Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (18 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शनिवार का टैराकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं और वृश्चिक राशि के लोगों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (18 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

18 जनवरी, शनिवार को मेष राशि वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं।

धनु राशि वालों के करियर में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मकर राशि वालों के करियर में अचानक कुछ अच्छा हो सकता है। कुंभ राशि के लोग नए मौकों का फायदा उठा सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (किंग ऑफ पेंटाकल्स)

वित्तीय मामलों में मजबूत महसूस करेंगे। सोच-समझ कर बोलें। कोई कमिटमेंट न करें। उद्देश्य को पूरा करने में सफल होंगे। योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। अंदरूनी संतुलन और आत्मविश्वास का अनुभव होगा। जमीन-जायदाद के मसले हल होंगे।

करियर: करियर में स्थिरता आएगी। बड़ी सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। पूरी लगन से काम करें। अपने स्किल्स और मेहनत से काम पूरे करें। अच्छे नतीजे जल्दी मिलने की संभावना है। नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह समय किसी स्थिर और सशक्त रिश्ते की शुरुआत का हो सकता है। आपका साथी आपको समझेगा और सहायक होगा। इस समय आप अपने रिश्ते में खुशी और संतुष्टि महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप फिट और सक्रिय रहेंगे। आपकी जीवनशैली में संतुलन रहेगा। जिससे मानसिक और शारीरिक स्थिति मजबूत होगी। हल्का व्यायाम और सही आहार से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पूरी नींद आपकी ऊर्जा बनाए रखेगी। मानसिक स्थिति में भी सुधार होगा। जिससे आप सहज महसूस करेंगे। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 1

वृषभ (किंग ऑफ वैंड्स)

नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में सक्रिय रहेंगे। कॉन्फिडेंस महसूस होगा। आपमें ऊर्जा और सकारात्मक सोच होगी। जो दूसरों को प्रभावित करेगी। योजनाओं को पूरी मेहनत से लागू करेंगे । आपके विचार स्पष्ट और दूरदर्शी होंगे। जो आपके मार्ग को और सरल बनाएंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें और हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास से करें। दिक्कत का समाधान होगा।

करियर: आपको गाइड करने का मौका मिल सकता है। आपके विचारों और फैसलों से कार्यस्थल पर बदलाव होगा। सहकर्मी आपके नजरिये की सराहना करेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहें और कामकाज समय पर पूरे करें। आप इस समय नए अवसरों की ओर अग्रसर होंगे। प्रेम: आज आपके अंदर ऊर्जा और जोश रहेगा। अपने साथी के साथ मजबूत संबंधों की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह समय नए संबंधों की शुरुआत का हो सकता है। अपने दिल की बात बिना संकोच बताएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान और मानसिक रूप से स्पष्ट महसूस करेंगे। व्यायाम और संतुलित आहार आपकी शक्ति को बनाए रखेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहकर तनाव से दूर रहें। अपने शरीर और मन को ताजगी देने के लिए आराम भी आवश्यक है। लकी रंग: कत्थई, लकी नंबर: 8

मिथुन (जस्टिस)

समझ से काम लें। भावनाओं में संतुलन रखने की कोशिश करेंगे। असमंजस की स्थिति बन सकती है। सहज बुद्धि का उपयोग करें। सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिकता और संवेदनशीलता महसूस होगी। इससे आपको फैसले लेने में मदद मिलेगी। यह समय खुद को जानने और अंदरूनी शांति पाने का समय है।

करियर: करियर में कुछ अस्पष्टता हो सकती है। आपके सामने नए विकल्प आ सकते हैं, लेकिन सही फैसले लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है। गहरी सोच और सावधानी से ही आप सही दिशा में बढ़ सकते हैं। किसी भी फैसले को जल्दी में न लें। प्रेम: प्रेम में संवेदनशीलता बढ़ेगी। आप अपने साथी से गहरे संबंध महसूस करेंगे, लेकिन कुछ समय के लिए कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। यह समय आपके रिश्ते की स्थिति को समझने का है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और नए रिश्ते की संभावना पर विचार करने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ असंतुलन हो सकता है। मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचने की कोशिश करें। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। आराम और नींद पर ध्यान दें, ताकि आपकी ऊर्जा वापस लौट सके। लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 7

कर्क (द मून)

आपके लिए भावनात्मक संतुलन और नई शुरुआत का दिन है। आपके दिल में नई उमंग और प्रेम के लिए जगह होगी। अपने विचारों और इच्छाओं को समझने के लिए अच्छा समय है। जो भी काम आप करेंगे, उसमें संवेदनाओं और सच्चाई की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अपने दिल की सुनें और अपने अंदर की आवाज को समझें। यह दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का है।

करियर: आज आप अपने काम में नई प्रेरणा महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मकता और काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का समर्थन भी आपके काम को आसान बनाएगा। आपके द्वारा लिए फैसले सही दिशा में होंगे और काम में सफलता मिलेगी। प्रेम: प्रेम में गहरी भावनाओं का अनुभव होगा। साथी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह समय अपने दिल की बात साझा करने का है। अपने प्रेम संबंधों को लेकर खुले रहें और बिना डर के अपने विचार व्यक्त करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी आप शांति और संतुलन की ओर बढ़ेंगे। ध्यान और योग से आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर होगी। खुद को आराम देने का समय भी निकालें। लकी रंग: पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर: 3

सिंह (वन ऑफ कप्स)

भावनाओं को समझने और उन्हें व्यक्त करने में सक्षम होंगे। यह समय अनमोल हो सकता है। आत्म-साक्षात्कार और अपने अंदर की आवाज को सुनें। दिल में प्रेम और देखभाल का भाव होगा। जो आपको अपने आसपास के लोगों से जोड़ने में मदद करेगा। जो भी निर्णय आप लेंगे, वह आपके दिल से जुड़ा होगा। कुछ मित्रों की कमी महसूस हो सकती है। जीवन में संतुलन रखने के लिए अपने आप से जुड़े रहें। सकारात्मक ऊर्जा को अपनाएं।

करियर: करियर में आज आपको खुद के विचारों पर भरोसा रखने का मौका मिलेगा। आपकी रचनात्मकता और भावनाओं का सही उपयोग किया जाएगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है, लेकिन अपने फैसले में जल्दबाजी न करें। प्रेम: गहरे संबंध महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव होगा। अविवाहितों के लिए यह समय नए रिश्ते की शुरुआत का हो सकता है। अपनी भावनाओं को साझा करें और प्रेम को मजबूत बनाएं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तनाव को दूर करने के लिए आराम करें। नियमित व्यायाम और पोषक आहार से आपकी सेहत में सुधार होगा। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 4

कन्या (सेवन ऑफ़ वांड्स)

आपके लिए संघर्ष और साहस का दिन है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करेंगे, लेकिन आपकी मजबूती और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने की ताकत देंगे। किसी चैलेंज को स्वीकार करें। यह आपको और मजबूत बनाएगा। यह समय साबित करने का है कि आप किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं। अपनी अंदरूनी शक्ति का उपयोग करें। हर कदम पर आत्मविश्वास रखें।

करियर: करियर में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सही दिशा में हैं। अपने काम को पूरी तरह से समर्पण और आत्मविश्वास से करें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको अपनी मेहनत पर विश्वास रखना होगा। प्रेम: आज आपको अपने रिश्ते को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आप और आपके साथी के बीच कुछ असहमति हो सकती है, लेकिन आप बातचीत से समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। अविवाहितों के लिए यह समय नए रिश्ते में अपनी जगह बनाने का है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर संघर्ष हो सकता है। आत्मसंतुलन रखने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। तनाव दूर करने के लिए थोड़ी देर के लिए आराम करें और अपनी सेहत पर ध्यान दें। लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 7

तुला (फोर पेंटाकल्स)

सुरक्षा के बारे में सोचें। संसाधनों को सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे। किसी चीज या व्यक्ति को लेकर आपके अंदर चिंता हो सकती है। यह समय अपने भीतर के डर और असुरक्षा का सामना करने का है। अपने विश्वास को मजबूत करें और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें। दुविधा की स्थिति दूर होगी। अपने फैसलों में स्पष्टता आएगी। आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। धैर्य और समझदारी से काम लें।

करियर: करियर में आपको मेहनत और फैसलों में स्थिरता दिखानी होगी। कुछ अवसरों को संजोकर रख सकते हैं, लेकिन दूसरों के साथ साझा करने के लिए तैयार रहें। वित्तीय स्थिति ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। प्रेम: अपने साथी के साथ गहरी भावनाओं को साझा करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने का है, ताकि वे अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बना सकें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर सुरक्षा की जरूरत महसूस होगी। संतुलित आहार और कसरत आपकी ऊर्जा को बनाए रखेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और आराम करें। लकी रंग: केसरिया, लकी नंबर: 4

वृश्चिक (फोर ऑफ कप्स)

असमंजस और थकान महसूस कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अवसर आपकी नजरों से छूट सकते हैं, क्योंकि आप अपनी ही दुनिया में खोए हुए हैं। आत्ममंथन करें और अपने विचारों को स्पष्ट करें। नए अवसरों को पहचानने और स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। यह समय आत्मनिरीक्षण और संतुलन बनाने का है। अपने आस-पास की चीजों में खुशी तलाशें। नए दृष्टिकोण अपनाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

करियर: काम में उदासीनता का सामना हो सकता है। अपने मौजूदा प्रयासों पर ध्यान दें और नकारात्मक सोच से बचें। अधूरे पड़े प्रोजेक्ट पर काम पूरा करने की कोशिश करें। नए अवसरों को अपनाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें। साथ काम करने वालों से मदद लेने में संकोच न करें। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए सही समय है। प्रेम: साथी के साथ बातचीत में कमी महसूस हो सकती है। रिश्ते सुधारने के लिए समय निकालें और उनकी भावनाओं को समझें। अविवाहित लोगों को नए रिश्ते के संकेत मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से रिश्तों में नयापन आएगा। छोटे-छोटे पल सहेजने से संबंध गहरे होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम और ध्यान से ऊर्जा बढ़ेगी। पूरी नींद लें और अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। पोषक आहार पर ध्यान दें और पानी का सेवन बढ़ाएं। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के करीब समय बिताएं। लकी रंग: क्रिमसन, लकी नंबर: 9

धनु (एस ऑफ स्वॉर्ड्स)

आज का दिन नई शुरुआत और स्पष्टता लाएगा। आपकी तर्क शक्ति बढ़ेगी और विचारों में सटीकता आएगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के मौके मिलेंगे। जो भविष्य को दिशा देंगे। समस्याओं को हल करने में आपकी कुशलता दिखेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। पुराने मतभेद सुलझाने का समय है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और सफलता की तरफ कदम बढ़ाएं।

करियर: करियर में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। अपनी विचारधारा को स्पष्ट रखें और लक्ष्य पर ध्यान दें। साथ काम करने वालों से प्रभावशाली बातचीत होगी। निर्णय लेने में तेजी लाएंगे। सही रणनीति का उपयोग करेंगे। बड़े प्रोजेक्ट में आपकी नेतृत्व क्षमता दिखाई देगी। अपनी कोशिशों से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। प्रेम: प्रेम में ईमानदारी और स्पष्टता महत्वपूर्ण होगी। साथी के साथ खुले मन से बातचीत करें। पुराने विवाद सुलझाने का समय है। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। रिश्ते में पारदर्शिता रखने से गहराई आएगी। छोटी-छोटी बातें साझा करने से आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक ताजगी महसूस करेंगे। पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। नियमित योग और ध्यान से मन को शांत रखें। पर्याप्त पानी पिएं। खुद को हाइड्रेटेड रखें। शरीर को सक्रिय रखने के लिए हल्की गतिविधियां करें। संतुलित आहार से ऊर्जा का स्तर बेहतर होगा। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 1

मकर (पेज ऑफ कप्स)

आपका दिन नई रचनात्मक ऊर्जा और ताजगी लेकर आएगा। कुछ नए विचार और संभावनाएं मन में उठ सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है। दिन छोटी-छोटी खुशियों और आश्चर्य से भरा रहेगा। अभिव्यक्ति के नए मौके सामने आएंगे। नई योजनाओं को लेकर आशावादी नजरिया रखें। खुद पर विश्वास रखें।

करियर: आपके काम में रचनात्मकता और कुछ नयापन दिखेगा। साथ काम करने वालें से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सही समय है। अपनी योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास दिखाएं। कोई अप्रत्याशित अवसर आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है। अपने विचार दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रखें। प्रेम: प्रेम में मधुरता और नवीनता महसूस करेंगे। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों लिए नए रिश्ते आने के संकेत हैं। अपने दिल की बात कहने का समय अनुकूल है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक शांति और सकारात्मकता रहेगी। रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर मन खुश रहेगा। हल्का व्यायाम और पर्याप्त आराम से आपका दिन बेहतर होगा। पोषण युक्त आहार का सेवन करें। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक संतुलन मिलेगा। अपनी भावनाओं को संतुलित रखना फायदेमंद होगा। लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 6

कुंभ (द लवर्स)

आज तालमेल और संतुलन का दिन रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दिल और दिमाग का संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में पारदर्शिता और आपसी समझ बढ़ेगी। नए मौकों का फायदा उठाने का सही समय है। अपने आप पर भरोसा रखते हुए अपने मूल्यों के लिए ईमानदार रहें।

करियर: साथ काम करने वालों से तालमेल रखने से काम आसान होगा। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम रहेगी। फैसले लेते समय स्पष्टता रखें। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। काम में नई साझेदारी का मौका मिलेगा। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक गहराई और जुड़ाव महसूस करेंगे। साथी के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करें। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दिल की बात खुलकर कहने का समय है। पुराने मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य: तनाव को दूर रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के करीब समय बिताएं। अच्छी नींद और स्वस्थ खानपान पर ध्यान दें। ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। भावनात्मक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। लकी रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 8

मीन (एट ऑफ कप्स)

पुरानी आदतों या स्थितियों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। कुछ चीजें पीछे छोड़ने का निर्णय कठिन हो सकता है। खुद का मूल्यांकन करें और अपने सपनों को साकार करें। आपकी इच्छा के विपरीत परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन मनोबल मजबूत रखें। यह समय धैर्य और साहस से आगे बढ़ने का है। नई संभावनाओं को अपनाएं और अपने अंदर छुपी ताकत पहचानें। छोटी-छोटी सफलता भी आपकी ऊर्जा बढ़ा सकती है। जीवन में बदलाव को स्वीकार करें और विश्वास रखें कि सब कुछ आपके अच्छे के लिए हो रहा है।

करियर: काम से संबंधित बदलाव की संभावना है। आप नई दिशा में करियर बढ़ाने पर विचार करेंगे। पुरानी परियोजनाओं से अलग होने का सही समय है। खुद को नई चुनौतियों के लिए तैयार करें। सहकर्मियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक दूरी का एहसास हो सकता है। अपने साथी के साथ खुलकर बात करें। अविवाहित लोगों के लिए यह आत्मनिरीक्षण और भावनात्मक संतुलन बनाने का समय है। पुरानी यादों से मुक्त होकर नई शुरुआत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य: मानसिक थकान और तनाव महसूस हो सकता है। पर्याप्त आराम और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन करें। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए प्राकृतिक तरीकों का सहारा लें। नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 7

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *