Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (21 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शनिवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं, मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (21 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

21 दिसंबर, शनिवार को मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। वृष राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में काम की तारीफ होगी। सिंह राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में फायदा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को प्रमोशन, नई नौकरी या बिजनेस में फायदे के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – (कार्ड: नाइन ऑफ पेंटाकल्स)

आपको मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने प्रयासों से स्थिरता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी अपने काम निपुणता से करेंगे। अपने कौशल और अनुभव का सही उपयोग करें। अपनी उपलब्धियों का आनंद लें और खुद को थोड़ा समय दें। कुछ लोग आपकी सफलता की तारीफ करेंगे। आत्मनिर्भरता से आप आगे बढ़ेंगे। किसी नई योजना में फायदा हो सकता है।

करियर: करियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। आपके मेहनती स्वभाव की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। पदोन्नति या आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम: रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मधुर समय बिताएंगे। सिंगल लोग आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन का आनंद लें। आत्मविश्वास से आप नए रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। खुद का ध्यान रखें और आराम को प्राथमिकता दें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के करीब समय बिताएं। खुद को फिट रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

वृषभ – (कार्ड: थ्री ऑफ कप्स)

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। किसी समारोह या छोटी पार्टी में शामिल होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामूहिक प्रयासों से बड़ा फायदा होगा। छोटी-छोटी चीजें आपके जीवन में खुशियां लाएंगी। भावनात्मक संतुलन से मन में शांति रहेगी। दूसरों के साथ अपने अनुभव और खुशियां बांटने से सुखद एहसास होगा।

करियर: नौकरी और बिजनेस में काम का फायदा मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा। कोई नया प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। काम की प्रशंसा होगी। प्रेम: प्रेम में खुशी आएगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। सिंगल लोगों के लिए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। दोस्तों की मदद से अच्छा रिश्ता जुड़ सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार दिखेगा। हल्की फुल्की एक्सरसाइज और आराम आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। खुश रहने से स्वास्थ्य में और निखार आएगा। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन – (कार्ड: द हियरफैंट)

कुछ नया सीखने और समझने के योग बन रहे हैं। परंपराओं और नियमों का सम्मान करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। जो फायदेमंद रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उनके अनुभवों से आपको नई प्रेरणा मिलेगी। शोध या नए कौशल सीखने में व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने से संतोष मिलेगा। भागीदारी से काम जल्दी पूरे होंगे। बड़ी जिम्मेदारी को स्वीकार करने का मौका मिल सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में बड़ों का समर्थन मिलेगा। उनके सुझावों से काम में सुधार होगा। अपनी योजनाओं पर पारंपरिक तरीके से काम करें। टीम वर्क के जरिए प्रोजेक्ट सफल होंगे। नई सीख आपको करियर में आगे ले जाएगी। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ गहरी होगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। शादी या सगाई के योग बन रहे हैं। सिंगल लोगों को प्रपोजल मिल सकता है। स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा। योग, ध्यान और संतुलित दिनचर्या से मानसिक शांति मिलेगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत महसूस होगी। खुद की देखभाल पर ध्यान दें और आराम करें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

कर्क – (कार्ड: टू ऑफ कप्स)

आज का दिन रिश्तों और तालमेल को मजबूत करने का है। आपसी सहयोग से चीजें बेहतर होंगी। पुराना विवाद सुलझ सकता है। यह समय साझेदारी में सफलता लाएगा। भावनात्मक स्तर पर संतुलन और समझ बढ़ेगी। किसी प्रियजन के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। ये खुशियों के पल आपके दिन को बेहतर करेंगे। बातचीत से गलतफहमी दूर होंगी। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से वक्त मिलेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में साझेदारी फायदेमंद होगी। साथ काम करने वालों से तालमेल अच्छा रहेगा। नया प्रोजेक्ट टीम वर्क के जरिए पूरा हो सकता है। आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी और काम में प्रगति के संकेत मिलेंगे। प्रेम: प्रेम में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में गहराई और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आने के संकेत हैं। रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है, जो आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक सेहत बेहतर रहेगी। अपने शरीर और मन में संतुलन बनाए रखें। तनाव से दूर रहें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। खुद को खुश और ऊर्जावान रखने के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह – (कार्ड: थ्री ऑफ वांड्स)

नई संभावनाओं के साथ शुरुआत होगी। बिखरी योजनाओं को समेटने पर ध्यान देंगे। उन्हें सफल बनाने के लिए कदम उठाएंगे। आपके प्रयास रंग लाएंगे, लेकिन धैर्य रखना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत हो सकती है। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। व्यापारिक विस्तार के लिए समय सही है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नई दिशा में बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

करियर: नए अवसरों के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करें। नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत का समय है। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। सिंगल लोगों को अपने जीवन में किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। आपसी समझ और तालमेल रिश्तों को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। थकान या तनाव हो सकता है। यात्रा से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शरीर को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं। भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या – (कार्ड: डेथ)

पुराने विचार, आदतें, या रिश्ते जो आपके लिए बाधा बने हुए थे, उन्हें छोड़ने का समय है। यह बदलाव आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। खुद पर विश्वास रखें। नए रास्तों की ओर बढ़ें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आप कठिनाइयों को पार कर पाएंगे। नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। जो कुछ पीछे छूट रहा है, वह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

करियर: पुराने काम या नौकरी छोड़कर नई दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। नए अवसरों के लिए तैयार रहें। अपनी योजनाओं को नए तरीके से लागू करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम: रिश्तों में पुरानी समस्याएं दूर हो सकती हैं। कोई रिश्ता आपको तकलीफ दे रहा है, तो उसे छोड़ना सही रहेगा। नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। ईमानदारी और खुली बातचीत रिश्तों को बचाएगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरानी आदतें बदलें। अपने आहार और दिनचर्या में बदलाव करें। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। शरीर को आराम देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 4

तुला – (कार्ड: द टॉवर)

आज का दिन अचानक बदलाव और महत्वपूर्ण अनुभव देगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं। जो आपको अस्थिर महसूस करा सकती हैं। ये बदलाव आपको नई दिशा में ले जाएंगे। पुराने विचारों या स्थितियों को खत्म करने का अवसर मिलेगा। यह समय है खुद को मजबूत करने का। जो टूट रहा है, उसकी जगह कुछ बेहतर बनेगा। अपने डर पर काबू पाएं और बदलाव को स्वीकार करें। यह अंत में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नई परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने से राहत मिलेगी।

करियर: नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने तरीके छोड़कर नई रणनीतियां अपनाएं। खुद पर भरोसा रखें और दूसरों के साथ काम में तालमेल बैठाएं। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा। प्रेम: रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना हो सकता है। किसी विवाद या गलतफहमी को हल करने की कोशिश करें। यह समय ईमानदारी और खुले संवाद का है। जो रिश्ता कमजोर है, उसमें बदलाव की जरूरत होगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अचानक थकान या तनाव महसूस हो सकता है। आराम और सेहत पर ध्यान दें। योग और मेडिटेशन से मन को शांत रखें। छोटे-मोटे दर्द या चोट से सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक – (कार्ड: ऐस ऑफ पेंटाकल्स)

आज का दिन सफलता के अवसर लेकर आ रहा है। आपको आर्थिक लाभ और स्थिरता मिल सकती है। नई योजनाओं और निवेश के लिए समय अनुकूल है। कोई ऐसा मौका मिलेगा, जो आपके जीवन को सकारात्मक दिशा देगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और भविष्य सुरक्षित नजर आएगा। यह समय है अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का। नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। सफलता आपके कदम चूमेगी। कोई शुभ समाचार या प्रस्ताव भी मिल सकता है।

करियर: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन, नई नौकरी या व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। प्रेम: रिश्ते में स्थिरता और सकारात्मकता आएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते को नई दिशा देंगे। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। आपसी विश्वास और समझदारी से रिश्ते और मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई दिनचर्या अपनाएं और फिटनेस पर ध्यान दें। स्वस्थ आहार और व्यायाम को प्राथमिकता दें। मानसिक तनाव कम होगा और शरीर में नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

धनु – (कार्ड: एट ऑफ वैंड्स)

आज का दिन तेज गति से बढ़ते घटनाक्रम का है। आपके प्रयासों का परिणाम जल्दी मिलेगा। जो काम अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे। नतीजे जल्दी आएंगे। अचानक कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। जिससे आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आप जो भी कदम उठाएं, उसे पूरी जिम्मेदारी से करें। परिस्थितियों में तेजी आएगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। अपने निर्णय सटीक रखें। इस समय कार्यों में सफलता की संभावना अधिक है।

करियर: कार्यस्थल पर तेजी से बदलाव होंगे। नए प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण निर्णय या नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। सक्रिय रहें और तुरंत निर्णय लें। सफलता आपके प्रयासों का फल देगी। काम में गति आएगी। प्रेम: रिश्तों में ताजगी और नया जोश आएगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। सिंगल लोगों को नए रिश्ते के संकेत मिल सकते हैं। बातचीत और समझदारी से रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और आराम जरूरी है। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। छोटी-छोटी बीमारियों से बचने के लिए सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

मकर – (कार्ड: नाइट ऑफ पेंटाकल्स)

मेहनत और धैर्य से आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। यह समय है अपनी योजनाओं को व्यवस्थित और रणनीतिक तरीके से लागू करने का। आपका परिश्रम आपको लाभ देगा, लेकिन इसे हासिल करने के लिए आपको समय और ध्यान देना होगा। सफलता धीरे-धीरे, लेकिन स्थिर रूप से मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में लंबी अवधि के प्रयास की आवश्यकता होगी, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी।

करियर: कार्यस्थल कड़ी मेहनत के परिणाम मिलने का समय है। किसी लंबी परियोजना या काम में सफलता मिलेगी। धैर्य और योजना से आगे बढ़ें, सफलता देर से ही सही, लेकिन मिलेगी। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और वफादारी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल लोग स्थिर और भरोसेमंद रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं। विश्वास और परवाह से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन दिनचर्या में स्थिरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से लाभ होगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ – (कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स)

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति का है। अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकाल कर खुद को आराम देने की आवश्यकता है। इस समय आपको अपनी ऊर्जा को फिर से पुनः प्राप्त करने का मौका मिलेगा। लगातार काम करने से मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए खुद को शांत और संतुलित रखने के लिए आराम करें। शांत वातावरण में समय बिताने से आप अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।

करियर: करियर में फिलहाल रुकावट या धीमी गति हो सकती है। समय आपके लिए बेहतर योजना और सोचने के लिए है। आपको अधिक दबाव से बचना चाहिए। रणनीति बनाने में समय बिताएं। आप समय लेते हैं, तो सफलता आपके लिए इंतजार कर रही है। जल्दबाजी करने से अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। यह आपके लिए अवसर है रिश्तों को समझने का। यदि आप किसी पार्टनर के साथ हैं, तो एक दूसरे से समय निकाल कर बात करें। भावनाओं को समझें। सिंगल लोग भी रिश्तों को लेकर गंभीर विचार कर सकते हैं। यह समय है खुद से जुड़ी भावनाओं और जरूरतों को जानने का। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आराम करने का दिन है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से बचें। ध्यान, योग और पर्याप्त नींद को प्राथमिकता दें। नियमित आराम से आप अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4

मीन – (कार्ड: नाइट ऑफ कप्स)

दिल की आवाज सुनें। दूसरों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए प्रेरित होंगे। अपने प्यार और रिश्तों को सच्चे दिल से व्यक्त करेंगे। आप रोमांटिक रहेंगे। इस समय आपको अपने लक्ष्य और आकांक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना होगा। आप जो भी भावनात्मक निर्णय लेंगे, वो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

करियर: आपके करियर में रचनात्मक या भावनात्मक परियोजना पर ध्यान दिया जाएगा। ये समय अपने विचारों पर काम करने का है। आपको अपने काम में अधिक उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। सच्चे समर्पण से आप लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंध में भावनात्मकता हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ अपने विचार और भावनाओं को साझा करेंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं या नई शुरुआत कर सकते हैं। भावनाओं का खुलकर इजहार करें। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहेगा। आप अपनी फिटनेस को लेकर सक्रिय हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *