- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (1 September 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

1 सितंबर, सोमवार को वृष राशि के लोगों को ऑफिस में अचानक नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों को कामकाज में मेहनत से फायदा मिलेगा। कर्क राशि वालों को अचानक धन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों को वित्तीय मामलों में छोटे फायदे मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को रिसर्च और पत्रकारिता में नई संभावनाएं मिलेंगी। मकर राशि के लोगों को अचानक फायदा हो सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – फोर ऑफ कप्स आज परिवार में खुशियां होंगी, लेकिन आपका ध्यान पूरी तरह से उनमें नहीं लगेगा। बुजुर्गों की सलाह को हल्के में लेने से गलतफहमी हो सकती है। बच्चों की उपलब्धियां आपको गर्व महसूस कराएंगी, पर संतोष की कमी बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मिलने का कार्यक्रम निराशाजनक रह सकता है। पैसों के मामलों में स्थिरता होगी, पर नए निवेश को लेकर उलझन रहेगी। व्यापारियों को लाभ के मौके तो नजर आएंगे, लेकिन फैसला लेने में संकोच रहेगा। घरेलू माहौल थोड़ा खामोश और तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी।
करियर: काम करते समय मन भटकने और ध्यान की कमी से प्रगति रुक सकती है। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन प्रयासों में ढिलाई नुकसान पहुँचा सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे विकल्प मिल सकते हैं, लेकिन फैसले में देरी से अवसर खो सकते हैं। टीमवर्क में सक्रियता दिखाने से बड़े अधिकारियों की नजर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में उपेक्षा और चुप्पी दूरी बढ़ा सकती है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से बातचीत की कमी परेशान करेगी। अविवाहितों को प्रस्ताव तो मिलेंगे, लेकिन दिल को संतुष्टि नहीं मिलेगी। पुराने रिश्तों में भी ऊब और असंतोष का भाव रहेगा। पार्टनर की छोटी-सी गलती को बड़ा मुद्दा बनाने से बचें। खुलकर बातचीत करने और संवेदनशील रवैया अपनाने से रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य: लगातार मोबाइल और स्क्रीन देखने से आँखों में जलन और सिरदर्द बढ़ सकता है। नींद की कमी से मानसिक असंतुलन और चिड़चिड़ापन रह सकता है। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। हल्का भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन दिन को सहज बनाएगा। लकी रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4
वृषभ – एट ऑफ वांड्स आज का दिन तेज गति से आगे बढ़ने वाला रहेगा। परिवार के काम समय पर पूरे होंगे और घरेलू माहौल उत्साह से भरा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या खेल में प्रगति खुशी लाएगी। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है जो सुखद अनुभव देगी। व्यापारियों को अप्रत्याशित सौदा मिल सकता है। पैसों के पक्ष में तेजी से सुधार दिखेगा। घरेलू वातावरण संतुलित और उत्साहित रहेगा।
करियर: ऑफिस में अचानक नए प्रोजेक्ट का मौका मिलेगा, जिसे लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। मीडिया, कम्युनिकेशन और ट्रैवल सेक्टर के लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। विदेशी संपर्कों से फायदा होगा। मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति की खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम: प्रेम जीवन में अचानक सकारात्मक मोड़ आएगा। पार्टनर से मिलने की संभावना बढ़ेगी और गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मिठास और सहयोग की भावना मजबूत होगी। अविवाहितों को अचानक कोई नया रिश्ता मिल सकता है जो भविष्य के लिए शुभ रहेगा। प्रेम प्रस्ताव का जवाब तुरंत मिल सकता है। स्वास्थ्य: लंबे सफर के कारण पैर और कमर में खिंचाव हो सकता है। मानसिक रूप से हल्कापन और सकारात्मकता बनी रहेगी। ध्यान और व्यायाम से स्वास्थ्य और बेहतर होगा। पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार दिनभर तरोताजा रखेगा। लकी रंग: ओलिव ग्रीन, लकी नंबर: 5
मिथुन – एट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मेहनत और लगन से काम पूरा करने का रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी कोशिशों की तारीफ करेंगे। बच्चों की पढ़ाई में ध्यान बढ़ेगा और बुजुर्गों का मार्गदर्शन सहारा बनेगा। घरेलू कामों को पूरा करने में संतोष मिलेगा। व्यापारियों के लिए मेहनत से हुए कामों का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी होंगी। धन से जुड़े छोटे लाभ मिल सकते हैं। दिन सक्रिय और परिणामदायक रहेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण संतुलित बना रहेगा।
करियर: आईटी, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र के लोग नए कौशल सीखने में सफल होंगे। अपने काम को सुधारने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। बैंकिंग और अकाउंट्स से जुड़े पेशेवरों को अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। छात्र पढ़ाई में नई तकनीक और तरीकों को अपनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को बड़े अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में समर्पण और सहयोग का भाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ मिलकर कोई काम करने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों को संबंधों में स्थिरता महसूस होगी। अविवाहितों को किसी करीबी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। रिश्तों में धैर्य और सच्चाई से प्रेम मजबूत होगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी, मानसिक रूप से स्थिरता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। योग और गहरी सांस की कसरत से स्फूर्ति महसूस होगी। खान-पान में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। लकी रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 3
कर्क – थ्री ऑफ कप्स आज का दिन उत्साह और मेलजोल से भरा रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा और बुजुर्गों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। रिश्तेदारों के साथ छोटी मुलाकात या समारोह हो सकता है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू वातावरण में खुशी और सहजता बनी रहेगी। पैसों से जुड़ी कुछ अनचाही अच्छी खबर भी मिल सकती है। दिन आनंदमय और सुखद रहेगा।
करियर: टीमवर्क और सहयोग आपके करियर में महत्वपूर्ण साबित होगा। कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को सहकर्मियों से मदद मिलेगी। इवेंट मैनेजमेंट, मीडिया और कला क्षेत्र में काम कर रहे लोग बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को समूह अध्ययन से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम संबंधों में गर्मजोशी और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ कोई खास समय बिताने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तालमेल और मिठास बनी रहेगी। अविवाहितों के लिए दोस्तों की मदद से नए रिश्तों का संकेत है। छोटे मतभेद बातचीत से दूर होंगे। स्वास्थ्य: ऊर्जा और उत्साह अधिक रहेगा, लेकिन खान-पान की लापरवाही से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से सकारात्मकता और उमंग बनी रहेगी। ध्यान और नृत्य जैसी गतिविधियों से स्फूर्ति महसूस होगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहेगी। लकी रंग: केरेमल, लकी नंबर: 7
सिंह – द मून आज का दिन अनिश्चितताओं और आंतरिक दुविधाओं से भरा रह सकता है। परिवार में हल्की गलतफहमियों से माहौल संवेदनशील बनेगा, जिन्हें संभालने में समझदारी जरूरी होगी। बच्चों की उम्मीदें आपको व्यस्त रख सकती हैं और बुजुर्गों की सलाह किसी उलझन को सुलझाने में मददगार होगी। आर्थिक मामलों में अचानक होने वाले खर्च आपको सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। व्यापारियों को किसी पुराने सौदे में रुकावट या देरी झेलनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से अनचाही सूचना मिलने की संभावना है। धैर्य और विवेक ही स्थिति को सहज बनाएंगे।
करियर: मीडिया, फिल्म और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रोजेक्ट में जरूरी बदलाव स्वीकार करने पड़ सकते हैं। इंजीनियरिंग तथा टेक्निकल प्रोफेशनल्स पर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है। नए अनुबंध साइन करते समय हर बात ध्यान से पढ़नी होगी। विद्यार्थियों को ध्यान भटकने और आलस से पढ़ाई में रुकावट मिल सकती है, जिससे परिणाम प्रभावित होंगे। प्रेम: आज रिश्तों में संदेह और अविश्वास का माहौल बन सकता है। साथी से बातचीत करते समय संयम और स्पष्टता बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। शादीशुदा जीवन में पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए धैर्य चाहिए। अविवाहितों को किसी नए संबंध का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना चाहिए। स्वास्थ्य: मानसिक अस्थिरता और अनिद्रा की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है। योग, ध्यान और पर्याप्त आराम आपके मानसिक संतुलन को वापस लाने में मददगार रहेंगे। तरल पदार्थों और हरी सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद साबित होगा। लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 2
कन्या – पेज ऑफ कप्स आज का दिन भावनाओं और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में बच्चों की मासूमियत और उत्साह आपको खुश करेगा और बुजुर्गों की दुआएं आत्मबल बढ़ाएंगी। घर के वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी, हालाँकि अचानक आए रिश्तेदार थोड़ी व्यस्तता ला सकते हैं। पैसों से संबंधित मामलों में छोटे लाभ मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को नए विचारों से फायदा मिलने की संभावना है। किसी करीबी की ओर से अनचाहा समर्थन प्राप्त होगा। दिन रचनात्मकता और सीखने की ओर प्रेरित करेगा।
करियर: शिक्षण, काउंसलिंग और रचनात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को नए अवसर दिखेंगे। रिसर्च से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें धैर्य और रचनात्मकता की जरूरत होगी। मैनेजमेंट और सर्विस सेक्टर में काम करने वालों को टीम के साथ तालमेल बैठाने में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नई दिशा और स्पष्टता प्राप्त होगी। प्रेम: प्यार में नए एहसास और कोमल भावनाओं का उदय होगा। अविवाहितों को अचानक किसी मुलाकात से दिलचस्प रिश्ता मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए बातचीत और समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी। छोटे-छोटे सरप्राइज और भावनात्मक इशारे पार्टनर के दिल को जीत सकते हैं। आपके मन की सच्चाई और भावनात्मक जुड़ाव रिश्तों को और गहरा करने में मदद करेंगे। स्वास्थ्य: पेट में जलन, एसिडिटी या हल्की अपच जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। मानसिक रूप से अनावश्यक सोच और असुरक्षा तनाव बढ़ा सकती है। पानी अधिक पीना और हल्का भोजन लेना फायदेमंद होगा। संगीत, ध्यान और छोटी सैर आपके मन और शरीर दोनों को ताजगी देंगे। लकी रंग: व्हाइट, लकी नंबर: 6
तुला – जस्टिस आज का दिन संतुलन और सही फैसले की परीक्षा लेगा। परिवार में विवादित विषय पर आपकी निष्पक्षता सभी को शांति दिला सकती है। बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके फैसलों को सही दिशा देगा। पैसों से संबंधित मामलों में सावधानी जरूरी है, कोई पुराना बकाया या लेन-देन आज सामने आ सकता है। व्यापारियों को अनुबंध या डील के कागजी काम पर ध्यान देने की जरूरत है। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में मिठास बनाए रखें, जिससे वातावरण सुकून भरा रहेगा।
करियर: कानून, प्रशासन और सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास रूप से अनुकूल रहेगा। अकाउंटिंग, ऑडिट और फाइनेंस क्षेत्र में काम करने वालों को अपने परिश्रम का सही मूल्य मिलेगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को प्रोजेक्ट की प्रगति पर बड़ों से तारीफ मिल सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए नई संभावनाएं धीरे-धीरे खुलेंगी। प्रेम: रिश्तों में न्याय और समानता की भावना प्रमुख रहेगी। अविवाहित किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच जिम्मेदारियों का बँटवारा रिश्ते को संतुलित बनाएगा। पार्टनर के साथ किसी गलतफहमी को दूर करने के लिए खुलकर बातचीत जरूरी होगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा। स्वास्थ्य: आज रीढ़ की हड्डी, घुटनों या कमर दर्द से परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने वालों को स्ट्रेचिंग और हल्के व्यायाम की जरूरत है। मानसिक रूप से फैसला लेने का दबाव तनाव बढ़ा सकता है। लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 8
वृश्चिक – पेज ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन जिज्ञासा और नए विचारों से भरा रहेगा। परिवार में छोटी-सी बात पर चर्चा बढ़ सकती है, लेकिन आप धैर्य रखेंगे तो माहौल शांत होगा। बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना होगा। बुजुर्गों की सलाह आज आपको लाभ दिला सकती है। रिश्तेदारों से कोई अनचाहा संदेश मिलेगा जो योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों के लिए नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे, जबकि घरेलू कामों में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी।
करियर: शोध, पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। आईटी और मीडिया सेक्टर में काम कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में आपके सवाल और सुझाव प्रबंधन को प्रभावित करेंगे। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम: प्रेम संबंधों में जिज्ञासा और पारदर्शिता की भावना मजबूत होगी। अविवाहित सोशल मीडिया या परिचितों के माध्यम से किसी से जुड़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच छोटी-सी बात पर बहस हो सकती है, पर समाधान भी जल्दी निकल आएगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात रोमांचक अनुभव दे सकती है। स्वास्थ्य: मानसिक रूप से विचारों की अधिकता बेचैनी बढ़ा सकती है। पेट संबंधी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करना फायदेमंद रहेगा। नियमित व्यायाम और ध्यान मन और शरीर दोनों के लिए सहायक साबित होंगे। लकी रंग: लेमन येलो, लकी नंबर: 3
धनु – द चैरियट आज का दिन आपके दृढ़ निश्चय और लगातार प्रयासों को दिशा देगा। परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर बहस संभव है, लेकिन आपकी शांत सोच से माहौल संतुलित होगा। बच्चों की शिक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बुजुर्गों को देखभाल और सहानुभूति की जरूरत रहेगी। व्यापारियों को नए अनुबंध या सौदों से लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी और परिवार का वातावरण गतिशील लेकिन सकारात्मक रहेगा।
करियर: सरकारी सेवा, प्रशासनिक क्षेत्र और सेना से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को किसी टीम प्रोजेक्ट का नेतृत्व सौंपा जा सकता है। काम का बोझ में बढ़ोतरी महसूस करेंगे, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित परीक्षाओं में शुभ समाचार मिल सकता है। नए क्लाइंट जुड़ने से आर्थिक स्थिरता आएगी। प्रेम: प्रेम जीवन में आत्मविश्वास और रोमांच का अनुभव होगा। अविवाहित शादी के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा या सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पार्टनर आपके फैसले और कामों से गर्व महसूस करेगा। संबंधों में गलतफहमी दूर होकर स्नेह और निकटता बढ़ेगी। दूर के रिश्तों में भी बातचीत से स्पष्टता और विश्वास स्थापित होगा। स्वास्थ्य: थकान और सिरदर्द की शिकायत रह सकती है। मानसिक दबाव के कारण नींद पूरी न होने की आशंका है। संतुलित आहार और समय पर भोजन का ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और समय पर आराम लेना आपके शरीर को ऊर्जावान रखेगा। लकी रंग: चारकोल, लकी नंबर: 4
मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज का दिन आपके लिए अनचाही घटनाओं और बदलावों से भरा रह सकता है। घर के किसी सदस्य की सफलता से वातावरण उत्साहपूर्ण होगा। बच्चों से जुड़ी सफलता मन को खुश करेंगी। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। रिश्तेदारों का आना अचानक हो सकता है, जिससे व्यस्तता और आनंद दोनों आएंगे। व्यापारियों के लिए अचानक लाभ के संकेत हैं, वहीं खर्चों में भी वृद्धि संभव है। परिवार में कभी गंभीर तो कभी खुशहाल माहौल बना रहेगा।
करियर: सरकारी विभाग या प्रशासनिक क्षेत्र के लिए नई जिम्मेदारी का योग है। वित्त और बीमा क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छे अनुबंध मिलेंगे। उद्यमियों को अप्रत्याशित अवसर मिलेगा, जो लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में आश्चर्यजनक सफलता मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम: प्रेम संबंधों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव अचानक सामने आ सकता है। जीवनसाथी से अप्रत्याशित उपहार या सरप्राइज मिल सकता है। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद सुलझने लगेंगे। पार्टनर आपकी इच्छाओं को समझने का प्रयास करेगा, जिससे संबंध और गहरे होंगे। पुराने प्रेमियों को दोबारा जुड़ने का मौका मिलेगा और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य: नींद की कमी भी असर डाल सकती है। हल्की कसरत, योग और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी रहेगा। बुजुर्ग लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है, लेकिन संतुलित दिनचर्या से राहत मिलेगी। लकी रंग: चेरी, लकी नंबर: 9
कुंभ – सेवन ऑफ कप्स आज परिवार में किसी विषय पर अलग-अलग राय सामने आ सकती हैं, जिससे असमंजस बढ़ सकता है। बच्चों से जुड़ी योजनाओं में बदलाव की संभावना है। बुजुर्गों के सुझाव आपको सही दिशा देंगे। व्यापारियों को कई अवसर एक साथ मिलेंगे, लेकिन सोच-समझकर ही कदम बढ़ाना होगा। घरेलू माहौल में कभी उत्साह तो कभी उलझन का अनुभव होगा। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई समाचार आपको सोच में डाल सकता है।
करियर: आईटी, डिजाइन और मीडिया क्षेत्र के लोगों के सामने कई नए प्रोजेक्ट्स एक साथ आएंगे। किसी एक दिशा पर ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में काम कर रहे लोगों को तबादला या नई जिम्मेदारी का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसर और कलाकारों को भी कई तरह के अवसरों से लाभ मिलेगा। प्रेम: प्रेम संबंधों में कई संभावनाएं सामने आएंगी। अविवाहित को एक से ज्यादा शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे फैसला कठिन होगा। जीवनसाथी की उम्मीदें समझनी होंगी। पुराने प्रेमी के फिर से संपर्क में आने से उलझनें बढ़ सकती हैं। पार्टनर की भावनाओं में अस्थिरता रहेगी, लेकिन बातचीत से स्थिति साफ होगी। स्वास्थ्य: सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। एसिडिटी से बचने के लिए भोजन पर ध्यान देना जरूरी है। ध्यान और योग आपके मन को संतुलित करेंगे। लंबे समय से चल रही पुरानी समस्या में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। बुजुर्गों को हड्डियों और जोड़ों से संबंधित असुविधा रह सकती है। लकी रंग: बैज, लकी नंबर: 1
मीन – द जजमेंट आज का दिन आत्ममंथन और महत्वपूर्ण फैसलों का रहेगा। परिवार में किसी पुराने विषय पर चर्चा होगी, जिससे स्थितियां साफ होंगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को लंबे समय से रुकी हुई डील पूरी होने का अवसर मिलेगा। घर के माहौल में कभी गंभीर तो कभी खुशहाल वातावरण रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। पैसों से संबंधित मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा।
करियर: आध्यात्मिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए दिन खास रूप से फायदेमंद होगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट के परिणाम अब आपके पक्ष में आएंगे। बेरोजगारों को इंटरव्यू या परीक्षा से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम: प्रेम संबंधों में स्पष्टता आने का समय है। अविवाहितों के रिश्ते पर परिवार की सहमति मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से जुड़ा कोई नया फैसला लेना पड़ सकता है। रिश्ता मजबूत होगा। जिनका संबंध छिपा हुआ था, उनके लिए सच्चाई सामने आने का अवसर आएगा। भावनाओं में ईमानदारी रखने से प्रेम जीवन में स्थिरता और संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य: तनाव और चिंता से जुड़ी पुरानी परेशानी में कमी आएगी। साँस की नली या गले से संबंधित हल्की समस्या हो सकती है। अनियमित जीवनशैली के कारण थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है। लकी रंग: पिंक, लकी नंबर: 3