- Hindi News
- Jeevan mantra
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (15 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

15 फरवरी, शनिवार को मेष राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। कन्या राशि के लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को प्रमोशन और उपलब्धि मिलने की संभावना है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (द फुल) |
अपने स्वभाव में कुछ बदलाव करना पड़ेगा। जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा नहीं होगा। किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका है। इस बात को लेकर परिवार में क्लेश भी हो सकता है, किंतु अपना ध्यान और आत्मविश्वास बनाए रखें। धीरे-धीरे चीजें ठीक हो जाएंगी। व्यापारियों और शेयर बाजार से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह लाभदायक दिन रहेगा। माता-पिता को लेकर चिंता रहेगी।
करियर: करियर में नए मौके मिल सकते हैं। मार्केटिंग, रचनात्मक क्षेत्र या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं तो उन्नति वाला समय है। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए भी अच्छा समय है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। अपने कौशल का प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करें। प्रेम: लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। साथी से खुलकर बातचीत करें। अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। सिंगल लोग किसी खास इंसान से मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच और आकर्षक व्यक्तित्व आपको प्रेम में सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक थकावट से बचने के लिए मेडिटेशन करें। अनियमित दिनचर्या से बचें। समय पर भोजन करें। त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। शुभ रंग: लाइट ग्रीन, शुभ अंक: 6
वृषभ (ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स) |
किसी जरूरी काम के लिए लोन लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। अनचाही समस्याएं या मेडिकल प्रॉब्लम आ सकती है। आज की परिस्थितियां आपकी योजनाओं को प्रभावित करेंगी। इस कारण आप थोड़ा नेगेटिव हो सकते हैं। विरोधी परेशान कर सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास मजबूत रखें।
करियर: मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट या सेल्स क्षेत्र से जुड़े हैं तो उपलब्धियों वाला दिन हो सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करें। प्रेम: रिश्ते में ताजगी और जोश लाने के लिए कुछ नया करें। साथी के साथ रोमांचक गतिविधियां प्लान करें। आप सिंगल हैं तो नए व्यक्ति के साथ जुड़ने की संभावना है। रिश्तों में उत्साह रखें और जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव भी हो सकता है। मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। संतुलित आहार लें। पानी ज्यादा पीएं। शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 5
मिथुन (व्हील ऑफ फॉर्च्यून) |
आप जो चाहते हैं वो काम पूरा हो सकता है। अपने स्वभाव में उदारता रखें। प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। सभी काम आपकी योजना अनुसार होंगे। विशेष रूप से धन लाभ होगा। विरोधियों को हरा कर मजबूती से अपना स्थान बनाएंगे। परिवार में आनंद और उत्सव का माहौल रहेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। निर्माण कार्य में पैसा खर्च होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
करियर: नई योजनाओं को शुरू करने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। क्रिएटिव फील्ड, मार्केटिंग और स्टार्टअप्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अपने आइडिया को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत का संकेत है। साथी से रोमांचक बातचीत करें। अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाने का प्रयास करें। सिंगल लोग विशेष व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। संबंधों में खुलापन और ईमानदारी रखें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। हल्की-फुल्की चोट लगने की भी आशंका है। कंसंट्रेशन बढ़ाने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। पर्याप्त नींद लें। शरीर को आराम दें। शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 7
कर्क (फाइव ऑफ पेंटाकल्स) |
अजनबियों के झांसे में न आएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। योजनाओं को उजागर न करें। किसी बात को लेकर असहज महसूस हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का प्रोत्साहन और प्रेम आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार करेगा। वर्तमान स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है, फिर भी अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दोपहर बाद समय अनुकूल होगा।
करियर: प्रोफेशनल निर्णय लेते समय सतर्क रहें। क्रिएटिव फील्ड्स, मनोविज्ञान और रिसर्च कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी रखें। नई योजना पर काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो गहराई से रिसर्च करें। प्रेम: रिश्तों में असमंजस की स्थिति हो सकती है। साथी की भावनाओं को समझने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। सिंगल लोग नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में स्पष्टता रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: अनिद्रा या थकावट महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या बेचैनी हो सकती है। खुद को आराम देने के लिए मेडिटेशन और व्यायाम का सहारा लें। कैफीन की अधिकता से बचें। शुभ रंग: जामुनी, शुभ अंक: 6
सिंह (टेन ऑफ कप्स) |
किसी बात को लेकर अधिक सोचने से बचें। अपनी इच्छाओं को हकीकत में बदलने का सपना पूरा हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार में उत्सव होगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। अपनी योजनाओं और फैसलों में किसी तरह का बदलाव न करें। स्थिति बिगड़ सकती है। अंतिम क्षण में कोई बदलाव न करें।
करियर: टीम प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका अहम होगी। आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, ग्राफिक डिजाइन और कंसल्टिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रोफेशनल स्किल्स निखारने के लिए ट्रेनिंग कोर्स में नामांकन करें। सहयोगियों के साथ बेहतर सामंजस्य रखें। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और साझेदारी बढ़ेगी। साथी से मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएं। सिंगल लोग किसी इवेंट में खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ खुलकर विचार साझा करने का समय है। स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। कसरत और संतुलित आहार आपकी ऊर्जा बनाए रखेंगे। मानसिक स्वास्थ्य के लिए टीम एक्टिविटी में हिस्सा लें। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से बचें। शुभ रंग: लेमन येलो, शुभ अंक: 5
कन्या (द टावर) |
आज कुछ बदलाव जरूर होंगे। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होंगे, लेकिन तुनकमिजाजी से बचें। स्वयं को सुपीरियर न समझें। दूसरों की बातों को भी महत्व दें। आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की चिंता और निराशा समाप्त होगी। सरकारी कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
करियर: नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और कंसल्टिंग सेक्टर्स के लोग नई जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। ऑफिस की राजनीति या गलतफहमी से सतर्क रहें। सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम: रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। ईमानदार बातचीत से मुद्दों का समाधान करें। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत से पहले सावधान रहें। साथी के लिए धैर्य और समझ जरूरी होगी। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और सिर दर्द हो सकता है। योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम करें। नींद की कमी से आपकी ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। अच्छे से आराम करना जरूरी है। शुभ रंग: स्काई ब्लू, शुभ अंक: 4
तुला (फाइव ऑफ वैंड्स) |
जो छूट गया है, उसके बारे में अधिक न सोचें। दूसरों की गलतियों को माफ करें। अपने कामों के लिए संजीदा रहें। दुश्मनों से मीठी भाषा में बात करें। किसी तरह का कोई कमिटमेंट करने से भी बचें। आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। आपकी कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां आपका मनोबल बढ़ाएंगी। मार्केटिंग, शिक्षा, क्रिएटिव फील्ड और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और सम्मान मिलने की संभावना है। अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। प्रेम: रिश्तों में खुशहाली का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो सिंगल हैं उन्हें नया प्यार मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे। रिश्ते में नई शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा और मानसिक शांति महसूस होगी। जोड़ों के दर्द की समस्याओं से सतर्क रहें। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचें। पर्याप्त पानी पीएं। शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 3
वृश्चिक (नाइन ऑफ कप्स) |
किसी डॉक्यूमेंटेशन का काम करना पड़ सकता है। बुद्धिमत्ता से अपना कार्य पूरा करेंगे। आपके अधिकारों और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। बड़ी व्यापारिक डील हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। नया व्हीकल खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने से खुश होंगे।
करियर: कार्यस्थल पर आपकी योजनाएं धीरे-धीरे पूरी हो सकती है। बिजनेस में निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। क्रिएटिव फील्ड और शिक्षा क्षेत्र के लोगों को धैर्य रखना होगा। प्रेम: रिश्तों में समझदारी और स्थिरता लाने की जरूरत है। पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनकी भावनाओं को समझें। सिंगल लोगों को नया रिश्ता जल्दी ही मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य: थकान और तनाव से बचने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं। अनिद्रा और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पेट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए खानपान में सुधार करें। योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 5
धनु (टू ऑफ वांड्स) |
आप कोई भी कार्य अकेले न करें। किसी के साथ मिलकर काम करेंगे तो काम आसान होंगे। लंबी मीटिंग में समय बीतेगा। वित्तीय समस्याएं खत्म होंगी। भौतिक साधनों पर खर्चा होगा। आपका खास काम पूरा हो सकता है। मेहनत का फायदा मिलेगा। किसी असहाय इंसान की मदद कर सकते हैं।
करियर: बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। फाइनेंस, बैंकिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बड़े लोगों का समर्थन मिलेगा। बिजनेस बढ़ाने की योजना बन सकती है। जो लोग स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। प्रेम: पार्टनर के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा महसूस होगी। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से प्रेम संबंध गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से फिट रहेंगे, लेकिन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर चैक करें। मानसिक थकान हो सकती है। तनाव कम करने वाली गतिविधियों में हिस्सा लें। हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें। शुभ रंग: क्रिमसन रेड, शुभ अंक: 1
मकर (नाईट ऑफ वांड्स) |
आपके लिए रोमांचकारी दिन है। पुरानी उलझनों से निकलेंगे। सुखद एहसास होगा। विरोधी आपकी सफलता देखकर आश्चर्यचकित होंगे। परिवार में पार्टी का माहौल रहेगा। किसी की मदद से इच्छा पूरी होगी। पैसों के लेनदेन के लिए समय अच्छा है। शेयर मार्केट से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
करियर: टीम वर्क और सहयोग से प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग, मीडिया, और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रगति की संभावना है। कार्यस्थल पर नई साझेदारी के ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार है तो सफलता मिल सकती है। प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को किसी से प्रेम हो सकता है। विवाह प्रस्ताव पर विचार करने का सही समय है। पहले से बने रिश्तों में कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रखने के लिए ध्यान और योग करें। थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। शुभ रंग: स्लेटी, शुभ अंक: 9
कुंभ (थ्री ऑफ कप्स) |
मांगलिक कार्य की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। दिनभर थकान महसूस होगी, फिर भी खुश रहेंगे। अपने साथ समय बिताने के लिए थोड़ा वक्त निकालें। शक और अहंकार की भावना अपने मन से निकालें। पुराने विवादों से समझौता करें। दिल के बजाय दिमाग से काम लेना ठीक रहेगा। दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
करियर: आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता आएगी। किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो सफलता से पूरी होने की संभावना है। अपने से बड़े और साथ काम करने वालों से सम्मान मिलेगा। फाइनेंस, कंसल्टिंग और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम: रिश्तों में गहरी समझ और तालमेल बनेगा। परिवार की मदद मिलेगी। अविवाहित लोग मजबूत रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच प्यार और समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहेगा। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन और प्रकृति के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा। हड्डी या जोड़ संबंधी समस्या का इलाज करवाना उचित रहेगा। शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 7
मीन (द हर्मिट) |
पुरानी बातें भूलने की कोशिश करें। गलतियां माफ करें। अपने काम पर ध्यान दें। शब्दों में मधुरता रखें। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें। खुशखबरी मिल सकती है। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। अपने लोगों के साथ वक्त बिताएं। मन की उलझने सुलझाएं। सोच-समझकर निर्णय लें। पैसों का मैनेजमेंट करें। ज्यादा खर्चा करने से बचें। संयम रखें। नए मौके भी मिल सकते हैं। सकारात्मक रहें। छोटी चीजों में खुशी खोजें। दिन शुभ रहेगा।
करियर: कामकाजी जीवन में आपकी क्षमता और मेहनत की तारीफ होगी। किसी मुश्किल परियोजना पर काम करते समय आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आपके नेतृत्व की तारीफ होगी। प्रेम: रिश्तों में तालमेल और विश्वास बढ़ेगा। आपके और पार्टनर के बीच समझ बढ़ेगी। सिंगल हैं, तो किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का समय है। अपने साथी के साथ गहरा भावनात्मक कनेक्शन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें। नियमित व्यायाम से शरीर में मजबूती आएगी। शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 8