- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (20 January 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

20 जनवरी, सोमवार को नौकरी और बिजनेस में मेष राशि वालों की तारीफ हो सकती है। नई जिम्मेदारियां लेने के लिए सही समय है। सिंह राशि के लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि वालों को कामकाज में सफलता और उपलब्धि मिलने की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों को पुराने किए गए कामों का फायदा मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष (स्ट्रेंथ) |
आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। किसी भी काम में पीछे नहीं हटेंगे। कोई महिला मदद करेगी। ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी होगा। किसी भी काम को शांति और धैर्य से करें। परिवार वालों में कुछ मनभेद हो सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आपकी करुणा और समझदारी सभी को पसंद आएगी। दूसरों की मदद करने में खुशी महसूस करेंगे। अधूरापन दूर होगा।
करियर: नौकरी और बिजनेस में आपकी तारीफ होगी। नई जिम्मेदारियां लेने के लिए सही समय है। सहकर्मियों से तालमेल बेहतर रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करें। प्रेम: रिश्तों में सुकून और प्रेम महसूस होगा। अपने साथी से खुलकर बातचीत करें। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए किसी नए व्यक्ति से मिलने का योग बन सकता है। पुरानी गलतफहमियां समाप्त होंगी। अपने साथी को समय और ध्यान दें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होगा। नियमित व्यायाम और योग से ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। आज संतुलित आहार का पालन करें। अधिक पानी पिएं और आराम को प्राथमिकता दें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। लकी रंग: स्काई ब्लू, लकी नंबर: 8
वृषभ (नाइन ऑफ वैंड्स) |
आप कठिन परिस्थितियों से जूझने के लिए तैयार रहेंगे। खुद पर भरोसा बनाए रखें। अपनी क्षमताओं को लेकर सकारात्मक रहें। किसी काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन आपके धैर्य और दृढ़ता से वह दूर होगी। जो लोग आपको कमजोर समझते थे, आज उनकी सोच बदल सकती है। अपनी सीमाओं को पहचानें और उन्हें बढ़ाने की कोशिश करें। रुकावटें आपको और निखार सकती हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना होगा। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर काम करना फायदेमंद रहेगा। पुराने प्रोजेक्ट पर मेहनत का फल मिलने का समय है। चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपका अनुभव और समर्पण सफलता दिलाएगा। प्रेम: रिश्तों में पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं। अपने साथी के साथ धैर्यपूर्वक बातचीत करें। अविवाहित लोगों को रिश्तों में संयम और समझदारी से काम लेना होगा। अतीत के घाव भरने का समय है। नए रिश्तों में जल्दबाजी से बचें और भावनाओं को संभालकर रखें। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही ढंग से उपयोग करें। नियमित रूप से आराम और पूरी नींद लें। मांसपेशियों के दर्द या तनाव के संकेत हो सकते हैं, इसलिए व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। ताजगी के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन करें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 2
मिथुन (क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
तर्क से ही बात बनेगी। अपनी बात को मजबूती से रख पाएंगे। समस्या का समाधान निकालने में आपकी बुद्धिमत्ता काम आएगी। योजनाओं और टारगेट्स पर फोकस करेंगे। दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन अपने फैसले खुद लें। आत्मनिर्भरता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आपका आत्मविश्वास और तार्किक सोच आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मुश्किल का सामना सूझबूझ से करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में समझदारी दिखाएं। विचारों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपका नेतृत्व महत्वपूर्ण होगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। अपने कौशल को और निखारने का समय है। सभी तथ्यों का विश्लेषण करके निर्णय लें। प्रेम: रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का समय है। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता बनने के संकेत हैं। ईमानदारी और स्पष्टता से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य: मानसिक शांति रखने के लिए ध्यान करें। सिरदर्द और आंखों की देखभाल करें। आराम करें और पौष्टिक आहार लें। योग और हल्की कसरत को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सकारात्मक सोच से आपकी ऊर्जा बढ़ेगी। लकी रंग: ओलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5
कर्क (पेज ऑफ पेंटाकल्स) |
अपनी स्किल्स मजबूत करेंगे। नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार रहेंगे। कुछ ऐसा सीखने का मौका मिलेगा, जो सकारात्मकता लएगा। धैर्य से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। छोटी-छोटी सफलताएं आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। अपने समय और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। दूसरों से प्रेरणा लें और अपनी योजनाओं पर नए तरीके से काम करें।
करियर: नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। शिक्षा या प्रशिक्षण से संबंधित काम में प्रगति होगी। सहकर्मियों के साथ विचार-विमर्श से नए समाधान मिलेंगे। छोटी शुरुआत से बड़े नतीजे मिल सकते हैं। अपने कौशल को और विकसित करने के लिए मेहनत करें। प्रेम: संबंधों में नई ऊर्जा महसूस होगी। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें। अविवाहित लोग किसी खास इंसान से मुलाकात करेंगे। रिश्ते को गहराई से समझने और संवारने का समय है। छोटी खुशियां मिलकर साझा करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार के लिए नई आदतें अपनाएं। पौष्टिक भोजन करें और पर्याप्त पानी पीएं। नियमित व्यायाम आपको ऊर्जा से भर देगा। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। लकी रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 7
सिंह (पेज ऑफ पेंटाकल्स) |
तर्क से ही बात बनेगी। अपने मुद्दे को दृढ़ता के साथ प्रस्तुत कर पाएंगे। समस्या का समाधान निकालने में आपकी बुद्धिमत्ता काम आएगी। योजनाओं पर ध्यान देंगे। दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन अपने निर्णय खुद लें। आत्मनिर्भरता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आपका आत्मविश्वास और तार्किक सोच आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मुश्किल का सामना सूझबूझ से करें। आपकी मेहनत और संकल्प आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खोलेंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए सही दिशा में प्रयास करते रहें।
करियर: करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और धैर्य से काम करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए कौशल सीखने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। प्रेम: रिश्ते में संतुलन रखें। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। छोटे-छोटे इशारे रिश्ते को मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नई दिनचर्या अपनाएं। पर्याप्त नींद और सही खानपान पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। तनाव से बचने के लिए खुद को रिलैक्स करने का समय निकालें। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 6
कन्या (सिक्स ऑफ वांड्स) |
उपलब्धियों और सफलताओं का जश्न मनाएंगे। आपके एफर्ट्स को सराहा जाएगा। जो काम कर रहे थे, अपने परिणाम के साथ सामने आएगा। यह समय अपनी सफलता का आनंद लेने का है। भविष्य की योजनाओं को मजबूत करेंगे। आपके विचार और रणनीतियां दूसरों को प्रेरित करेंगी। यह दिन आपको अपनी काबिलियत का एहसास कराएगा। सम्मान और तारीफ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करें।
करियर: आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके विचारों का समर्थन करेंगे। नई योजनाओं में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। सफलता की राह में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम: संबंधों में खुशियों का माहौल रहेगा। साथी आपकी कोशिशों की तारीफ करेगा। अविवाहितों को नई शुरुआत का मौका मिलेगा। रिश्ते में पारदर्शिता और बातचीत बनाए रखें। स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। अच्छी दिनचर्या और संतुलित आहार से ऊर्जा बढ़ेगी। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। आराम का समय निकालना जरूरी है। लकी रंग: येलो, लकी नंबर: 3
तुला (नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स) |
किसी बात की चिंता हो सकती है। गलती को लेकर मन में अपराधबोध हो सकता है। यह समय आत्ममंथन का है, लेकिन अतीत पर ज्यादा ध्यान देने से बचें। खुद पर विश्वास रखें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी भावनाएं साझा करें। जो चीजें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उन्हें लेकर खुद को परेशान न करें। सकारात्मक सोच और धैर्य से आप इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। छोटी-छोटी खुशियों पर ध्यान दें और खुद को व्यस्त रखें।
करियर: काम का दबाव महसूस हो सकता है। अधूरे काम पूरे करने की चिंता होगी। योजना बनाकर काम करने से प्रगति होगी। सहकर्मियों की मदद लेने से तनाव कम होगा। प्रेम: संबंधों में संवाद की कमी हो सकती है। साथी से खुलकर बात करें और गलतफहमियां दूर करें। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को मजबूत बनाएं। स्वास्थ्य: नींद की कमी और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। दिनचर्या में बदलाव करें और आराम को प्राथमिकता दें। गहरी सांस लेने के अभ्यास से शांति मिलेगी। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 4
वृश्चिक (वन ऑफ पेंटाकल्स) |
आज का दिन स्थिरता और समृद्धि लेकर आ सकता है। आपके प्रयासों का परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा। जिससे आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। यह समय वित्तीय मामलों में सुधार करने और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का है। आपने किसी निवेश या नए व्यवसाय की शुरुआत की है, तो समय अच्छा रहेगा। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है, मेहनत और धैर्य से ही आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपनी मेहनत का सही उपयोग कर रहे हैं।
करियर: आपके द्वारा किए पिछले प्रयास अब फलित होंगे। आपने कोई नया प्रोजेक्ट शुरू किया था तो उसे लेकर अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। टीमवर्क में भी सफलता मिलेगी। सहयोग से काम करने पर काम आसानी से पूरे होंगे। अपने कामों में सावधानी रखें। प्रेम: आपके संबंध मजबूत होंगे। कोई भी नकारात्मकता दूर करने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। अविवाहित लोगों के लिए यह समय एक स्थिर और भावनात्मक रूप से संतुलित रिश्ते की ओर बढ़ने का हो सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक संतुलित आहार और नियमित व्यायाम का पालन करें। मानसिक स्पष्टता और खुद की देखभाल पर ध्यान केंद्रित करें। जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पर्याप्त नींद और पानी का सेवन भी आपको सेहतमंद रखने में मदद करेगा। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 5
धनु (द मैजिशियन) |
आज का दिन रचनात्मकता और शक्तियों का हो सकता है। आपके पास पूरी ताकत और ज्ञान है। अपने लक्ष्यों के लिए दृढ़ निष्ठा रखें। अपने विचारों को एक्शन में बदलने के लिए इसे सही तरीके से उपयोग करें। यह समय खुद को साबित करने और अपने सपनों को हकीकत में बदलने का है।
करियर: आज आपके लिए करियर में प्रगति का दिन हो सकता है। आपकी रचनात्मकता और काम के प्रति आपकी उत्साही सोच आपको न केवल सफलता दिलाएगी, बल्कि आपके साथ काम करने वाले लोग भी आपकी सराहना करेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो परिणाम सकारात्मक हो सकते हैं। प्रेम: प्रेम संबंधों में इस समय जादुई आकर्षण और समझदारी रहेगी। आप और आपके साथी के बीच बातचीत की ताकत बढ़ेगी। संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी भावनाओं को बेझिझक व्यक्त कर सकते हैं। जो अविवाहित हैं, उन्हें इस समय नए रिश्ते शुरू करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। योग और ध्यान करने से न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। नियमित व्यायाम से आपको शारीरिक ताकत और स्फूर्ति मिलेगी। इस समय खुद को सेहतमंद और खुश रखने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। लकी रंग: बादामी, लकी नंबर: 1
मकर (किंग ऑफ कप्स) |
आज का दिन समझदारी से बीताएं। आप अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से नियंत्रित कर पाएंगे। मुश्किल परिस्थितियों में भी शांति रखेंगे। आपके अंदर गहरी समझ और सहानुभूति है, जो आपको दूसरों के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद करेगी। यह समय अपने आंतरिक संतुलन को बनाए रखने और मानसिक शांति को प्राथमिकता देने का है। आपकी बुद्धिमत्ता और भावनात्मक ताकत आपको सही रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करेंगी। दूसरों की मदद करने के लिए आपका दिल तैयार रहेगा।
करियर: आपका करियर आज स्थिरता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके लिए यह समय कामों को बड़े ही धैर्य और समझदारी से निपटाने का है। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता आपको अधिक जिम्मेदारियों की ओर अग्रसर कर सकती है। आपको अपने सहकर्मियों और टीम के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना होगा। प्रेम: आप किसी रिश्ते में हैं, तो भावनात्मक स्तर पर एक मजबूत जुड़ाव होगा। आप दोनों एक-दूसरे के विचारों और भावनाओं का सम्मान करेंगे। आप अकेले हैं, तो भी आज का दिन किसी अच्छे रिश्ते की शुरुआत के लिए शुभ हो सकता है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। अपनी सेहत पर ध्यान देंगे, जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार को दिनचर्या में शामिल करें। किसी भी मानसिक तनाव को जल्दी से पहचानने और उसे दूर करने के लिए अपनी भावनाओं पर ध्यान दें। लकी रंग: ब्राउन, लकी नंबर: 2
कुंभ (थ्री ऑफ वैंड्स) |
आपके द्वारा किए गए प्रयास अब फल देने लगेंगे। यह समय अपनी योजनाओं को नई दिशा देने का है। आपके पास भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण रहेगा। आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। अपना विश्वास बनाए रखें और आगे बढ़ने का साहस दिखाएं। अचानक यात्रा होगी।
करियर: आपके लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत का प्रतीक हो सकता है। जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहें और साथ ही अपने काम को प्रभावी तरीके से करें। आपको नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम: प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके और साथी के बीच मजबूत और स्पष्ट समझ बनेगी। आप दोनों के बीच आपसी विश्वास और समर्थन मजबूत होगा। आप सिंगल हैं, तो नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य: शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित दिनचर्या अपनाएं। ध्यान और योग को दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपको मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह के अनावश्यक तनाव से बचें। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 3
मीन (ऐट ऑफ सॉर्ड्स) |
किसी प्रकार की मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी समस्या में घिरे हुए महसूस कर सकते हैं। फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है। अपनी स्थिति को सही तरीके से समझें। आज आपको समझना होगा कि किसी भी उलझन का समाधान आपके भीतर ही छुपा है। थोड़ी देर के लिए रुक कर सोचें, फिर सही निर्णय लें।
करियर: आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप अपने प्रयासों में पीछे नहीं हटेंगे। यह समय किसी नई रणनीति को अपनाने का है। यह संभव है कि आपको निर्णय लेने में थोड़ा समय लगे, लेकिन अंत में आप सही रास्ते पर होंगे। प्रेम: भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त करने की जरूरत है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी से बातचीत करने की आवश्यकता हो सकती है। यह समझने की कोशिश करें कि आप दोनों एक-दूसरे से क्या चाहते हैं। सिंगल लोग भी अपने विचारों में उलझे हुए महसूस कर सकते हैं। किसी भी रिश्ते में धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मानसिक दबाव और चिंता से बचने की आवश्यकता है। आप तनाव में हैं, तो आपको शांतिपूर्ण गतिविधियों में शामिल होने की आवश्यकता होगी। योग, ध्यान या हल्की सैर से मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें और जरूरत पड़ी तो किसी से सलाह लें। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। लकी रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 8