- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (14 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

14 अप्रैल, सोमवार को वृष राशि के रियल एस्टेट से जुड़े और बैंकिंग सेक्टर वाले लोगों की उन्नति के योग है। सिंह राशि वालों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले फायदेमंद होंगे। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – एट ऑफ़ स्वोर्ड्स |
आज मानसिक उलझनें बाद सकती हैं। पारिवारिक मामलों में दुविधा या भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से टकराव हो सकता है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी चिंता रहेगी। किसी करीबी की राय से राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखना फायदेमंद रहेगा। व्यवसायिक फैसलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। गृहिणियों को घरेलू जिम्मेदारियों से थकान महसूस हो सकती है।
करियर: कॉर्पोरेट और लॉ फील्ड से जुड़े जातकों को फैसले लेने में कठिनाई होगी। कोई मेल या रिपोर्ट गलत दिशा में ले जा सकती है। ऑफिस में काम की अधिकता और तनाव महसूस हो सकता है। छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें। प्रेम: पार्टनर से गलतफहमियां उभर सकती हैं। बातचीत से समाधान संभव है। नए रिश्तों में जल्द विश्वास न करें। प्रेम में संदेह बढ़ सकता है। विवाह संबंधी चर्चा अभी टालना बेहतर रहेगा। भावनाओं को नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य: अनिद्रा जैसी परेशानी रह सकती है। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या का दोबारा असर हो सकता है। मानसिक दबाव के कारण थकावट महसूस हो सकती है। ध्यान और नियमित व्यायाम से सुधार होगा। भाग्यशाली रंग: व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 6
वृषभ – टेन ऑफ़ पेंटाकल्स |
परिवार में आनंद और सुरक्षा की अनुभूति होगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। बच्चों की प्रगति मन को सुकून देगी। कोई लम्बे समय से रुकी हुई जमीन या संपत्ति से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। घर के लिए कोई कीमती वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक चीज खरीदी जा सकती है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और कोई पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है। संपत्ति, घर या निवेश से संबंधित अच्छी खबर का संकेत है।
करियर: रियल एस्टेट, पारिवारिक व्यवसाय, बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को उन्नति का अवसर मिलेगा। पुराने क्लाइंट्स से दोबारा संपर्क हो सकता है। ऑफिस में सीनियर्स आपकी स्थिरता और समझदारी से प्रभावित होंगे। प्रेम: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और सामंजस्य बना रहेगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय विश्वास और समझदारी से भरपूर रहेगा। घरवाले आपके रिश्ते को स्वीकार सकते हैं। किसी रिश्ते को परिवार से जोड़ने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य: पुरानी बीमारियों में सुधार दिखेगा, विशेषकर पीठ या कमर दर्द में। आंतों या पाचन से जुड़ी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। खानपान में बदलाव लाभदायक होगा। मन स्थिर रहेगा, तनाव कम होगा। भाग्यशाली रंग: मिंट ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन – दि एम्प्रेस |
आज का दिन रचनात्मकता, स्नेह और सहजता से भरा रहेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य का योगदान सराहनीय रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और कुछ लोग घर की सजावट या नवीनीकरण में समय बिता सकते हैं। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। महिलाएं आज विशेष रूप से प्रभावशाली रहेंगी। आर्थिक मामलों में समझदारी बरतें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मिलना सुखद अनुभव देगा।
करियर: कला, फैशन, ब्यूटी, कंटेंट क्रिएशन या डेकोरेशन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया प्रोफेशनल्स को सराहना और नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। महिलाएं ऑफिस में अपनी उपस्थिति से सबको प्रभावित करेंगी। प्रेम: रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों को किसी आकर्षक व्यक्तित्व से मिलने का अवसर मिलेगा। पुराने रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य: त्वचा, हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पौष्टिक भोजन और योग से राहत मिलेगी। मन खुश रहेगा जिससे मानसिक थकान भी कम महसूस होगी। नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क – फाइव ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज का दिन कुछ आर्थिक उलझनों और भावनात्मक थकावट से गुजर सकता है। घर में किसी जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। बच्चों की मांगें पूरी करना कठिन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से सहायता मिले तो मना न करें। धैर्य रखें, कठिन समय जल्द बीतेगा। आध्यात्मिक गतिविधियां मन को शांत करेंगी।
करियर: फ्रीलांसर, व्यापारी और सेल्फ-एम्प्लॉयज को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर सीमित संसाधनों और सहयोग की कमी से जूझ सकते हैं। ऑफिस में काम का दबाव और अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। प्रेम: रिश्तों में दूरी या संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथी की उदासीनता मन को चोट पहुँचा सकती है। एकतरफा उम्मीदें टूट सकती हैं। किसी पुराने दर्द को भूलकर आगे बढ़ना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य: घुटनों, पैरों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक थकावट और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। खुद को दोषी न ठहराएं और आराम पर ध्यान दें। ध्यान और प्रार्थना राहत देंगे। भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – द सन |
आज का दिन रोशनी और प्रसन्नता से भरा रहेगा। घर में खुशखबरी मिलने की संभावना है। कोई कामयाबी हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर किसी योजना को पूरा करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने रिश्तेदार का आना माहौल को और खुशनुमा बना सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मनचाही चीज़ पाने की उम्मीद जगेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा और मन में स्थिरता बनी रहेगी।
करियर: मार्केटिंग, मीडिया और शिक्षा से जुड़े लोग बड़ी सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। पदोन्नति की संभावना हैं। इंटरव्यू और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम का सपोर्ट मिलेगा और नेतृत्व की क्षमता निखरेगी। प्रेम: रिश्ते में उत्साह और अपनापन बना रहेगा। किसी खास योजना को लेकर साथी उत्साहित दिखेंगे। साथ में पार्टी का प्लान बन सकता है। एकल लोगों के लिए नई शुरुआत का इशारा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य: त्वचा, आंखों या लू लगने जैसी समस्याओं से थोड़ा सतर्क रहें। थकावट के बाद भी मन में जोश बना रहेगा। मानसिक रूप से संतुलित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विटामिन डी का सेवन लाभकारी होगा। भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 1
कन्या – नाइन ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन आत्मसंतोष और कामयाबी से भरा रह सकता है। पुराने प्रयासों का फल मिलने की संभावना है। घर में सुकून और स्थिरता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कोई संपत्ति या निवेश से जुड़े निर्णय लाभदायक साबित हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशी दिन को विशेष बना सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। घर में नई चीज़ खरीदने का विचार बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा।
करियर: फ्रीलांसर, कंसल्टेंसी और रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आत्मनिर्भर बनने के प्रयास सफल होंगे। किसी पुराने काम की तारीफ या बोनस मिल सकता है। उच्च अधिकारी काम से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम: संबंधों में गहराई और समझदारी बढ़ेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को बेहतर समझेगा। साथ में बिताया गया वक्त यादगार रहेगा। अकेले लोग किसी विशेष से बातचीत शुरू कर सकते हैं जो आगे चलकर रिश्ता बन सकता है। स्वास्थ्य: रक्तचाप, थायरॉइड या पीठ दर्द की परेशानी उठ सकती है, लेकिन योग और ध्यान से राहत मिलेगी। भावनात्मक रूप से स्थिरता बनी रहेगी। अच्छी नींद और पौष्टिक भोजन से ऊर्जा बनी रहेगी। प्रकृति में समय बिताना लाभदायक होगा। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 7
तुला – क्वीन ऑफ़ कप्स |
आज भावनाओं में गहराई महसूस होगी। घर-परिवार में स्नेह और सौहार्द बना रहेगा। किसी महिला सदस्य की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। घर की साज-सज्जा में रुचि बढ़ सकती है। किसी नजदीकी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को आप समझ पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मिलना सुकून देगा। आत्मविश्वास के साथ काम करें, दिन सहज रहेगा।
करियर: क्लाइंट-सर्विस, शिक्षण, काउंसलिंग या क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग आज सहानुभूति और समझदारी से कार्य करेंगे। टीम में आपकी बात मानी जाएगी। सीनियर्स आपके धैर्य और संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना करेंगे। सहयोगियों से बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम: संबंधों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। पार्टनर आपकी हर भावना को समझने की कोशिश करेगा। अविवाहित लोग किसी संवेदनशील स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। रिश्तों में नर्मी और समझदारी का दौर रहेगा। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप स्थिर और संतुलित रहेंगे। अत्यधिक चिंता से लौ ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अधिक पानी पीना और आराम करना जरूरी होगा। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना राहत देगा। भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक – द डेविल |
आज कुछ परिस्थितियां आपको मानसिक रूप से जकड़ सकती हैं। किसी पुरानी लत या नकारात्मक सोच से नुकसान हो सकता है। रिश्तों में अधिकार की भावना टकराव बढ़ा सकती है। आर्थिक रूप से गलत निर्णय लेने से बचें। किसी गुप्त बात का खुलासा आपको असहज कर सकता है। घर में किसी मुद्दे पर तीखी बहस संभव है। बच्चों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी करीबी से दूरी का अनुभव हो सकता है। संयम बनाकर चलना जरूरी होगा।
करियर: कार्यालय में दबाव अधिक रहेगा। बॉस की अपेक्षाएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। गलत डील का खतरा है। किसी लालच में आकर बड़ा निर्णय ना लें। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। प्रेम: रिश्तों में असुरक्षा या अधिकार की भावना तनाव ला सकती है। पार्टनर की बातों में शक करने से दूरी बढ़ सकती है। एकतरफा फैसले विवाद का कारण बन सकते हैं। पुराने झगड़ों को दोबारा न उठाएँ। भावनात्मक नियंत्रण जरूरी है। स्वास्थ्य: मस्तिष्क पर भारीपन, सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या रह सकती है। अत्यधिक काम करने से शरीर थक सकता है। किसी नकारात्मक आदत से दूरी बनाना लाभ देगा। योग या ध्यान से राहत मिलेगी। मीठा कम खाएं, शुगर असंतुलित हो सकती है। भाग्यशाली रंग: चॉकलेट ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 5
धनु – फोर ऑफ पेंटाकल्स |
आज आप सुरक्षा की भावना से घिरे रहेंगे। किसी भी चीज़ को खोने का डर मन में हावी रह सकता है। पैसों को लेकर अत्यधिक सतर्कता रिश्तों में दूरी ला सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपके रवैये से नाखुश हो सकता है। बच्चों की किसी जिद को नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं होगा। घर की जरूरतों को टालने से असंतोष बढ़ सकता है। कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। भावनाओं को बांधकर न रखें, संवाद करें।
करियर: नौकरी में आप अपनी जगह को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। नए आइडिया साझा करने से हिचकिचाहट होगी। व्यापार में जोखिम लेने से बचेंगे, जिससे अवसर छूट सकते हैं। सहयोगियों के साथ दूरी बनी रह सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट को लेकर पुनर्विचार संभव है। प्रेम: पार्टनर के साथ दिल की बात छिपाने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। भावनाएं व्यक्त न करने से दूरी आ सकती है। एकतरफा उम्मीद रिश्ते में संतुलन बिगाड़ सकती है। पुराने प्रेम संबंध में ठहराव का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य: कमर और घुटनों में जकड़न महसूस हो सकती है। अधिक बैठने से पीठ में दर्द संभव है। मानसिक रूप से आप खुद को सीमित कर सकते हैं। खुलकर सांस लेना और योग करना लाभकारी रहेगा। पुरानी दवाइयों की समीक्षा करें। भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 2
मकर – टेन ऑफ़ स्वॉर्ड्स |
आज का दिन मानसिक रूप से थकावट भरा रह सकता है। किसी नजदीकी का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए उदास हो सकता है। अचानक कोई नुकसान या निराशा आपको भावनात्मक रूप से झकझोर सकती है। बच्चों की चिंता मन पर हावी रहेगी। पुराने मुद्दे फिर उभर सकते हैं। रिश्तेदारों से अनावश्यक बहस टालें। स्वयं पर विश्वास बनाए रखें, समय बदलने वाला है।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी योजना के असफल होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों की आलोचना से मन खिन्न हो सकता है। सहकर्मियों का रवैया उपेक्षित महसूस करवा सकता है। नई योजनाओं को कुछ समय के लिए टालना बेहतर होगा। पुनरुत्थान की ऊर्जा आने वाले समय में दिखेगी। प्रेम: पार्टनर से अनबन या ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। पुराने वादे टूटने से दिल आहत हो सकता है। एकतरफा भावनाएं आज सामने आ सकती हैं। धैर्य रखें और भावनात्मक निर्णयों से बचें। स्वास्थ्य: सिरदर्द, अनिद्रा और थकावट जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। मानसिक तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। भावनात्मक दर्द का असर शरीर पर दिख सकता है। गहरी सांस लें, खुद को आराम दें। भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ – द लवर्स |
आज रिश्तों में समझदारी और तालमेल की जरूरत होगी। घर का माहौल शांत तो रहेगा, लेकिन कुछ मामलों पर मतभेद उभर सकते हैं। बुजुर्गों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक निर्णय में आपकी राय अहम मानी जाएगी। बच्चों से जुड़ी किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। आर्थिक मामलों में कोई निर्णय दिल और दिमाग के संतुलन से लें।
करियर: साझेदारी में कोई बड़ा कदम उठाने से पहले सभी पहलुओं पर चर्चा करें। किसी कलीग के साथ नई योजना पर सहमति बन सकती है। रचनात्मक फील्ड में कार्यरत लोग किसी प्रोजेक्ट को साथ मिलकर पूरा करेंगे। इंटरव्यू या मीटिंग में सामंजस्य की भावना आपके पक्ष में जाएगी। प्रेम: रिश्ते में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल जातकों को किसी के प्रति गहरा आकर्षण महसूस हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा। स्वास्थ्य: दिल की धड़कन तेज़ रह सकती है, खासकर भावनात्मक तनाव के समय। पीठ या कंधे में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। योग और संगीत से राहत मिलेगी। आत्म संतुलन रखें। भाग्यशाली रंग: पर्ल व्हाइट, भाग्यशाली अंक: 1
मीन – पेज ऑफ़ पेंटाकल्स |
आज नई जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं। घर के युवा सदस्य किसी नई शुरुआत की सूचना दे सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर कोई छोटी सफलता खुशी का माहौल बना सकती है। घर में कुछ आर्थिक मामलों पर चर्चा होगी, जहां आपका सुझाव महत्वपूर्ण रहेगा। कोई पुराना निवेश आज लाभ दे सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई खबर आपको राहत देगी। रिश्तेदारों के साथ विचारों का आदान–प्रदान होगा, जिससे समझ बढ़ेगी।
करियर: नौकरीपेशा लोग किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी ले सकते हैं। प्रशिक्षण या स्किल कोर्स शुरू करने का विचार बनेगा। ऑफिस में कोई सीनियर आपकी मेहनत को नोटिस करेगा। व्यापार से जुड़े लोग नई पद्धति अपनाने पर विचार करेंगे। प्रेम: आपका साथी भविष्य की योजनाओं पर गंभीर रहेगा। रिलेशनशिप में स्थिरता आएगी। नए रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर करें। पारिवारिक सहमति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य: घुटनों या एड़ियों में हल्की तकलीफ हो सकती है। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन महसूस होगा। नियमित रूप से पानी पिएं और हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें। मानसिक रूप से आप खुद को संतुलित रखेंगे। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 7