Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (15 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | शुक्रवार का टैरोकार्ड राशिफल: मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है, तुला राशि के लोगों को नई सुख-सुविधाएं मिल सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (15 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 15 मार्च को मेष राशि के लोगों को अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखना होगा, वर्ना तनाव बढ़ सकता है। मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। तुला राशि के लोगों को नई सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार…

मेष (फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स)

दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। समझदारी से काम लें, अनावश्यक बहस से बचें। धन संबंधी मामलों में सजग रहें, कोई खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन समझदारी से फैसले लेंगे तो लाभ मिलेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा से बचें, थकावट महसूस हो सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक बदल सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर तनाव महसूस हो सकता है। सहयोगियों के साथ टकराव से बचें। सरकारी क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। थोड़ा चतुराई दिखानी होगी।

प्रेम: रिश्ते में तकरार पनप सकती है। साथी से बातचीत में विनम्रता रखें। अविवाहितों को मनचाहा प्रस्ताव मिलने में देरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने व्यवहार में लचीलापन रखना होगा।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अधिक चिंता से नींद प्रभावित हो सकती है। मेडिटेशन करने से राहत मिलेगी। तैलीय भोजन से बचें।

भाग्यशाली रंग: येलो

भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ (क्वीन ऑफ पेंटाकल्स)

आज परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। घर की जरूरतों पर ध्यान देंगे। किसी प्रियजन से अच्छी खबर मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। व्यवसाय में नई योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों की प्रगति से खुशी मिलेगी। महिलाएं घर और कार्यस्थल दोनों में तालमेल बनाए रखेंगी।

करियर: मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

प्रेम: जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अविवाहितों को रिश्ते का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और समझदारी बढ़ेगी। पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: थकान और कमर दर्द की समस्या हो सकती है। अधिक परिश्रम से बचें। हाइड्रेटेड रहें और पौष्टिक आहार लें। मानसिक शांति के लिए योग करें।

भाग्यशाली रंग: चेरी रेड

भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन (द टावर)

दिन तनाव से भरा रह सकता है। किसी बात पर असहमति हो सकती है। अपनी दिलचस्पी के अनुसार काम चुनेंगे, आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव संभव है। व्यापार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर में बदलाव कर सकते है। कुछ लोगों को योजनाएं अचानक बदलनी पड़ सकती हैं। अपनी सूझबूझ से काम लें। अपनी योजनाओं को पूरा करें।

करियर: प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। सहकर्मियों से विचार न मिलने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई दिक्कत आ सकती है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को धैर्य रखना होगा।

प्रेम: रिश्तों में उलझनें बढ़ सकती हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। टक्कर को समय रहते दूर करें। विवाह योग्य के लिए प्रस्ताव में रुकावट आ सकती है।

स्वास्थ्य: अनिद्रा की समस्या हो सकती है। सिरदर्द और तनाव बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। रिलैक्स करने के लिए मेडिटेशन करें।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 7

कर्क (द मून)

आज का दिन भ्रम और असमंजस भरा रह सकता है। थोड़े समय के लिए एकांत में समय बिताएं, कोई महिला, कोई महिला मदद कर सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। व्यापार में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। किसी से धोखा मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी बरतें। संजीदगी से परिस्थितियों को संभालें।

करियर: सहकर्मियों की बातों में न आएं। किसी गुप्त शत्रु से परेशानी हो सकती है। ऑफिस में किसी गलती की वजह से दबाव महसूस होगा। व्यापार में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

प्रेम: पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें। रिश्ते में कोई बात छिपाने से विवाद हो सकता है। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना होगा। सिंगल लोग जल्दबाजी में निर्णय न लें।

स्वास्थ्य: बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। मन में अनजाना डर बना रहेगा। योग और ध्यान करने से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 1

सिंह (नाइट ऑफ वांड्स)

जोश से भरपूर रहेंगे। परिवार में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। अपनी काबिलियत का उपयोग करें, सरलता से काम को अंजाम देंगे। वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें। व्यापार में नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपने हुनर का प्रदर्शन कर पाएंगे। रिश्तेदारों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।

करियर: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता हैं। बिजनेस में त्वरित निर्णय से लाभ होगा। सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

प्रेम: रिश्ते में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अचानक टूर पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

स्वास्थ्य: घुटनों या टखनों में दर्द हो सकता है। अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस होगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। हल्का और संतुलित भोजन करें।

भाग्यशाली रंग: ऑरेंज

भाग्यशाली अंक: 3

कन्या (टेन ऑफ कप्स)

आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है। जश्न में शामिल होंगे, ये आपको खुशी देंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। कामकाज में संतुलन बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, कोई नई उम्मीद जाग सकती है।

करियर: कार्यस्थल पर सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। बिजनेस में पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें।

प्रेम: दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। साथी के साथ खास पल बिताएंगे।

स्वास्थ्य: थकान और नींद की कमी हो सकती है। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। पर्याप्त आराम करें और पौष्टिक आहार लें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

भाग्यशाली अंक: 4

तुला (द एम्प्रेस)

आज घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। संतान के कारण गर्व महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में वृद्धि के संकेत हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। गृहिणियों के लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मन शांत और संतुलित रहेगा।

करियर: नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी प्रगति होगी।

प्रेम: प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच गहरी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

स्वास्थ्य: पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। त्वचा की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा मीठा खाने से बचें। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें।

भाग्यशाली रंग: लाइट ग्रीन

भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक (फाइव ऑफ पेंटाकल्स)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी बड़े खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। अचानक कोई पुराना कर्ज दिक्कत दे सकता है। व्यापार में मंदी महसूस हो सकती है। कोई रुका हुआ भुगतान मिलने में देर हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। धैर्य से काम लें, स्थितियां जल्द सुधरेंगी।

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का दबाव रहेगा। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। व्यवसायी किसी बड़े सौदे में अड़चन महसूस कर सकते हैं। फ्रीलांसर्स को कम प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

प्रेम: रिश्तों में संवाद की कमी से गलतफहमी हो सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझना जरूरी होगा। शादीशुदा जोड़ों में भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। एकतरफा प्रेम में निराशा मिल सकती है।

स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। घुटनों या कमर में दर्द रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतुलित आहार और योग से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: बैंगनी

भाग्यशाली अंक: 3

धनु (एट ऑफ स्वॉर्ड्स)

दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों में असमंजस बना रह सकता है। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में अनिश्चितता बनी रहेगी। व्यापारियों को किसी अधूरे सौदे की चिंता रह सकती है। गृहिणियों को अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी की जिद आपको परेशानी कर सकती है। अचानक कोई पुराना मुद्दा फिर सामने आ सकता है। खुद को शांत रखना जरूरी है। धैर्य से काम लें, स्थितियां धीरे-धीरे सुधरेंगी।

करियर : नौकरी बदलने का विचार आ सकता है, लेकिन निर्णय जल्दबाजी में न लें। अटकी हुई डील्स पर फिर से विचार करना होगा।

प्रेम: रिश्तों में संवाद की कमी गलतफहमी पैदा कर सकती है। पार्टनर की अपेक्षाओं को समझने की जरूरत होगी। अविवाहित लोग पुराने रिश्तों को भूलने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।

स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान बनी रह सकती है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। तनाव के कारण नींद प्रभावित हो सकती है। नियमित ध्यान और प्राणायाम से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: लेमन येलो

भाग्यशाली अंक: 3

मकर (द फूल)

आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। किसी नई शुरुआत हो सकती है। बच्चों की जिज्ञासा बढ़ेगी। आसपास के लोगों को आपके फैसलों पर संदेह हो सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। व्यापारियों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। गृहिणियों को अपनी दिनचर्या में बदलाव महसूस होगा। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।

करियर: नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायी नई साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। रिस्क लेने से पहले सोच-विचार करें।

प्रेम: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता बनने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: छोटी-मोटी चोट लग सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। खानपान संतुलित रखें।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 2

कुंभ (नाइन ऑफ वांड्स)

आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। परिवार में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। व्यापारियों को अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी से विवाद संभव है, संयम से काम लें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर: कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों से मतभेद संभव है। सरकारी नौकरी वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी।

प्रेम: रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। अविवाहित लोग किसी पुराने साथी को याद कर सकते हैं। विवाह में गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग करें।

भाग्यशाली रंग: भूरा

भाग्यशाली अंक: 6

मीन (व्हील ऑफ फॉर्च्यून)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अंत सुखद रह सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे माहौल सकारात्मक बनेगा। बुजुर्गों का सहयोग और सलाह मददगार साबित होगी। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है, लेकिन वे खुश रहेंगे। रिश्तेदारों से बातचीत लाभकारी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।

करियर: नौकरी में कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। बड़ा ऑर्डर या निवेश का मौका मिलेगा। जोखिम लेने से पहले सही योजना बनाएं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, इससे नए अवसर खुल सकते हैं।

प्रेम: रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रेमी से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता जुड़ने की संभावना है।

स्वास्थ्य: एसिडिटी की समस्या हो सकती है। माइग्रेन के लक्षण परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान और योग करें। पर्याप्त नींद लेने से दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग: नारंगी

भाग्यशाली अंक: 5

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *