजबूत रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन की उम्मीद बन सकती है। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कलाकारों को पहचान मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में आत्मीयता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। प्रियजन से रोमांटिक बातचीत होगी। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। साथी की भावनाओं की कद्र करें। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य: शुगर लेवल का ध्यान रखें। पानी की मात्रा बढ़ाएं। योग और व्यायाम से लाभ मिलेगा। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। लंबी यात्रा से बचें। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 4
कन्या – द मून |
आज भ्रम और असमंजस रहेगा। पारिवारिक मामलों में स्पष्टता की कमी होगी। पुरानी चिंता उभर सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कोई गलती हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आ सकता है। नए निवेश से बचें। बच्चों के एडमिशन को लेकर चिंता हो सकती है। अजनबी से बातचीत में सावधानी रखें। घरेलू वातावरण हल्का तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य और सूझबूझ से काम लें। मानसिक शांति बनाए रखें।
करियर: ऑफिस में किसी गलतफहमी के कारण परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों से तालमेल बैठाना मुश्किल हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सतर्क रहें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बड़े लोगों की बातों को ध्यान से सुनें। प्रेम: रिश्तों में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। पुराने रिश्ते की यादें परेशान कर सकती हैं। गलतफहमियों को बातचीत से दूर करें। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्ता प्रभावित हो सकता है। अपने जज्बातों को सही तरीके से व्यक्त करें। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य: अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सिर भारी हो सकता है। डिहाइड्रेशन से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। नेगेटिव सोच से बचें। सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं। भाग्यशाली रंग: सिल्वर व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 1
तुला – द स्ट्रेंथ |
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। संपत्ति का बड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन संयम रखें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। पुराने मुद्दे पर रिश्तेदारों से बहस हो सकती है। निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। गैर जरूरी खर्चों से बचें। धैर्य और समझदारी से दिन बेहतर होगा। खुशखबरी मिलने की संभावना है।
करियर: बड़े अधिकारी से मदद मिलेगी। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा। प्रेम: करीबी इंसान के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। प्रेम में धैर्य रखना जरूरी होगा। विश्वास और ईमानदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। स्वास्थ्य: दिनभर ऊर्जा रहेगी। बहुत मेहनत से थकान हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। इम्यून सिस्टम कमजोर महसूस हो सकता है। संतुलित और हल्का व्यायाम करें। रक्तचाप संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। नींद पूरी लें। भाग्यशाली रंग: पिंक, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक – द स्टार |
आज उम्मीदों को नया सहारा मिलेगा। किसी की सलाह फायदेमंद रहेगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रखें। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम में सफलता मिलेगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। सकारात्मक दिन रहेगा।
करियर: नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य रहेगा। कार्यस्थल पर प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। नया कौशल सीखने का मौका मिलेगा। फ्रेशर्स के लिए दिन शुभ रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। प्रेम: शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। कुछ रिश्तों में नयापन महसूस होगा। प्रेम संबंधों में भरोसे की आवश्यकता होगी। पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का सही समय है। स्वास्थ्य: पेट में गैस और अपच हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं। तकलीफों को नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा। ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। मौसम के बदलाव का असर महसूस हो सकता है। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 7
धनु – थ्री ऑफ कप्स |
आनंद और उत्साह से भरा दिन रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। किसी खास अवसर का जश्न मना सकते हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। महिलाएं घरेलू कामों में सफलता पाएंगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतोषजनक दिन रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
करियर: नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का महत्व समझ आएगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। ऑफिस में किसी विशेष काम को लेकर तारीफ होगी। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन रहेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी खास व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी रोमांटिक डेट की संभावना है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से ताजगी महसूस होगी। एसिडिटी हो सकती फिटनेस पर ध्यान दें। अधिक मिठाइयां खाने से बचें। नियमित योग और व्यायाम करें। मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है। नींद पूरी लें। तनाव कम होगा। भाग्यशाली रंग: रेड, भाग्यशाली अंक: 6
मकर – फोर ऑफ पेंटाकल्स |
आज बचत और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। परिवार में स्थिरता बनी रहेगी। घरेलू मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। रिश्तेदारों से धन संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा। व्यापार में निवेश से पहले विचार करें। पुराना बकाया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर: नौकरी में स्थिरता रहेगी। सैलरी बढ़ने की संभावना है। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। प्रेम: नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सोच-विचार करें। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में वफादारी महत्वपूर्ण होगी। पुरानी बात मन में चल सकती है। प्रेमी के साथ विश्वास बढ़ेगा। बातचीत में पारदर्शिता रखें। रोमांस के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक बैठने से बचें। कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। खान-पान संतुलित रखें। शरीर को आराम दें और पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ – द हर्मिट |
आज आत्मचिंतन का दिन रहेगा। परिवार के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा हो सकती है। घरेलू मामलों में शांति रखें। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में धैर्य रखें। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मित्रों से दूरी रह सकती है। अधिक खर्च से बचें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
करियर: नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सहकर्मियों से तालमेल बैठाना जरूरी होगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा। अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। मंजिल के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। प्रेम: जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। प्रेम में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। आत्मसम्मान रखना महत्वपूर्ण होगा। रिश्ते में समझदारी से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान महसूस हो सकती है। अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आँखों की परेशानी हो सकती है। ज्यादा तनाव लेने से मानसिक सेहत प्रभावित हो सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4
मीन – किंग ऑफ वांड्स |
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। घरेलू मामलों में संतुलन रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। कुछ लोगों के लिए जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नए प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से अच्छा तालमेल रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उत्साह रहेगा।
करियर: ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेम: रिश्तों में गर्मजोशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ बनेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी की भावनाओं को समझें। संकोच छोड़कर अपने दिल की बात कहें। रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: रक्तचाप संतुलित रखें। मानसिक तनाव कम करने की कोशिश करें। नियमित व्यायाम से लाभ होगा। भरपूर नींद लें। ताजगी के लिए ध्यान करें। भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड येलो, भाग्यशाली अंक: 1