- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (30 December 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
30 दिसंबर, सोमवार को मेष, वृष और मिथुन राशि वालों के करियर के लिए अच्छा दिन है। मकर राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत का दिन है। इनके अलावा आज धनु राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में सावधान रहना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (कार्ड: द टॉवर) |
आज कुछ बदलावों के साथ समझौता करना पड़ेगा। पुरानी स्थितियों में परिवर्तन हो सकता है। जो आपको सोच बदलने पर मजबूर कर सकती है। नए रास्ते अपनाने से ही आपके पक्ष में परिणाम आएंगे। जो चीजें अब तक स्थिर लग रही थीं, वे अचानक बदल सकती हैं। ये परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक हो सकते हैं। जो आपको अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने का अवसर देंगे।
करियर: आपके करियर की दिशा बदल सकती है। पुराने तरीकों को छोड़कर नए और जोखिमपूर्ण निर्णय लेने का समय है। शुरुआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन ये बदलाव आपके लिए विकास और सफलता का रास्ता दिखाएंगे। प्रेम: यह समय अस्थिरता का है। आपको कुछ नए बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। जो रिश्ते में नई समझ और गहराई ला सकते हैं। सिंगल लोग पुराने रिश्तों और विचारों से बाहर निकलकर किसी नए और रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय मानसिक और शारीरिक संतुलन रखने का है। अचानक तनाव या मानसिक दबाव बढ़ सकता है। इसे नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। योग, ध्यान और आराम आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करेंगे। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 4
वृषभ (कार्ड: टू ऑफ कप्स) |
प्रेम में मजबूती आएगी। रिश्तों को और मजबूत बनाने का भरपूर कोशिश करेंगे। अपने प्रिय जनों के साथ गहरा कनेक्शन स्थापित होगा। किसी जश्न में शामिल होंगे। प्रेमी एक-दूसरे के साथ समय बिताने और भावनात्मक समर्थन देंगे। रिश्ते में संतुलन और प्यार बढ़ेगा। जीवन में सुख और शांति आएगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिए सहयोग और साझेदारी का है। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो टीम वर्क से सफलता मिलेगी। यह समय अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का है। आपके प्रयासों में गति आएगी। आप आपसी समझ और तालमेल से अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करेंगे। प्रेम: यह समय आपसी समझ का है। रिश्ते में आप दोनों के बीच प्यार और सम्मान बढ़ेगा। आपके रिश्ते में एक नई ताजगी आएगी, जिससे आप दोनों एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को और बेहतर समझ पाएंगे। सिंगल लोग भी किसी नए और रोमांटिक संबंध की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा है। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने शरीर और मन को आराम देने के लिए यह दिन सही है। आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे और जीवन शैली में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। लकी कलर: हल्का हरा, लकी नंबर: 2
मिथुन (कार्ड: सेवन ऑफ कप्स) |
दिन आपके लिए विकल्पों और निर्णयों का है। यह समय आपके सामने विभिन्न संभावनाओं और अवसरों को लेकर आएगा, लेकिन यह जरूरी है कि आप सही चुनाव करें। यह दिन आपके लिए अपनी इच्छाएं और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने का है, ताकि आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उलझन न हों और अपनी सोच को स्पष्ट करें। ध्यान रखें कि हर विकल्प के साथ कुछ जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं। यह समय सही दिशा चुनने का है, ताकि आप अपनी यात्रा को सुगम बना सकें।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिए विभिन्न अवसरों का है, लेकिन आपको यह तय करना होगा कि आप किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। बहुत सारे विकल्प आपके सामने हो सकते हैं, लेकिन सही निर्णय लेने से आपको करियर में सफलता मिलेगी। इस समय अपनी प्राथमिकताओं को पहचानने की जरूरत है। प्रेम: प्रेम में थोड़ी उलझन हो सकती है। आपको यह तय करने में समय लगेगा कि आप किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। सिंगल लोग उलझन में आ सकते हैं। उन्हें अपने दिल की सुनने की जरूरत है। आपको अपने निर्णयों में स्पष्टता की आवश्यकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए थोड़ी अनिश्चितता का हो सकता है। आपको शरीर और मानसिक स्थिति को समझने की जरूरत होगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान का समय लें, ताकि आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकें। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 7
कर्क (कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन आपके लिए संतुलन और सहायता का है। यह समय दूसरों की मदद करने और अपनी क्षमता के अनुसार मदद प्राप्त करने का है। दूसरों की जरूरतों को समझने और उन्हें समर्थन देने में सक्षम होंगे। आपके लिए खुद को और दूसरों को समान रूप से महत्व देने का दिन है। पुराने रिश्ते में समझ बेहतर हो सकती है। आपकी उदारता और सहानुभूति से दूसरों को खुशी मिलेगी। अपने संसाधनों को सही तरीके से साझा करेंगे ।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिए समर्थन और सामंजस्य का है। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपके प्रयासों का सही मूल्यांकन होगा। आपको अन्य लोगों से मदद मिल सकती है। सहयोगी कामकाजी रिश्तों में सुधार होगा और आपको अपने काम में समर्थन मिलेगा। यह समय संतुलन बनाए रखने का है। प्रेम: आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपनी भावनाओं और सहानुभूति के साथ एक-दूसरे की मदद करनी होगी। सिंगल लोग भी किसी रिश्ते में अपनी भूमिका को बेहतर समझ सकते हैं। जिससे प्रेम में गहराई आएगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय संतुलन और खुद की देखभाल का है। आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना होगा। उचित आहार और आराम से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। लकी कलर: सुनहरा, लकी नंबर: 6
सिंह (कार्ड: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन आपके लिए तेज गति और सक्रियता का है। अपनी योजनाओं और विचारों को जल्दी से क्रियान्वित करें। तेजी से निर्णय लेंगे और अपने कार्यों में पूरी ऊर्जा से लगेंगे। हालांकि, आपको जल्दबाजी से बचना होगा, क्योंकि किसी भी कार्य में जल्दबाजी से गलतियां हो सकती हैं। आज का दिन अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने और अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने का है। किसी महत्वपूर्ण काम को तेजी से निपटाने का मौका मिलेगा, लेकिन सही संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
करियर: मेहनत और समर्पण के कारण आपके कामों में सफलता की संभावनाएं हैं। आप अपने निर्णयों और कार्यों में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। तेजी से निर्णय लेने में गड़बड़ी हो सकती है। संतुलन रखना महत्वपूर्ण है। यह समय आपके लिए एक नई दिशा में काम करने का है, जहां आप नए अवसरों को पहचानने और उनका फायदा उठाने में सक्षम होंगे। प्रेम: अपनी भावनाओं को जल्दी से व्यक्त करेंगे, लेकिन साथी की भावनाओं को भी समझना जरूरी होगा। रिश्ते में तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। अविवाहित लोग नए रिश्ते की ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से पहले अपनी भावनाओं और साथी की जरूरतों को अच्छे से समझें। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक दबाव से थकावट हो सकती है। तेज गति से काम करने या अधिक तनाव से बचने के लिए आराम और मानसिक शांति की आवश्यकता है। संतुलित दिनचर्या अपनाने से आप खुद को अधिक ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 1
कन्या (कार्ड: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन आपके लिए खुद में कुछ नया करने का है। एक छोटा सा ब्रेक आपके शरीर और मन को फिर से ऊर्जावान बना सकता है। यह समय अपने आप को फिर से जोड़ने और मानसिक शांति प्राप्त करने का है। कुछ सवाल के जवाब में आपका मन उलझ सकता है। खुशनुमा लम्हों से साक्षात्कार होगा। हर तरह से जाग्रत होंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय धीमा और शांतिपूर्ण हो सकता है। आप काम के दबाव से थक गए हैं, तो थोड़ा आराम लेने की जरूरत हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। स्पष्ट दृष्टिकोण से सोचें। यह समय आपको नई ऊर्जा देगा। प्रेम: प्रेम में शांति और सामंजस्यपूर्ण वातावरण होगा। किसी रिश्ते में हैं, तो थोड़ा समय निकालकर खुद को ताजगी देने की आवश्यकता होगी। अविवाहित लोग इस समय मानसिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय शरीर और मन को आराम देने का है। आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। पर्याप्त नींद और सही आहार के साथ आप खुद में फिर से ताजगी महसूस करेंगे। ध्यान या योग से मानसिक शांति मिलेगी। लकी कलर: मूंगा, लकी नंबर: 3
तुला (कार्ड: द हीराफैंट) |
आज का दिन आपके लिए आस्था, शिक्षा और परंपरा से जुड़ा है। यह समय किसी पुराने ज्ञान को फिर से समझने और उस पर विचार करने का है। आप अपने जीवन में स्थिरता और संतुलन प्राप्त करेंगे। यह दिन आपके लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने का है। अपनी आस्थाओं और विश्वास को पुनः परख सकते हैं। आपके जीवन में और स्पष्टता आएगी। यह समय उन परंपराओं का पालन करने का है, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको आंतरिक शांति मिलेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय आत्म-विश्वास और मार्गदर्शन प्राप्त करने का है। आप किसी दुविधा में हैं, तो किसी वरिष्ठ या गुरु से सलाह लेने से समाधान मिल सकता है। आपके प्रयासों में स्थिरता और गंभीरता आएगी। आपके काम में सफलता और संतोष मिलेगा। प्रेम: यह समय सामंजस्य और समझ का है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपसी विश्वास और सम्मान बढ़ेगा। पुराने मुद्दों का समाधान होगा। रिश्ते में स्थिरता आएगी। अविवाहित लोग गंभीर रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं। जो भविष्य में सशक्त होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय संतुलित जीवनशैली अपनाने का है। मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित ध्यान और योग करें। अपने आहार और जीवनशैली को सशक्त बनाकर आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
वृश्चिक (कार्ड: द मैजिसियन) |
अपनी क्षमता और आंतरिक शक्ति को पहचानेंगे। अपने सपनों को साकार करने के लिए सभी संसाधनों का सही उपयोग करेंगे। आपके पास सभी कौशल और साधन हैं, जिनसे आप किसी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अपनी सोच को स्पष्ट रखें। किसी भी काम को करने में आत्मविश्वास से भरे रहें। आपके आसपास की ऊर्जा आपको हर दिशा में सफलता दिलाने के लिए प्रेरित करेगी। अपनी मेहनत और समर्पण से आप आज विशेष लक्ष्य हासिल करेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। आपके पास सभी जरूरी साधन और कौशल हैं, जिनसे आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। अपने प्रयासों में एकजुटता रखें। प्रेम: दिन रोमांचक और उत्साह से भरा रहेगा। किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच बेहतर समझ और तालमेल बनेगा। अविवाहित लोग भी किसी नए और रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जो उनके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और तनाव को दूर रखने के लिए नियमित रूप से ध्यान या योग करें। आप खुद को पुनः ऊर्जावान और ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। लकी कलर: चमकीला हरा, लकी नंबर: 1
धनु (कार्ड: सेवन स्वॉर्ड्स) |
किसी भी स्थिति को लेकर पूरी सतर्कता और समझ से काम लेना चाहिए। धोखाधड़ी और अप्रत्याशित घटनाओं से बचने के लिए आपको अपनी आंखें खुली रखनी होंगी। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए अपने शब्दों और कामों पर विशेष ध्यान दें। अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक योजनाओं को छुपाकर रखें, ताकि आप सफलता प्राप्त कर सकें। अपनी रणनीति में बदलाव लाकर आप किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में यह समय थोड़ी सावधानी और चतुराई से काम लेने का है। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। जिनसे बचने के लिए आपको अपने कामों में पारदर्शिता रखनी होगी। किसी भी संघर्ष से बचने के लिए आपको समझदारी से काम करने की जरूरत होगी। अपनी योजनाओं को सही समय पर लागू करें। प्रेम: रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और बातचीत से आप उन्हें सुलझा सकते हैं। अविवाहित लोग किसी नए रिश्ते में कदम रखने से पहले पूरी जानकारी लें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय मानसिक तनाव कम करने का है। अप्रत्याशित घटनाओं या चिंता से बचने के लिए आराम करें। खुद को थोड़ा समय दें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान या योग करें। शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा, बशर्ते आप खुद पर ध्यान दें। लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 7
मकर (कार्ड: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
आज का दिन आपकी स्पष्ट सोच और निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण करेगा। आप किसी भी परिस्थिति में संतुलन बनाए रखेंगे और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। यह समय अपनी बुद्धिमानी का उपयोग कर फैसले लेने का है। जिससे आप अपने लक्ष्यों की ओर सही दिशा में बढ़ सकते हैं। आपको दूसरों के साथ बातचीत करने में समझदारी और संयम दिखाना होगा। आपकी तर्क शक्ति को सही दिशा में लगाने का समय है। जिससे आप अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी स्पष्ट सोच और निर्णय लेने की क्षमता आपकी मदद करेगी। किसी भी समस्या को समझदारी से सुलझाएंगे और उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे। यह समय महत्वपूर्ण फैसले करने का है, जो आपके करियर में नए अवसर लाएगा। प्रेम: प्रेम में आपकी स्पष्ट सोच महत्वपूर्ण होगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच स्पष्ट संवाद की आवश्यकता होगी। अविवाहित लोग भी नए रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट करना होगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय मानसिक स्थिरता रखने का है। आपको अपने मन की शांति के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करना चाहिए। खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए आपके पास अच्छा और संतुलित आहार होना चाहिए। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको खुद पर ध्यान देना होगा। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
कुम्भ (कार्ड: पेज ऑफ वैंड्स) |
नई शुरुआत और ऊर्जा से भरा दिन है। नई योजनाओं पर काम करने और अपनी क्रिएटिविटी का पूरा उपयोग करने का दिन है। आपको नए विचार या योजना की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। उत्साह, ऊर्जा और जोश आपको नए रास्तों पर ले जाएगा। यह समय खुद को चुनौती देने और नए अवसरों की ओर बढ़ने का है। आपके भीतर नए विचारों और रचनात्मकता का उभार होगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत और साहसिक कदम उठाने का दिन है। आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम में सफलता प्राप्त करेंगे। अपने विचारों और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें। नए विचारों को अपनाने से करियर में विकास होगा। प्रेम: रोमांच और उत्साह रहेगा। आप किसी रिश्ते में हैं, तो नए रोमांच और ऊर्जा के साथ उस रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। अविवाहित लोग किसी नए और दिलचस्प रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। जो उनके जीवन को खुशियों से भर देगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय ऊर्जा और सक्रियता का है। आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी नए फिटनेस रूटीन की शुरुआत करने के लिए यह अच्छा समय है। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए आपको कुछ नया ट्राय करना चाहिए। लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3
मीन (कार्ड: सेवन पेंटाकल्स) |
आज का दिन आपके लिए मेहनत का फल पाने का है। आपने जो भी प्रयास किए हैं, वे अब धीरे-धीरे परिणाम दिखाना शुरू करेंगे। यह समय अपनी योजनाओं की समीक्षा करने का है। आपको संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कुछ कामों को समय देना जरूरी है, क्योंकि अच्छा परिणाम पाने के लिए धैर्य की आवश्यकता होगी। यह समय अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाने का है, जिससे भविष्य में सफलता मिल सके।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपने जो मेहनत की है, उसका परिणाम अब दिखाई दे सकता है। यह समय अपनी योजनाओं की समीक्षा करने और भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने का है। संतुलन रखें और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए सटीक रणनीति अपनाएं। प्रेम: प्रेम जीवन में समय थोड़ा धैर्य रखने का है। आप दोनों के रिश्ते में कुछ पहलुओं पर काम करने की आवश्यकता हो सकती है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको कुछ समय एक दूसरे को समझने और मजबूत बनाने के लिए देना चाहिए। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह समय संतुलित जीवनशैली अपनाने का है। आपने पहले जो अच्छे प्रयास किए हैं, उनका असर अब दिखेगा। मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से बेहतर महसूस करेंगे। खुद को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए सही आहार और पर्याप्त विश्राम जरूरी है। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7